International Yoga Day - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

देश-विदेश में पूरे मनोयोग से किया योगाभ्यास, मुर्मु और मोदी सहित केन्द्रीय मंत्रियों ने किया योगाभ्यास
नई दिल्ली। देश और विदेश में पूरे मनोयोग के साथ 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के हमारे प्रस्ताव के साथ आज 175 देश खड़े है और योग आज करोड़ों लोगों की जीवन शैली बन चुका है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई केन्द्रीय मंत्रियों ने योगाभ्यास किया। मुर्मु ने उत्तराखंड के देहरादून स्थित पुलिस लाइन में योगाभ्यास किया और कामना की कि योग के प्रयोग से समस्त विश्व के निवासी स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। उन्होंने कहा कि योग पूरी मानवता के लिए सांझी धरोहर बन चुका है।

राष्ट्रपति ने कहा कि इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर 11वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य रखी गई है। उन्होंने कहा कि योग का अर्थ जोडऩा है। योग का अभ्यास व्यक्ति के शरीर, मन और आत्मा को जोडऩा तथा स्वस्थ बनाना है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सामूहिक योग कार्यक्रम का नेतृत्व किया, जिसमें तीन लाख से अधिक लोगों के साथ योगासन किया। उन्होंने कहा कि भारत विश्व भर में योग के प्रचार प्रसार के लिए इसमें निहित विज्ञान को आधुनिक अनुसंधान के माध्यम से आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि योग को आधुनिक चिकित्सा पद्धति में स्थान दिलाने का प्रयास चल रह है।

मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय आयुर्वेद मिशन के जरिए भी योग और वेलनेस के मंत्र को आगे बढ़ाया जा रहा है और इसमें डिजिटल प्राद्योगिकी की भी कारगर मदद ली गयी है। योग को जन आंदोलन बनाने की अपील करते हुये मोदी ने कहा कि आईये हम सब मिलकर योग को एक जन आंदोलन बनाये एक ऐसा आंदोलन जो विश्व को शांति, स्वास्थ्य और समरसता की ओर से ले जाये जहां हर व्यक्ति दिन की शुरुआत योग से करे और जीवन में संतुलन पाये। जहां हर समाज योग से जुड़े और तनाव से मुक्त हो जहां योग मानवता को एक सूत्र में पिराने का माध्यम बने और जहां योग फॉर वनअर्थ, वन हैल्थ (एक धरती एक स्वास्थ्य के लिए योग) एक वैश्विक संकल्प बन जाए।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने 2500 कर्मियों के साथ योगाभ्यास समारोह में भाग लिया। उन्होंने यहां सेना के जवानों से मुलाकात की और ऑपरेशन ङ्क्षसदूर में उनके प्रयासों की सराहना की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में राष्ट्रीय राजधानी में संसद परिसर में योग सत्र में भाग लिया।

राष्ट्रीय राजधानी में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यमुना तट पर सोनिया विहार में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने एक्स पर कहा ''दिल्लीवासियों का हृदय से धन्यवाद। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजधानी के 11 स्थलों पर आयोजित भव्य योग उत्सव में आपकी उत्साहपूर्ण सहभागिता ने यह सिद्ध किया कि जब सरकार और समाज एक साथ चलते हैं, तो संस्कृति जन-जन का संकल्प बन जाती है।

दिल्ली के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सेवाभावी संगठनों और समर्पित योग साधकों को विशेष धन्यवाद, जिनके सहयोग और भागीदारी से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक बना। इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्मृति स्थल पर पहली बार आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण ङ्क्षसह, पार्टी के राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश, कार्यालय मंत्री महेन्द्र नाथ पांडे, दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह, राज्य सभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, चांदनी चौक जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग, दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता  यासिर जिलानी और सह कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

बीएसएफ ने जेसीपी पर किए योगाभ्यास : प्रशिक्षकों ने कराए विभिन्न आसन और प्राणायाम, स्वस्थ शरीर और तनाव मुक्त मन के लिए लाभों पर दिया जोर
अटारी। एकता, स्वास्थ्य और देशभक्ति के शानदार प्रदर्शन में, बीएसएफ पंजाब ने संयुक्त चेक पोस्ट (जेसीपी) अटारी, अमृतसर में योग के लिए ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य थीम’ के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 को बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस वैश्विक उत्सव में बीएसएफ के जवानों, सेना के अधिकारियों, छात्रों, नागरिक गणमान्य व्यक्तियों और सीमावर्ती क्षेत्रों के स्थानीय लोगों सहित 1100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में डॉ. अतुल फुलजेले, आईपीएस, आईजी बीएसएफ पंजाब ने अपनी उपस्थिति और प्रेरणा से इस अवसर का नेतृत्व किया।

डॉ. अतुल फुलजेले ने कहा कि प्रमाणित योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न आसन और प्राणायाम सत्र आयोजित किए, जिसमें स्वस्थ शरीर और तनाव मुक्त मन के लिए उनके लाभों पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि ने सभी को समग्र कल्याण और आंतरिक शांति को बढ़ावा देने के लिए योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

डॉ. अतुल फुलजेले ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा के ठीक आसपास आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय गौरव और स्वास्थ्य जागरूकता का एक उल्लेखनीय मिश्रण दिखाया गया। यह उत्सव सछ्वाव, स्वास्थ्य और देशभक्ति को बढ़ावा देने के लिए बीएसएफ की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बीएसएफ ने एक बार फिर खुद को न केवल देश की पहली रक्षा पंक्ति के रूप में साबित किया, बल्कि स्वास्थ्य और एकता के पथप्रदर्शक के रूप में भी साबित किया।

मोदी का योग को विश्वशांति और समरसता का आंदोलन बनाने का आह्वान, कहा- भारत निहित विज्ञान को आधुनिक अनुसंधान के माध्यम से बढ़ा रहा आगे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को पूरी दुनिया के लिए शांति, समरसता और स्वास्थ्य का आंदोलन बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापट्टनम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व भर में योग के प्रचार प्रसार के लिए इसमें निहित विज्ञान को आधुनिक अनुसंधान के माध्यम से आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि योग को आधुनिक चिकित्सा पद्धति में स्थान दिलाने का प्रयास चल रहा है।

मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय आयुर्वेद मिशन के जरिए भी योग और वेलनेश के मंत्र को आगे बढ़ाया जा रहा है और इसमें डिजिटल प्राद्योगिकी की भी कारगर मदद  ली गयी है। योग को जन आंदोलन बनाने की अपील करते हुये मोदी ने कहा कि आईये हम सब मिलकर योग को एक जन आंदोलन बनाये एक ऐसा आंदोलन जो विश्व को शांति, स्वास्थ्य और समरसता की ओर से ले जाये जहां हर व्यक्ति दिन की शुरुआत योग से करे और जीवन में संतुलन पाये। जहां हर समाज योग से जुड़े और तनाव से मुक्त हो जहां योग मानवता को एक सूत्र में पिराने का माध्यम बने और जहां योग फॉर वनअर्थ, वन हैल्थ ( एक धरती एक स्वास्थ्य के लिए योग)एक वैश्विक संकल्प बन जाए।

कार्यक्रम में आन्ध्र प्रदेश के राज्यपाल सय्यद अब्दुल मजीद ,आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू केन्द्रीय मंत्री के राम मोहन राव नायडू, प्रताप राव जाधव, चन्द्र शेखर, भूपति राजू, निवास वर्मा, आन्ध्र पदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति  तथा बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ योगाभ्यास किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि योग को सीधा सादा अर्थ होता है जुड़ना और यह देखना सुखद है कि योग आज किस तरह विश्व को जोड़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के हमारे प्रस्ताव के साथ आज एक सौ 75 देश खड़े है आज की दुनिया में ऐसी एकता, ऐसा समर्थन सामान्य घटना नहीं है, आज योग करोड़ों लोगों की जीवन शैली बन चुका है। आज ब्रेल लिपि में योग की शिक्षा दी जा रही है। ग्यारहवें योग दिवस पर पूरी दुनिया में जगह जगह योग कार्यक्रम हो रहे है।

आमेर किले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
जयपुर। भारत पर्यटन जयपुर (पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार) एवं पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आमेर किले के रामबाग परिसर में योग सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं से लगभग 400-500 लोगों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाइव भाषण को देखा।

कार्यक्रम की शुरुआत पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के सहायक महानिदेशक राजेन्द्र कुमार भाटी तथा राजस्थान पर्यटन विभाग के उप निदेशक उपेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा सभी प्रतिभागियों का स्वागत करने के साथ हुई। कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा आमंत्रित ब्राजील के साओ पाओलो विश्वविद्यालय के योग प्रोफेसर डानिलो फोर्घिएरी सेन्टेला तथा अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त फिल्म निर्माता और बहुविषयक कलाकार श्री कला कीर्ति विमुक्ति जयसुन्दरा ने भी भाग लिया। योग प्रशिक्षिका कल्पना बामिल और उनकी टीम ने प्रतिभागियों के लिए विभिन्न योग अभ्यासों द्वारा हमारे दैनिक जीवन में शरीर, मन और आत्मा के लिए योग से मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में विभिन्न पर्यटन संस्थाओं जैसे कि इण्डियन एसोसिएशन आफ टूर आपरेटर्स, राजस्थान एसोसिएशन आफ टूर आपरेटर्स, ट्रेवल एजेन्ट एसोसिएशन आफ इण्डिया, इण्डियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन, एसोसिएशन आफ डोमेस्टिक टूर आपरेटर्स आफ इण्डिया, होटल एण्ड रेस्टोरेन्ट एसोसिएशन आफ राजस्थान, फेडरेषन आफ होस्पीटेलिटी एण्ड टूरिज्म आफ राजस्थान, टूरिस्ट गाईड एसोसिएशन के प्रतिनिधि, सदस्यों, फेसिलिटेटर्स और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इसके अलावा, इस अवसर पर राजस्थान के विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण स्थानों जैसे हवाई अड्डे, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड, स्मारकों पर बैनर लगाए गए ताकि दुनिया भर में हर साल 21जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में जागरुकता पैदा की जा सके।

योग अनुशासित जीवन का सर्वोत्तम आधार
आज 11वां योग दिवस है। इसका आरंभ भारत के आवाह्न पर हुआ था। मानसिक स्वास्थ्य अर्जित करने के सर्वोत्तम उपाय के रूप में योग की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक दशक से अधिक अवधि की पहचान ने भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। दैनिक योगाभ्यास करने वाले दुनिया के अधिसंख्य लोगों ने अपने कायिक-मानसिक स्वास्थ्य संवर्द्धन के साथ अपनी आत्मिक शक्तियों में भी वृद्धि की है। भारतीय आयुर्वेद के अंतर्गत वर्णित योगशास्त्र की कायिक मुद्रा आधारित क्रियाओं तथा प्रणायाम गतिविधियों का दैनिक अभ्यास आज विश्व में आध्यात्मिक सेवा क्षेत्र के रूप में स्थापित हो चुका है। योग के स्वास्थ्य केंद्रित, आध्यात्मिक, मानसिक तथा कायिक उपक्रमों ने गत दस से भी अधिक वर्षों से आधुनिक जीवन के अनुसार एक व्यावसायिक उपक्रम के रूप में स्थापित होने की उपलब्धि भी अर्जित की है। भारतीय जीवन परंपरा की इस स्वास्थ्यकारी गतिविधि को एक दशक में एक विशाल सेवा क्षेत्र के रूप में स्थापित होने में व्यापक सफलता प्राप्त हुई है। यह सेवा क्षेत्र आजीविका का माध्यम बनने के साथ विश्वभर में भारतीय आयुर्वेद के स्वाभाविक प्रचार-प्रसार का निमित्त भी बना है। भारत सहित अनेक देशों में योग का सेवा क्षेत्र व्यवसाय तथा आजीविका के रूप में भी उभरा है।

व्यतीत एक दशक में यह अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण एवं उपयोगी सिद्ध हुआ है। इसके लिए प्रत्येक भारतीय गर्वभावना से भरा हुआ है। आयुर्वेद के योगशास्त्र में वर्णित विभिन्न यौगिक क्रियाओं का प्रात: चार बजे से लेकर सूर्योदय के उपरांत कुछ समय तक नियमित, दैनिक अभ्यास करके मनुष्य अपने तन-मन को अपेक्षित स्तर तक स्वस्थ रख सकता है। योग की भिन्न-भिन्न क्रियाएं मानव शरीर के बाह्य व आंतरिक रोगों के उन्मूलन में प्राकृतिक रूप में सहायक होती हैं। प्रकार-प्रकार की शारीरिक मुद्राओं के साथ साकार होनेवाली यौगिक क्रियाएं योग की वृहद उपयोगिता प्राप्त करने के मार्ग में सहायक स्वास्थ्य वर्द्धन इकाइयों की भूमिका में होती हैं। यह योग लक्ष्य के लिए आरंभ होनेवाली यात्रा में आरंभिक चरण हैं। पालथी मुद्रा के साथ स्वच्छ व प्राकृतिक वायु संचरण से समृद्ध भूमि पर बैठना, आंखें बंद करना, निश्चिन्त होना, श्वासों पर ध्यान लगाकर आत्मनियंत्रण करना तथा विभिन्न आयुर्वेदिक योगक्रियाओं जैसे प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, इत्यादि का अभ्यास करना योग के शारीरिक-कायिक उपचार हैं। प्रात:काल में स्वच्छ वायु में बैठकर जितने समय तक ऐसे उपचार किए जाते हैं, शरीर को उतनी ही प्राकृतिक ऊर्जा व शक्ति प्राप्त होती है।

विश्व में रहते हुए वर्त समय के अनुसार नियत अपनी मानवीय भूमिकाओं तथा दायित्वों का सर्वोत्तम निर्वाह एक मानव तब ही कर सकता है, जब विभिन्न यौगिक क्रियाओं के दैनिक अभ्यास से उसका तन-मन स्वस्थ व नीरोग हो। योग से संगठित काया तथा ऊर्जस्वित मन की सहायता से मनुष्य न केवल अपनी मानुषिक भूमिकाओं व दायित्वों का समुचित निर्वाह करता है, अपितु वह निर्वहन अवधि की बाधाओं, कठिनताओं, समस्याओं, विसंगतियों व नकारात्मक आलोचनाओं से भी अविचलित रहता है। शारीरिक योगाभ्यास योग लक्ष्य की आरंभिक यात्रा है। वास्तव में आयुर्वेदिक योग का महात्म्य इससे अनेक गुणा विस्तृत व असीमित है। प्राचीन ऋषियों-मुनियों, साधु-संतो, योगियों-साधकों तथा मनीषियों ने योग के शारीरिक पक्ष का नहीं, अपितु आत्मिक -आध्यात्मिक पक्ष का अभ्यास किया।

वास्तविक रूप में योग, काया नहीं बल्कि आत्मा का अभ्यास है। यह जीवन की आध्यात्मिक एवं दार्शनिक अंतर्दृष्टियों को विकसित करने का प्राकृतिक स्रोत है। योग का अध्यात्म दर्शन आधारित प्रवाह किंचित वैसा ही है, जैसे मनुष्य किसी मनोनुकूल स्वप्नावस्था में होने का अप्रत्याशित व अद्वितीय आनंद प्राप्त करता है। जीवन-दर्शन की मधुधार में प्रवाहित होते ही योग अलौकिक आनंदपुष्पों से संचित हो उठता है। इस आनंदविहार में प्रवाहित मनुष्य को पहलेपहल कायामुक्ति का भान होता है। इस प्रथम अवस्था के बाद यौगिक चेतनाएं माया-मोह से भरे हुए क्षणभंगुर जगत को त्याग कर अपरिचित आत्मिक अस्तित्व का स्पर्श करती हैं। यहां पहुंचने के बाद तो मनुष्य का शरीर उसके लिए नहीं, अपितु मायामोह से ग्रस्त उसके जैसे व उसे देखनेवाले अन्य मनुष्यों के लिए ही जीवित प्रतीत होता है।

यौगिक यात्री के लिए शरीर नगण्य हो उठता है। उसके लिए सांसारिक योगानुभव भी व्यतीत हो जाते हैं। उसे आत्मा के प्रकाश में केवल प्रकाशांश होने का क्षणिक भान होता है। ऐसी यौगिक लगन इस आधुनिक जगत के मानवीय जीवन के व्यवहार में संभव नहीं है। योग तो योग यात्रा का आरंभिक चरण है, जिसकी सहायता से भौतिक संसार को अपेक्षाकृत एक सभ्य, उदार और संतुलित दृष्टिबोध के साथ जीने की प्रेरणा प्राप्त होती है। योग के आरंभिक चरण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत मनुष्य जीवन जीने की एक सर्वथा नवीन कला से परिचित होता है। इस दृष्टिबोध में वह स्थायी रूप में मानता है कि जीवन क्षणभंगुर, नश्वर है और इस पर अंशमात्र का अभिमान मूर्खता का पर्याय है। वह पारलौकिक शक्ति के प्रति किसी भी जिज्ञासापरक शर्त के बिना एक गहन लगाव रखने लगता है।

वह स्वयं सहित संपूर्ण ब्रह्माण्ड का कार्यकारण दर्शन आत्मसात करने लगता है। वह जीवन के मोह में बंधने की अपेक्षा मृत्यु की अटल सत्यता का आध्यात्मिक समर्थक हो उठता है। योग का सत्यास्तित्व अध्यात्म से संबद्ध है। अध्यात्म भ्रमपूर्ण भौतिक जगत के प्रति संवदेनशील होता है। अध्यात्म की आत्मोपयोगी शिक्षा से परिचित होने के लिए योग के द्वारा तन-मन को स्वस्थ, ऊर्जावान एवं शक्तिशाली बनाना आवश्यक है। स्वास्थ्य तथा ऊर्जा की समन्वित शक्तियों की प्राप्ति में योग की वृहद् भूमिका है।

-विकेश कुमार बडोला
यह लेखक के अपने विचार हैं।

140 साल पुरानी इमारत में आज भी ऋषि-मुनी कर रहे योग
जयपुर। राजकीय संग्रहालय अल्बर्ट हॉल के प्रथम तल पर करीब 6 शोकेसों में मिट्टी से बनी ऋषि-मुनियों की मूर्तियों को विभिन्न योगासनों में दिखाया गया है। खासकर योग जैसी एक्टिविटी में रूचि रखने वाले देशी और विदेशी पर्यटक यहां आकर इन्हें देख उत्साहित नजर आते हैं।

19वीं शताब्दी में बनाई गई थी
यहां 19वीं शताब्दी  पश्चिम बंगाल के विष्णु नगर में बनाई गई मिट्टी  की की मूर्तियां हैं। मूर्तियों में विभिन्न योगासनों के दृश्य हैं, जो विभिन्न हिन्दू सम्प्रदायों में प्रचलित हैं। संग्रहालय के शोकेसों में करीब 114 योग आधारित मूर्तियां पर्यटकों के अवलोकनार्थ प्रदर्शित हैं। योग की विभिन्न मुद्राओं में सहज आसन, कुबरी आसन, बद्ध आसन, कप्यासन, अर्द्ध गरूड़, वृक्षासन, वज्रासन, कुक्कुटासन, घनुर्आसन, सिद्धासन, स्वस्तिकासन, वृक्षासन, मत्स्यासन, उत्कात आसन, मंडूक आसन, कप्यासन, अर्द्धकपाली, मकरासन, कमलासन, गोमुख आसन सहित अन्य योग आसन शामिल हैं।

संग्रहालय के प्रथम तल पर 19वीं शताब्दी में मिट्टी से बनाई गई ऋषि और मुनियों की विभिन्न योगासनों में बनी मूर्तियां डिस्प्ले है। पर्यटकों के अवलोकनार्थ ये करीब 6 शोकेसों में प्रदर्शित हैं। यहां भी देसी और विदेशी पर्यटकों को विभिन्न योगासनों के बारे में जानकारी मिलती है।
महेन्द्र निम्हल, अधीक्षक, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय

जब से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत हुई है, तब से यह एक विश्वव्यापी आंदोलन बन चुका है : दिया कुमारी
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर के सिटी पैलेस में आयोजित भव्य योग शिविर में भाग लिया और योग की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरी दुनिया भारतीय ऋषि परंपरा को सम्मानपूर्वक अपना रही है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा, “योग हमारे जीवन का अहम हिस्सा था, लेकिन समय के साथ हम पश्चिमी संस्कृति की ओर झुकते जा रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जब से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत हुई है, तब से यह एक विश्वव्यापी आंदोलन बन चुका है।

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि-योग केवल एक दिन का आयोजन नहीं होना चाहिए बल्कि जीवन शैली का हिस्सा बनना चाहिए। इससे न केवल शरीर बल्कि मानसिक रूप से भी हम स्वस्थ रह सकते हैं। आज घर-घर में योग को एक नियमित अभ्यास के रूप में अपनाया जा रहा है। यह हमारे ऋषि-मुनियों की देन है, जिसे अब पूरे विश्व ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि योग दिवस पर राजस्थान के धार्मिक, ऐतिहासिक और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में नागरिक, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संगठन, अधिकारी और आमजन भाग ले रहे हैं। उन्होंने वस्त्र मंत्रालय और आयुष मंत्रालय द्वारा किए जा रहे इस वृहद आयोजन की भी सराहना की। सिटी पैलेस के प्रांगण में आयोजित इस योग शिविर में भिन्न-भिन्न आसनों का अभ्यास, प्राणायाम और ध्यान सत्र भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग प्रशिक्षकों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति रही। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग को लेकर देश को दिए गए मार्गदर्शन को भी स्क्रीन पर सुना और देखा गया।

उपमुख्यमंत्री ने समापन संदेश में लोगों से अपील की कि वे
योग को केवल उत्सव के रूप में न लें, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन में उतारें, तभी इसका वास्तविक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने योग के संकल्प पत्र पढ़कर सभी को योग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जयपुर व्यापार महासंघ की अनूठी पहल : "पहले योग, फिर व्यापार, फिर उद्योग", हवा महल पर हुआ भव्य योगाभ्यास
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जयपुर व्यापार महासंघ ने एक विशेष पहल करते हुए शहर के ऐतिहासिक हवा महल एवं हवामहल बाजार पर विशाल योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सौ से अधिक व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित 400 से अधिक व्यापारी और उद्यमी शामिल हुए।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसमें राजस्थान की योग ब्रांड एम्बेसडर एवं जयपुर ग्रेटर नगर निगम की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने भाग लिया और उपस्थित जनसमूह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से "पहले योग, फिर व्यापार, फिर उद्योग" की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से जीवनशैली में योग को शामिल कर स्वस्थ भारत निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

योगाभ्यास सत्र का नेतृत्व योग प्रशिक्षक हेमलता ने किया, जिसमें विभिन्न प्राणायाम एवं आसनों के माध्यम से शारीरिक और मानसिक संतुलन का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के सदस्य सुभाष गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष हरीश केडिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बज सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।

अन्य प्रमुख उपस्थितियों में नीरज लुहाड़िया, कुंदन पठानी, मिन्तर सिंह राजावत, अतुल गांधी, विनय शर्मा, महेश चंद्र बैराठी, राम प्रसाद कारोडिया, शंकर लाल शर्मा, महेश धाभाई, सौभागमल अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अमित शर्मा, विजय अग्रवाल, कपिल जोशी, अशोक कुमावत, कृष्ण अवतार अग्रवाल, किशन अग्रवाल, संतोष विजय, भूपत राय कांटेवाला, ओमप्रकाश जैसवाल, श्रीधर, विश्वराज शर्मा और निहारिका शर्मा शामिल थे।

महिला उद्यमियों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इनमें लघु उद्योग भारती की महामंत्री सुनीता शर्मा, कोषाध्यक्ष जूही केडिया तथा जयपुर व्यापार महासंघ की आईटी चेयरमैन निशिता सुरोलिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि स्वस्थ शरीर और संतुलित मन से ही सशक्त व्यापार एवं समृद्ध उद्योग की नींव रखी जा सकती है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में योग संवाद सेमिनार, योग के महत्व और प्रभावों पर विचार किए साझा
जयपुर। केंद्रीय संचार ब्यूरो एवं पत्र सूचना कार्यालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस – 2025 की तैयारियों के तहत योग संवाद पर एक काउंटडाउन सेमिनार का आयोजन  राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, झालाना में आयोजित हुआ। इस सेमिनार का विषय "योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ" निर्धारित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता प्रसिद्ध योगाचार्य ढाकाराम ने योग के वैश्विक महत्व और इसके प्रभावों पर विचार साझा किए। उनके साथ ही राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर के सहायक प्रोफेसर डॉ. पुनीत चतुर्वेदी तथा ‘बेजिक फूड’ की सह-संस्थापक सुश्री तनुश्री सिंह भी योग के स्वास्थ्य व पर्यावरण पर प्रभाव को लेकर अपने विचार प्रकट किए।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्र सूचना कार्यालय की अपर महानिदेशक  ऋतु शुक्ला ने कहा कि योग ने पूरी दुनिया में बदलाव लाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने योग को वैश्विक पहचान दिलाई है और आज पूरा विश्व योग की ओर आकर्षित हो रहा है। आयोजन योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली, मानसिक शांति और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जन जागरूकता फैलाने का प्रयास है। सेमिनार में छात्र, शोधकर्ता, आयुष विशेषज्ञ एवं आम नागरिक भाग ले रहे है।

BSNL जयपुर में उत्साहपूर्वक मनाया योग दिवस
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यालय प्रधान महाप्रबंधक दूरसंचार जयपुर बी.ए. में जीवन उपयोगी योग सेशन का आयोजन किया गया। योग गुरु की भूमिका में सुनील कुमार चंदोलिया, उप मंडल अभियंता (परिमंडल कार्यालय) ने योग के आठ अंगों यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि के बारे में बताते हुए योग के विभिन्न चरणों का सुरुचिपूर्ण अभ्यास करवाया। उन्होंने जीवनशैली और आहार को संयमित करने का महत्व बताया।

इस अवसर पर राजेश कुमार अग्रवाल, प्रधान महाप्रबंधक ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यस्तता भरे इस जीवन में हम अपना कुछ समय योग को देकर स्वस्थ रह सकते हैं और अपनी कार्यक्षमता भी बढ़ा सकते हैं।

मोहन परमार, सहायक महाप्रबंधक (प्रशा.) ने सभी का स्वागत किया और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बारे में जानकारी दी। सेशन में उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने नियमित योग अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल प्रधान महाप्रबंधक, निधि माथुर महाप्रबंधक (मुख्यालय), महेश मीणा, महाप्रबंधक (नेटवर्क), एवं ओ.पी. जांगिड़, उप महाप्रबंधक (सिटी) की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बहुत ही उत्साह से योग सेशन में भाग लिया।

एसएमएस स्टेडियम में हुआ राज्यस्तरीय कार्यक्रम, भजनलाल शर्मा ने किया लोगों के साथ योग
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सवाई मानसिंह स्टेडियम में योग का सुबह साढ़े 6 बजे राज्यस्तरीय कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र, सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, दीया कुमारी, सरकार के कई मंत्री सहित दस हजार से ज्यादा लोगो  ने एक साथ योग किया।

सीएम भजनलाल सहित सभी ने योग आसन लगाए।  इस दौरान खिलाड़ी भी योग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल कलराज मिश्र दीप प्रज्ज्वलन से की। योग कार्यक्रम की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव संदेश सुना गया। स्टेडियम के पांच मैदानों पर एक साथ योग हुआ। मुख्य मैदान पर 4500 लोगों, फुटबाल ग्राउण्ड पर 2000, हॉकी ग्राउण्ड पर 1100, खो-खो ग्राउण्ड पर 590 में योग की व्यवस्था रही।

स्वस्थ तन और स्वस्थ मन के लिए करें योग : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
जयपुर। स्वस्थ तन और स्वस्थ मन जीवन मे सर्व सुख का आधार है और निरोगी काया के लिए योग ही उत्तम उपाय है। इसलिए हम सब को नित प्रतिदिन योग अवश्य करना चाहिए। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता के नाम अपने संदेश में शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री  मदन दिलावर ने ये बात कही है।

दिलावर ने कहा की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को पूरी दुनिया मे एक नई पहचान दिलाई है। आज सारा विश्व मोदी जी के कारण योग करके स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहा है। दिलावर ने आज जयपुर में एक समारोह में योग किया।

उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से सभी बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है इसलिए सभी लोगों को नियमित रूप से योग करना चाहिए।