arms smuggling - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बाड़मेर पुलिस की अवैध मादक पदार्थ व हथियार तस्करी के विरुद्ध बड़ी करवाई
जयपुर। बाड़मेर जिले में डीएसटी व थाना गुड़ामालानी पुलिस की टीम ने अवैध मादक पदार्थ व हथियारों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई कर थाना क्षेत्र के लूणवा चारणान निवासी तस्कर पप्पू उर्फ नरेश बिश्नोई पुत्र गंगाराम (37) के घर पर दबिश देकर करीब 80 लाख रुपए कीमत का 15 किलो 782 ग्राम अफीम का दूध एवं एक पिस्टल, दो मैगजीन व चार कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी थाना धोरीमन्ना के एनडीपीएस मामले में 5000 का इनामी है।
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के मध्य नजर जिले में अवैध मादक पदार्थ, शराब हथियार की तस्करी व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान डीएसटी के कांस्टेबल रमेश कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि 5 हजार रुपये का इनामी तस्कर पप्पू उर्फ नरेश कुमार विश्नोई ने अपने घर में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ छुपा रखा है।

एसपी मीना ने बताया कि इस सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम बोस व सीओ सुखराम बिश्नोई के सुपरविजन एवं डीएसटी प्रभारी एएसआई अमीन खान व एसएचओ गुड़ामालानी मुक्ता पारीक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर लूणवा चारणान गांव में मुलजिम पप्पू बिश्नोई के घर दबिश दी गई।

पुलिस को देख आरोपी पप्पू उर्फ नरेश भागने लगा। जिस घेर कर टीम ने पकड़ लिया। मकान की तलाशी में एक कमरे के अंदर रखे लकड़ी के पलंग में बने बॉक्स से 11 प्लास्टिक की थैलियों में भरा 15 किलो 782 ग्राम अफीम का दूध तथा एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन व चार कारतूस बरामद किए गये। मामले में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

एसपी मीना ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर पप्पू उर्फ नरेश बिश्नोई के विरुद्ध साल 2023 में थाना धोरीमना में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में 5000 का इनाम घोषित है। आरोपी के विरुद्ध हैदराबाद के सिंडिकेट थाने में 1 किलो अफीम का दूध बरामदगी तथा जालौर जिले के थाना कोतवाली में साल 2020 में एनडीपीएस एक्ट में भी मुकदमा दर्ज है।

अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार
नई दिल्ली। पुलिस की विशेष शाखा ने एक अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ कर के एक व्यक्ति को  गिरफ्तार किया है। उसके पास से 12 पिस्तौलें और इतने ही कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ध्रुव है। उसके खिलाफ हथियार तस्करी के कई मामले दर्ज है। दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अतर सिंह की देखरेख में निरीक्षक सिंह और निरीक्षक सतविंदर ने अंतरराज्यीय हथियार की आपूर्ति करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि हथियारों की खेप आने वाली है। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों और हथियारों की आपूर्ति करने वाले को फरीदाबाद रोड पर आली गांव दिल्ली की ओर जाने वाले वाले मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 12 पिस्तौलें और 10 कारतूस बरामद किए गए है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में ध्रुव हथियारों की तस्करी करने में लिप्त है।

उसने पूछताछ में बताया कि उसे मध्य प्रदेश के खरगोन से हथियार निर्माता सह आपूर्तिकर्ता से हथियारों और गोला-बारूद की आपूर्ति की जाती थी। वह पहले से ही बंदूक की नोंक पर डकैती के 4 मामलों और राजस्थान, उत्तर प्रदेश के विभिन्न पुलिस थानों में हथियारों की तस्करी के मामले में नामजद है। पुलिस ने बताया कि दो महीने से अधिक समय से हथियारों की तस्करी करने वालों को पकडऩे के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि ध्रुव एक कुख्यात हथियार तस्कर फरीदाबाद रोड पर आली गांव, दिल्ली की ओर जाने के लिए आपूर्ति करने के लिए आएगा। वह हथियारों की खेप की तस्करी करने आने वाला है।