MAHA AARTI - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बाबा की बीज पर 108 ज्योत से हुई महाआरती
जोधपुर। जन-जन की आस्था व सामाजिक समरसता के प्रतीक लोक देवता बाबा रामदेव का प्राकट्योत्सव (अवतरण दिवस) गुरुवार को भाद्रपद शुक्ल द्वितीया (बीज) पर धूमधाम व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। अलसुबह मसूरिया स्थित बाबा रामदेव के गुरु बालीनाथ महाराज के समाधि मंदिर में 108 ज्योत से श्रृंगार महाआरती हुई। मंगला आरती के दौरान बड़ी तादाद में लोग बाबा के दर्शन करने पहुंचे। इस कारण एक किलोमीटर से अधिक लम्बी कतार लग गई। गुजरात, मध्यप्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ सहित देश व प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे बाबा के हजारों भक्तों ने महाआरती के दर्शन किए। शृंगार आरती के दर्शन के लिए देर रात से ही बाबा रामदेव के भक्त कतार में खड़े नजर आए। इस अवसर पर मसूरिया स्थित बाबा रामदेव के गुरु बालीनाथ के समाधि मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों में भी धार्मिक अनुष्ठान हुए।

मसूरिया बाबा मंदिर की व्यवस्था संभालने वाले पीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने बताया कि सुबह मंदिर में 108 ज्योत से मंगला आरती की गई। यहां बाबा रामदेव के गुरु बालीनाथ की गुफा और बाबा रामदेव मंदिर में महाआरती की गई। मंगला आरती से पूर्व मेला प्रांगण में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। मसूरिया पहाड़ी स्थित बाबा रामदेव मंदिर में बुधवार रात से जातरूओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। गुरुवार तडक़े महाआरती शुरू होने से पूर्व ही हजारों लोग कतारों में लग गए।

मंदिर से काफी दूरी तक लम्बी कतार लगी रही। जगह-जगह बैरिकेड्स लगाकर पुलिस लोगों को नियंत्रित करने की मशक्कत में जुटी रही। हाथों में पताका थामे बाबा के जयकारे लगाते हुए भक्त देश के विभिन्न हिस्सों से जोधपुर पहुंचे। जातरुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन, स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स और स्काउट गाइड अपनी सेवाएं दे रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद चढ़ाने की व्यवस्था मुख्य गर्भ गृह में प्रवेश करते ही रहेगी।

इसके अलावा मंदिर प्रशासन की तरफ से पूरे मंदिर में नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उनके लिए एक अलग से सीसीटीवी रूम बनाया गया है। मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु रामदेवरा दर्शन के लिए जाते हैं वो पहले मसूरिया मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। पूरे भाद्रपद मास में लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसको लेकर स्थानीय प्रशासन की और से विशेष व्यवस्था की गई है।

108 दीपकों की आरती से माता की सन्धि पूजा हुई।
रयपुर। शास्त्रों में दुर्गा पूजा का एक अलग ही महत्व है शास्त्रों के अनुसार इस समय मां  दुर्गा अपने बच्चों  मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, गणेश और कार्तिकेय के साथ अपने पीहर आती हैं और इसी समय मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, गणेश और कार्तिकेय की विधिवत पूजा की जाती है।

इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रोबासी बेंंगाली कल्चरल सोसायटी पिछले 28  वर्षों से जय क्लब प्रांगण में दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन कर रही है। सोसायटी के अध्यक्ष डॉ एस के सरकार ने बताया कि पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव में बच्चों के लिए आकर्षक झूले और विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए हैं।

डॉ एस के सरकार ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना और हमारी आगामी पीढ़ी को संस्कृति की पहचान करवाना ही सोसायटी का मुख्य उद्देश्य है।  पांच दिवसीय इस पर्व  में 22 अक्टूबर महाष्टमी को प्रातः माता की आरती और पुष्पांजली के पश्चात फल प्रसादी का वितरण किया गया तत्पश्चात महिलाओं ने महाअष्टमी पूजा की इसमें महिलाएं माता को फल, मिठाई, सिन्दूर और आलता चढ़ाती हैं।

पंगत प्रसादी में खिचड़ी मिक्स सब्जी टमाटर की चटनी और खीर बांटी गई। सांयकाल 5 बजे संधि पूजा हुई। संन्धि पूजा को दुर्गा पूजा की सबसे महत्वपूर्ण पूजा माना जाता है।

पौराणिक मान्यताओं अनुसार यह वही समय होता है जब अष्टमी समाप्त होकर नवमी प्रारंभ होती है और इसी समय मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। इस पूजा में मां दुर्गा का श्रृंगार करके 108 दीपकों से आरती की गई और एक कद्दू एक केला और एक गन्ने की बलि दी गई। इसके बाद प्रतिदिन की भांति विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

श्री गंगा माता मंदिर और श्री बिहारी जी मंदिर में अब होगा साप्ताहिक महाआरती कार्यक्रम
जयपुर।पर्यटन विभाग द्वारा धार्मिक और घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भरतपुर जिले के श्री गंगा माता मंदिर और श्री बिहारी जी मंदिर में प्रत्येक सप्ताह साप्ताहिक महाआरती कार्यक्रम होगा। प्रत्येक मंगलवार को श्री बिहारी जी मंदिर और प्रत्येक गुरुवार श्री गंगा माता मंदिर में स्थानीय भजन गायकों और भजन मंडलियों के माध्यम से संकीर्तन कार्यक्रमों, महाआरती और फूल-बंगला झांकियों का आयोजन किया जाएगा।

पर्यटन विभाग के उपनिदेशक अनिल राठौड़ ने बताया कि 8 अगस्त से श्री बिहारी जी मंदिर पर सांय 5 बजे से भजन संध्या और महाआरती का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह मुख्य अतिथि और भरतपुर जिला कलेक्टर आलोक रंजन विशिष्ट अतिथि होंगे।