animal Hospital - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अनदेखी: पशुओं की नहीं हो पा रही सोनोग्राफी
कोटा । राजकीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय में लगी सोनोग्राफी मशीन अभी तक ठीक नहीं हुई है। इस कारण पशुओं की सोनोग्राफी नहीं हो पा रही है। यहां पर लगी सोनोग्राफी मशीन में व्हाइटनेस की समस्या आ रही है। इसकी वजह से रिपोर्ट का सही आंकलन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में बीमार पशुओं के उपचार में परेशानी हो रही है। पूरे जिले में सोनोग्राफी मशीन की सुविधा केवल मोखापाड़ा स्थित बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय की पॉली क्लिनिक इकाई में हैं। ऐसे में जिले के छह लाख से अधिक पशुओं की सोनोग्राफी की जांच का भार इसी मशीन पर है। इसके बावजूद अभी तक सोनोग्राफी मशीन को चालू नहीं किया गया है।

मशीन लगाने वाली कंपनी लापता
जिला मुख्यालयों पर संचालित होने वाले प्रत्येक राजकीय पशु चिकित्सालयों के लिए वर्ष 2017 में एक-एक सोनोग्राफी मशीन खरीदी गई थीं। उस समय एक मशीन की कीमत 4.50 लाख रुपए आई थी। उस समय जिस कंपनी को सोनोग्राफी मशीनें लगाने और देखभाल का जिम्मा दिया गया था, आज उस कंपनी का कोई अता-पता ही नहीं है। पशु चिकित्सालय के कर्मचारियों ने बताया कि सोनोग्राफी मशीन लगने के बाद बीमार पशुओं के उपचार में आसानी होने लगी थी। कुछ माह पहले यहां की मशीन अचानक खराब हो गई। जिससे जांच की सुविधा बंद हो गई। इस कारण बीमार पशुओं का उपचार कराने में पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ हा है।

बिना जांच कैसे पता चलेगी बीमारी
मोखापाड़ा स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में ही सोनोग्राफी मशीन लगी हुई। सोनोग्राफी जांच की सुविधा कोटा जिले में केवल यहीं पर ही हैं। इस मशीन के खराब होने के कारण अब बीमार पशुओं की सोनोग्राफी नहीं हो पा रही है। नयागांव के पशुपालक दौलतराम मीणा व शोदान गुर्जर ने बताया कि सोनोग्राफी की जांच से ही पशुओं की बीमारी का पता चल पाता है। अब मशीन खराब होने से पशु चिकित्सक पशुओं की स्थिति देखकर दवाइयां लिख रहे हैं। जांच के बिना पशुओं की गम्भीर बीमारी का पता नहीं लग पा रहा है।

पशु चिकित्सालय में सोनोग्राफी मशीन खराब होने के कारण बीमार पशुओं का उपचार कराने में परेशानी हो रही है। पशुओं के गंभीर बीमार होने पर पशु चिकित्सक सोनोग्राफी की सलाह देते हैं, लेकिन जिले में सोनोग्राफी की सुविधा नहीं होने से उन्हें अन्य जिलों में जाकर सोनोग्राफी करवानी पड़ती है।
-भवानीशंकर गुर्जर, पशुपालक

जिला पशु चिकित्सालय में सोनोग्राफी मशीन को ठीक कराने के लिए उच्चाधिकारियों को कई बार लिखा जा चुका है। पूर्व में आचार संहिता के कारण नई मशीन नहीं लग पा रही थी। अब  नई सोनोग्राफी मशीन जल्द ही उपलब्ध होने की उम्मीद है।
-डॉ. गिरिश सालफळे, उप निदेशक, पशुपालक विभाग कोटा

नैनवां का सबसे बड़ा पशुचिकित्सालय नोडल केन्द्र खुद बीमार
नैनवां। नैनवां कस्बे के गढ़ चौैक में ब्लॉक क्षेत्र का सबसे बड़ा पशु चिकित्सालय नोडल केन्द्र है। जो आजादी के समय से एक जर्जर भवन में संचालित है। यह पशु चिकित्सालय नोडल केन्द्र कहने मात्र का है। यहां संसाधनों का अभाव है। यह चिकित्सालय कस्बे के बीच में आ जाने से पशुपालक अपने मवेशियों को बाजार से लेकर आना जाना पड़ता है। इस वजह से पशु पालक भी अपने बीमार पशुओं लेकर आने में कतराते है। बेजुबान मवेशियो के इलाज के लिए यहां पिछले 6 माह से चिकित्सक का पद रिक्त चल रहा है। गौवंश की बीमारियों के समय यहां एक मोबाईल यूनिट संचालित है। उसमें एक पशुचिकित्सक का पद सृजित है लेकिन इस मोबाईल यूनिट में भी कभी वेटनरी डॉक्टर को नहीं लगाया। यहा का पश ुचिकित्सालय केवल वीए एवं पशुधन सहायक के भरोसे संचालित है। इतना ही नहीं ब्लॉक क्षेत्र के जजावर,समिधि,  देई,दूगारी,जरखोदा,करवर में भी वेटेनरी चिकित्सक के पद सृजित है लेकिन यहां भी कई वर्षों से पशुचिकित्सक के पद रिक्त चल रहे है। यहां पर भी एलएस के भरोसे पशुचिकित्सालय संचालित है।

पशुपालक बोले कस्बे से बाहर बने पशु चिकित्सालय
पशुपालक कजोड़ धाकड़ ने बताया कि पशु चिकित्सालय कस्बे के गढ़ चौक में स्थित होने से यहां मवेशियों को बाजार में से होकर लाना संभव नहीं होता है। ऐसे में वे बीमार मवेशियों का इलाज घर पर ही करवाना पड़ता है। इसके लिए उनको पैसा देना पड़ता है। दवाईया भी बाजार से ही खरीद करना पड़ता है। ऐसे में नैनवां गढ़ चौक में संचालित पशुचिकित्सालय को भी उपजिला चिकित्सालय की तर्ज पर हाईवे के किनारे संचालित किया जाना चाहिए जिससे पशुपालकों को अपने मवेशियो को लेकर आने में कोई परेशानी नहीं हो।  किसान महापंचायत के पदाधिकारियों ने बताया कि उन्होंने पशुचिकित्सालय के लिए भूमि आवंटन किया जाने के लिए कई बार ज्ञापन भी दिये गये लेकिन सरकार ने बेजुबान गौवंश को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई।

वेटरनरी पॉली क्लिनिक खोले जाए
पशु पालक प्रकाश धाकड़ और भरत राज मीणा का कहना है कि पशुओं के उपचार के लिए लोगों को अपने मवेशियों को लेकर जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़े इसको लेकर नैनवां चिकित्सालय नोडल केन्द्र में अलग से वेटरनरी पॉलीक्लिनिक खोले जाना चाहिए। जिसमें आधुनिक मशीनों के साथ पशुओं के आॅपरेशन की भी सुविधा मिल सकेगी। साथ वेटरनरी पॉलीक्लिनिक में छोटे से लेकर बड़े सभी जानवरों का उपचार किया जा सकेगा। यह खुल जाने पर पालतु कुत्ते,घोड़े.-घोड़िया सहित गौवंश के जटिल आॅपरेशन किया जाना भी संभव हो सकेगा। जानकार सूत्रों की माने तो राज्य मंत्री अशोक चांदना ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को नैनवां पशु चिकित्सालय में भी संसाधनों एवं नई यूनिट खोले जाने के लिए प्रपोजल बनाये जाने के निर्देश दिए गये थे।

नैनवां पश ुचिकित्सालय नोडल केन्द्र पर वेटरनरी चिकित्सक लगाया जाना सरकार का कार्य है। उन्होंने रिक्त चल रहे वेटरनरी चिकित्सकों की सूची विभाग के उच्चाधिकारियों को भेज रखी है।
- वी के युगल जोइंट डायरेक्टर, पशु पालन विभाग बून्दी

गौतस्करों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई : डीएसपी
कामां। क्षेत्र के सौनोखर गांव के जंगल में गौ तस्करों द्वारा एक गौवंश को गोली मार दी तथा एक गौवंश के खेत में अवशेष मिले। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने जुरहरा थाना पुलिस को दी।

जुरहरा थानाधिकारी संतोष शर्मा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सोनोखर गौ रक्षक पुलिस चौकी पर जाम लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन तुरंत प्रभाव से डीएसपी प्रदीप यादव ने ग्रामीणों से समझाइश कर शीघ्र मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। क्षेत्र में आए दिन गौ तस्करी की घटनाएं सामने आती है, लेकिन सोनोखर गांव जंगल में सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और ग्रामीणों ने जुरहरा रोड स्थित सौनोखर गौरक्षक पुलिस चौकी पर कटीली झाड़ियां डालकर जाम लगाने का प्रयास किया गया। डीएसपी प्रदीप यादव मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल प्रभाव से मौके पर ग्रामीणों से समझाइश कर शीघ्र मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन देकर स्थिति को नियंत्रण में किया गया। ग्रामीण शांत हुए और यातायात व्यवस्था को अवरोध नहीं होने दिया। पुलिस ने घायल गौवंश को विशेष उपचार दिलाने के लिए होडल पशु चिकित्सालय भिजवाया गया तथा गौवंश के मिले अवशेषों का पशु चिकित्सक से मेडिकल मुआयना करा कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।