final match - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप: भारत-न्यूजीलैंड में खिताबी मुकाबला आज; देश को एक ही आस, रच दो इतिहास
अहमदाबाद। जब भारत आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगा, तो यह केवल क्रिकेट का एक और मैच नहीं होगा। मैच में भारत की नजरे जीत पर होगी, वहीं न्यूजीलैंड भी जीत के लिए जी जान लगा देगा। आज का मैच केवल खेल नहीं यह भारत की दिल की धड़कन है।

जमेगा खेल, थमेगी सांसें भारत की मजबूती

भारत की जबरदस्त बैटिंग लाइनअप है। ईशान किशन और संजू सैमसन की शुरूआत ही मैच का आधार रख देती है। वहीं मध्यम क्रम में सूर्य कुमार यादव, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा और अक्षर पटेल रन रेट बढ़ाने में सक्षम हैं। गेंदबाजी में देंखे तो बुमराह, अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल सामने वाली टीम के बल्लेबाजों को रोकने में दमदार हैं।

अहमदाबाद में दे दनादन न्यूजीलैंड की मजबूती

वहीं न्यूजीलैंड के लिए, एलन शुरू से ही लय में चल रहे हैं। साथ ही रचिन रवींद्र, डेरल मिचेल ग्लेन फिलिप्स और डेवेन कोनवे भी मजबूत बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही मेट हेरी, फर्ग्यूसन और कायल जैमिसन जैसे बेहतरीन गेंदबाज हैं।

T-20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराकर फाइनल में
टरूबा । गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन और उसके बाद रीजा हेंड्रिक्स नाबाद (29) तथा कप्तान एडन मारक्रम नाबाद (23) रनों की शानदार पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका टी-20 विश्वकप के पहले सेमीफाइनल में मुकाबले में अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराकर पहली बार फाइनल में पहुंच गई है।

त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेल गये सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और उसका कोई भी बल्लेबाजी दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के आगे नहीं टिक सका। केवल अजमतउल्लाह उमरजई ने सर्वाधिक (10) रन बनाये। शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने अफगानिस्तान की पूरी टीम को 11.5 ओवर में 56 रन पर समेट दिया। यह टी-20 विश्वकप सेमीफाइनल मैच में ऑल आउट होने का किसी टीम का सबसे न्यूनतम स्कोर है।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को यानसन और तबरेज शम्सी ने तीन-तीन विकेट लिये। कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्टजे ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया।

पहली बार दक्षिण अफ्रीका फाइनल में पहुंचा
57 रनों के छोट लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका ने 8.5 ओवर में एक विकेट पर 60 रन बनाकर नौ विकेट से जीत लिया। इसी के साथ ही दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका फजलहक फारुकी ने क्विंटन डिकॉक को बोल्ड कर दिया। डिकॉक (5) रन बनाये। रीजा हेंड्रिक्स ने 25 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद (29) तथा कप्तान एडन मारक्रम ने 21 गेदों में चार चौकों की मदद से नाबाद (23) रनों की पारी खेली।

अफगानिस्तान की ओर फजलहक फारूकी को एक विकेट मिला।

दक्षिण अफ्रीका फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

Final मुकाबला आज : आज किसके सिर सजेगा आईपीएल ताज
चेन्नई। आईपीएल- 2024 का फाइनल मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस सीजन में दोनों टीमें तीसरी बार आमने- सामने होंगी। पिछले दोनों मैचों में कोलकाता ने हैदराबाद को हराया है। कोलकाता की टीम तीसरी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी, वहीं हैदराबाद के पास दूसरी बार चैंपियन बनने का मौका है।

सबसे महंगे खिलाड़ियों के बीच होगा मुकाबला
कोलकाता और हैदराबाद के बीच फाइनल में आईपीएल इतिहास के दो सबसे महंगे खिलाड़ियों के बीच भी दिलचस्प भिड़ंत होगी। आस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क (24.75 करोड़) कोलकाता टीम में हैं, वहीं पैट कमिंस (20.5 करोड़) हैदराबाद की कमान संभाले हैं।

Cricket World Cup: क्रिकेट विश्वकप फाइनल में विजेता टीम को मिलेंगे 40 लाख डॉलर की राशि
अहमदाबाद। आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 की विजेता टीम को 40 लाख और उपविजेता टीम को 20 लाख अमेरिकी डॉलर की राशि पुरस्कर स्वरूप मिलेगी।

वहीं प्रत्येक ग्रुप चरण की जीत के लिए 40 हजार डॉलर निर्धारित की गयी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमें फाइनल मैच गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेंगी। दोनों के बीच ग्रुप चरण में एक बार मुकाबला हुआ जिसमें भारत ने जीत दर्ज की है। भारत ने अपने सभी नौ मैच जीतकर अधिकतम 18 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहा है। ग्रुप स्टेज में भारत का नेट रन रेट 2.570 सबसे बेहतर रहा है।

ऑस्ट्रेलिया ने 2003 में जोहान्सबर्ग में हुए फाइनल में मेजबान टीम को 125 रन से हराकर जीत दर्ज की थी।

रविवार को होने वाले फाइनल ऐतिहासिक मुकाबले को दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में देखने के लिए एक लाख से अधिक प्रशंसकों के आने की उम्मीद है। स्टेडियम 2021 में बनकर पूरा हुआ और इसकी क्षमता एक लाख 32 हजार है।  स्टेडियम में पांच अक्टूबर को टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच और 14 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ था जिसमें मेजबान टीम ने जीत दर्ज की थी।

मेजबान टीम भारत का लक्ष्य 12 साल पहले 2011 में मिली आईसीसी फाइनल मैच जीत को दोहराना होगा।

आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे अधिक बार जीत दर्ज की है।

अगर रविवार के मैच में बारिश होने के कारण मैच में खलल पड़ा और नतीजा नहीं निकलता तो मुकाबला आरक्षित दिन में खेला जायेगा।

भारतीय टीम का इस टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहा है और उसने ग्रुप चरण में अपने सभी नौ मैच जीते हैं और यह उपलब्धि हासिल करने वाली इस टूर्नामेंट की एकमात्र टीम है। भारत ने 15 नवंबर के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 70 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया है।

ऑस्ट्रेलिया ने अपने शुरुआती मैचों में भारत और दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद वापसी की। इसके बाद उसने नौ में से सात मैचों में जीत हासिल करते हुए 14 अंकों के साथ सेमीफाइनल में क्वालीफाई किया था। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनायी थी।

फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम
बर्मिंघम। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मेजबान इंग्लैंड को रोमांचक सेमीफाइनल मैच में 4 रन से हराकर महिला क्रिकेट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत ने स्मृति मंधाना (61) और जेमीमाह रॉड्रिगेज (44) की पारियों की बदौलत 5 विकेट पर 164 रन बनाए और फिर इंग्लैंड की चुनौती को 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन पर रोक लिया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए स्मृति ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। उनकी ताबड़तोड़ खेल के बल पर भारत ने पावरप्ले में 64 रन जोड़े।  भारत का पहला विकेट 76 रन पर शफाली वर्मा के रूप में गिरा, जिन्होंने 17 गेंदों पर 15 रन बनाए।

इसके बाद स्मृति भी 32 गेंदों पर 61 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। कप्तान हरमनप्रीत कौर (20) के आउट होने के बाद पारी की कमान जेमीमाह और दीप्ति शर्मा ने संभाली। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 38 गेंदों पर 53 रन बनाएं। दीप्ति 20 गेंदों पर 2 चौकों के बल पर 22 रन बनाकर आउट हो गई, जबकि रॉड्रिगेज ने 31 गेंदों पर 7 चौके लगाकर 44 रन की नाबाद पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से फ्रेया केंप ने दो विकेट लिये, जबकि कैथरीन ब्रंट और कप्तान नैटली सिवर ने एक-एक विकेट लिया। भारत को फाइनल में पहुंचने के लिये 164 रन का बचाव करना है। आखिरी ओवर में इंग्लैंड को 6 गेंदों में 14 रन बनाने थे। आखिरी ओवर में भारतीय टीम सिर्फ 3 फील्डर ही बाहर रख सकती थी, क्योंकि धीमे ओवर रेट के कारण उन्हें पेनल्टी मिली थी। स्नेह राणा ने इस ओवर की तीसरी गेंद पर कैथरीन ब्रैंट को कप्तान हरमनप्रीत के हाथों कैच कराकर भारत की जीत का रास्ता खोल दिया।