commercial lpg cylinder - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 192 रुपए सस्ता, जयपुर में अब 2765 रुपए में मिलेगा
जयपुर। एलपीजी उपभोक्ताओं, विशेषकर होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत देते हुए पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 192 रुपए की कटौती की है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। हालांकि घरेलू उपयोग के 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया कि कंपनियों ने देर रात कीमतों की समीक्षा के बाद नई रेट लिस्ट जारी की है। इसके अनुसार जयपुर में 19 किलोग्राम का कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 2957 रुपए के बजाय 2765 रुपए में उपलब्ध होगा।

यह लगातार दूसरा महीना है जब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की गई है। इससे पहले जुलाई में कंपनियों ने 183.50 रुपए की कटौती की थी। इस प्रकार पिछले दो महीनों में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कुल 375.50 रुपए की कमी हो चुकी है, जिससे कारोबारियों को संचालन लागत में राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर जयपुर में पहले की तरह 945.50 रुपए में ही उपलब्ध रहेगा। कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया है।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 36 रुपए की कमी
नई दिल्ली। एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) और वाणिज्य रसोई गैस सिलेंडर (कमर्शियल एलपीजी) सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई। सू्त्रों के अनुसार एटीएफ की दर में 12 फीसदी की कटौती की गयी, जबकि कमर्शियल एलपीजी की कीमत में 36 रुपए प्रति सिलेंडर की कमी की गयी है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की एक अधिसूचना के अनुसार एटीएफ की कीमत अब नई दिल्ली में 1,21,915.57 रुपए प्रति किलोलीटर होगी, जबकि कोलकाता में 1,28,425.21 रुपये, मुंबई में 1,20,875.86 रुपये और चेन्नई में 1,26,516.29 रुपये प्रति किलोलीटर होगी।

इस वर्ष ईधन की कीमत में यह तीसरी कटौती है। इससे पहले इनकी कीमतों में 16 जुलाई और 16 जून को संशोधन  किया गया था। एटीएफ की कीमतों में हर महीने की एक और 16 तारीख को संशोधित की जाती है। आईओसी एक अन्य अधिसूचना के अनुसार एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो के सिलेंडर) की कीमत अब नई दिल्ली में 1,976.50 रुपये, कोलकाता में 2,095.50 रुपये, मुंबई में 1,936.50 रुपये और चेन्नई में 2,141.00 रुपये प्रति सिलेंडर होगी। इससे पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो वाले सिलेंडर) की कीमतों में प्रति सिलेंडर 8.50 रुपये की कटौती की गई थी। स्थानीय करों के आधार पर दरें एक प्रदेश से दूसरे राज्य में भिन्न हो सकती हैं।