security guard - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चुनाव से पहले केजरीवाल का ऐलान : दिल्ली की कॉलोनियों और गली-मोहल्लों में सिक्योरिटी गार्डों की होगी नियुक्ति
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में कुछ समय से अपराध बहुत बढ़ा है। यहां खुलेआम चोरी और डकैती हो रही हैं। गैंगवार हो रहे हैं, लोग डरे हुए हैं। अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, लेकिन बीजेपी और इनकी केंद्र सरकार को दिल्लीवालों से कोई लेना-देना नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने दिल्ली को क्राइम कैपिटल बना दिया है, लेकिन हमें तो दिल्ली वालों की चिंता है। यहां की दो करोड़ जनता हमारा परिवार है। यहां किसी के दिल में तकलीफ होती है तो केजरीवाल को दर्द होता है। इसलिए मैंने दिल्लीवासियों को भरोसा दिलाया है कि हमारी सरकार बनने पर हम रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फहअ) को सिक्योरिटी गार्डों की नियुक्ति करने के लिए उचित राशि देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि जितनी आरडब्ल्यूए हैं, उन्हें अपने-अपने इलाके में सिक्योरिटी गार्ड नियुक्त करने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से उचित राशि दी जाएगी। इसके मापदंड तय किए जाएंगे कि किस इलाके में कितनी धनराशि देनी है। हम दिल्लीवासियों को बेसिक सुरक्षा देना चाहते हैं। ताकि लोग सुरक्षित महसूस कर सकें।

बीजेपी दिल्ली में पूर्वांचलियों के वोट कटवा रही
केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी धरना पार्टी बन गई है। मैं अपने घर के बाहर इनके लिए टेंट लगवा दूंगा, जहां ये अपनी मर्जी के हिसाब से बैनर बदल सकते हैं। बीजेपी बहुत ही दोगली पार्टी है। मैं चुनाव आयोग गया था क्योंकि बीजेपी रोहिंग्याओं का बहाना बनाकर दिल्ली में पूर्वांचलियों के वोट कटवा रही है। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा ने संसद में कहा था कि हम पूर्वांचलियों और दलितों के वोट कटवा रहे हैं। इसकी शिकायत करने हम चुनाव आयोग गए थे, लेकिन ये मेरे ऊपर झूठे आरोप लगा रहे हैं। जितने विधायक पूर्वांचल से आम आदमी पार्टी ने बनाए, उतने किसी पार्टी से नहीं बनाए।

उन्होंने कहा कि बीजेपी जितने मुद्दे उठा रही है, उस पर वे सब उल्टे पड़ रहे हैं। इस पार्टी का काम सुबह से शाम तक सिर्फ केजरीवाल को गाली देना है। क्या केजरीवाल को गाली देने से दिल्लीवालों का भला हो जाएगा? देश और दिल्ली की बात करों, रोजगार नहीं है, लेकिन बीजेपी को इसकी चिंता नहीं है।

मेडिकल कॉलेज में घुसकर बदमाशों ने सुरक्षाकर्मियों को मारे चाकू, एक की हालत गंभीर
कोटा। महावीर नगर थाना क्षेत्र में  शनिवार को मेडिकल कॉलेज की सुपरस्पेशलिटी विंग में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर चार-पांच बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिसमें तीन सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। एक सुरक्षाकर्मी की हालत गंभीर है, जिसका ऑपरेशन किया जा रहा है। सूचना पर पहुंचे थानाधिकारी ने घटना स्थल का जायजा लिया और आरोपियों की तलाश में जुट गए।

हैड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली कि मेडिकल कॉलेज की सुपरस्पेशलिटी विंग में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर चार-पांच बदमाशों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया है। सूचना पर थानाधिकारी महेन्द्र मारू पुलिस जाप्ते के साथ पहुंचे वहीं   डिप्टी एसपी मनीष शर्मा ने भी मौका मुआयना किया। मामले में पीड़ित सुरक्षाकर्मी सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने रिपोर्ट  दी जिसमें बताया कि  अस्पताल में आने जाने वालों की रुटीन चैकिंग के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात है। अस्पताल की नई बिल्डिंग के  पहले गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड का सुबह करीब 6 सवा छह बजे फोन आया  कि अस्पताल में चार-पांच लोग बिना चैकिंग के सुरक्षाकर्मी को धक्का मार कर घुस आए हैं उनको चैक करने के बाद ही अंदर जाने देना है। उस समय  सुपरस्पेशलिटी के गेट पर मैं खड़ा था तभी वह लोग आए जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने मुझे धक्का दिया और  मारपीट की, तभी पास खड़े सुरक्षाकर्मी शिव सिंह व रामकरण आ गए  उन्होेंने भी उन्हें रोका तो आरोपियों ने चाकू निकाल कर हम तीनों पर हमला किया  रामकरण के पेट में चाकू लगने से उसकी हालत गंभीर है । शिव सिंह और मेरे जांघ व हाथ- पैर पर चाकू से वार किए। इसके बाद आरोपी चाकू को लहराते हुए भाग गए। इस दौरान अस्पताल की चौकी पर कोई पुलिसकर्मी नहीं था और ना ही अस्पताल में मौजूद सैकड़ों लोगों की भीड़ में से किसी ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया ।

इनका कहना है
मेडिकल कॉलेज की सुपरस्पेशलिटी विंग में  सुबह करीब सात बजे चार-पांच बदमाशों ने तीन सुरक्षाकर्मियों पर चैकिंग के दौरान चाकू से हमला कर घायल कर दिया । घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।  इस मामले में  मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
- मनीष कुमार शर्मा ,डिप्टी एसपी कोटा सिटी वृत चतुर्थ

चोरी करने से रोका तो सुरक्षा गार्ड पर चाकुओंं से किया वार
कोटा । उद्योग नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को चोरी करने से रोकने पर तीन बदमाशों ने एक सुरक्षा गार्ड पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गार्ड को अन्य दो गार्डों ने तुरंत एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सिकरवार ने बताया कि धाखड़खेड़ी निवासी सीताराम गुर्जर (55) पुत्र रामगोपाल गुर्जर रायपुरा में यूआईटी के  सीवर लाइन के कार्य के दौरान अनंतपुरा रोड पर खड़ी जेसीबी तथा अन्य सामान की सुरक्षा के लिए तीन गार्डों को लगाया गया है। जहां पर रामगोपाल, गोविंद तथा एक अन्य गार्ड ड्यूटी कर रहे थे। तभी तड़के पांच बजे एक बाइक तथा ऑटो में सवार होकर तीन बदमाश आए और उन्होंने आॅटो में सीवर लाइन का सामान को भरना शुरू किया था। इसके बाद राम गोपाल की उन पर नजर पड़ी तो दौड़कर गया तथा उन्हें सामान ले जाने से रोकने का प्रयास किया। तभी उसके साथ तीनों ने मारपीट की और चाकू निकाल कर पेट में घोप दिया। इसके बाद बदमाशों ने उस पर ताबड तोड़ चाकू से कई वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश मौके से फरार हो गए। साथी गार्ड  सीताराम के लेकर एमबीएस अस्पताल पहुंचे और उसे भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के पर्चा बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।