illegal encroachment - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राज्यसभा में भाजपा सांसद के "मिनी पाकिस्तान" कहने पर भड़के टीएमसी सदस्य, कड़ी कार्रवाई की मांग
नई दिल्ली। राज्यसभा में भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य के कोलकाता बंदरगाह के एक हिस्से पर अवैध कब्जे का मुद्दा उठाते हुए उसे मिनी पाकिस्तान कहने पर विपक्षी तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जतायी और सदन के बीचों-बीच आकर नारेबाजी की।

प्रश्नकाल शुरू होते ही भट्टाचार्य ने बालागढ़ लॉजिस्टिक्स परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए अंग्रेजी में अपना पूरक प्रश्न पूछा। पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर के बंगला भाषा में इसका जवाब देते हुए कहा कि यह परियोजना 900 एकड़ में होगी जिसमें कोलकाता के मौजूदा श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह की 300 एकड़ जमीन भी शामिल है। इसके लिए सड़क निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है और रेलवे लाइन के प्रस्ताव को भी पर्यावरणीय मंजूरी मिल चुकी है।

मंत्री ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से इस परियोजना के लिए सहयोग नहीं मिल रहा है। दूसरा पूरक प्रश्न पूछते हुए भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि कोलकाता में बंदरगाह की 170 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा है। शहर के कई इलाकों में यही हाल है और वहां के मेयर ने खुद गार्डेन रीच इलाके में अतिक्रमण की बात स्वीकार करते हुए उसे मिनी पाकिस्तान कहा था।

इस पर तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने विरोध शुरू कर दिया। ठाकुर ने भाजपा सांसद की बात का समर्थन करते हुए कहा, वहां की सरकार के लोगों ने सब जगह अतिक्रमण किया हुआ है। उन्होंने बताया कि जलपत्तन प्राधिकरण ने अपनी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ केस भी किया हुआ है। महाराष्ट्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की फौजिया खान और केरल से माक्रसवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जॉन ब्रिटास ने भी अपने प्रश्न पूछते समय मिनी पाकिस्तान को रिकॉर्ड से हटाने की मांग की।

जॉन ब्रिटास के प्रश्न का उत्तर देते हुए ठाकुर ने भी कहा कि कोलकाता के मेयर ने मीडिया के सामने उन इलाकों को मिनी पाकिस्तान कहा था। मंत्री द्वारा यह बात दोहराने पर तृणमूल कांग्रेस के सदस्य ज्यादा उग्र हो गये। वे विरोध करते हुए सदन के बीचों-बीच आ गये और नारेबाजी करने लगे। सभापति ने उन्हें बार-बार ऐसा न करने की नसीहत दी और कहा कि यदि वे अपनी सीट पर वापस नहीं जायेंगे तो मजबूरन उन्हें कार्रवाई करनी होगी। इसके बात तृणमूल सांसदों का विरोध शांत हुआ।

मास्टर प्लान : दूसरे दिन भी गरजे बुलडोजर, मचा हड़कंप पोकलैंड मशीनों से दो बड़ी इमारतों को किया ध्वस्त
कोटपूतली। नगरीय मास्टर प्लान के तहत सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने के उद्देश्य से नगर परिषद् प्रशासन द्वारा प्रस्तावित सड़कों की सीमाओं की जद में आ रही दुकानों को ध्वस्त करने का सिलसिला लगातार दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। नगर परिषद् ने तीन बड़ी पोकलैंड मशीनों की मदद से दो बड़ी इमारतों को ध्वस्त किया। इन इमारतों को गिराने का काम शनिवार से ही प्रारंभ हो गया था, किन्तु ऊंचाई अधिक होने के कारण उसे जमींदोज करने में नगर परिषद् व प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। इस दौरान दो दिनों से कड़ी मेहनत करने वाले पोकलैंड ऑपरेटर का सम्मान भी किया गया। एडीएम जगदीश आर्य ने उसे गोद में भी उठाया और परिषद् की ओर से 5100 रुपए भेंटकर उसका सम्मान किया। बताया जाता है कि उसकी सूझबूझ के चलते परिषद् ने दोनों ऊंची इमारतों को गिराने में कामयाबी मिली। गत दिवस की भांति आज भी हर गली मोहल्लों के रास्तों पर बैरीकेटिंग कर पुलिस के जवान तैनात रहे। मौके पर एडीएम जगदीश आर्य सहित एएसपी विद्या प्रकाश, डीएसपी डा.संध्या यादव, तहसीलदार सूर्यकांत शर्मा, कोटपूतली सीआई सवाई सिंह, सीआई दिलीप सिंह, पनियाला एसएचओ हितेश शर्मा, सरुंड एसएचओ इन्द्राज सिंह, प्रागपुरा एसएचओ किरण सिंह, परिषद के एक्सईएन दीपक मीणा, जेईएन अनिल जोनवाल व धर्मेन्द्र चौधरी समेत पुलिस के अनेक अधिकारी दल-बल के साथ मुस्तैद थे। अब प्रशासन का जोर मलबे को हटाने पर है और इसके लिए पोकलैंड मशीनों व आधा दर्जन डंपरों की मदद ली जा रही है। परिषद् के आयुक्त फतेहसिंह मीणा ने बताया कि जल्द ही मलबे को हटवाकर आवागमन के लिए रास्ते खोल दिए जाएंगे। अन्य व्यापारियों में भी कार्रवाई का खौफ: लगातार दो दिन तक भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चली इस कार्रवाई के बाद अन्य व्यापारियों में भी खौफ पैदा हो गया है। नगर परिषद् के आयुक्त फतेहसिंह मीणा ने गत ही स्पष्ट कर दिया था कि वे शनि मंदिर से सरदार स्कूल तक 15 अगस्त के बाद कार्रवाई करेंगे, जबकि चौराहे से पालिका तिराहे तक कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे में शनि मंदिर से सरदार स्कूल तक के अधिकांश व्यापारी पूरी रात अपनी दुकानें खाली करने में जुटे रहे। रविवार को भी अनेक दुकानदारों ने तो परिषद् द्वारा लगाए गए रेड क्रॉस के आधार पर अपने निर्माण को भी हटवाना प्रारंभ कर दिया। चौराहे की तरफ जाने वाले मार्ग पर भी काफी संख्या में दुकानें खाली हो चुकी हैं। आवागमन और बिजली बंद होने से परेशानी: कार्रवाई के चलते शहर के मुख्य बाजार में आवागमन बाधित होने के कारण न केवल आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा, बल्कि व्यापारियों का व्यापार भी चौपट नजर आया। चूंकि, आवागमन में बंद रखने के कारण वाहन तो दूर, कोई पैदल भी नहीं गुजर सका। इधर, उमस भरी गर्मी में अलसुबह से ही इलाके में विद्युत आपूर्ति बंद कर दिए जाने के कारण भी लोग परेशान रहे। हांलाकि, शाम करीब 6 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। कार्रवाई को देखने के लिए आसपास के ऊंची बिल्डिंगों पर लोग जमा होकर अपने-अपने मोबाइल फोन से रिकार्डिंग करते रहे तो काफी संख्या में लोग जगह-जगह हुई बैरीकेटिंग के पास एकत्र होकर नजारा देखते रहे और फोटो व वीडियो पूरे दिन सोशल मीडिया पर वायरल करते रहे। अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए परिषद की कार्रवाई के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पांव उस समय फूल गए, जब बबलू नाम का एक श्रमिक प्रथम मंजिल से नीचे गिर पड़ा। हुआ यूं कि परिषद् की चेतावनी के बाद प्रतिष्ठान मालिक अपनी दुकान को खाली करवा रहा था। इसी बीच श्रमिक का पैर फिसल गया और वह करीब 12 फिट की ऊंचाई से नीचे से धड़ाम से गिर पड़ा। यह देख बचाव के लिए पुलिस दौड़ पड़ी। तुरंत उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। इस घटना के बाद पुलिस बल ने भीड़ को तितर-बितर किया और पुलिस ने उलझने पर एक व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर थाने भिजवाया। इधर, शरण मोबाइल के पास निकट एक अन्य दुकानदार भी बेसमेंट की सीढ़ियों में गिर पड़ा, जिससे उसका पैर का फ्रैक्चर हो गया। क्रेन की मदद से उठवाई भारी-भरकम तिजोरी नगर परिषद् की कार्रवाई के बाद मलबे में तब्दील दुकानों पर रात्रि को उनके कई मालिक चोरी-छिपे मौके पर पहुंचे और बर्बादी का आलम देखा। कुछ दुकानदारों ने खाली करने के दौरान छूटे सामान को ढूंढ़ते नजर आए। इधर, नेहरु बाजार स्थित एक स्वर्णकार की दुकान के अंदर कटर मशीन और करीब 25 क्विंटल वजनी तिजोरी रह गई थी। दुकानदार ने क्रेन की मदद से 6 क्विंटल वजनी कटर मशीन व तिजोरी उठवाकर दूसरी दुकान में सिफ्ट करवाया।