national games - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पीएम मोदी ने किया राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ, 38वें राष्ट्रीय खेलों का विभिन्न लेजर शो के बीच हुआ आगाज
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मंगलवार को 38वें राष्ट्रीय खेलों का विभिन्न लेजर शो के बीच आगाज हो गया। महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज परिसर स्थित राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी सौंपी। वहीं, देश भर से आई पैंतीस टीमों ने अपने ध्वजों के साथ मार्च पास्ट किया।  प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, एक भारत, श्रेष्ठ भारत की बहुत सुंदर तस्वीर यहां दिख रही है।

एनवायरमेंट फ्रेंडली चीजों का इस्तेमाल : नेशनल गेम्स में इस बार भी कई देशी और पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। इस बार के नेशनल गेम्स एक प्रकार से ग्रीन गेम्स भी है। इसमें एनवायरमेंट फ्रेंडली चीजों का इस्तेमाल हो रहा है।  ट्रॉफी और मेडल भी ई-वेस्ट से बनी है।

खेलों इंडिया से मिला बढ़ने का अवसर :

उन्होंने कहा कि ये वर्ष उत्तराखंड के निर्माण का 25वां वर्ष है। इस युवा राज्य में देश के कोने-कोने से आए हजारों युवा अपना सामर्थ्य दिखाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आज खेलो इंडिया सीरीज में कई सारे नए टूर्नामेंट जोड़े गए हैं। खेलो इंडिया से जुड़कर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

इकोनॉमी को जोड़ रहे है विकास से :

मोदी ने कहा, हमारा प्रयास है कि हम स्पोर्ट्स इकोनॉमी को भारत के विकास से जोड़ रहे हैं। खेल में सर्विस और मैन्यूफेक्चर के लिए भी स्कोप होता है। भारत आज क्वालिटी मैन्यूफैक्चर्र बन रहा है। मेरठ में कई फैक्ट्रीयां है जो मैन्यूफैक्चरिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि आज देश में कई टूर्नामेंट्स आयोजित किए जा रहे हैं। खेलो इंडिया सीरिज में कई सारे नए टूर्नामेंट्स जोड़े गए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यूनिवर्सिटी गेम्स, यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को नए अवसर दे रहे हैं। खेलो इंडिया पैरा गेम्स से पैरा एथलीट्स की परफॉर्मेंस नए-नए एचीवमेंट्स कर रही है।

पीएम नहीं, मुझे मानते है परम मित्र :

उन्होंने कहा, देश के खिलाड़ी मुझे पीएम यानि परममित्र मानते हैं। आपका ये विश्वास ही मुझे ऊर्जा देता है। मुझे आप सभी के टैलेंट और सामर्थ्य पर पूरा भरोसा है। आपके खेल में और निखार आए। मोदी ने कहा, बीते 10 साल में हमने आपको सपोर्ट करने पर पूरा फोकस किया है। देश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मणिपुर में बन रही है। उन्होंने कहा, भारत, 2036 ओलंपिक्स की मेजबानी के लिए पूरा जोर लगा रहा है। जब भारत में ओलंपिक होगा तो वो भारत के स्पोटर्स को एक नए आसमान पर ले जाएगा।

राष्ट्रीय खेलों का आगाज आज: बास्केटबॉल, शूटिंग, वुशू, वालीबॉल और स्वीमिंग की टीमें पहुंचीं, निशानेबाज ओमप्रकाश होंगे राजस्थान के ध्वजवाहक
जयपुर। उत्तराखंड में मंगलवार से शुरू हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज ओमप्रकाश मिठारवाल राजस्थान दल के ध्वजवाहक होंगे। इन खेलों में राजस्थान का 421 खिलाड़ियों का दल हिस्सा ले रहा है। दल के साथ 120 अधिकारी होंगे, जिसमें ओलंपिक संघ के अधिकारी, कोच, टीम मैनेजर और तकनीकी अधिकारी शामिल होंगे।  राजस्थान ओलंपिक संघ के महासचिव सुरेन्द्र सिंह ने सोमवार को देहरादून रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि राजस्थान की कई टीमें देहरादून पहुंच चुकी हैं और अन्य खिलाड़ियों का वहां पहुंचने का सिलसिला चल रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान दल को वहां कोई असुविधा नहीं हो, इसके लिए राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष तेजस्वी सिंह गहलोत पहले ही वहां पहुंच चुके हैं। वे स्वयं वहां राजस्थान के खिलाड़ियों को लेकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज करेंगे राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन :

देहरादून के  मुख्य स्टेडियम में सोमवार को राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह के रिहर्सल का दृश्य। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को इन खेलों का उद्घाटन करेंगे।

मार्चपास्ट में सीमित दलही होगा शामिल :

सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मार्चपास्ट में सभी खिलाड़ी शामिल नहीं होंगे। आयोजन समिति ने सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक राज्य से अधिकतम 20 खिलाड़ियों के ही मार्चपास्ट में शामिल होने का इन्तजाम किया है। वर्ल्ड चैंपियनशिप के गोल्ड मेडलिस्ट अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज ओमप्रकाश मिठारवाल राजस्थान के ध्वजवाहक होंगे।  ओमप्रकाश वर्ल्ड कप मिक्स्ड टीम इवेंट में और एशियन चैंपियनशिप टीम इवेंट में भी गोल्ड जीत चुके हैं। वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स में को कांस्य पदक उनके नाम हैं।

खेल परिषद के अधिकारियों का दल भी रवाना :

राजस्थान खेल परिषद के अधिकारियों का पांच सदस्यीय दल भी सोमवार को देहरादून के लिए रवाना हुआ। इस दल में परिषद के सचिव राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, जनसंपर्क अधिकारी डा. तेजराज सिंह, खेल प्रबंधक रणविजय सिंह, एईएन विनोद वर्मा और सुमित भट्ट शामिल हैं। ये अधिकारी 28 से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय खेलों में रहेंगे। इसके बाद एक फरवरी को दूसरा दल जाएगा, जिसमें विभाग की डिप्टी सैक्रेटरी अनीता मीणा, खेल प्रबंधक नरेन्द्र भूरिया, एईएन मनीष बाजिया शामिल होंगे।

ये टीमें पहुंचीं :

सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि राजस्थान की बैडमिंटन, बीच हैंडबाल, बास्केटबाल, शूटिंग, वुशू और वालीबॉल की टीमें उत्तराखंड पहुंच चुकी हैं। टीमों को उनके खेल आयोजन स्थल के अनुसार वहां ठहराया गया है। सुरेन्द्र ने बताया कि स्क्वैश और जूडो की टीमें मंगलवार को जयपुर से रवाना होंगी। बॉक्सिंग और योगा की टीमें भी पहुंच रही हैं।

राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ी प्रदेश के राजदूत: राज्यवर्धन
जयपुर। खेलमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने शनिवार को राजस्थान के 421 सदस्यीय दल को राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने के लिए रवाना किया। इस अवसर पर आयोजित सैंड-ऑफ सेरेमनी में उन्होंने खिलाड़ियों को किट प्रदान की और शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आप सभी बहुत भाग्यशाली हैं, जिन्हें राष्ट्रीय खेलों में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। आप राजस्थान के राजदूत हैं और अपने प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन करें।

खिलाड़ियों के लिए सीखने का अवसर :

खेलमंत्री ने राष्ट्रीय खेलों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह ऐसा मंच है, जहां देशभर के खिलाड़ी एक साथ आते हैं। यहां कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी भाग लेते हैं, जिनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ियों के लिए अपनी क्षमता को निखारने और खेल कौशल को बेहतर बनाने का अनमोल अवसर है।

अनुशासन और निष्पक्षता पर जोर :

खेलमंत्री ने खिलाड़ियों को अनुशासन का पालन करने और निष्पक्ष खेल भावना बनाए रखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि खेलों में किसी भी प्रकार का अनुचित तरीका अपनाने की कोई जगह नहीं है। राजस्थान की संस्कृति में फेयर गेम का महत्व है। आप स्वच्छ और ईमानदारी से खेलें और पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित करें।

कोच और मैनेजर पर जिम्मेदारी :

उन्होंने खेल परिषद और ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पूरे दल का ध्यान रखें और खिलाड़ियों को अनुशासित बनाए रखें। किसी भी गलती की जिम्मेदारी कोच और टीम मैनेजर पर होगी।

सरकार द्वारा पहली बार दी गई किट :

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि पहली बार राजस्थान सरकार ने राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को किट प्रदान की है। राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष तेजस्वी गहलोत ने इसके लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। समारोह में आरओए सचिव सुरेन्द्र सिंह गुर्जर, खेल परिषद के सचिव राजेन्द्र सिंह, खिलाड़ी और अधिकारियों सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

रवि-इस्लाम ने जीते गोल्ड
खेप्र/नवज्योति, जयपुर। राजस्थान के खिलाड़ियों ने पहली बार नेशनल गेम्स में शामिल किए मार्शल आर्ट खेल पेनचेक सिलाट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और तीन कांस्य पदक और जीत लिए। राजस्थान के रवि चौधरी और मोहम्मद इस्लाम खान ने अपनी स्पर्धाओं में स्वर्णिम सफलता हासिल की, वहीं रोहिताश कुमार, सूरज गोदारा और अंजीत कौर ने कांस्य पदक अपने नाम किए।  पदक विजेताओं को राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रामावतार सिंह जाखड़ ने बधाई दी। रवि चौधरी ने पुरुषों की 80-85 किग्रा टेंडिंग स्पर्धा में पंजाब के लवमीत को 35-16 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राजस्थान को दूसरा स्वर्ण ओपन-2 कैटेगरी में 110 किग्रा टेंडिंग स्पर्धा में मोहम्मद इस्लाम ने दिलाया। इस्लाम ने फाइनल में हरियाणा के चिराग याग्निक को 29-11 से शिकस्त दी।

राजस्थान के 13 पदक
राजस्थान राष्ट्रीय खेलों  में अब तक कुल 13 पदक जीत चुका हैं। इसमें 5 स्वर्ण, 2 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं।

माधवेन्द्र को कांस्य
राजस्थान के माधवेन्द्र सिंह (14.19  से.) ने पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक महाराष्ट्र के तेजस अशोक (13.71 सै.) और रजत पदक औडिशा के जी. जीवा (14.13 सै.) ने जीता।

राष्ट्रीय खेलों के आखिरी दिन महिला वालीबॉल टीम ने जीता कांस्य पदक
जयपुर। गुजरात में 36वें राष्ट्रीय खेलों के आखिरी दिन राजस्थान ने महिला वालीबाल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। राजस्थान ने इसके साथ ही तीन स्वर्ण, दो रजत और 24 कांस्य पदकों के साथ कुल 30 पदक अपने नाम दर्ज किए। राजस्थान की महिला वालीबाल टीम ने आज कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में हिमाचल प्रदेश को सीधे सेटों में 3-0 से शिकस्त दी। केरल ने महिला वर्ग का स्वर्ण और बंगल ने रजत पदक जीता। पुरुष वालीबाल प्रतियोगिता का स्वर्ण केरल ने जीता, जबकि तमिलनाडु को रजत और हरियाणा को कांस्य पदक मिला।

पिछले खेलों के मुकाबले 12 पदक ज्यादा

राजस्थान ने राष्ट्रीय खेलों में इस बार कुल तीस पदक हासिल किए। इनमें तीन स्वर्ण, दो रजत और 24 कांस्य पदक शामिल हैं। राजस्थान की कुल पदकों की संख्या पिछले राष्ट्रीय खेलों से 12 ज्यादा रही लेकिन इस बार राजस्थान के खिलाड़ी तीन स्वर्ण पदक ही हासिल कर सके। राजस्थान के खिलाड़ियों ने 2015 में केरल में हुए राष्ट्रीय खेलों में 5 स्वर्ण, 6 रजत और 7 कांस्य समेत कुल 18 पदक हासिल किए थे।

राष्ट्रीय खेल : राजस्थान को मिला तीसरा गोल्ड
जयपुर। राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश चौधरी ने राष्ट्रीय खेलों की वुशू प्रतियोगिता के 75 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया। राष्ट्रीय खेलों में यह राजस्थान का तीसरा स्वर्ण है। राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर मुकेश ने फाइनल में मणिपुर के गगरिन सिंह को 2-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। मुकेश ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश के अभिषेक बालियान और सेमी फाइनल में लद्दाख के प्रीतम सिंह को हरा फाइनल तक का सफर तय किया। राजस्थान के खिलाड़ियों ने वुशू में एक स्वर्ण और चार कांस्य पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया। इससे पहले राजस्थान के शुभम गोरा, नीतिका बंसल, जाहन्वी मेहरा और बलवंत सिंह ने कांस्य पदक जीते थे। राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रामावतार सिंह जाखड़, राजस्थान वुशू संघ के अध्यक्ष हीरानन्द कटारिया और राजस्थान टीम के कोच राजेश टेलर ने स्वर्ण पदक जीतने पर मुकेश को बधाई दी।

राष्ट्रीय खेलों में दूसरा गोल्ड

जयपुर में धानक्या गांव के मुकेश का राष्ट्रीय खेलों में यह दूसरा स्वर्ण है। मुकेश ने 2015 में केरल में भी स्वर्ण पदक जीता था। मुकेश सीनियर नेशनल में पिछले छह साल से चैंपियन हैं। वे एशिया कप में रजत के साथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

राजस्थान पुलिस को 7 पदक

राजस्थान पुलिस के मुख्य खेल अधिकारी जंगा श्रीनिवास राव ने बताया कि मुकेश चौधरी की स्वर्णिम सफलता के साथ ही राजस्थान पुलिस के जवान राष्ट्रीय खेलों में अब तक दो स्वर्ण और पांच कांस्य समेत सात पदक जीत चुके हैं। पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर ने मुकेश को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।

कांस्य के लिए खेलेगी वालीबाल टीम

राजस्थान की महिला वालीबाल टीम सेमी फाइनल में हार के बाद अब बुधवार को राष्ट्रीय खेलों के आखिरी दिन कांस्य पदक के लिए हिमाचल प्रदेश से मुकाबला करेगी। राजस्थान टीम को मंगलवार को सेमी फाइनल में बंगाल के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

राष्ट्रीय खेल : राजस्थान महिला वालीबॉल टीम सेमीफाइनल में
जयपुर। राजस्थान की महिला वालीबाल टीम नेअपने आखिरी पूल मुकाबले में चंडीगढ़ को सीधे सेटों में 3-0 से पराजित कर राष्ट्रीय खेलों महिला वालीबाल चैंपियनशिप के सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया।  वहीं राजस्थान की पुरुष टीम को पूल का आखिरी मैच पंजाब के हाथों 1-3 से हारने के बाद प्रतियोगिता से बाहर होने पड़ा। राजस्थान की पुरुष टीम पूल  में तीसरे स्थान पर रही और नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही।  वुशू में राजस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान के लिए चार कांस्य पदक जीते, जबकि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश गोरा ने फाइनल में जगह बना ली, जो स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला करेंगे। राजस्थान के शुभम गोरा ने 70 किग्रा, जान्हवी मेहरा ने 52 किग्रा, निकिता बंसल ने 60 किग्रा और बलवंत सिंह ने टोलू स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश गोरा ने फाइनल में जगह बना प्रदेश के लिए वुशू में रजत पदक पक्का कर लिया। मुकेश को स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला करेगा।

मुक्केबाजी में सुमित, नीरज और ललिता सेमीफाइनल मे

मुक्केबाजी में राजस्थान के सुमित पूनिया 80 किग्रा, नीरज शर्मा 92 किग्रा और महिला वर्ग में ललिता ने 66 किग्रा वर्ग में अपने मुकाबले जीत सेमी फाइनल में जगह बना ली है। ललिता ने दिल्ली की मुक्केबाज को अंकों के आधार पर शिकस्त दे अंतिम चार में जगह बनाई।

कविता ने राजस्थान के लिए जीता दूसरा स्वर्ण
जयपुर । कविता सिहाग ने गुजरात में आयोजित 36 वें नेशनल गेम्स में राजस्थान के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता। इस प्रकार राजस्थान 2 स्वर्ण 3 रजत और 15 कांस्य के साथ पदक तालिका में 21 वें स्थान पर है।  सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड प्रथम, हरियाणा दूसरे व महाराष्ट्र तीसरे स्थान  पर है।  कविता ने खेलों के 11 वें दिन साइक्लिंग इंडिविुजुअल टाईम ट्रायल 30 किमी. रोड रेस का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उसने यह दूरी 48:19.898 से. में पूरी की। हरियाणा की मीनाक्षी (48:19.898) ने रजत और महाराष्ट्र की प्रणीता सोमन (48:19.898) ने कांस्य पदक जीता। राजस्थान राज्य साइक्लिंग एसोसिएशन के सचिव ओपी विश्वकर्मा और कोच दयालाराम ने स्वर्ण पदक जीतने पर कविता को बधाई दी।

राजस्थान की महिलाओं ने गुजरात को वालीबॉल में हराया

भावनगर में खेले जा रहे वालीबॉल मुकाबलों में राजस्थान का प्रदर्शन मिश्रित रहा। राजस्थान ने महिला वर्ग में मेजबान गुजरात को 3-1 (25-19, 20-25, 25-22, 25-15) से पराजित किया। वही तमिलनाडु ने राजस्थान को 3-2 से शिकस्त दी।  राजस्थान की महिलाएं चंडीगढ़ से भिड़ेगी। पुरुष वर्ग में राजस्थान का मुकाबला पंजाब से होगा।

विवान कपूर ने दिलाया राजस्थान को राष्ट्रीय खेलों में पहला गोल्ड
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज विवान कपूर ने गुजरात में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में राजस्थान को पहली बार सोने की चमक दिखा दी। विवान ने पुरुषों की क्ले पिजन ट्रेप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। विवान ने पंजाब के जोरावर सिंह संधु को 31-26 से पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया वहीं सर्विसेज के बलभद्र तरासिया ने हरियाणा के भवनेश मेंदिरत्ता को 20-10 से हरा कांस्य पदक अपने नाम किया।  विवान कपूर रैंकिंग राउण्ड में 23 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे, जबकि सर्विसेज के बलभद्र (21) दूसरे और उत्तर प्रदेश के अहवर रिजवी (19) तीसरे स्थान पर रहे। रैंकिंग राउण्ड के दूसरे मुकाबले में हरियाणा के भवनेश (23) पहले, पंजाब के जोराबर सिंह (22) दूसरे और दिल्ली के फहद सुल्तान (19) तीसरे स्थान पर रहे थे। राजस्थान के खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में अब तक कुल 19 पदक जीत चुके हैं। इनमें एक स्वर्ण, तीन रजत और 15 कांस्य पदक शामिल हैं।

वालीबॉल टीमें शुरू करेंगी अपना अभियान

राजस्थान की महिला और पुरुष वालीबाल टीमें अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। राजस्थान वालीबाल संघ के महासचिव रामावतार सिंह जाखड़ के अनुसार राजस्थान की महिला टीम ग्रुप ए में गुजरात, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के साथ है। राजस्थान का पहला मुकाबला हिमाचल प्रदेश से होगा।  उन्होंने बताया कि पुरुष वर्ग में राजस्थान टीम पूल ए में गुजरात, तमिलनाडु और पंजाब के साथ है और उसका पहला मैच मेजबान गुजरात से होगा।

राष्ट्रीय खेलों में राजस्थान ने 3 कांस्य और जीते
जयपुर। राजस्थान के 9 साल के नन्हे तीरन्दाज अनुज कुमार ने राष्ट्रीय खेलों की तीरन्दाजी की तीरन्दाजी के व्यक्तिगत मुकाबलों में सर्विसेज के खिलाड़ी को 6-2 से पराजित कर कांस्य पदक जीता। राजस्थान ने आज दो कांस्य पदक और अपने नाम किए। अनुज कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले 2 मैच जीते और उसके बाद चौथा मैच जीतकर कांस्य पदक अपने नाम किया। तीरन्दाजी के इंडियन राउंड में राजस्थान की टीम ने नागालैंड को टाई ब्रेक में हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया। टीम में अनुज के साथ गुरजीत सिंह और रमेश कुमार शामिल हैं।

रामबीर को कांस्य, महिला स्क्वैश टीम ने भी किया पदक पक्का
जयपुर। राजस्थान के रामबीर ने सोमवार को राष्ट्रीय खेलों की पोल वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। राजस्थान की रोइंग और साइक्लिंग टीमों ने भी कांस्य पदक हासिल किया, जबकि महिला स्क्वैश टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचकर राजस्थान के लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का कर दिया। राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रामावतार सिंह जाखड़ के अनुसार रामबीर सिंह ने राष्ट्रीय खेलों के चौथे दिन पोल वॉल्ट में 4.90 मीटर की छलांग लगाते हुए कांस्य पदक हासिल किया। राजस्थान ने रोइंग और साइक्लिंग की टीम स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीते। राजस्थान के खिलाड़ी अब तक तीन रजत और 11 कांस्य पदक समेत 14 पदक जीत चुके हैं।

रोइंग टीम ने राष्ट्रीय खेलों में जीता दूसरा कांस्य पदक
राजस्थान ने रोइंग में दूसरा कांस्य पदक जीता। राजस्थान पुलिस में डीएसपी ओमप्रकाश, विकास यादव, नरेश कुमार और दिनेश कुमार ताखर की राजस्थान टीम ने आज क्वाटर पूल स्कल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। इससे पहले रविवार को राजस्थान ने कॉक्स लैस 4 इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया था। राजस्थान पुलिस के मुख्य खेल अधिकारी जंगा श्रीनिवास राव ने बताया कि पुलिस के जवान राष्ट्रीय खेलों में अब तक एक स्वर्ण और पांच कांस्य पदक जीत चुके हैं।

बास्केटबाल में यूपी ने रचा इतिहास, योगी ने दी बधाई
अहमदाबाद। राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश की बास्केटबाल टीम ने महाराष्ट्र को हरा कर पहली बार स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा फ्री स्टाइल कुश्ती और एयर पिस्टल स्पर्धा में भी यूपी के खिलाड़यिों ने बाजी मारी और सोने पर अपना कब्जा जमाया। राष्ट्रीय खेलों में दूसरे स्थान पर अब तक बरकरार यूपी के खिलाड़यिों ने पदक बटोरो अभियान को चौथे दिन भी जारी रखा। प्रदेश बास्केटबाल टीम ने महाराष्ट्र को हरा कर आजादी के बाद पहली बार खिताब अपने नाम किया। टीम के प्रदर्शन से गदगद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम के कप्तान हर्ष डागर को फोन मिलाया और उनकी टीम को राज्य के लोगों की ओर से बधाई दी।

उधर, धावक अभिषेक पाल ने दस किमी दौड़ में दूसरे स्थान पर रह कर रजत पदक हासिल किया। उन्हे यह दौड़ पूरी करने में 28:54.98 सेकेन्ड का समय लगा। आज ही दस किमी की दौड़ में कविता यादव ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इससे पहले रविवार रात पुरूष कुश्ती फ्रीस्टाइल में यूपी के जोंटी कुमार ने स्वर्ण और युविका ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक और पुरुष ग्रीको रोमन कुश्ती के 130 किग्रा वर्ग में यतेंद्र ने उत्तर प्रदेश को कांस्य पदक दिलाया।