akash coaching - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आकाश ने नीट छात्रों के लिए लॉन्च की कॉन्सेप्ट कुंडली : मेडीकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी को अधिक स्मार्ट, लक्षित और प्रभावी बनाना है उद्देश्य
जयपुर। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने नीट अभ्यर्थियों के लिए एक अत्याधुनिक एआई आधारित टूल ‘कॉन्सेप्ट कुंडली’ लॉन्च की है। यह इनोवेशन आकाश की एआई लैब की पहल है, जिसका उद्देश्य नीट की तैयारी को अधिक स्मार्ट, लक्षित और प्रभावी बनाना है। ‘कॉन्सेप्ट कुंडली’ छात्रों के प्रदर्शन का गहराई से विश्लेषण कर उन्हें उनकी ताकतों और कमजोरियों से अवगत कराता है।  यह टूल अध्यायवार विश्लेषण और प्रश्नों की प्रकृति के आधार पर सटीक अंतर को उजागर करता है, जिससे छात्र केंद्रित रणनीति के साथ आगे बढ़ सकें। इस टूल की विशेषताओं में शामिल है, ‘स्मार्ट इम्प्रूवमेंट ब्लूप्रिंट, जो उच्च-वेटेज वाले विषयों को प्राथमिकता देकर समय का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित करता है। साथ ही ‘पर्सनलाइज्ड स्टडी इंजन’ के माध्यम से टूल छात्रों को दैनिक अभ्यास और अध्ययन योजना का मार्गदर्शन भी प्रदान करता है।

कंपनी के एमडी व सीईओ दीपक मेहरोत्रा ने मीडिया को बताया कि नीट की तैयारी अब केवल पाठ्यक्रम पढ़ने की प्रक्रिया नहीं रही, बल्कि यह एक रणनीतिक प्रयास बन चुका है। कॉन्सेप्ट कुंडली छात्रों को यह समझने में मदद करती है कि उन्हें किस दिशा में काम करना है और कैसे कम समय में अधिकतम परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं, यह एआई टूल नीट की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए न सिर्फ आत्मविश्लेषण का माध्यम है बल्कि यह उन्हें एक सुव्यवस्थित और परिणामोन्मुख योजना भी प्रदान करता है, जो प्रतियोगिता के इस दौर में सफलता की कुंजी बन सकता है।

आकाश कोचिंग की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का किया प्रयास
कोटा ।  रेलवे स्टेशन पर रविवार को यार्ड में आकाश क्लॉसेज की एक छात्रा ने  ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। छात्रा  को जीआरपी ने गंभीर हालत में एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। छात्रा अभी बेहोश होने से बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। जीआरपी ने छात्रा  के परिजनों को तलाश किया। परिजन कोटा पहुंच गए हैं।  हैड कांस्टेबल हरपाल सिंह ने बताया कि हर्षिता मीणा (17)पुत्री बद्रीलाल मीणा निवासी लाखाखेड़ी  रामपुरिया तहसील किशनगंज जिला बारां मीणा छात्रावास में रह रही थी। बद्रीलाल की दूसरी बेटी मुस्कान भी कोटा में तीन साल से मीणा छात्रावास में ही रह कर पढ़ाई कर रही है तथा उसका पिछले साल नीट में सलेक्शन हो गया था। हर्षिता मीणा अभी दो-तीन माह पूर्व ही कोटा आई थी।

नाराज होकर निकली हॉस्टल से
छात्रा के पिता बद्रीलाल मीणा ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी मुस्कान पिछले तीन साल से ही कोटा में रह कर पढ़ाई कर रही थी और आकाश क्लॉसेज में कोचिंग कर नीट में सलेक्ट हो गई थी। मीणा छात्रावास में रह रही थी। छोटी बेटी हर्षिता भी पढ़ने में तेज थी। हर्षिता मीणा 12 वीं में 85 प्रतिशत से पास हुई है। इसके बाद दो महीने पहले ही कोटा आई तथा मीणा छात्रावास में ही अपनी बड़ी बहन के साथ रह रही थी। आकाश क्लॉसेज से नीट की तैयारी कर रही थी। दोनों बहनों के बीच मोबाइल के प्रयोग को लेकर नोंक झोंक हो गई। बड़ी बहन ने उसे मोबाइल से ज्यादा पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए डांट दिया था। इसके बाद से वह हॉस्टिल से निकल गई। इसके बाद बड़ी बेटी ने सूचना दी तो तुरंत कोटा पहुंचा और उसके सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो 2.54 बजे पर हॉस्टिल से निकलती दिखाई दी। इसके बाद वह जनकपुरी कॉलोनी होती हुई यार्ड में आ गई और ट्रेन के आगे कू द गई। जिससे उसके हाथ-पैर फैक्चर हो गए। सिर में भी गंभीर चोट आई है। ब्लड अधिक बह गया है। गंभीर हालत में जीआरपी ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार जारी है। उधर चिकित्सकों का कहना है कि छात्रा के सिर में गंभीर चोट होने से ब्लड अधिक बह गया है तथा पैरो में दो तीन जगह फैक्चर भी हो गया है और हाथ में भी गम्भीर चोटें आई हैं। अभी छात्रा का उपचार चल रहा है। वह बोलने की स्थिति में नहीं है।