big football title - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इंग्लिश महिलाओं ने जीता यूरो कप
वेम्बले। इंग्लैंड की महिला फुटबाल टीम ने जर्मनी को 2-1 से पराजित कर यूरो महिला 2022 का खिताब जीत नया इतिहास रच दिया। इंग्लैंड की महिला टीम ने पहली बार कोई बड़ा खिताब अपने नाम किया है। इला टोनी और क्लो कैली ने इंग्लिश टीम को जीत दिलाई।

इला टोनी ने 62वें मिनट में गोलकर इंग्लैंड को मैच में 1-0 से आगे कर दिया था। ऐसा लग रहा था कि मेजबान टीम आसानी से मैच जीत जाएंगी, लेकिन 79वें मिनट में जर्मनी की लिना मैगुल ने गोल दाग कर वेम्बले स्टेडियम को खामोश कर दिया। निर्धारित समय तक 1-1 से बराबरी के बाद अतिरिक्त समय के 110वें मिनट में क्ले कैली ने जर्मन डिफेंडर की गलती का फायदा उठाते हुए गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। इंग्लैंड ने मैच में 2-1 से जीत हासिल कर ली। क्ले कैली क्लब फुटबॉल में मैनचेस्टर सिटी के लिए खेलती हैं। कैली ने विजयी गोल करने के बाद अपनी जर्सी उतार दी। उसे हवा में लहराते हुए लंबी दौड़ भी लगाई। पिछले साल इंग्लैंड की पुरुष टीम यूरो कप के फाइनल में इटली के खिलाफ हार गई थी। आखिरकार इंग्लैंड का 56 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ और उसे किसी बड़े टूर्नामेंट में जीत मिली। इससे पहले 1966 में इंग्लैंड की पुरुष टीम ने वर्ल्ड कप जीता था।