anti-social elements - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भीलवाड़ा में असामाजिक तत्वों ने गाय की पूंछ काट कर मंदिर के बाहर डाली
भीलवाड़ा। कृष्ण जन्माष्टमी से एक दिन पहले अज्ञात असामाजिक तत्वों ने औद्योगिक नगरी भीलवाड़ा का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर बीती रात एक गाय की पूंछ काटकर भवानीनगर पुलिस चौकी के सामने स्थित हनुमान मंदिर के द्वार पर डाल दी।

सुबह जब महिलाएं मंदिर पहुंची तो वहां गाय की कटी पूंछ देखकर सहम गई। वहीं  सूचना के बाद बड़ी संख्या में हिन्दू संगठनों के लोग मंदिर के वहां जमा हो गए। वहीं गाय भी वहां से कुछ दूरी पर बैठी मिली तथा खून बिखराथा। इस बीच हिन्दू संगठनों के लोगों ने दोषियों की  तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते देखते भीड़ उग्र होने लगी जिसे पुलिस ने समझाइश का प्रयास किया। लेकिन उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने भी भीड़ को खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। वहीं पथराव से डिप्टी के वाहन का कांच टूट गया। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन शाम 8 घंटे तक चला। इसके चलते शहर में तनावपूर्ण माहौल रहा।

सांसद दामोदर अग्रवाल, कलक्टर नमित मेहता, एसपी राजन दुष्यंत ने हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों से बात की और दोषियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया। तब जाकर माहौल शांत हुआ। वहीं महामंडलेश्वर हंसराम उदासीन ने घटना को लेकर विरोध जताते कहा कि पुलिस को बार-बार मोहलत दी गई फिर भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर बेमियादी भीलवाड़ा बंद की भी चेतावनी दी।

पुलिस कर रही समाज कंटकों की तलाश
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने कहा कि घटना को लेकर कोतवाली थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं उनकी तलाश के लिए भी टीमें गठित कर दी गई है। टीमें घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।

किशनगढ़ में असामाजिक तत्वों ने फेंका गौ मांस, विधायक विकास चौधरी ने की शांति की अपील
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले की मार्बल सिटी किशनगढ़ में बुधवार को उस समय तनाव व्याप्त हो गया, जब असामाजिक तत्वों की ओर से बीच बाजार गौ मांस फेंक कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

विकास चौधरी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "किशनगढ़ का वातावरण सदैव सौहार्दपूर्ण रहा है, इसे किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। आज घटित हुए घटनाक्रम की जांच उच्च-स्तर पर की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सभी किशनगढ़-वासियों और व्यापारी-बन्धुओं को आश्वस्त करता हूं कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होने देंगे। इस घटना क्रम को लेकर मैंनें जिला कलेक्टर अजमेर और जिला पुलिस अधीक्षक से बात की है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस प्रकरण की सच्चाई जल्द जनता के सामने लायी जाएगी। शहरवासी किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें और सामाजिक सौहार्द बनाये रखें"।

किशनगढ़ में सब्जी मंडी क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की ओर से गौमांस एवं गौ वंश के कटे पैर फेंकने से हड़कंप और फिर तनाव पैदा हो गया। तनाव को नियंत्रित करने के लिये पुलिस को लाठियां चलाकर भीड़ को खदेड़ना पड़ा।

पुलिस की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन हिन्दूवादी संगठन विरोध प्रदर्शन कर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग पर अड़े हैं। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर फिलहाल मामला शान्त कराया है और बाजार के सीसीटीवी फुटेज की कड़ी से कड़ी मिलाकर दोषियों तक पहुंचने की कोशिश में है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि सब्जी मंडी क्षेत्र में गौमांस एवं गौ वंश के कटे पैर फेंकने में दो बाइक सवार लोग हैं। इसी आधार पर पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले गेगल थाना क्षेत्र के बबायचा गांव में बच्चों की लड़ाई में समुदाय विशेष के लोगों द्वारा घर में घुसकर गरीब हिन्दू परिवार के साथ मारपीट की गयी थी, जिसके विरोध में मंगलवार को हिन्दूवादी संगठनों की ओर से किशनगढ़ बंद रखा गया था। आज की घटना को  इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है।

बहरहाल, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किये हुये है तथा आरोपियों की तलाश में जुटी है।

कल्याण धणी के भक्तों की सेवा में जुटे समाजसेवी
डिग्गी। जयपुर एवम् अन्य प्रांतों से रवाना हुई डिग्गी पुरी कल्याण धणी की लक्खी पदयात्रा का तीसरे दिन शुक्रवार को भी कल्याण धनी के जयकारों के साथ डिग्गी में प्रवेश किया। जिसमें उप प्रधान मुलशंकर शर्मा, डिग्गी सरपंच हलीबा बानो के नेतृत्व में ग्रामीण व क्षेत्र के समाजसेवियों ने यात्रियों का भव्य स्वागत किया। डिग्गी कस्बे में जगह.जगह यात्रा के स्वागत के लिए तोरण द्वार बनाए गए। ग्राम पंचायत एवं उपखंड प्रशासन भी यात्रियों की सेवा के लिए तत्पर दिखाई दे रहा है। यात्रा की व्यवस्थाओं पर कड़ी नजर रखते हुए एडिशनल एसपी राकेश कुमार बैरवा, डिप्टी सुनील मान, उपखंड अधिकारी राजकुमार वर्मा, डिग्गी थाना प्रभारी सत्यनारायण चौधरी, डिग्गी ग्राम विकास अधिकारी सुरेश चौधरी सहित पुलिस के अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।