film poster released - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

‘टॉक्सिक : ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का नया पोस्टर जारी : टीजर की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानें तारीख और समय
मुंबई। फिल्म ‘टॉक्सिक : ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के मेकर्स ने नया पोस्टर जारी करते हुए ऐलान किया है कि फिल्म का टीजर 20 फरवरी सुबह 9:35 बजे रिलीज होगा। पोस्टर में यश अपने किरदार राया के रूप में खून से लथपथ बर्फीले तूफान के बीच खड़े दिखते हैं। चेहरा आधा छुपा हुआ, हाथ में बोतल और चारों तरफ बिखरा हुआ अनदेखी तबाही का मंजर। पूरा फ्रेम ऐसा लगता है जैसे किसी मदहोश, खतरनाक और रहस्यमयी दुनिया की झलक हो, जहाँ हर कदम पर सस्पेंस है।

टीजर की घोषणा ऐसे वक्त आई है, जब टॉक्सिक देश की सबसे ज्यादा चर्चित और बेसब्री से इंतजार की जाने वाली फिल्मों में शामिल है। मेकर्स ने किरदारों को धीरे-धीरे सामने लाकर और सीमित जानकारी साझा करके उत्सुकता को चरम पर पहुँचा दिया है। 20 फरवरी को दर्शकों को पहली बार इस अंधेरी दुनिया की करीबी झलक मिलेगी। खास बात यह है कि टीजर सिर्फ एक ही भाषा में रिलीज होगा, जिससे फिल्म की कच्ची, तीखी और प्रभावशाली तस्वीरें खुद दर्शकों से बात कर सकें।

फिल्म में कियारा आडवाणी नादिया के रूप में सधे हुए और भावनात्मक अंदाज में नजर आएंगी। हुमा कुरैशी एलिजाबेथ बनकर दमदार और खतरनाक छवि में दिखेंगी। नयनतारा गंगा के किरदार में एंट्री लेते ही कहानी की ताकत का समीकरण बदल देती हैं। तारा सुतारिया रेबेका के रूप में खूबसूरत, लेकिन रहस्यमयी हैं, वहीं रुक्मिणी वसंत मेलिसा के किरदार में संतुलित और प्रभावशाली आभा के साथ नजर आएंगी। आखिरी और सबसे धमाकेदार खुलासा था यश के किरदार राया का, जिनका डायलॉग ‘डैडीज होम’ सिर्फ कहानी में एंट्री नहीं, बल्कि बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का ऐलान भी है।

फिल्म की कहानी यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है और निर्देशन भी गीता मोहनदास ने किया है। इसे कन्नड़ और अंग्रेजी में साथ-साथ शूट किया गया है, जबकि हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम समेत कई भाषाओं में डब किया जाएगा।

तकनीकी टीम भी बेहद मजबूत है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिनेमैटोग्राफर राजीव रवि कैमरे के पीछे हैं, संगीत दिया है रवि बसरूर ने, एडिटिंग की कमान संभाली है उज्ज्वल कुलकर्णी ने और प्रोडक्शन डिजाइन तैयार किया है टीपी आबिद ने। एक्शन सीक्वेंस हॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर जे जे पेरी की देखरेख में तैयार हुए हैं, साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्शन डायरेक्टर्स अंबारीव और केचा खम्फकडी भी इस भव्यता को नई ऊंचाई देते नजर आएंगे।

फिल्म को वेंकट के नारायण और यश ने केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का पहला पोस्टर रिलीज, अर्जुन कपूर ने फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर किया शेयर
मुंबई। बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की आने वाली फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ को मुदस्सर अजीज ने निर्देशित किया है। जैकी भगनानी और वाशु भगनानी इस फिल्म को अपने पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म के पोस्टर में भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह घोड़ी पर बैठे हुए नजर आ रही हैं, वहीं अर्जुन कपूर दोनों के बीच फंसे हुए दिख रहे हैं। इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘खींचो और खींचो, शराफत की यही सजा तो होती है, कलेश हो या क्लैश, फंसता तो मुझ जैसा आम आदमी है’। भूमि ने कैप्शन लिखा है,‘कलेश!!! कौन सा कलेश??? जो मेरा है...वो मेरा रहेगा, कोई मुंह मारने आया तो कटेगा’। रकुल ने लिखा है,‘जीवन में कलेश ना चाहिए हो...तो बिन बुलाए मेहमान और बिना मतलब का सामान, बाहर फेंक देना चाहिए’।

वहीं, मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि ‘कलेश के लिए तैयार हो जाओ, क्योंकि ये लव ट्राएंगल नहीं, फुल सर्कल होने वाला है’। फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ 21 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

रणवीर शौरी की आने वाली फिल्म मिड डे मील का पोस्टर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी की आने वाली फिल्म मिड डे मिल का पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म निर्माता अनिल सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म मिड डे मील का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में रणवीर शोरी, जाह्नवी राव, भगवान तिवारी और शनवाज प्रधान नजर आ रहे है।
पोस्टर में रणवीर शोरी एक कुर्सी पर एक गंभीर अभिव्यक्ति के रूप में दिखाई रहे है, जिससे यह आभास होता है कि वह एक शक्तिशाली व्यक्ति है। अनिल सिंह ने बताया कि आने वाली फिल्म मिड डे मिल के पोस्टर और स्टार कास्ट का खुलासा किया है।

अमिताभ बच्चन की फिल्म ऊंचाई का पोस्टर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म ऊंचाई का पोस्टर रिलीज हो गया है। अमिताभ बच्चन ने अपनी आने वाली फिल्म ऊंचाई का पोस्टर रिलीज कर दिया है। अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर फिल्म की पहली झलक शेयर की है। फिल्म के पोस्टर में 3 लोग बर्फ के पहाड़ पर ट्रेकिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। अमिताभ ने पोस्टर को ट्वीट किया है।

फिल्म ऊंचाई फिल्म का निर्देशन सूरज बडज़ात्या ने किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी लीड रोल में है। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा, डैनी डेन्जोंगप्पा, नीना गुप्ता और सारिका कलाकार गेस्ट रोल में दिखाई देंगे। यह फिल्म में 3 दोस्तों की कहानी है।