national flag - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

MI-17 हेलीकॉप्टरों के हवाई प्रदर्शन, वीरता पुरस्कार विजेताओं के साथ 77वें गणतंत्र दिवस का आगाज
नई दिल्ली। राजधानी में कर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आगाज 'ध्वज' फॉर्मेशन के शानदार हवाई प्रदर्शन के साथ हुआ। 129 हेलीकॉप्टर यूनिट के चार एमआई-17 वी4 हेलीकॉप्टरों ने उल्टे 'वाई' के आकार में उड़ान भरते हुए आकाश में तिरंगा और तीनों सेनाओं के ध्वज लहराए।

इस विशेष फॉर्मेशन का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन आलोक अहलावत ने किया, जो राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे थे। उनके साथ डिप्टी फॉर्मेशन लीडर विंग कमांडर आशुतोष खंडूरी ने भारतीय सेना का ध्वज, विंग कमांडर अभिषेक मल्होत्रा ने भारतीय नौसेना और विंग कमांडर अभिषेक शुक्ला ने भारतीय वायु सेना का ध्वज थाम रखा था।

गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार, जनरल ऑफिसर कमांडिंग (दिल्ली क्षेत्र) ने संभाली। उनके साथ डिप्टी परेड कमांडर मेजर जनरल नवराज ढिल्लों, चीफ ऑफ स्टाफ (दिल्ली क्षेत्र मुख्यालय) मौजूद थे। परेड की परंपरा के अनुसार, परेड कमांडर के पीछे देश के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विजेता चल रहे थे। इनमें परमवीर चक्र और अशोक चक्र से सम्मानित सैन्य अधिकारी और जवान शामिल थे।

परमवीर चक्र विजेताओं में सूबेदार मेजर (मानद कप्तान) योगेंद्र सिंह यादव पीवीसी और सूबेदार मेजर संजय कुमार पीवीसी ने गौरव के साथ उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं अशोक चक्र विजेताओं में मेजर जनरल सी.ए. पीठावालिया और कर्नल डी. श्रीराम कुमार शामिल थे, जिनका राष्ट्र ने तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ स्वागत किया।

भजनलाल शर्मा ने सर्किट हाउस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, टुकड़ी की ली सलामी
उदयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार सुबह उदयपुर के सर्किट हाउस पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। शर्मा ने महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को हवा सिंह के नेतृत्व में महाराणा प्रताप बटालियन की एक कम्पनी की टुकड़ी ने सलामी दी। कार्यक्रम में मुख्य सचिव  सुधांश पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) शिखर अग्रवाल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह : हरिभाऊ बागडे ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, सर्वांगीण विकास में भागीदारी निभाने का किया आह्वान
जयपुर। उदयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, गणमान्यजन उपस्थित रहे। राज्यपाल ने झंडा फहराने के बाद परेड का निरीक्षण किया और सलामी गारद द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। राज्यपाल बागडे ने इस दौरान गणतंत्र दिवस पर अपने उद्बोधन में सभी को राष्ट्र और प्रदेश के सर्वांगीण विकास में अपनी महती जिम्मेदारी निभाने और ‘आपणो राजस्थान‘ को अग्रणी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ समर्पित करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और सीमाओं पर चौकस प्रहरियों को नमन करते हुए भारत को सशक्त, स्वाभिमानी और समृद्ध राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में सभी के योगदान को महती बताया।

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस महान संविधान निर्माताओं को याद करने का अवसर है। संविधान निर्माताओं ने विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान हमें सौंपा और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इस पर हमें गर्व है। हमारी सफल प्रजातांत्रिक व्यवस्था ने विश्व के कई देशों को लोकतांत्रिक मार्ग का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने राजस्थान में पिछले एक वर्ष में विभिन्न क्षेत्रों में हुए अभूतपूर्व विकास और कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि एक वर्ष में राजस्थान सरकार आमजन की आकांक्षाओं पर खरी उतरी है। ‘आपणो अग्रणी राजस्थान‘ के संकल्पों को धरातल पर तेजी से मूर्त रूप दिया जा रहा है।

राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को स्मरण करते हुए कहा कि वह देश में शुचिता और सुशासन के प्रतीक हैं। उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र के रूप में पुनर्स्थापित किया। उनकी देन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से देश के लाखों गांव सड़कों के जरिए विकास की मुख्यधारा में शामिल हुए। वहीं, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना से देश के चारों कोनों को सड़कों के मजबूत जाल से जोड़ा गया।
राज्यपाल ने कहा कि ऐसे विकास पुरूष अटल जी की जन्म शताब्दी पर हम उन्हें नमन करते हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार प्रदेश को सुशासन का मॉडल स्टेट बनाने की दिशा में संकल्पित है। उन्होंने गणतंत्र दिवस के पुनीत अवसर पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि देश एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास में भागीदारी निभाएं और ‘आपणो राजस्थान‘ को अग्रणी बनाएं। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह राज्यपाल ने  राजस्थान के दो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) को राष्ट्रपति पुलिस पदक और 15 अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस पदक से सम्मानित भी किया।

साल भर रात-दिन फहरा सकते हैं तिरंगा
नई दिल्ली। स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर 13 से 15 अगस्त तक चला ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भले ही समाप्त हो गया हो। लेकिन जिन लोगों को अपने घर या फिर दफ्तर पर राष्ट्रीय ध्वज को आगे भी फहराना है, वह नियमों का पालन करते हुए इसे फहरा सकते हैं। इसके लिए केंद्र  सरकार ने तिरंगा फहराने के नियमों में कई अहम बदलाव किए हैं। जिसके तहत साल भर रात और दिन में झंडा फहराया जा सकेगा। संशोधन से पहले सूर्योदय से सूर्यास्तक तक, केवल हाथ से बना हुआ या काता हुआ ऊन, कपास या रेशमी खादी से बना झंडा ही फहराया जा सकता था।

भारत सरकार द्वारा घोषित किए गए नए नियम के अनुसार एक आम भारतीय नागरिक अपने घर पर चौबीस घंटे यानी दिन-रात राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकता है। घर के साथ ही नागरिक अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, कार्यालयों पर भी चौबीस घंटे झंडा लहरा सकता है। इसके लिए भारतीय ध्वज संहिता 2002 में बदलाव किया गया है। भारतीय ध्वज संहिता में तिरंगे से जुड़े नियम व कानून बताए गए हैं।

झंडे पर कुछ भी लिखना मना
तिरंगे झंडे पर कुछ भी लिखना या बनाना गैरकानूनी है। साथ ही किसी भी गाड़ी या वाहन के पिछले हिस्से में तिरंगा नहीं रखा या बनाया जा सकता है। किसी भी बिल्डिंग या सामान को ढंकने के लिए तिरंगे का प्रयोग वर्जित है, तिरंगा फहराते वक्त यह यह ध्यान रखना चाहिए कि तिरंगा किसी भी हाल में जमीन को ना छुए। वहीं तिरंगे को किसी भी तरह की सजावट के लिए इस्तेमाल में नहीं लाया जा सकता है। इसका प्रयोग किसी भी तरह की ड्रेस या यूनीफॉर्म के लिए नहीं होना चाहिए,  वहीं किसी और झंडे को तिरंगे से ऊंचा फहराने पर भी मनाही है।

तिरंगे को फोल्ड करने को लेकर ये हैं नियम
झंडे को फहराने के साथ साथ उसे फोल्ड करने को लेकर भी कुछ नियम हैं। झंडे को फोल्ड करते वक्त उसे पट या क्षैतिज अवस्था में रखें, फिर पहले इस तरह से मोड़ें कि, केसरिया और हरे पट्टी के बीच सफेद पट्टी हो, उसके बाद  फोल्ड को इस तरह करें कि, दोनों पट्टियों के बीच में केवल अशोक चक्र दिखाई दे। इसके बाद झंडे को दोनों हथोलियों पर रखते हुए सुरक्षित स्थान पर रखें।

डाकघरों से मिलेंगे राष्ट्रीय ध्वज
अजमेर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार की ओर से प्रस्तावित हर घर तिरंगा अभियान में डाक विभाग भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। डाकघरों के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए 42 हजार 560 राष्ट्रीय ध्वज की व्यवस्था की गई है।

डाक मंडल के प्रवर अधीक्षक आर.एस. मुनोत के अनुसार इस वर्ष 15 अगस्त 2022 को हमारे देश को आजाद हुए 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर को पूरे देश में जोर-शोर से मनाने तथा देश के प्रत्येक नागरिक को आजादी के इस महापर्व से जोड़ने के उद्देश्य से भारत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। इस अभियान के अंतर्गत देश के सभी नागरिकों से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घर तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की जा रही है।

25 रुपए कीमत तय

इस अभियान के मद्देनजर अजमेर मंडल के प्रत्येक डाकघर में पर्याप्त संख्या में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा विक्रय के लिए उपलब्ध कराए गए हैं एवं प्रत्येक ध्वज की कीमत 25 रुपए रखी गई है। यह कपड़े का है। इसका आकार 20 गुणा 30 इंच है। डाकघर में विक्रय के लिए उपलब्ध तिरंगा पूरी तरह राष्ट्रीय ध्वज संहिता (नेशनल फ्लैग कोड) के अनुरूप है।

डाक विभाग की व्यापक पहुंच

मुनोत ने बताया कि भारतीय डाक विभाग देश के प्रत्येक गांव-ढाणी तक अपनी व्यापक पहुंच रखता है। इसीलिए सरकार की अन्य योजनाओं की तरह ही हर घर तिरंगा अभियान में भी अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आमजन भी इस अभियान में भरपूर रुचि ले रहे हैं तथा प्रतिदिन काफी संख्या में लोग और विशेषतौर पर युवा एवं विद्यार्थी डाकघरों से तिरंगा ले रहे हैं।

साढ़े 42 हजार तिरंगा बिक्री का लक्ष्य

मुनोत के अनुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत अजमेर डाक मंडल के कुल 163 डाकघरों के माध्यम से 42 हजार 560 तिरंगे लोगों को उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।