ganga river - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गंगा में इफ्तार पार्टी करने वाले 14 युवकों की बढ़ी मुश्किलें: जमानत याचिका खारिज, 23 मार्च होगी अगली सुनवाई
वाराणसी। धार्मिक नगरी काशी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी के दौरान बिरयानी खाकर उसके अवशेष नदी में फेंकने के मामले में 14 आरोपियों को गुरुवार देर शाम कड़ी सुरक्षा के बीच अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) नवम अमित यादव की अदालत में पेश किया गया।

अदालत ने आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई की और उसे खारिज कर दिया। सभी 14 आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। अभियोजन पक्ष तथा वादी पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलों से सहमत होते हुए अदालत ने आरोपियों का आपराधिक इतिहास संबंधित थाने से तलब किया है। अगली सुनवाई के लिए 23 मार्च की तिथि नियत की गई है।

अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने बताया कि अदालत ने सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास को मंगवाया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने न केवल मां गंगा को अपवित्र करने का कार्य किया, बल्कि नाविक भाइयों को जबरदस्ती धमकाकर साथ ले गए। मना करने पर वे नहीं माने और जान से मारने की धमकी देकर नाव पर कब्जा कर लिया। अब अदालत में रो रहे हैं और पश्चाताप जता रहे हैं, लेकिन इससे क्या फर्क पड़ता है।

अधिवक्ता नित्यानंद राय ने बताया कि मामले का सबसे महत्वपूर्ण मोड़ नाविक रंजन साहनी और अनिल साहनी के बयान रहे, जो विवेचक द्वारा दर्ज किए गए थे। कोर्ट को बताया गया कि नाविकों की इच्छा के विपरीत नाव को जबरदस्ती ले जाया गया। इन बयानों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(5) को बढ़ाया है।

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि आरोपियों के परिजनों की ओर से धमकियां दी जा रही हैं कि वे छोड़ेंगे नहीं। मीडिया से बात करने पर भी धमकियां मिल रही हैं। जल्द ही अधिवक्ता इसकी लिखित शिकायत पुलिस को देंगे। वहीं, मामले के प्रमुख शिकायतकर्ता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल को सोशल मीडिया पर तथा अज्ञात नंबर से धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने इसकी शिकायत सिगरा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रजत जायसवाल ने बताया कि उन्हें लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से धमकियां दी जा रही हैं।

नए साल में ऋषिकेश को बड़ी सौगात: जनवरी के अंत तक जनता के लिए खुलेगा आधुनिक बजरंग सेतु, जानें खासियतें
ऋषिकेश। उत्तराखंड में ऋषिकेश के निवासियों और देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों को नए साल की शुरुआत में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। गंगा नदी पर निर्माणाधीन अत्याधुनिक बजरंग सेतु को शीघ्र ही आम जनता के लिए खोलने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सोमवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोक निर्माण विभाग अधिकारियों ने 26 जनवरी तक इस सेतु के निर्माण कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि किसी तकनीकी कारण से मामूली विलंब होने पर भी जनवरी के अंत या फरवरी के पहले सप्ताह तक पुल को खोल दिया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के मुताबिक गंगा पर बन रहा यह सस्पेंशन ब्रिज अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि कार्य को तय समयसीमा में पूरा किया जाए, ताकि वर्ष 2026 की शुरुआत में यह पुल पूरी तरह जनता को समर्पित किया जा सके। इसके शुरू होने से न केवल तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी आवागमन कहीं अधिक सुगम हो जाएगा।

गौरतलब है कि, वर्ष 1929 में निर्मित ऐतिहासिक लक्ष्मण झूला जर्जर स्थिति के कारण वर्ष 2019 में सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया था। इसके बाद क्षेत्र में एक नए और सुरक्षित पुल की आवश्यकता महसूस की गई, जिसके परिणामस्वरूप बजरंग सेतु के निर्माण की योजना को मूर्त रूप दिया गया। अब यह पुल अपने अंतिम स्वरूप में नजर आने लगा है।

पुल का मुख्य संरचनात्मक कार्य पूरा हो चुका है। डेक पर ग्लास लगाने का काम भी संपन्न कर लिया गया है। वर्तमान में फाइबर रिइन्फोस्र्ड पॉलिमर का कार्य प्रगति पर है। कुल लगभग 2400 वर्ग मीटर क्षेत्र में एफआरपी लगाया जाना है, जिसमें से करीब 1200 वर्ग मीटर का कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य को भी जल्द ही समाप्त करने का दावा किया जा रहा है। करीब 132 मीटर लंबे इस आधुनिक सस्पेंशन ब्रिज की निर्माण लागत लगभग 68 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ग्लास डेक इसकी सबसे बड़ी विशेषता है, जो गंगा के ऊपर से गुजरते समय पर्यटकों को रोमांचकारी अनुभव प्रदान करेगा। यही कारण है कि बजरंग सेतु को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

भौगोलिक रूप से ऋषिकेश क्षेत्र में स्थित यह पुल प्रशासनिक दृष्टि से टिहरी और पौड़ी जिलों को जोड़ेगा। पुल को और आकर्षक बनाने के लिए रंग-बिरंगी लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है, वहीं सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। उत्तराखंड का यह पहला आधुनिक ग्लास सस्पेंशन ब्रिज नई तकनीक का बेहतरीन उदाहरण है। इसके उद्घाटन से न सिर्फ यातायात को नई गति मिलेगी, बल्कि ऋषिकेश की पर्यटन छवि को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

रायबरेली: गंगा नदी में लापता हुआ एक युवक, रोजाना गंगा स्नान करने आता था
रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के सरेनी इलाके में गंगा नदी में शुक्रवार को एक आदमी लापता हो गया। नदी के किनारे बरामद हुई मोटरसाइकिल से युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में डूबने के कयास लगाये जा रहे हैं। पुलिस और गोताखोर लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं।पुलिस ने बताया कि सुबह एक युवक गंगा नदी में डूब गया। बताया गया कि शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे स्थानीय निवासी हर्षित चौरसिया की मोटरसाइकिल, कपड़े और चप्पल नदी के किनारे बरामद हुए और युवक लापता हैं। जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि युवक नदी में डूबा होगा।चौरसिया लालगंज इलाके में पान की दुकान चलाता था। उसका फरवरी में विवाह हुआ था और मार्च में उसकी मां का निधन हो गया था। उसकी पत्नी अपने मायके गयी हुई है। वह पिछले कई दिनों से रोजाना सुबह अपने छोटे भाई के साथ गंगा स्नान करने आता था। वह सुबह सुबह घर से निकल गया और उसकी मोटरसाइकिल नदी के किनारे बरामद हुई। हालांकि हर्षित को नदी में जाते और डूबते हुए किसी ने नहीं देखा।