govend singh dotasra - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रदेश कांग्रेस अब कानूनी लड़ाई लड़ने को तैयार, डोटासरा बोले- पंचायत-निकाय चुनाव पर आयोग को देंगे ज्ञापन, जरूरत पड़ने पर हाई कोर्ट की शरण लेंगे
जयपुर। प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने अब कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस इस मामले में एक दो दिन में पहले निर्वाचन आयोग को ज्ञापन देगी। उसके बाद समाधान नहीं होने पर कांग्रेस हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने बुधवार को पीसीसी मुख्यालय पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ओबीसी आयोग का कार्यकाल बढ़ाकर सरकार ने फिलहाल चुनाव टालने के संकेत दे दिए हैं। जब सरकार के पास सभी गणना के डेटा उपलब्ध हैं तो आयोग को रिपोर्ट बनाने में देरी क्यों हो रही है। इस सरकार में एक ही चुनाव अधिकारी 3 तरह की मतदाता सूचियों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। जब एसाईआर के बाद नई मतदाता सूची तैयार हो गई तो पुरानी सूची से चुनाव नही कराया जा सकता है। हम इस मामले में एक दो दिन में राज्य निर्वाचन आयोग को ज्ञापन देकर आपत्ति दर्ज कराएंगे।

यदि समाधान नहीं हुआ तो हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। डोटासरा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की समयसीमा, हाईकोर्ट की टिप्पणियों और संवैधानिक प्रावधानों के बावजूद भाजपा सरकार जानबूझकर पंचायत-निकाय चुनाव टाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ओबीसी आयोग को कठपुतली बना दिया गया है। आयोग को मुख्यमंत्री कार्यालय बुलाकर उसकी रिपोर्ट को नियंत्रित किया जा रहा है, ताकि आरक्षण संबंधी आंकड़े समय पर न आएं और चुनाव आगे बढ़ाए जा सकें। राज्य सरकार में जनता के हितों को लेकर कोई काम नहीं हो रहे हैं। गांव और शहरों में पानी संकट को लेकर कोई प्लानिंग नज़र नहीं आ रही।

मदन राठौड़ का भाजपा मुख्यालय में कांग्रेस पर हमला : टुकड़ों में बंटी पार्टी के पास मुद्दे नहीं, कहा- गहलोत और डोटासरा दे रहे विरोधाभासी बयान
जयपुर। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने शनिवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब भी देश या राज्य किसी सामरिक या आपदा जैसी स्थिति से गुजरता है, तो प्रधानमंत्री स्तर पर सर्वदलीय बैठक कर सभी का सहयोग लिया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी सर्वदलीय बैठक बुलाकर सहयोग की अपील की। राठौड़ ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जैसे नेता विरोधाभासी बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर नेता सरकार के साथ होने की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर “टुकड़ों में बंटी कांग्रेस” सड़कों पर उतरकर विरोध करती है।

उन्होंने वर्ष 2020 की महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भाजपा ने कांग्रेस सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कही थी, लेकिन कांग्रेस ने आपदा के समय भी भ्रष्टाचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। राठौड़ ने अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि वे आज मंत्रियों के पुत्रों को राजनीति से दूर रखने की नसीहत दे रहे हैं, लेकिन खुद “पुत्र मोह” में उन्होंने कई निर्णय लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार के दौरान राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) में कांग्रेस नेताओं को दर किनार कर नियुक्तियां की गईं और चुनाव लड़वाए गए, साथ ही कई भ्रष्टाचार के मामले भी सामने आए। भाजपा नेता ने कहा कि भजनलाल सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए ठोस कदम उठाए हैं।

डोटासरा : कांग्रेस सड़क से सदन तक जनता की लड़ाई लड़ेगी, सुनवाई नहीं हुई तो सरकार का मोरिया भुला देंगे
कोटा। कांग्रेस की ओर से बुधवार को सर्किट हाउस रोड पर आयोजित आक्रोष रैली में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जमकर बरसे।  केन्द्र सरकार, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से लेकर विधानसभा अध्यक्ष तक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि  विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ बजट सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। उन्होंने कानून व्यवस्था, अतिवृष्टि के मुआवजे व विपक्ष की आवाज को कथित रूप से दबाने के मुद्दों पर केंद्र व राज्य सरकार को घेरा। उन्होने कहा कि कांग्रेस सड़क से सदन तक जनता के लिए लड़ाई लड़ेगी। यदि सुनवाई नहीं हुई तो सरकार का मोरिया भुला देंगे।  सभा में पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने कहा कि सड़कों पर जो जनसैलाब उमड़ा है, वह इस बात का संकेत दे रहा है कि केंद्र  व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता में आक्रोश है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जो वोट चोरी का मामला उठाया है उसे पूरे देश में समर्थन मिल रहा है। संविधान की सारी ताकत आम आदमी है।

सरकार के खिलाफ होगा जंगी प्रदर्शन: धीरज
एआईसीसी सचिव धीरज गुर्जर ने कहा कि किसान, जवान, बेरोजगार दुखी है। आक्रोश की जो चिंगारी कोटा से उठी है वह पूरे राजस्थान में ज्वालामुखी बनकर फूटेगी। सभा में देहात अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह वफतेहपुर विधायक हाकिम अली खां ने भी विचार व्यक्त किए। सभा का संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने किया।

नारे लिखी तख्तियों से किया आक्रोश व्यक्त
जन आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। रैली  के लिए शहर ही नहीं दूरदराज से आए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व लोग समय से पहले ही पहुंच गए थे। लोगों ने नारे लिखी तख्तियों से आक्रोश व्यक्त किया। रैली के  लिए बड़ी संख्या में लोग तालाब की पाल पर एकत्र हुए। बड़ तिराहे से लेकर लक्खी बुर्ज तक लोग ही लोग नजर आ रहे थेे। भीड़ अधिक होने से लोगों को एक दूसरे से सटकर चलना पड़ रहा था। लोगों का निर्धारित समय सुबह 11 बजे से पहले ही पहुंचना शुरु हो गया था। देखते ही देखते लोग जमा हो गए। उसके बाद पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल की अगुवाई में ढोल नगाड़ेें, नारों और डीजे साउंड की धुन पर हजारों लोगों की मौजीूदगी में रैली किशोर सागर तालाब की पाल से प्रारंभ होकर कलक्ट्री तक पहुंची।

लोग हाथों में तख्तियां लिए हुए थे। जिन पर  वोट चोरी,  पीड़ित किसानों को पैकेज की घोषणा, भ्रष्टाचार  व अत्याचार बंद करो  कानून व्यवस्था सुचारू करो व स्मार्ट मीटर बंद करो सरीखे नारों के साथ भीड़ आगे बढ़ रही थी। करीब एक घंटे में रैली सर्किट हाउस के सामने पहुंचकर सभा में बदल गई। प्रदशन में किसानों से लेकर युवा और महिलाएं तक शामिल हुए।

एक बार फिर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर उनके रवैये को लेकर डोटासरा का हमला
जयपुर। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने एक बार फिर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर उनके रवैये को लेकर हमला बोला है। डोटासरा ने कहा है कि सदन में पारदर्शिता नहीं दिखाने वाले स्पीकर ने अपना रवैया नहीं बदला तो आगामी बजट सत्र में कांग्रेस उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार कर रही है। पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि हमने किसानों की आवाज सदन में उठाई। लोगों के घर पानी में डूब गए। करीब 193 लोगों की भारी बारिश के कारण बने हालातों से मौत हो गई, लेकिन सरकार ने कोई विशेष पैकेज की घोषणा नहीं की। शिक्षक सम्मान समारोह में इस बार महज 66 शिक्षकों का सम्मान किया जा रहा है।

इसमें भी 10 शिक्षक विभागीय सूची में शमिल नहीं होने से बाद आरएसएस की सिफारिश पर बाद में जोड़े गए हैं। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ नियमों की बात करते हैं, लेकिन वो भी मुआवजा नहीं दिया गया है। हमारी सरकार में तुरंत गिरदावरी होती थी और किसानों को मुआवजा मिलता था। कोचिंग नियंत्रण बिल पर पार्टी के वरिष्ठ विधायक राजेन्द्र पारीक के पार्टी लाइन से हटकर बयान पर डोटासरा और जूली ने कहा कि पारीक का बयान पार्टी लाइन से अलग उनका व्यक्तिगत बयान हो सकता है,लेकिन उनको व्यक्तिगत विचार पार्टी से अलग हटकर नहीं रखने चाहिए थे।