kejriwal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली की सुरक्षा करने में भाजपा विफल : स्कूलों को बार-बार मिल रही बम की धमकी, अरविंद केजरीवाल ने कहा- आखिर कब खत्म होगा ये सब
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार दिल्ली पर सुरक्षा व्यवस्था विफल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक बार फिर राजधानी के 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गयी। भाजपा की चार इंजन की सरकार के बावजूद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था का आलम यह है कि आज एक बार फिर दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गयी। बच्चे और अभिभावक के अंदर खौफ फैल गया। पिछले एक साल से लगातार स्कूलों को बम से उड़ाने की मिल रही धमकी रहीं है और अभी तक एक भी आरोपी को पकड़ने में असफल दिल्ली पुलिस को लेकर आप ने भाजपा सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत अन्य नेताओं ने राज्य को सुरक्षित माहौल देने में 4 इंजन वाली भाजपा सरकार को पूरी तरह फेल बताया है।

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि दिल्ली के स्कूलों को बार-बार बम की धमकी मिल रही हैं। हर तरफ अफरा-तफरी मच जाती है, स्कूलों की छुट्टी होती है, बच्चों और अभिभावकों में डर फैलता है, लेकिन एक साल से न कोई पकड़ा गया, न कोई कार्रवाई हुई। चार इंजन वाली भाजपा सरकार राजधानी की सुरक्षा तक नहीं संभाल पा रही है। माता-पिता डर के साये में जी रहे हैं। आखिर ये सब कब खत्म होगा? आप की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि आज एक बार फिर से दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ये आखिर कब तक चलता रहेगा? देश की राजधानी में यह सिलसिला आम जनता की चिंता और बच्चों के डर को बढ़ा रहा है। माता-पिता हर रोज भय के साए में जी रहे हैं लेकिन चार इंजन वाली भाजपा सरकार को जरा भी परवाह नहीं है।

दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि आज फिर दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ये आखिर कब तक चलता रहेगा? देश की राजधानी में बार-बार मिलने वाली इन धमकियों ने बच्चों की मासूमियत और माता-पिता की नींद छीन ली है। हर रोज भय के साए में स्कूल भेजना पड़ रहा है। ये सिर्फ धमकी नहीं, बल्कि दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सीधा सवाल है लेकिन चार इंजन वाली भाजपा सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। न सुरक्षा बढ़ी, न गुनहगार पकड़े गए। भाजपा सरकार कब जागेगी। दिल्ली की जनता और बच्चों की सुरक्षा का जिम्मा कौन लेगा? आप का कहना है कि दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी फिर से मिली है। इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय और बम्बई उच्च न्यायालय को भी ऐसी धमकी मिली थी। दिल्ली में लगातार ऐसी धमकियां आ रही हैं, लोगों में खौफ फैल रहा है लेकिन भाजपा की दिल्ली पुलिस और जांच एजेंसियों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। इन धमकियों के पीछे कौन है, आजतक यह पता भी नहीं लग पाया है।

केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला : कपास आयात शुल्क हटाना किसानों के साथ धोखा, 11% ड्यूटी और 2100 रुपए MSP की मांग
अहमदाबाद। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कपास पर आयात शुल्क समाप्त करने को लेकर मोदी सरकार के फैसले को किसान विरोधी बताते हुए रविवार को मांग की कि कपास पर तुरंत आयात शुल्क 11 प्रतिशत लगाया जाए और इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य 2100 रुपए प्रति मन किया जाए। केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी सरकार ने कपास पर आयात शुल्क हटाकर किसानों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा हमारे कपास उगाने वाले किसान भाइयों ने जून जुलाई में कपास की फसल लगाई थी। किसानों ने कपास के बीज, खाद, मजदूरी इन सब की खर्चे के लिए कर्ज लिया था। अब उनकी फसल अक्टूबर या नवंबर महीने में तैयार हो जाएगी।  किसानों को लग रहा है कि जब वह मंडी में अपनी फसल लेकर जाएंगे तो उन्हें अच्छे दाम मिलेंगे, लेकिन उन किसानों को पता नहीं है कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने किस तरीके से किसानों के साथ धोखा किया है।

गौरतलब है कि कपास पर आयात शुल्क हटाने के विरोध में आप ने आज चोटिला में किसान महापंचायत का आयोजन किया था लेकिन लगातार जारी बारिश की वजह से उस महापंचायत को स्थगित कर दिया गया। उसके स्थान पर केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया था। उनके साथ पार्टी के गुजरात प्रदेश के प्रभारी गोपाल राय, प्रदेश प्रमुख इसुदान गढ़वी, विसावदर के विधायक गोपाल इटालिया, प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज सोरठिया, जाम जोधपुर के विधायक हेमंत खवा और किसान सेल के प्रदेश प्रमुख राजू करपड़ा तथा पार्टी के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। केजरीवाल ने कहा आज हमें जिस स्थान पर किसान महापंचायत करनी थी उस मैदान में दो-दो फीट तक पानी भर चुका हैं जिस वजह से किसान महापंचायत को स्थगित करना पड़ा है और आने वाले दिनों में हम फिर से इसका आयोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि अब तक अमेरिका से जो भी कपास भारत में आती थी उस पर 11 प्रतिशत शुल्क लगता था जिस वजह से वह कपास देश उत्पादित कपास की तुलना में महंगी होती थी। इसी वजह से हमारे किसानों की कपास बिक जाती थी और अमेरिकी कपास नहीं बिकती थी। लेकिन 19 अगस्त से केंद्र की मोदी सरकार ने बाहर से आने वाली कपास पर लगने वाली ड्यूटी को हटा दिया है। अब अमेरिका से आने वाली कपास भारत के किसानों के कपास के मुकाबले सस्ती हो जाएगी।

अरविंद केजरीवाल ने राहत शिविरों का लिया फीडबैक : सरकार से किया लोगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह, कहा- लोगों को आ रही है कई प्रकार की समस्याएं
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ से प्रभावित होकर राहत शिविर में आये लोगों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने का सरकार से आग्रह किया है। केजरीवाल ने राहत शिविर का फीडबैक लेने के बाद कहा कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं और कई इलाकों में पानी भर गया है। उन्होंने कहा कि यमुना के तट पर रहने वाले लोग घर खाली कर के राहत शिविरों में रहने आये हैं, जहां पर उन लोगों को कई प्रकार की समस्याएं आ रही है। उन्हें खाना समय पर नहीं मिल रहा है, पीने के पानी की समस्या है। सरकार से निवेदन है कि जो राहत शिविर हैं। वहां सारी सुविधायें उपलब्ध करायी जाएं।

उन्होंने कहा कि नालों की सफाई समय पर नहीं हो पाने के कारण कई इलाकों में सीवर बैक मार रहा है। कई इलाकों में पीने का पानी नहीं आ रहा है। सरकार को लोगों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्घ कराने चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि इस समय पूरा उत्तर भारत बाढ से ग्रसित है। सरकार से आग्रह है कि जनता को राहत पहुंचाने के लिए जितना संभव हो सके करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित सभी राज्यों में राहत पहुंचाने की आवश्यकता है।

बिजली कटौती के दौर को वापस लाई भाजपा : केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को अंधेरे से निकाला था बाहर, आतिशी ने कहा- रात में लग रहे लंबे पॉवर कट
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि दिल्ली में जब से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विपदा सरकार आई, तब से लंबे-लंबे पॉवर कट का 10 साल पहले वाला दौर वापस लौट आया है। आप ने कहा कि पिछले साल 8500 मेगावॉट की पीक डिमांड में भी पॉवर कट नहीं लगते थे, लेकिन अब तो पूछिए ही मत। अब जनता को डर इस बात का सता रहा है कि अगर अभी यह हाल हैं तो जून-जुलाई की गर्मियों में क्या होगा। वर्ष  2015 से पहले दिल्ली में बिजली कटौती का दौर चला करता था। अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली को अंधेरे के दौर से बाहर निकाला और जनता को पॉवर कट से मुक्ति मिली। अब दिल्ली में भाजपा की सरकार है और दिल्ली को फिर से जबरदस्त बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।

आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि दिल्ली में पीक डिमांड 5462 मेगावॉट थी। केवल इतने में ही रात पूरी दिल्ली में कई जगहों पर कई-कई घंटे बिजली नहीं आई। पिछले साल पीक डिमांड लगभग 8500 मेगावॉट पहुंच गई थी। फिर भी हमारी सरकार के दौरान दिल्ली में कहीं बिजली नहीं गई। आने वाले हफ्तों में जब दिल्ली में गर्मी और बढ़ेगी और बिजली की डिमांड भी बढ़ेगी तो क्या होगा? पिछले 10 साल में हमने दिल्ली के बिजली व्यवस्था को बड़ी मुश्किल से ठीक किया था। कहते हैं किसी भी चीज को ठीक करने में बरसों लग जाते हैं लेकिन उसे खराब दो दिनों में ही कर दिया जाता है।

उधर नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने एक्स पर दिल्ली वालों द्वारा बिजली कटौती को लेकर कहा कि रात को दिल्ली वाले बहुत परेशान रहे। जगह-जगह पर लंबे लंबे पॉवर कट हुए। रात में मुझे दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से मेसेज और कॉल आए। लोग बहुत परेशान हैं, लेकिन भाजपा की दिल्ली सरकार सो रही है।

केजरीवाल को पंजाब से राज्यसभा भेजने की अटकलें : संजीव अरोड़ा को विधानसभा उपचुनाव में उतारा, खैहरा बोले - इससे पता चलता है कि केजरीवाल एक दिन भी सत्ता के बिना नहीं रह सकते
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कैंडिडेट बनाया है। कांग्रेस और भाजपा का दावा है कि आप संजीव अरोड़ा की जगह अब अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा भेजेगी। कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने कहा कि इस साजिश से पता चलता है कि केजरीवाल एक दिन भी सत्ता के बिना नहीं रह सकते।

भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने पूछा कि क्या इस कदम का उद्देश्य अरविंद केजरीवाल के लिए पंजाब से राज्यसभा में नामांकन का रास्ता साफ करना है। वहीं आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल न पंजाब के सीएम बन रहे हैं और न राज्यसभा जा रहे हैं।

शीश महल पर बढ़ी अरविंद केजरीवाल की परेशानी : सीवीसी ने दिए जांच के आदेश, अनियमितता का लगा आरोप
नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जिस बंगले में रहते थे, उसके जीर्णोद्धार में हुई कथित गड़बड़ी को लेकर केंद्रीय सतर्कता आयोग ( सीवीसी) ने जांच के आदेश दिए हैं। केजरीवाल मुख्यमंत्री रहते हुए जिस आवास में रह रहे थे, सीवीसी ने उसकी जांच के आदेश दिए हैं। यह आदेश केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) द्वारा प्रस्तुत एक रिपोर्ट के आधार पर दिया गया है। सीपीडब्ल्यूडी के इस रिपोर्ट में दिल्ली के सिविल लाईन्स में 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के जीर्णोद्धार में अनियमितता का आरोप लगा है।

इस बंगले को लेकर भाजपा ने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान इसे शीश महल का नाम देकर आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पर हमले किए थे। भाजपा के नेता विजेंद्र गुप्ता ने इस मामले में आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग ने लगभग 8 एकड़ में बने बंगले का पुनर्निर्माण करते समय नियमों का उल्लंघन किया। उन्होंने दावा किया था कि इसके निर्माण में कई प्रकार की गड़बड़ी हुई है ।

जनता का निर्णय सिर-माथे : भाजपा को बधाई...राजनीति जनता की सेवा करने का जरिया, हम यहां सत्ता के लिए नहीं आए थे, हार पर केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप)के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत की बधाई देते हुए कहा कि वह जनता का निर्णय विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं और उनका फैसला सिर माथे है। केजरीवाल ने एक्स पर एक वीडियो जारी कर कहा कि दिल्ली विधानसभा के नतीजे आये हैं। जनता ने जो निर्णय दिया, उसे मैं विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि जिस आशा के साथ लोगों ने भाजपा को बहुमत दिया है, वह उन सभी उम्मीदों और आशाओं पर खरा उतरेगी।

हमें पिछले 10 साल में जनता ने जो मौका दिया, उसमें बहुत सारे काम किये। शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और बिजली के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया। जनता ने जो हमें निर्णय दिया, उसमें हम न केवल रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभायेंगे, बल्कि हम लोगों के सुख-दुख में काम आयेंगे। आप नेता ने कहा कि हम राजनीति में सत्ता के लिए नहीं आये थे। हम राजनीति को जरिया मानते हैं जनता की सेवा करने का। आप के कार्यकर्ताओं ने बहुत शानदार चुनाव लड़ा। इसके लिए सभी को बधाई देता हूं।

अरविंद केजरीवाल ने झुग्गीवासियों को किया सचेत : भाजपा के बहकावे में आकर पैसे के बदले उंगली पर ना लगवाएं स्याही, कहा - हो सकती है जेल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने झुग्गीवासियों को सचेत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बहकावे में आकर पैसे के बदले अपनी उंगली पर काली स्यही न लगवाएं वरना जेल हो सकती है। केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश जारी कर दिल्ली के झुग्गीवासियों को सचेत किया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि भाजपा के बहकावे में आकर पैसे के बदले अपनी उंगली पर काली स्याही न लगवाएं। वरना आपको जेल हो सकती है। भाजपा वाले झुग्गियों में घर-घर कह रहे हैं कि तीन हजार रुपए ले लो, चुनाव आयोग आपके घर आकर वोट डलवा देगा। यह बहुत बड़ी साजिश है। अगर आपने अपने बूथ पर गए बिना उंगली पर स्याही लगवा ली, तो ये लोग फर्जी वोट डालने के जुर्म में आपको ही गिरफ्तार करवा देंगे।

उन्होंने कहा कि मेरे पास कई झुग्गी के लोगों के फोन आ रहे हैं। इनकी पार्टी वाले घर-घर जाकर कह रहे हैं कि 3 हजार रुपए ले लो, चुनाव आयोग आपके घर आकर वोट डलवा देगा। वे लोग से कह रहे हैं कि आप लोग घर पर वोट डाल देना और बदले में उंगली पर स्याही लगवा लेना। यह सुनकर मैं चौंक गया, क्योंकि यह आपको फंसाने के लिए एक बहुत बड़ी साजिश है। आप नेता ने कहा कि जो लोग आज आपको पैसे दे रहे हैं। वही लोग कल आपको गिरफ्तार करवाएंगे। यह सब बहुत बड़ा फ्रॉड है और 420 के केस में जेल जाओगे। इस झंझट में मत पड़ना। अगर फ्री के पैसे दे रहे हों तो ले लेना, लेकिन अगर पैसे के बदले उंगली पर निशान लगवा रहे हो, तो बिल्कुल मत लगवाना।

हार की बौखलाहट से हिंसा पर आई भाजपा, अरविंद केजरीवाल ने कहा - बुरी तरह चुनाव हार रही है भाजपा
नई दिल्ली। दिल्ली आम आदमी पार्टी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अपनी हार से बौखलाई भारतीय जनता पार्टी अब हिंसा पर उतर आई है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रिठाला विधानसभा से पार्टी के मौजूदा विधायक और उम्मीदवार महेंद्र गोयल पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि दिल्ली में भाजपा बुरी तरह चुनाव हार रही है। बौखलाहट में ये लोग अब हिंसा पर उतर आए हैं। रिठाला से हमारे विधायक महेंद्र गोयल पर हमले की हम निंदा करते हैं। आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भी एक्स पर लिखा कि हार से बौखलाई भाजपा अब आप नेताओं की हत्या करवाने पर उतारू है। भाजपा अब चुनाव जीतने के लिए खून बहाने पर उतर आई है। भाजपा के गुंडों ने आप विधायक महेंद्र गोयल पर हमला किया। क्या भाजपा अब आप नेताओं की हत्या करवा कर सत्ता हथियाएगी। चुनाव आयोग आंख मूंदकर कब तक बैठा रहेगा।

दिल्ली की जनता 5 फरवरी को इस गुंडागर्दी का करारा जवाब देगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भाजपा अपनी तय हार से बौखलाहट में अब आप नेताओं पर जानलेवा हमले करवा रही है। गोयल पर भाजपा के गुंडों द्वारा किया गया हमला इसका जीता-जागता प्रमाण है कि भाजपा गुंडागर्दी के जरिए सत्ता पर काबिज होना चाहती है, लेकिन दिल्ली के लोग इनकी गुंडागर्दी से नहीं डरेंगे और 5 फरवरी को झाड़ू का बटन दबाकर करारा जवाब देंगे। आप सांसद संजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दिल्ली में भाजपा बुरी तरह हार रही है। बौखलाहट में मार पीट पर उतर आई है। रिठाला से आप विधायक महेंद्र गोयल पर भाजपा के गुंडों ने हमला किया। कहां सो रहा है चुनाव आयोग?

यमुना के पानी में जहर का मामला : अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को दिया 6 पेज का जवाब, लगाए गंभीर आरोप
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग के समक्ष यमुना के पानी में जहर के मामले में जवाब दिया। चुनाव आयोग ने कहा कि आयोग ने बहुत ही कम समय के नोटिस पर आप नेता केजरीवाल को धैर्यपूर्वक सुना और उनका जवाब प्राप्त किया। आयोग के सभी सदस्यों ने व्यक्तिगत आक्षेपों और आक्रामक रणनीति से प्रभावित हुए बिना उत्तर की विस्तार से जांच करने और योग्यता के आधार पर निर्णय लेने का फैसला लिया। केजरीवाल ने चुनाव आयोग को सौपें जवाब में कहा कि अगर आयोग ने हरियाणा सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं पर यमुना को लेकर कार्रवाई नहीं की, तो ये माना जाएगा कि चुनाव आयोग जनता के हित के बजाए सत्ताधारी दल के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर शांत नहीं रहा जा सकता है।

आप नेता ने 6 पेज के जवाब में चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने जवाब में दिल्ली जल बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की ओर से दिल्ली के मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी का हवाला दिया है, जिसमें यमुना नदी में अमोनिया की बात कही गई थी। केजरीवाल ने जवाब दिया कि जल बोर्ड सीईओ और अन्य अधिकारियों ने इसे जांच में पकड़ा। यमुना के जल जहरीला है, इसे जांचने के लिए मैथडलॉजी क्या है। इस पर केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड की सीईओ और अन्य अधिकारियों से इसकी पुष्टि की जा सकती है।

अरविंद केजरीवाल की चुनौती : अमोनिया वाला पानी पीकर दिखाएं भाजपा-कांग्रेस के नेता, राहुल सहित भाजपा नेताओं के घर भेज रहे है बोतल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा से दिल्ली में आ रहे जहरीले पानी को लेकर भाजपा और कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि वह 7 पीपीएम अमोनिया वाले पानी की बोतल भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर भेज रहे हैं, जो इसे पीकर दिखाएं, नहीं तो दिल्ली की जनता से माफी मांगे। केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा से यमुना के जरिए आने वाला पानी कुछ दिनों से जहरीला आ रहा है। इस समय पानी में सात पीपीएम तक अमोनिया का स्तर पहुंच गया है। इससे बहुत नुकसान पहुंचाता है। इससे किसी की मौत भी हो सकती है। हमने कुछ दिन पहले यह मुद्दा उठाया, क्योंकि हमारे पास और कोई रास्ता नहीं था।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले जब यमुना में अमोनिया का स्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा, तब दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सैनी को फोन किया। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री को कई बार फोन किया और उनसे निवेदन किया कि नदी में अमोनिया का स्तर बहुत बढ़ रहा है। इसे कम करवाइए। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने इस मामले कुछ नहीं किया। जब पानी में अमोनिया का स्तर सात पीपीएम तक पहुंच गया, तब आतिशी को सबके सामने इस बात की जानकारी देनी पड़ी कि दिल्ली में जहरीला पानी भेजा जा रहा है।

आप नेता ने कहा कि हम इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि हमें इसका समाधान मिले। मजेदार बात यह है कि जबसे हमने यह मुद्दा उठाया कि पानी में सात पीपीएम अमोनिया है, उसके बाद से अमोनिया की मात्रा कम होनी शुरु हो गई। अमोनिया का स्तर तीन पीपीएम पर आ गया है। इसका मतलब यही लोग सब कर रहे थे। पहले इन्होंने ही उसे ज्यादा किया और अब इन्होंने ही उसे कम कर दिया।