drone strike - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सऊदी की तेल रिफाइनरी पर हमला: भारी नुकसान का अनुमान, यूएई-कतर के तेल-गैस प्लांट पर भी ड्रोन अटैक
तेहरान। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला किया गया। इसके अलावा यूएई और कतर के तेल-गैस प्लांट रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र पर भी ड्रोन हमले हुए हैं। इन हमलों से वहां की एलएनजी सुविधाओं को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। सऊदी ने गुरुवार को ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। सऊदी के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद ने कहा कि हमारे देश के पास ईरान को जवाब देने की पूरी ताकत है। हमारे सब्र का इम्तिहान न लें। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की चेतावनी दी कि अगर कतर पर दोबारा हमला हुआ तो वे उसका पूरा गैस फील्ड को उड़ा देंगे जो ईरान ने कभी सोचा नहीं होगा।

हमें इजरायल के हमलों का पता नहीं था

ट्रम्प ने साउथ पार्स गैस फील्ड पर इजरायल के हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि पश्चिमी एशिया में जो कुछ भी हुआ है, उससे ‘गुस्से में आकर’ इजरायल ने हिंसक तरीके से ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हिंसक हमला किया है। हैरानी की बात यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका को इस हमले का पता नहीं था, न उन्हें इसका अंदाजा था कि ऐसा कुछ होने वाला है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि और कतर भी इसमें शामिल नहीं था। मगर यह भी जोड़ा कि ईरान का कतर की एलएनजी गैस सुविधा के एक हिस्से पर हमला अनुचित और अन्यायपूर्ण था।

इजरायल अब गैस क्षेत्र में हमले नहीं करेगा

साथ ही कहा: ईरान नहीं माना तो हम ऐसा हमला करेंगे, उसने सोचा भी नहीं होगा

उन्होंने आश्वासन दिया कि इस अत्यंत महत्वपूर्ण और बहुमूल्य साउथ पार्स फील्ड में इजरायल अब कोई और हमले नहीं करेगा, हालांकि यह भी चेतावनी दी कि जब तक ईरान ‘मूर्खतापूर्ण ढंग से बेहद निर्दोष’ देश कतर पर हमला करने का फैसला नहीं करता। अगर ईरान ऐसा करता है तो अमेरिका, इजरायल की मदद या सहमति के बिना या उसके साथ‘पूरे साउथ पार्स गैस फील्ड को इतनी ताकत और शक्ति से उड़ा देगा जैसा ईरान ने पहले कभी नहीं देखा होगा।

इराकी मिलिशिया को बड़ा झटका: कताइब हिज़बुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर अबू अली अल अस्करी की अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत, ईरानी सरकार ने की पुष्टि
बगदाद। ईरान से संबद्ध इराकी मिलिशिया, कताइब हिज़बुल्लाह ने मंगलवार को अपने एक वरिष्ठ कमांडर, अबू अली अल-अस्करी की मौत की घोषणा की। यह हाल के दिनों में समूह के शीर्ष नेताओं की हत्या की दूसरी घटना है। इससे पहले मिलिशिया ने पुष्टि किया था कि बगदाद स्थित उसके एक कार्यालय को निशाना बनाकर किए गए हमले में एक अन्य वरिष्ठ नेता अबू अली अल-अमीरी मारा गया था। ये घटनाएं इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया और अमेरिका के बीच बढ़ती शत्रुता के बीच हुई हैं जिसमें दोनों पक्षों ने हाल के हफ्तों में एक दुसरे पर हमलों की सूचना दी है। इससे पहले हिज़बुल्लाह समूह ने बगदाद के बाहर एक अमेरिकी हवाई अड्डे पर ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली थी।

इस बीच, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं ने लेबनान में इजरायल और हिज़बुल्लाह के बीच बढ़ते संघर्ष पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। एक संयुक्त बयान में, इन देशों के नेताओं ने ईरान से जुड़े मौजूदा संघर्ष के दौरान इजरायल पर हिज़बुल्लाह के हमलों की निंदा की जिसमें नागरिकों और लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल के कर्मियों को प्रभावित करने वाले हमले भी शामिल हैं।

उन्होंने हिज़बुल्लाह को शस्त्र विहीन करने के लेबनानी सरकार के प्रयासों के प्रति अपना समर्थन दोहराया और चेतावनी दी कि इजरायल द्वारा संभावित जमीनी हमले के विनाशकारी मानवीय परिणाम हो सकते हैं और इससे संघर्ष के लंबे समय तक चलने का खतरा बढ़ सकता है।

मिडिल ईस्ट जंग: इराक के ड्रोन हमले में फ्रांसीसी सैनिक की मौत, कई अन्य घायल, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दी चेतावनी
पेरिस। इराक के एरबिल इलाके में ड्रोन हमले के दौरान एक फ्रांसीसी सैनिक मारा गया है और कई अन्य घायल हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि इराक के एरबिल इलाके में एक ड्रोन हमले के दौरान एक फ्रांसीसी सैनिक मारा गया है और कई अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने मारे गये सैनिक का नाम चीफ वारंट ऑफिसर अर्नाड फ्रियोन का नाम बताया। वह अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से मारे जाने वाले पहले फ्रांसीसी सैनिक हैं।

राष्ट्रपति मैक्रों ने सोशल मीडिया पर लिखा, उनके परिवार और उनके साथी सैनिकों के प्रति मैं पूरे देश की ओर से अपना स्नेह और एकजुटता व्यक्त करना चाहता हूँ। हमारे कई सैनिक घायल हुए हैं। फ्रांस उनके और उनके प्रियजनों के साथ खड़ा है।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने इस इलाके में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ रहे फ्रांसीसी सैनिकों पर हुए हमलों की निंदा करते हुए उन्हें अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा, इराक में उनकी मौजूदगी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के सख्त दायरे का हिस्सा है। ईरान में चल रहा युद्ध के दौरान ऐसे हमलों को किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता।

मोजतबा खामेनेई के ईरान का सर्वोच्च नेता बनने के बाद इजरायली एवं अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन हमला, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 पूरी तरह सफल
तेहरान। ईरान के सशस्त्र बलों ने सोमवार को पश्चिमी एशिया में अमेरिकी और इजरायली ठिकानों पर नये हमले किए। इन हमलों में ड्रोन के साथ-साथ हाइपरसोनिक और बैलिस्टिक मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया गया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स (आईआरजीसी) ने कहा कि ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 पूरी तरह सफल रहा। इसके तहत क्षेत्र में स्थित अमेरिकी ठिकानों और इजरायल कब्जे वाले उत्तरी क्षेत्रों में कई स्थानों पर एक साथ हमला किया गया। बताया गया है कि इस ऑपरेशन में रणनीतिक ड्रोनों के अलावा खुर्रमशहर, फतह और खैबर मिसाइलों का उपयोग किया गया।

सरकारी प्रसारक आईआरआईबी ने आईआरजीसी के हवाले से बताया कि ये हमले नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के चुनाव के साथ ही किए गए। इस बीच, बहरीन के नेशनल कम्युनिकेशन सेंटर ने बताया कि ईरानी हमले के बाद मामीर गांव में बहरीन पेट्रोलियम कंपनी (बापको) के एक केंद्र में आग लग गई। हालांकि, अधिकारियों ने बाद में स्पष्ट किया कि इस आग से कोई भौतिक नुकसान नहीं हुआ और दमकल टीमों ने स्थिति पर जल्द ही काबू पा लिया।

अलकायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी का ख़ात्मा, काबुल में अमेरिका ने किया ड्रोन हमला
वाशिंगटन। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अमेरिका के आतंकविरोधी अभियान में अल-कायदा नेता अयमान अल-जवाहिरी के मारे जाने की पुष्टि की गयी है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। अमेरिका ने रविवार को काबुल में यह अभियान छेड़ा था। अल-जवाहिरी एक सुरक्षित घर की बालकनी में था , जब ड्रोन ने उस पर दो मिसाइलें दागीं। हमले के दौरान उसके परिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे, लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ।

बाइडन ने कहा कि उन्होंने अल-कायदा नेता के खिलाफ सटीक कार्रवाई के लिए अंतिम मंजूरी दे दी थी।उन्होंने कहा कि अल- जवाहिरी ने अक्टूबर-2000 में अदन में अमेरिकी नौसैनिकों पर हमले समेत हिंसा के अन्य कृत्यों को भी अंजाम दिया था। इस हमले में 17 अमेरिकी नाविक मारे गये थे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि  चाहे कितना भी समय लगे, चाहे आप कहीं भी छिप जाएं, अगर आप हमारे लोगों के लिए खतरा हैं, तो हम आपको और आपके लोगों को ढूंढ निकालेंगे। साल 2011 में ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद अल-जवाहिरी ने अल-कायदा पर कब्जा कर लिया। उसने और बिन लादेन ने एक साथ 9/11 के हमलों की साजिश रची और तब से वह अमेरिका के वाछित आतंकवादियों में से एक बन गया। इस बीच तालिबान के एक प्रवक्ता ने अमेरिकी कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों का स्पष्ट उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाइयां पिछले 20 वर्षों के असफल अनुभवों की पुनरावृत्ति हैं तथा अमेरिका, अफगानिस्तान और क्षेत्र के हितों के खिलाफ हैं।