women cricket team - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान की बेटियों ने रचा इतिहास
जयपुर। राजस्थान की बेटियों ने यहां पहली बार बीसीसीआई की अंडर-15 राष्ट्रीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमी फाइनल में प्रवेश कर नया इतिहास बना दिया। क्वार्टर फाइनल में राजस्थान ने धृति माथुर के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुम्बई को 29 रनों से पराजित कर अंतिम चार में जगह बनाई। सेमी फाइनल में केएल सैनी स्टेडियम में राजस्थान का मुकाबला बंगाल से होगा, वहीं दूसरा सेमी फाइनल आरसीए एकेडमी मैदान पर आंध्र प्रदेश और पंजाब के बीच खेला जाएगा।

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में सात विकेट पर 163 रन बनाए। धृति माथुर ने 42 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं गौरवी खंगारोत ने 26, सरिता ने 23, दीक्षा ने 18 और काव्या ने 15 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की गेंदबाजों ने मुम्बई की पूरी टीम को 134 रनों पर समेट दिया। राजस्थान की ओर से माहिरा और तनिष्का ने दो-दो विकेट लिए।

स्मृति मंधाना ने 30 गेंदों पर लगाया अर्द्धशतक
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना के शानदार अर्धशतक की मदद से सदर्न ब्रेव ने ट्रेंट रॉकेट्स को 10 विकेट से हराकर द हंड्रेड क्रिकेट टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में अपनी जगह सुरक्षित की। मंधाना ने 30 गेंदों पर अर्द्धशतक पूरा किया और 31 गेंदों पर 57 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को 10 विकेट से जिताया।

उनकी इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के भी शामिल थे। उन्होंने डैनियल वायट के साथ नाबाद 94 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई। इससे पहले लॉरेन बेल ने 10 रन देकर चार विकेट लिए और रॉकेटस की टीम को आठ विकेट पर 88 रन ही बनाने दिए। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए मंधाना और इंग्लैंड की बल्लेबाज डैनी वायट ने अपनी टीम को 44 गेंद शेष रहते ही जीत दिला दी। वायट ने 25 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली।

फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम
बर्मिंघम। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मेजबान इंग्लैंड को रोमांचक सेमीफाइनल मैच में 4 रन से हराकर महिला क्रिकेट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत ने स्मृति मंधाना (61) और जेमीमाह रॉड्रिगेज (44) की पारियों की बदौलत 5 विकेट पर 164 रन बनाए और फिर इंग्लैंड की चुनौती को 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन पर रोक लिया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए स्मृति ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। उनकी ताबड़तोड़ खेल के बल पर भारत ने पावरप्ले में 64 रन जोड़े।  भारत का पहला विकेट 76 रन पर शफाली वर्मा के रूप में गिरा, जिन्होंने 17 गेंदों पर 15 रन बनाए।

इसके बाद स्मृति भी 32 गेंदों पर 61 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। कप्तान हरमनप्रीत कौर (20) के आउट होने के बाद पारी की कमान जेमीमाह और दीप्ति शर्मा ने संभाली। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 38 गेंदों पर 53 रन बनाएं। दीप्ति 20 गेंदों पर 2 चौकों के बल पर 22 रन बनाकर आउट हो गई, जबकि रॉड्रिगेज ने 31 गेंदों पर 7 चौके लगाकर 44 रन की नाबाद पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से फ्रेया केंप ने दो विकेट लिये, जबकि कैथरीन ब्रंट और कप्तान नैटली सिवर ने एक-एक विकेट लिया। भारत को फाइनल में पहुंचने के लिये 164 रन का बचाव करना है। आखिरी ओवर में इंग्लैंड को 6 गेंदों में 14 रन बनाने थे। आखिरी ओवर में भारतीय टीम सिर्फ 3 फील्डर ही बाहर रख सकती थी, क्योंकि धीमे ओवर रेट के कारण उन्हें पेनल्टी मिली थी। स्नेह राणा ने इस ओवर की तीसरी गेंद पर कैथरीन ब्रैंट को कप्तान हरमनप्रीत के हाथों कैच कराकर भारत की जीत का रास्ता खोल दिया।