Lashkar-e-Taiba - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पहलगाम हमले की बरसी पर अमेरिकी सांसदों की पाकिस्तान को दो टूक : लश्कर-ए-तैयबा पर कार्रवाई की मांग, आतंकवाद की स्पष्ट शब्दों में की निंदा
वॉशिंगटन। अमेरिकी सांसदों ने आतंकवाद के विरुद्ध वैश्विक एकजुटता का आह्वान करते हुए पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों पर कठोर नकेल कसने की अपील की है। वाशिंगटन डी.सी. स्थित कैपिटल हिल में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित प्रदर्शनी 'आतंकवाद की मानवीय कीमत' के दौरान सांसदों ने 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पहलगाम हमले की पहली बरसी के अवसर पर आयोजित इस विशेष प्रदर्शनी में अमेरिकी कांग्रेस के 19 सदस्य और 60 से अधिक कांग्रेसी कार्यालयों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों, थिंक टैंक और भारतीय समुदाय के बीच आतंकवाद की स्पष्ट शब्दों में निंदा की गई।

कांग्रेस के सदस्य ब्रैड शेरमन ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (टीआरएफ) को लश्कर-ए-तैयबा का ही हिस्सा माना जाता है, जिसे पाकिस्तान में पनाह मिली हुई है। हमें पाकिस्तान सरकार से यह स्पष्ट मांग करनी चाहिए कि वह लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद जैसे समूहों को पूरी तरह खत्म करे।" संबोधन के दौरान राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को दोहराते हुए कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के सामने कभी नहीं झुकेगा। उन्होंने जोर दिया कि मानवता की रक्षा के लिए दुनिया भर के देशों को आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी।

हाउस रिपब्लिकन कॉन्फ्रेंस की अध्यक्ष लिसा मैकक्लेन और सांसद रिचर्ड मैककॉर्मिक ने भी इस खतरे को एक 'साझा दुश्मन' बताया। मैकक्लेन ने खुफिया जानकारी साझा करने और आपसी तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया, जबकि मैककॉर्मिक ने इसे एक ऐसी "अनोखी बुराई" करार दिया जो स्वतंत्रता और एकता पर प्रहार करती है। डिजिटल और इंटरैक्टिव डिस्प्ले के माध्यम से इस प्रदर्शनी में 1993 के मुंबई बम धमाकों से लेकर 2008 के मुंबई हमलों और पिछले साल हुए पहलगाम हमले के विनाशकारी परिणामों को दिखाया गया। यह आयोजन उन परिवारों और समुदायों को समर्पित था जिन्होंने आतंकी हिंसा में अपने प्रियजनों को खोया है।

कार्यक्रम में भारत की रक्षा नीति के उस कड़े संदेश को भी याद किया गया, जिसके तहत 7 मई, 2025 को भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया था। इस ऑपरेशन के जरिए पाकिस्तान और पीओके में स्थित लश्कर और जैश के नौ प्रमुख ठिकानों एवं ट्रेनिंग सेंटरों को ध्वस्त किया गया था। इस मिशन की विशेषता इसकी सटीक खुफिया जानकारी और नैतिक संयम रही, जिससे आम नागरिकों को कोई नुकसान नहीं पहुँचा। इस दौरान रिपब्लिकन सांसद माइकल बॉमगार्टनर, बिल हुइज़ेंगा और डेमोक्रेट नेता रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति, जूली जॉनसन, और श्री थानेदार सहित कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे।

जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी : एक महिला सहित लश्कर-ए-तैयबा के चार सदस्य गिरफ्तार, हथियारों को जखीरा जब्त
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा के अंतरराज्यीय आतंकी नेटवर्क के चार अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक महिला भी शामिल है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये गिरफ्तारियां आतंकी मॉड्यूल की चल रही जांच के दौरान की गईं। इसी महीने की शुरुआत में पुलिस ने पाकिस्तान निवासी दो आतंकवादियों अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा और खुबैब उर्फ उस्मान बाही के साथ-साथ दनिहामा निवासी गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ मामा को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान हजरतबल के रहने वाले इन चार 'ओवरग्राउंड वर्कर' को पकड़ा गया। इनके पास से कुछ हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: लश्कर कमांडर शब्बीर अहमद लोन गिरफ्तार, बांग्लादेश में बैठकर आईएसआई के इशारे पर बनाया मॉड्यूल
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने बंगलादेश सीमा के पास से एक समन्वित कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा (लश्कर ) के कमांडर शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार कर लिया है। मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि लोन ढाका के बाहरी इलाके में स्थित एक गुप्त ठिकाने से लश्कर का एक मॉड्यूल चला रहा था। यह सफलता दो महीने की कड़ी मशक्कत भरी खोज के बाद मिली, जिसकी निगरानी खुद दिल्ली पुलिस के आयुक्त सतीश गोलचा कर रहे थे।

अतिरिक्त आयुक्त प्रमोद कुशवाहा, सहायक आयुक्त ललित नेगी और निरीक्षक सुनील राजैन के नेतृत्व में गठित विशेष कार्यबल लोन की गतिविधियों पर तब से ही बारीकी से नज़र रख रहा था, जब खुफिया जानकारी से यह संकेत मिला था कि वह दिल्ली, कोलकाता और तमिलनाडु में युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें संगठन में भर्ती करने में शामिल है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने उसे 2007 में आतंकवाद के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन 2019 में ज़मानत मिलने के बाद वह देश से भागकर बंगलादेश चला गया था। तब से, वह एक लगातार खतरा बन गया था, उसने एक ऐसा आतंकी नेटवर्क खड़ा कर लिया था जिसने राजधानी की आतंकवाद-विरोधी दस्ता और दूसरी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को हमेशा हाई अलर्ट पर रखा।

हालाँकि, लोन इस बड़ी पहेली का सिर्फ़ एक हिस्सा है। सुरक्षा एजेंसियाँ साथ ही एक और फ़रार आतंकी सरगना शेख सज्जाद गुल का पता लगाने की कोशिशें तेज़ कर रही हैं, जिसके राष्ट्रीय राजधानी से तार जुड़े हैं। गुल को पहली बार 2002 में दिल्ली के निज़ामुद्दीन स्टेशन पर पकड़ा गया था और उसके बाद 2003 में दोषी ठहराए जाने के बाद उसने तिहाड़ जेल में एक दशक से ज़्यादा समय बिताया। दस साल की सज़ा पूरी करने के बाद, उसे 2017 में रिहा कर दिया गया और माना जाता है कि उसी समय वह पाकिस्तान भाग गया था। अब खुफिया सूत्रों से पता चला है कि गुल लश्कर की एक गुप्त शाखा, 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (टीआरएफ) में एक अहम ओहदे पर पहुँच गया है। इस संगठन पर कई हमलों की साज़िश रचने का आरोप है, जिनमें पहलगाम का चर्चित आतंकी हमला भी शामिल है।

अमेरिकी रिपोर्ट में खुलासा: अल-कायदा, लश्कर और जैश जैसे गुट सक्रिय, पाकिस्तान पंद्रह आतंकी संगठनों का गढ़
न्यूयॉर्क। अमेरिका की कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस (सीआरएस) की एक नई रिपोर्ट में पाकिस्तान को एक बार फिर विभिन्न आतंकवादी संगठनों के प्रमुख ठिकाने के रूप में चिन्हित किया गया है, जिसमें वैश्विक स्तर पर सक्रिय अल-कायदा से लेकर भारत-केंद्रित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) शामिल हैं।   रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान 1980 के दशक से सक्रिय अनेक सशस्त्र गैर-राज्य तत्वों के लिए संचालन का आधार बना हुआ है। इन्हें व्यापक रूप से वैश्विक, अफगानिस्तान-केंद्रित, भारत और कश्मीर केंद्रित, घरेलू तथा सांप्रदायिक (एंटी-शिया) संगठन सहित पांच श्रेणियों में बांटा गया है।

12 संगठन एफटीओ घोषित

पहचाने गए 15 संगठनों में से 12 को अमेरिकी कानून के तहत विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) घोषित किया गया है, जिनमें अधिकांश इस्लामी उग्रवादी विचारधारा से प्रेरित हैं। सीआरएस के अनुसार, एलईटी और जेईएम जैसे कई भारत विरोधी संगठन अब भी सक्रिय हैं और पाकिस्तान तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर क्षेत्रों से संचालित होते हैं। इन संगठनों का संबंध 2008 के मुंबई आतंकी हमलों और 2001 में भारतीय संसद पर हमले जैसे बड़े हमलों से जोड़ा गया है।

पाक खुद भी पीड़ित

रिपोर्ट में कहा गया है कि गंभीर घरेलू आतंकवाद का सामना करने के बावजूद पाकिस्तान इन नेटवर्कों को समाप्त करने में संघर्ष कर रहा है। आतंकवाद से संबंधित मौतों की संख्या 2019 में 365 से बढ़कर 2025 में 4,001 तक पहुंच गई है, जो एक दशक में सबसे अधिक है। यह हिंसा मुख्य रूप से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान, खासकर अफगानिस्तान सीमा के आसपास केंद्रित है।

मदरसों में दिया जा रहा कट्टरपंथ को बढ़ावा

रिपोर्ट में कुछ मदरसों में दी जाने वाली शिक्षा को भी कट्टरपंथ को बढ़ावा देने वाला बताया गया है। वहीं, पाकिस्तान इन आरोपों से इनकार करता रहा है और भारत पर अपने पश्चिमी प्रांतों में विद्रोही गतिविधियों को समर्थन देने का आरोप लगाता है। भारत इन आरोपों को लगातार खारिज करता रहा है।

सीआईके ने की एलईटी से जुड़े आतंकी मॉड्यूल जाँच में कश्मीर में दस स्थानों पर छापेमारी: कई अहम दस्तावेज जब्त, जांच जारी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल की जांच के सिलसिले में कश्मीर घाटी में दस स्थानों पर छापे मारे है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि ये छापे श्रीनगर, शोपियां और गांदरबल ज़िलों में 10 स्थानों पर मारे गए है। यह कार्रवाई सीआईके पुलिस स्टेशन में दर्ज एक नए आतंकी जाँच मामले का हिस्सा है।

उन्होंने बताया कि ये छापे एक अदालत से तलाशी वारंट हासिल करने के बाद मारे गए। आखिरी रिपोर्ट मिलने के समय ये छापे जारी थे। जानकारी के अनुसार, गांदरबल ज़िले में छह जगहों पर, शोपियां ज़िले में तीन जगहों पर और श्रीनगर ज़िले में एक जगह पर तलाशी ली गई। यह कार्रवाई एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल से संबंधित है, जिसे कथित तौर पर शब्बीर अहमद लोन नाम का एक व्यक्ति चला रहा है। यह व्यक्ति लश्कर-ए-तैयबा का एक ऑपरेटिव है और मूल रूप से गांदरबल के कंगन इलाके का रहने वाला है , फिलहाल बांग्लादेश में रह रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि इस मॉड्यूल को कथित तौर पर बांग्लादेश और पाकिस्तान से काम कर रहे आतंकी संगठन के हैंडलरों से निर्देश मिल रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि इन तलाशी अभियानों का मकसद आतंकी नेटवर्क से जुड़े सबूत इकट्ठा करना था, जिसमें डिजिटल उपकरण, दस्तावेज़ और अन्य सामग्री शामिल हैं। मामले में आगे की जाँच जारी है।

नापाक पाकिस्तान की भारत आतंकी हमले की प्लानिंग, जानें किस-किस के बीच हुई गुप्त मीटिंग
पाकिस्तान। इस बात को हर कोई जानता है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ आए दिन कोई ना कोई हरकत करता ही रहता है और इसको लेकर पाकिस्तान को हर बार मुंह की खानी पड़ती है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि नापाक पाकिस्तान एक बार फिर से भारत के खिलाफ आतंकी हमले की प्लानिंग कर रहा है।

हाल ही में, सामने आए एक वीडियो से पता चलता है कि पाकिस्तान के गुजरांवाला शहर में हमास के सीनियर कमांडर नजी जहीर और एलईटी के कमांडर राशिद अली संधू गुप्त तरीके से मुलाकात की। हालांकि, इस बैठक के बारे में किसी को भी पता नहीं था, लेकिन फिर भी उनकी मुलाकात का एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इन दोनों की ये बैठक पाकिस्तान मार्कजी मुस्लिम लीग यानी पीएमएमएल के कार्यक्रम में हुई थी। इसके साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नजी जहीर वही हमासी नेता है, जिसने साल 2025 में पीओके का दौरा किया था और ये दौरा पहलगाम आतंकी हमले से कुछ ही दिनों पहले किया गया था।

इतना ही नहीं, ये ही वो जगह है जहां नजी हजीर ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के कमांडरों को भारत के विरोध होने वाली रैली को संबोधित किया था। इससे पहले साल 2024 में फरवरी और अप्रेल में नजी हजीर ने पाकिस्तान के कराची और इस्लामाबाद का दौरा किया था ।

लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के समन्वय से भारत में नई कार्रवाइयों की तैयारी
बहावलपुर। पाकिस्तान में आतंकवाद का गढ़ कहा जाने वाला बहालवपुर एक बार फिर सुर्खियों में है। यह वही बहावलपुर है, जिसे भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मिट्टी में मिला दिया था। लेकिन, खबर है कि एक बार फिर पाकिस्तान के दो प्रमुख आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद ने बहावलपुर में संयुक्त बैठक की है। इस बैठक में भारत के खिलाफ आतंकी अभियानों पर चर्चा हुई है। इन दोनों आतंकी समूहों के एक होने और बहावलपुर में बड़ी बैठक करने से भारत की चिंता बढ़ गई है।

बैठक की तस्वीरें भी आईं सामने

एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के बैठक की तस्वीरें भी आई हैं। इन तस्वीरों में लश्कर के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी जैश कमांडरों के साथ दिखाई दिया है। ये तस्वीरें इंटेलिजेंस कम्युनिटी की उन चेतावनियों को दिखाती हैं जिनमें लश्कर-ए-तैयब और जैश-ए-मोहम्मद एक साथ काम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इनकी यह बैठक पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देश पर हुई है।

रावलकोट में फिर से बनाए जा रहे टेरर लॉन्च पैड

रिपोर्ट में इंटेलिजेंस सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के रावलकोट में टेरर लॉन्च पैड फिर से बनाए जा रहे हैं। इस आतंकी अड्डे को भी भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नेस्तनाबूद किया था। पिछले महीने भी ऐसी रिपोर्ट आई थी कि जैश-ए-मोहम्मद लाल किले पर कार बम विस्फोट के बाद एक और फिदायीन स्क्वॉड तैयार कर रहा है, ताकि भारत में नया हमला किया जा सके। जैश इसके लिए भारी मात्रा में फंड भी जमा कर रहा है।

पाकिस्तानी आतंकवादी समूहों को कश्मीर में घुसपैठ के लिए उकसा रहा है। इसके लिए ये आतंकी समूह पाकिस्तान सरकार की मदद से लोगों से कश्मीर के नाम पर चंदा इकट्ठा कर रही हैं। इन चंदों को डिजिटली रूप से भी जमा किया जा रहा है, जिसमें एक पाकि स्तान का एक अतंकी ऐप भी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार, इस ऐप का इस्तेमाल लाल किले के पास विस्फोट के लिए फंड इकट्ठा करने में भी किया गया था।

लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकी ढेर, कश्मीर मुठभेड़ में सुरक्षा बलों का सफल ऑपरेशन
श्रीनगर। कश्मीर में हुए दो मुठभेड़ों में सुरक्षा बल के जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादियों को मार गिराया, जिनमें से दो कथित रूप से टीवी एक्ट्रेस अमरीन भट्ट की हत्या में शामिल रहे थे। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।अवंतीपोरा और श्रीनगर में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में इन्हें मार गिराया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि उन्होंने अवंतीपोरा में दो स्थानीय आतंकवादियों को मारकर 24 घंटे में टीवी कलाकार अमरीन भट्ट की जघन्य हत्या के मामले को सुलझा लिया। पुलिस ने ट्वीट कर कहा,''आतंकवादी संगठन में हाल ही में शामिल हुए इन दोनों की पहचान हफरू चदूरा बडगाम निवासी शाहिद मुश्ताक भट और हकरीपोरा पुलवामा निवासी फरहान हबीब के रूप में हुई है। उन्होंने लश्कर के कमांडर (कमांडर) लतीफ के इशारे पर टीवी एक्ट्रेस की हत्या की थी।''

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार शाम आतंकवादियों ने 35 वर्षीय अमरीन भट्ट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमले में उनका दस साल का भतीजा फरहान जुबैर भी घायल हुआ था।गुरुवार देर रात अवंतीपोरा के अगनहंजीपोरा में हुई मुठभेड़ में दोनों आतंकवादी मारे गए।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा,''तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की टीम जैसे ही छिपे हुए आतंकवादियों की ओर बढ़ी, तभी आतंकवादियों ने अपने स्वचालित हथियारों से सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी इस पर जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं।'' पुलिस ने यह भी कहा कि मुठभेड़ स्थल से एक एके 56 राइफल, चार मैगजीन और एक पिस्तौल की बरामदगी हुई है।

इसके साथ ही श्रीनगर के सौरा इलाके में हुई एक अलग मुठभेड़ में लश्कर के ही दो अन्य आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस ने कहा कि दोनों सौरा के बुचपोरा में शाह फैसल कॉलोनी आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान मारे गए। पुलिस ने कहा,''मुठभेड़ स्थल से एके-47, पिस्तौल, जिंदा राउंड और ग्रेनेड समेत कई हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं।'' तलाश अभियान जारी है। पुलिस महानिरीक्षक कुमार ने कहा कि कश्मीर घाटी में तीन दिनों में जैश-ए-मोहम्मद के तीन और लश्कर के सात सहित 10 आतंकवादी मारे गए।

बारामुला मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकवादी यूसुफ कांट्रू सहित चार आतंकवादी ढेर
श्रीनगर।  उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षा बलों ने जारी अभियान के दौरान एक और आतंकवादी को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि अब तक क्षेत्र में चार आतंकवादी मारे जा चुके हैं। बारामूला के मलवां गांव में गुरुवार तड़के मुठभेड़ शुरू हुई थी और अभियान अभी भी जारी है। गुरुवार को मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकवादी यूसुफ कांट्रू सहित तीन आतंकवादी मारे गए थे। इस दौरान एक अधिकारी और एक पुलिसकर्मी सहित चार सैनिक भी घायल हुए थे। पुलिस ने ट्वीट कर घटना की जानकारी दी। यह अभियान बडगाम पुलिस को मिली विशेष सूचना के आधार पर पुलिस और सेना ने मिलकर शुरू किया था। पुलिस ने कहा कि घेराबंदी के क्षेत्र में एक और आतंकवादी मौजूद है।

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी गिरफ्तार
श्रीनगर। सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा समूह में नये शामिल हुए एक आतंकवादी को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान लावेपोरा स्थित एक बाग से आतंकवादी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आतंकवादी की पहचान आमिर तारिक खान उर्फ वलीद के रूप में की गयी है। वह हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा समूह में शामिल हुआ था।

हंदवाड़ा में गोला-बारूद के साथ आतंकवादियों का सहयोगी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में पुलिस ने हथियार और गोला-बारूद के साथ Þआतंकवादियों के एक सहयोगीÞ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास से दो पिस्तौल मैगजीन, नाइन एमएम के 13 करातूस तथा एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि पुलिस और सैनिकों द्वारा कुपवाड़ा जिला के सोनमुल्लाह क्रॉङ्क्षसग पर गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान बशीर अहमद के रूप में हुई है।

कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि शोपियां निवासी वसीम अहमद गनई और इकबाल अशरफ शेख को पुलिस और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स ने सुन्नेरेगुंड इलाके में हिरासत में ले लिया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, एक चीनी पिस्तौल, दो पिस्तौल मैगजीन, पिस्तौल की 12 गोलियां और एके-47 की 32 गोलियों सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। गौरतलब है कि इस महीने बडगाम जिले में आतंकवादी हमलों में दो नागरिकों समेत चार लोगों की मौत हो चुकी है।

जम्मू-कश्मीर: शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को कामयाबी, LeT के शीर्ष कमांडर समेत 2 आतंकवादी ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष कमांडर समेत दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह और पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने शीर्ष कमांडर इश्फाक डार उर्फ अबू अकरम और एक अन्य आतंकवादी माजिद इकबाल के मारे जाने पर सुरक्षा बलों को बधाई दी। लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर इश्फाक डार 2017 से आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय था। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर के विशेष अभियान समूह, राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने संयुक्त रूप से रविवार देर रात शोपियां में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षा बल के जवान एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे तब वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकवादियों को फरार होने से रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया।

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि बार-बार आत्मसमर्पण के लिए कहे जाने के बाद भी आतंकवादियों ने गोलीबारी जारी रखी और सुरक्षा बलों को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। मारे गए आतंकवादियों में से एक अकरम आतंकवाद से संबंधित कई घटनाओं में शामिल था। दूसरा आतंकवादी माजिद इकबाल भी सुरक्षा बलों, पुलिसकर्मियों और नागरिकों पर हमले में शामिल था। उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के पास से 2 एके राइफल और 8 मैगजीन बरामद की गई हैं। इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने इस साल लश्कर, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन सहित विभिन्न संगठनों के शीर्ष कमांडरों सहित 80 से अधिक आतंकियों को मार गिराया है। इस बीच, अफवाहें फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर सभी सेलुलर कंपनियों की मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को स्थगित कर दिया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।