rising inflation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आम आदमी की थाली से दूर हुई सब्जियां, रुलाने लगा प्याज
सुल्तानपुर। बढ़ती महंगाई ने एक बार फिर बाजार पर बदनसीबी की लकीर खींच दी है। जिसका प्रभाव आम आदमी की जिंदगी पर देखा जा रहा है। महंगाई के चलते रोजाना काम आने वाली सब्जियां आम लोगों की थाली से दूर होती जा रही हैं। कालाबाजारी के चलते दिनों-दिन बढ़ रही महंगाई ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों हुई बेमौसम की तेज बारिश के चलते खेतों में पानी भरने से सब्जियां गल गई हैं। आवक कम होने के  चलते सब्जियों के भाव भी आसमान को छू रहे हैं। जिससे ग्रामीणों का बजट गड़बड़ा गया है। प्रतिदिन काम में आने वाली हरी मिर्ची 80 रुपए प्रति किलो, धनिया 100 रुपए प्रति किलो तो अदरक डेढ़ सौ रुपए प्रति किलो एवं टमाटर व प्याज 50 रुपए प्रति किलो के ऊपर बिक रहा है। गोभी का भाव भी 80 रुपए प्रति किलो तक पहुंच चुका है। हरी सब्जियां पालक व मैथी भी 100 रुपए प्रति किलो के ऊपर चल रही है। सब्जियों का भाव 60 से लेकर 120 रुपए प्रति किलो तक पहुंच चुका है। दैनिक उपयोग की सभी चीजों के भाव आसमान छूने लगे हैं तो सब्जियों की कीमत की मार झेलने वाले लोग अब दालों की रेट सुनकर भी कांप उठते हैं। काला बाजारी के चलते आगामी दिनों में हर दाल 100 से 120 तक का आंकड़ा छूने की आशंका है। बाजार मूंग की दाल 120 रुपए प्रति किलो, चने की दाल 90 रुपए प्रति किलो, अरहर की दाल 130 रुपए प्रति किलो, उड़द की दाल 120 रुपए प्रति किलो से भी अधिक भाव में बिक रही है। जबकि कुछ दिनों पूर्व दालों के भाव कम थे। जब मध्यम वर्ग के लोग रसोई के बढ़ते दाम से परेशान हैं तो आम आदमी का तो इस बढ़ रही महंगाई में भगवान ही मालिक है। कुछ दिनों पूर्व भाव सामान्य थे लेकिन कालाबाजारी के चलते अचानक आसमान में पहुंच गई है। जिसने आम वर्ग की कमर तोड़कर रख दी है। बच्चों की फीस, मकान का किराया, दवाइयां, बिजली का बिल ऐसे खर्चे हैं जो किसी के भी रोकने से नहीं रुकते हैं। चाहे कितना भी गरीब आदमी हो लेकिन मजबूरी में उन्हें इनका तो भुगतान करना ही पड़ता है।

आटे की कीमतों में भी हुआ इजाफा
वर्तमान में प्रतिदिन काम में आने वाला आटा व गेहूं के भी भाव आसमान में पहुंच रहे हैं। जहां पूर्व में आटा 25 से 30 किलो मिल जाता था, इन दिनों 35 रुपए प्रति किलो में मिल रहा है। रोजमर्रा के खाने में काम में आने वाले सामानों के भाव आसमान छू रहे हैं तो वही हरी सब्जियों के भाव भी दुगने हो चुके हैं। महंगाई से आम जनता का बहुत बुरा हाल है। कई लोग तो महंगाई के चलते बाजारों में खरीदारी तक करने नहीं आ रहे हैं।

इनका कहना है
महंगाई ने घर के बजट को बुरी तरह प्रभावित किया है। पहले की कहावतें सिद्ध हो रही हंै कि गृहस्थी चलाना भी एक टेढ़ी खीर है, यह सच भी होता जा रहा है। महंगाई के कारण वाकई में गृहस्थी चलाना एक टेढ़ा काम हो गया है। लोगों को अब अपने बजट में कटौती करनी पड़ रही है।
- रीना गौड़, ग्रहणी

रसोई में सब्जियों से किनारा कर चुकी हूं। एक कटोरी दाल में पांच कटोरी पानी डालकर गुजारा करना पड़ रहा है। बढ़ती हुई महंगाई को देख कर जैसे-तैसे गुजारा करना पड़ रहा है।
- लवीना, ग्रहणी

महंगाई की मार झेल रहे उपभोक्ताओं के लिए आने वाले दिन और कष्टकारी होंगे। आलू, प्याज के भाव भी आसमान छू रहे हैं। खाद्य सामग्रियों के बढ़ते हुए दामों से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।
- गायत्री शर्मा, ग्रहणी

बारिश में गला बीज, दुबारा करनी पड़ी सब्जियों की बुवाई
सब्जी की खेती करने वाले किसान जगदीश अजमेरा एवं बनवारी लाल सुमन का कहना है कि पूर्व में हरी सब्जी पालक एवं मैथी के बीज की बुवाई करते समय बारिश हो जाने के कारण बीज गल गए थे। जिसके चलते दोबारा सब्जियां लगानी पड़ीं। जिससे क्षेत्र की सब्जियां मंडी में देर से आने के कारण बाहर से आने वाली हरी सब्जियां महंगी पड़ रही हैं। साथ ही प्याज की फसल की आवक भी कम होने के कारण अचानक से प्याज के दामों में तेजी आ गई है।

बाहर से मंगानी पड़ रहीं सब्जियां
सब्जी बेचने वाले जीतू राठौर, कमल सुमन का कहना है कि बाहर से आने वाली सब्जियां महंगी आ रही हैं। जिसके चलते सब्जियों की रेट में अचानक तेजी आ गई है।

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
कोटा । केंद्र सरकार द्वारा खाद्य पदार्थों पर लगाए गए जीएसटी और बढ़ती महंगाई के विरोध में देहात कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को प्रदर्शन किया जाना था । लेकिन जिला प्रशासन द्वारा प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई ।इससे कांग्रेस कार्यकतार्ओं में नाराजगी है। इस नाराजगी को देखते हुए किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है ।

देहात कांग्रेस अध्यक्ष सरोज मीणा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार की जा रही खाद्य पदार्थों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जाना था । प्रदर्शन के लिए सभी कार्यकर्ता दोपहर 12:00 बजे कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए और यहां से कलेक्ट्री पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाना था। इसके लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई थी लेकिन ऐन वक्त पर एडीएम सिटी ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी । जिससे कांग्रेसी कार्यकतार्ओं में रोष है। हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय पर एकत्र हुए और तख्तियां लेकर वहीं पर विरोध प्रदर्शन किया । प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने एक ही जगह पर खड़े होकर नारेबाजी की और विरोध जताया । वहीं प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मील व पुलिस उप अधीक्षक अंकित जैन अमर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस जाता कांग्रेस कार्यालय पर तैनात रहा।