arvind - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को दी चुनौती : झुग्गीवालों के लिए मकान बनाओ, मैं नहीं लड़ूंगा चुनाव
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 10 साल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कई झुग्गियों को तोड़ा और तीन लाख से अधिक लोगों को बेघर किया। केजरीवाल ने रेलवे झुग्गी कैंप का दौरा कर कहा कि जैसे-जैसे दिल्ली विधानसभा का चुनाव पास आता जा रहा है, भाजपा का झुग्गीवालों के प्रति प्रेम बढ़ता जा रहा है। भाजपा के नेता झुग्गियों में जा रहे हैं। इससे पहले 5-10 साल नहीं गए। एक महीने से भाजपा के नेता झुग्गियों में जा रहे हैं। इनको झुग्गीवालों से प्रेम नहीं है। भाजपा तो अमीरों की पार्टी हैं। इनको झुग्गीवालों से क्या लेना-देना है। ये लोग तो झुग्गीवालों को कीड़े-मकोड़े समझते हैं। इनको चुनाव में झुग्गीवालों के वोट चाहिए और चुनाव के बाद झुग्गीवालों की भूमि चाहिए।
केजरीवाल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित ने दिल्ली के कई इलाकों से झुग्गीवालों को बुलाया था। वहां अमित ने चुन-चुन कर मुझे गालियां दी। अमित देश के गृहमंत्री हैं और गृहमंत्री के पद की एक गरिमा होती है। एक गृहमंत्री जो शब्द प्रयोग करता है, उसकी मर्यादा रहनी चाहिए। हमें गृहमंत्री अमित से कोई द्वेष नहीं है, वह जो कहना चाहें, कहें। मैं राजनीति में अपने मान-सम्मान के लिए नहीं आया। मैं राजनीति में जनता और देश के मान सम्मान के लिए आया हूं।

आप नेता ने कहा कि अमित का कहना है कि वह जहां झुग्गी-वहां मकान देंगे। हम भी मानते हैं कि जहां झुग्गी वहां मकान होना चाहिए, लेकिन यहां भाजपा वाले यह नहीं बता रहे हैं कि किसका मकान, जहां झुग्गी वहां बिल्डरों के मकान। ये लोग जहां झुग्गी वहां झुग्गीवालों के मकान नहीं कह रहे हैं, बल्कि ये कह रहे हैं कि जहां झुग्गी वहां इनके दोस्त का मकान। पूरी दुनिया जानती है कि इनका एक ही दोस्त है। भाजपा की झुग्गीवालों की भूमि पर नजर है और इन भूमि को अपने दोस्त को देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार आए हुए 11 साल हो गए। इन 11 सालों में इन्होंने झुग्गीवालों के लिए केवल 4700 मकान बनाए हैं। दिल्ली में चार लाख झुग्गियां हैं। अगर इन्होंने 10 साल में मात्र 4700 मकान बनाए हैं, तो दिल्ली के हर झुग्गीवाले को मकान देने में एक हजार साल लगेंगे। इनको 4 लाख मकान बनाने हैं। ये लोग झूठ बोल रहे हैं। इनको मकान नहीं बनाने हैं। इन लोगों ने पूरी प्लानिंग कर रखी है। ये लोग अगले 5 साल में दिल्ली के एक-एक झुग्गी को तोड़कर लोगों को बेघर कर देंगे, उनको सड़क पर ले आएंगे।

केजरीवाल ने अमित को चुनौती देते हुए कहा कि पिछले 10 साल में आपने जितने झुग्गी वालों को बेघर किया है, वे सारे मामले अदालत में हैं, उन सारे मामलों को अगले 24 घंटे में वापस ले लें। दिल्ली के जितने झुग्गी वालों के खिलाफ आपने केस कर रखे हैं, उन्हें वापस ले लें। उन्होंने कहा कि अमित ने जिन-जिन लोगों को उजाड़ा था, उन सभी को वापस उसी भूमि पर लाकर बसा दें, तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैं एक आम आदमी हूं। मैं इन्हीं लोगों की वजह से राजनीति में आया था। अगर मेरी वजह से इन लोगों के घर बच जाते हैं, तो मेरा चुनाव से क्या लेना-देना है। आप इनके मकान बनाकर दिखाओ मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। अगर ये ऐसा नहीं करते हैं, तो मैं चुनाव लड़ूंगा और मैं इनके लिए ढाल बनकर खड़ा रहूंगा। मैं देखता हूं कि भाजपा वाले इनकी झुग्गियां कैसे तोड़ते हैं।

कार्यकर्ताओं के जुनून के आगे फेल हो जाते बड़े-बड़े तंत्र, गाली-गलौज की राजनीति के बीच होगा विधानसभा चुनाव : केजरीवाल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत से जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि यह चुनाव काम की राजनीति और गाली-गलौज की राजनीति के बीच होगा। केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि चुनाव की तारीख की घोषणा हो चुकी है।

केजरीवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत और जोश के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार हो जाएं। आपके जुनून के आगे इनके बड़े-बड़े तंत्र फेल हो जाते हैं। आप ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि ये चुनाव काम की राजनीति और गाली-गलौज की राजनीति के बीच होगा। दिल्ली की जनता का विश्वास हमारी काम की राजनीति के साथ ही होगा। हम जरूर जीतेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने किया दावा, 3 कृषि कानून को दोबारा लागू करने की कोशिश कर रही है केंद्र सरकार
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि केंद्र सरकार पिछले दरवाजे से दोबारा तीन कृषि कानून को लागू करने की कोशिश कर रही है। केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि देशभर के किसानों की जानकारी के लिए मैं बता दूँ कि जो तीन काले क़ानून केंद्र ने तीन साल पहले किसानों के आंदोलन की वजह से वापस लिए थे, उन्हें 'पॉलिसी' कहकर केंद्र सरकार पिछले दरवाजे से दोबारा लागू करने की तैयारी कर रही है। इस पालिसी की कॉपी उनके विचार जानने के लिए केंद्र ने सभी राज्यों को भेजी है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में किसान कई दिनों से धरने और अनिश्चित अनशन पर बैठे हैं। इनकी वही मांगे हैं, जो केंद्र सरकार ने 3 साल पहले मान ली थी, लेकिन अभी तक लागू नहीं की। भाजपा सरकार अब अपने वादे से मुकर गई। भाजपा सरकार किसानों से बात तक नहीं कर रही। उनसे बात तो करो। हमारे ही देश के किसान हैं। भाजपा को इतना ज्यादा अहंकार क्यों है कि किसी से बात भी नहीं करते। आप नेता ने कहा कि पंजाब में जो किसान अनिश्चित अनशन पर बैठे हैं भगवान उन्हें सलामत रखें लेकिन यदि उन्हें कुछ होता है, तो इसके लिए भाजपा जिम्मेदार होगी।

उपराज्यपाल ने गैर कानूनी तरीके से निगम की स्थायी समिति का कराया चुनाव : केजरीवाल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा गैर कानूनी तरीके से निगम की स्थायी समिति का चुनाव कराया जा रहा है, जो आश्चर्यजनक है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के कानून में साफ-साफ लिखा है कि सदन की बैठक बुलाने का अधिकार केवल महापौर के पास है। महापौर के अलावा किसी और को सदन की बैठक बुलाने का अधिकार नहीं है। महापौर ही सदन की बैठक बुला सकती है और बैठक की अध्यक्षता भी वही करेंगी। उन्होंने कहा कि नियम को दरकिनार कर उपराज्यपाल ने सदन बुला दिया और उसकी अध्यक्षता किसी अधिकारी को करने के लिए नामित कर दिया।

हम लोकतंत्र में रहते हैं। इसके अलावा, कानून में लिखा है कि जब भी सदन बुलाया जाएगा, उसमें 72 घंटे का समय दिया जाएगा। कोई पार्षद बाहर चला गया या उपलब्ध नहीं है, तो उसे समय पर पहुंचने के लिए कुछ समय की जरूरत होती है। इनकी नीयत में खोट नजर आ रही है। चुनाव में कुछ न कुछ गड़बड़ करने की इनकी साजिश नजर आ रही है। इसी वजह से ये किसी भी तरह से चुनाव कराने में ताबड़तोड़ लगे हुए हैं। केजरीवाल ने कहा कि मुझे पता चला है कि महापौर ने निगम के आयुक्त को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने स्थाई समिति के चुनाव को गैर कानूनी और असंवैधानिक घोषित कर दिया है। साथ ही निगम आयुक्त को आदेश दिया है कि यह चुनाव ना कराया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने की 2 दिन में इस्तीफा देने की घोषणा, मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2 दिनों के बाद वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। केजरीवाल ने यहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मैं आपके बीच में आया हूं, जनता की अदालत में आया हूं, आपसे पूछने आया हूं कि आप केजरीवाल को ईमानदार मानते हो या गुनाहगार मानते हो। मैं दिल्ली औऱ देश की जनता से पूछना चाहता हूं कि केजरीवाल ईमानदार है या गुनाहगार है। मैं दो दिन के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी से इस्तीफा देने जा रहा हूं।

उन्होंने कहा मैं तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, जब तक जनता अपना फैसला न सुना दे। मैं जनता के बीच में जाऊंगा, गली-गली में जाऊंगा, घर-घर में जाऊंगा, जब तक जनता अपना फैसला न सुना दें कि केजरीवाल ईमानदार है, मैं तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। उन्होंने कहा भाजपा को लग रहा था कि उन्हें जेल भेजकर हमारी पार्टी तोड़ देंगे। हमारे विधायकों को तोड़कर दिल्ली और पंजाब में सरकार गिरा देंगे। इनकी साजिशों के खिलाफ आम आदमी पार्टी लड़ रही है। इन्हें लगा कि ये मेरे हौसले तोड़ देंगे, लेकिन इन्होंने मेरे हौसले को और बढ़ा दिया है।

अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत आगे बढ़ाने पर शीघ्र सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर शीघ्र सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य की जांच के लिए अपनी अंतरिम जमानत को एक जून से सात दिन आगे बढ़ाने की गुहार लगाई थी। न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की अवकाशकालीन पीठ ने केजरीवाल का पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु ङ्क्षसघवी से कहा कि सुनवाई की तारीख तय करने के लिए उनके विशेष उल्लेख के दौरान किए गए अनुरोध को मुख्य न्यायाधीश के पास भेजा जाएगा।  पीठ ने श्री ङ्क्षसघवी से यह भी पूछा कि पिछले हफ्ते न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मुख्यमंत्री केजरीवाल की याचिका का उल्लेख क्यों नहीं किया गया था। सिंघवी ने याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को अपने स्वास्थ्य की स्थिति का पता लगाने के लिए तत्काल मेडिकल जांच की जरूरत है। इस पर शीर्ष अदालत ने कहा कि चूंकि केजरीवाल को एक जून तक अंतरिम जमानत देने वाली न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने 17 मई को उनकी मुख्य याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था, इसलिए जमानत आवेदन की अवधि बढ़ाने की गुहार वाली उनकी इस याचिका को सूचीबद्ध करने के लिए मुख्य न्यायाधीश के उचित आदेश की जरूरत होगी।

पीठ ने कहा कि मामले में फैसला सुरक्षित होने के कारण मुख्य न्यायाधीश अंतरिम जमानत बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल की याचिका को सूचीबद्ध करने पर उचित निर्णय लेंगे। दिल्ली अबकारी नीति से संबंधित धनशोधन के एक मामले के आरोपी श्री केजरीवाल ने अपनी याचिका में दावा किया है कि गिरफ्तारी के बाद उनका वजन सात किलोग्राम कम हो गया है।  उनका'कीटोन लेवलÓबहुत ज्यादा है, जो किसी गंभीर बीमारी का लक्षण हो सकता है। उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि वर्तमान में उनका इलाज कर रहे मैक्स अस्पताल के संबंधित डॉक्टरों ने कुछ जांच करने की सलाह दी है, जिसके लिए सात दिनों का समय चाहिए।याचिका में कहा गया है कि के उन्हें पीईटी-सीटी स्कैन और अन्य जांच करने की सलाह दी गई है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने 10 मई को केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियानों में भाग लेने के लिए एक जून तक अंतरिम जमानत दी थी और दो जून को उन्हें जेल प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया था।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक श्री केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति -2021-22 (जो विवाद के बाद रद्द कर दी गई थी) में कथित घोटाले में गत 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। केजरीवाल को गिरफ्तार करने वाली केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन पर मुख्य साजिशकर्ता होने का आरोप लगाया है। उन पर पूर्व के गोवा विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए 100 करोड़ रुपये गलत तरीके से हासिल करने का आरोप है। केजरीवाल ने ईडी की ओर से अपनी गिरफ्तारी की वैधता को चुनौती दी है।इस मामले में उन्हें शीर्ष अदालत की ओर से अंतरिम जमानत दे दी गई थी, लेकिन उन्होंने नियमित जमानत के लिए अब तक कोई याचिका दायर नहीं की है।शीर्ष अदालत ने केजरीवाल की गिरफ्तारी और उसके बाद ईडी की हिरासत को चुनौती देने वाली उनकी अपील पर 17 मई को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 17 अगस्त 22 को अबकारी नीति बनाने और उसके कार्यान्वयन में की गई कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए एक आपराधिक मुकदमा दर्ज किया था।  इसी आधार पर ईडी ने 22 अगस्त 22 को धनशोधन का मामला दर्ज किया था।ईडी का दावा है कि आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसौदिया, राज्य सभा सांसद संजय ङ्क्षसह सहित अन्य ने अवैध कमाई के लिए ÞसाजिशÞ रची थी।इस मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसौदिया फिलहाल न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं।

आप पार्टी को खत्म करना चाहते है मोदी, भाजपा ने शुरू किया ऑपरेशन झाड़ू : केजरीवाल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए उनकी पार्टी चुनौती बन सकती है। इसलिए वह आप को खत्म करना चाहते हैं। केजरीवाल ने पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय तक मार्च निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के भारी सुरक्षा बंदोबस्त की वजह से वह आप मुख्यालय से आगे नहीं बढ़ पाए। उन्होंने मार्च निकालने से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी और भाजपा ने आम आदमी पार्टी को कुचलने के लिए ऑपरेशन झाड़ू शुरू किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बहुत तेजी से बढ़ रही है। हमारे कामों की चर्चा देश में हो रही है। भविष्य में आप भाजपा को चुनौती देगी और इसलिए यह हम लोगों को खत्म करना चाहते हैं।

आम आदमी पार्टी केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। हमने दिल्ली और पंजाब में ऐसे काम किए हैं, जो 75 वर्षों में नहीं हुए थे। आम आदमी के सपने हमने पूरे किए हैं। सरकारी स्कूल और अस्पतालों को अच्छा कर दिया। हमने बिजली-पानी मुफ्त कर दिया और अब महिलाओं को प्रत्येक महीने 1000 रुपए देने जा रहे हैं। यही बात प्रधानमंत्री और भाजपा से देखी नहीं गई और हमारे नेताओं को गिरफ़्तार करना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक केजरीवाल को गिरफ्मतार करेंगे, हजार केजरीवाल पैदा होंगे। मैं पूरे देश में जाता हूं, जहां लोग कहते हैं कि आपने दिल्ली और पंजाब के स्कूलों को बेहतरीन बना दिया है। आपने बिजली और पानी की व्यवस्था बढ़िया कर दी। हमारी पार्टी एक विचार बन चुकी है और आप हमारे नेताओं को तो गिरफ़्तार कर सकते हो लेकिन विचार को क़ैद नहीं कर सकते हैं।

हम जब से सरकार में आए हैं, तब से भाजपा वाले हम पर घोटालों के आरोप लगा रहे हैं। शराब घोटाले का आरोप लगा दिया। अब जनता इनसे पूछ रही है कि अगर कोई घोटाला हुआ है तो पैसा कहां है। भाजपा के लोग खुद सुप्रीम कोर्ट में कहते हैं कि अभी तक कोई पैसा नहीं मिला। इसका मतलब है फर्जी केस बनाकर हमारे नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।

अरविंद केजरीवाल की गारंटी पर लोगों को भरोसा, इंडिया समूह की सरकार बनने पर सभी का होगा मुफ्त इलाज
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के सभी लोगों का मुफ्त इलाज सुनिश्चित कराने समेत 10 गारंटी की घोषणा करते हुए कहा कि इंडिया समूह की सरकार बनने पर वह अपने सहयोगी दलों से इसे पूरा करवायेंगे। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी का कोई भरोसा नहीं, लेकिन केजरीवाल की गारंटी पर सभी को भरोसा है। उन्होंने दिल्ली और पंजाब में लोगों को जो गारंटी दी है, उसे पूरा करके दिखाया है, लेकिन प्रधानमंत्री ने हर साल 2 करोड़ लोगों नौकरी देने और हर नागरिक के खाते में 15 लाख देने समेत किसी भी गारंटी को पूरा नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि इंडिया समूह की सरकार बनने पर देश में 24 घंटे बिजली का इंतजाम करेंगे। बिजली की मांग से अधिक उत्पादन करने की क्षमता है और इसे हम करके दिखायेंगे। उन्होंने कहा कि देश भर के गरीबों को दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त देंगें। केजरीवाल ने कहा कि अगर किसी देश के अंदर शिक्षा की कमी है तो वह देश आगे नहीं बढेगा। इंडिया समूह की सरकार बनने पर देश के सभी सरकारी स्कूलों को शानदार बनायेंगे और बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे। उन्होंने कहा कि अगर देश की जनता स्वस्थ्य होगी तो देश की तरक्की होगी।सभी के लिए अच्छे इलाज का इंतजाम किया जाएगा। देश के सभी लोगों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। देश भर में मोहल्ला क्लिनिक, अस्पताल बनाया जाएगा ताकि लोग अच्छा इलाज पा सकें।

उन्होंने कहा कि और चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया लेकिन हमारी सरकार नहीं मानती है। लोगों से छुपाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। चीन के कब्जे से सारी जमीन को वापस लायेंगे। इसके लिए कूटनीति के साथ सेना को भी स्वतंत्रता देंगे। केजरीवाल ने कहा कि अग्निवीर योजना को बंद किया जाएगा। अब तक जो अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती में भर्ती हुए हैं उन्हें पक्का किया जाएगा। सेना पर जितना पैसा खर्च करने की जरूरत है उसे किया जाएगा। देश की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल का पूरा दाम दिया जाएगा। एमएसपी के अनुसार सभी फसलों की खरीदारी की जाएगी। आप नेता ने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाया जाएगा। यह यहां के लोगों की बहुत पुरानी मांग है।

आप नेता ने कहा कि सरकार बनने पर बेरोजगारी की समस्या दूर होगी। एक साल में दो करोड़ युवाओं को नौकरी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की वाशिंग मशीन को चौराहे पर तोड़ा जाएगा और भ्रष्टाचार से पूरे देश को निजात दिलाया जाएगा। इमानदारों को जेल और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने की प्रथा को समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को अपना व्यवसाय सही तरह से चलाने के लिए जीएसटी का सरलीकरण किया जाएगा। जीएसटी को पीएमएलए से बाहर किया जाएगा। हमारा लक्ष्य व्यापार और उद्योग में चीन को पीछे छोडऩा है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि लोगों को केजरीवाल की गारंटी पर भरोसा है और इस दिल्ली की सातों सीटें इंडिया समूह को मिलने जा रही है।

मोदी की मंशा एक राष्ट्र एक नेता के खतरनाक मिशन को पूरा करना, आप को कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी : केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) लोकसभा चुनाव जीत गयी, तो विपक्ष के सभी नेताओं को जेल में डालकर एक राष्ट्र एक नेता के खतरनाक मिशन को पूरा किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि आप को कुचलने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने कोई कसर नहीं छोड़ी। पार्टी के चार सबसे बड़े नेता को जेल में भेजने के बाद भी उनकी पार्टी और मजबूती से उभरी है। प्रधानमंत्री आप को कुचलना चाहते हैं। यह जनतंत्र नहीं है इसे देश की जनता नहीं पसंद करती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि वह भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं लेकिन उन्होंने देश के सबसे भ्रष्ट लोगों को अपने पार्टी में शामिल कर लिया है। उन्हें अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लडऩी है तो केजरीवाल से सीखनी होगी। प्रधानमंत्री देशवासियों को बेवकूफ समझने की भूल न करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक बेहद खतरनाक मिशन शुरु कर रखा है। वह एक राष्ट्र एक नेता की राह पर चल रहे है। इसमें सभी विपक्ष को खत्म कर देंगे। अगर वह चुनाव जीत गये तो विपक्ष के बाकी सारे नेता जेल के अंदर होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी पार्टी के नेताओं की भी राजनीति खत्म करने पर लगे हैं। इससे पहले उन्होंने कई राज्यों में भाजपा के दिग्गज नेताओं को किनारे लगाने का काम किया है।

केजरीवाल ने कहा कि एक तानाशाह देश के जनतंत्र को खत्म करना चाहता है। वह 140 करोड़ देशवासियों से अग्रह करते हैं कि देश के जनतंत्र को बचायें। उन्होंने कहा कि वह देश को बचाने के लिए पूरे देश में जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी अपने लिए वोट नहीं मांग रहे, बल्कि वह  गृहमंत्री अमित को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं क्योंकि अगले साल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री 75 साल के हो जाएंगे।  केजरावाल ने कहा कि चार जून के बाद भाजपा की सरकार नहीं बन रही है। सभी राज्यों में भाजपा की सीटें कम हो रही हैं। इनकी एक भी राज्य में सीटें नहीं बढ़ रही है। देश में इंडिया समूह की सरकार बनेगी और उसमें आप भी भागीदार होगी। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलायेंगे।

अरविंद केजरीवाल की जमानत से चुनाव पर क्या पड़ेगा प्रभाव, किसको फायदा किसे होगा नुकसान?
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई है। वह तिहाड़ जेल से बाहर आ गए है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत दी है। 2 जजों की बेंच ने आदेश में कहा कि केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी जाती है। वह लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर सकते है। इसके बाद उन्हें वापस 2 जून को सरेंडर करना होगा। अब केजरीवाल लोकसभा चुनाव के बचे हुए बाकी चरणों के लिए प्रचार कर सकेंगे।

जमानत को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देते हुए टिप्पणी की है कि केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी जाती है। कोर्ट ने अंतरिम जमानत पर विचार करने के बाद जमानत का आदेश दिया है, क्योंकि अरविंद केजरीवाल कोई अपराधी नहीं है और उनसे समाज को किसी प्रकार का खतरा नहीं है। इन सभी चीजों को देखते हुए केजरीवाल को सशर्त जमानत दी गई है। कोर्ट ने यह भी कहा कि जमानत के दौरान वह चुनाव-प्रचार कर सकेंगे, लेकिन वह इस दौरान स्वयं पर चल रहे मुकदमों के बारे में बयान नहीं देंगे। हालांकि वह राजनीतिक गतिविधियों में भाग ले सकते है। उन पर मुख्यमंत्री ऑफिस जाने पर रोक है।

जमानत से पार्टी को लाभ
अरविंद केजरीवाल जेल में होने के कारण लोकसभा चुनाव के तीन चरणों में प्रचार नहीं कर सके थे। केजरीवाल के नहीं होने से उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं का मनोबल गिरा था। अब बाकि बचे 4 चरणों में केजरीवाल की मौजूदगी से पार्टी में कार्यकर्तओं के जोश में वृद्धि होगी। आप पार्टी की दिल्ली और पंजाब में सरकार है। यहां अभी लोकसभा चुनाव होना बाकी है। अब केजरीवाल के होने से चुनाव प्रभावित होगा। हालांकि दिल्ली में आप पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इंडिया गठबंधन के तहत दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ रही है। वहीं पंजाब में आप पार्टी सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। केजरीवाल के जेल से बाहर आने से चुनाव में इंडिया गठबंधन को लाभ होगा। केजरीवाल की मौजूदगी दिल्ली में चुनाव को प्रभावित करेगी।

बीजेपी को होगा नुकसान
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार केजरीवाल के प्रचार से चुनाव पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। केजरीवाल इंडिया गठबंधन के लिए देश के कई राज्यों में प्रचार करते हुए नजर आएंगे। वह इंडिया गठबंधन के राहुल गांधी के बाद बड़े नेता के तौर पर देखे जाते है। केजरीवाल की माजूदगी से आप पार्टी को मजबूती मिलेगी, जिससे बीजेपी को नुकसान होगा। इसका फायदा इंडिया गठबंधन को मिलेगा। दिल्ली में केजरीवाल के होने का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, लेकिन दूसरे राज्यों में कितना प्रभाव पड़ेगा, वह देखना बाकी है। केजरीवाल के बाहर आने का लाभ आप से साथ-साथ कांगेस और इंडिया गठबंधन को मिलेगा।

केजरीवाल पर क्या-क्या पाबंदियां
अरविंद केजरीवाल मुख्‍यमंत्री कार्यालय नहीं जा सकेंगे। उनके सचिवालय जाने पर भी रोक रहेगी। मुख्यमंत्री के तौर पर वह सरकारी फाइलों पर हस्‍तक्षर भी नहीं कर सकेंगे। दिल्ली की आबाकरी नीति के मनी लॉड्रिंग केस के गवाहों से बातचीत करने पर भी रोक रहेगी।

केजरीवाल को जमानत सत्य की जीत, अंधकार युग में सुप्रीम कोर्ट ने जलाई उजाले की रोशनी : आप
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देकर सुप्रीम कोर्ट ने उजाले की रोशनी जलाई है। आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने लोगों में एक उम्मीद की किरण जगाई है। हम पूरी पार्टी और देश के लोगों की तरफ़ से सर्वोच्च न्यायालय का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि इस अंधकार युग में केजरीवाल को अंतरिम जमानत देकर सर्वोच्च न्यायालय ने उजाले की रोशनी जलाई है। यह सत्य की जीत हुई है, क्योंकि बिना किसी सबूत और बिना किसी प्राथमिकी के आधार पर केजरीवाल को अचानक गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया।

आप नेता ने कहा कि इस देश के अंदर लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए जो अभियान चलाया जा रहा है, वह केजरीवाल के अंतरिम जमानत मिलने से और मजबूत होगा। आप की नेता एवं दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी सिंह ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के इस फ़ैसले से देश में संविधान और लोकतंत्र की विजयी हुई है। हमेशा की इस बार भी सर्वोच्च न्यायालय ने संकट के समय सामने आकर निर्णय दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने की चाह रखने वाली तानाशाही सरकार का अंत होगा। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र की पूरी मशीनरी केजरीवाल को जेल में रखना चाह रही थी, लेकिन उनको अंतरिम जमानत मिलना चमत्कार से कम नहीं है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उच्चतम न्यायालय का धन्यवाद। अब हम लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई को और शिद्दत के साथ लड़ेंगे। अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं, एक सोच है और अब इस सोच को और तेजी के साथ आगे लेकर बढ़ेंगे।

2016 में रेस्क्यू कर लाई गई राधा हुई 8 साल की
जयपुर। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में वुल्फ  के बाद अब जरख (हाईना) में भी सफल प्रजनन हो रहा है। इस बार भी मादा जरख ने दो से अधिक बच्चों को जन्म दिया है। बायोलॉजिकल पार्क के वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. अरविंद माथुर ने बताया कि साल 2016 में सरिस्का वन क्षेत्र में मां से बिछड़ी करीब 8 से 10 दिन की मादा जरख (बच्चे) को रेस्क्यू कर जयपुर लाया गया था। इसे यहां राधा नाम दिया था। अब वह 8 साल की हो गई है और करीब चार साल से इसका लगातार सफल प्रजनन भी हो रहा है। डॉ.माथुर ने बताया कि राधा ने साल 2020 में एक, साल 2021 में 2, साल 2022 में 3 और साल 2023 में 4 बच्चों को जन्म दिया है। वहीं इस साल भी इसका सफल प्रजनन हुआ है। जानकारी के अनुसार इस बार भी इसके दो बच्चे मांद से बाहर दिखाई दिए हैं। वहीं अंदाजा लगाया जा रहा है कि बच्चों की संख्या दो से अधिक भी हो सकती है।

अब जरख भी बना विकल्प
वन्यजीव एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत देश के दूसरे राज्यों के चिड़ियाघर और बायोलॉजिकल पार्कों से लाए जाने वाले वन्यजीवों के बदले अब नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से जरख देकर भी अच्छे वन्यजीव यहां लाए जा रहे हैं। ऐसे में अब भेड़िए के साथ ही एक्सचेंज कार्यक्रम के लिए जरख भी अच्छा विकल्प बन गए हैं। अभी कुछ समय पहले एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत पुणे से बाघिन लाई गई थी। इसके एक्सचेंज के बदले बायोलॉजिकल पार्क से अन्य वन्यजीवों के साथ ही पुणे जूलोजिकल पार्क को जरख भी दिए गए थे।