UP ATS - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईडी की बड़ी कार्रवाई, ब्रिटेन में रह रहे इस्लामी उपदेशक मौलाना शम्सुल हुदा खान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ब्रिटेन में रह रहे इस्लामी उपदेशक मौलाना शम्सुल हुदा खान के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज कर धन शोधन निवारण  अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच शुरू कर दी है। ईडी की यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश आतंकवाद विरोधी दस्ते (यूपी एटीएस) द्वारा दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है। उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार, शम्सुल हुदा खान को 1984 में एक सरकारी सहायता प्राप्त मदरसे में सहायक शिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने 2013 में ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त की।

हालांकि, आरोप है कि भारतीय नागरिक न होते हुए और सक्रिय रूप से शिक्षण कार्य न करते हुए भी, विदेश में रहते हुए उन्होंने 2013 से 2017 तक वेतन लेना जारी रखा। पिछले दो दशकों में उन्होंने कथित तौर पर कई विदेशी देशों की यात्रा की। इसके साथ ही आरोप है कि भारत में 7-8 बैंक में रखे गए खातों के माध्यम से उन्हें करोड़ों रुपये की बड़ी धनराशि प्राप्त हुई। यह भी पता चला है कि उन्होंने एक दर्जन से अधिक अचल संपत्तियां अर्जित की हैं, जिनका अनुमानित मूल्य 30 करोड़ रुपये से अधिक है।

शम्सुल हुदा खान पर कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने और धार्मिक शिक्षा की आड़ में अवैध रूप से धन जुटाने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार, आजमगढ़ के मूल निवासी, उन्होंने कथित तौर पर अपने गैर सरकारी संगठन, राजा फाउंडेशन, और अपने निजी बैंक खातों के माध्यम से विभिन्न मदरसों को धनराशि पहुंचाई।

उन्होंने आजमगढ़ और संत कबीर नगर में दो मदरसे स्थापित किए थे, जिनका पंजीकरण बाद में संबंधित अधिकारियों द्वारा रद्द कर दिया गया था। जांच एजेंसियों ने बताया है कि ब्रिटेन स्थित कट्टरपंथी संगठनों से उनके संबंधों की जांच की जा रही है। इसके अलावा, उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उन्होंने पाकिस्तान का दौरा भी किया था, और वहां के चरमपंथी संगठनों से उनके कथित संपर्कों की जांच की जा रही है। माना जाता है कि वह पाकिस्तानी कट्टरपंथी संगठन दावत-ए-इस्लामी के सदस्य हैं। ईडी वर्तमान में चल रही जांच के तहत आरोपी के वित्तीय नेटवर्क, विदेशी संबंधों और संपत्तियों की जांच कर रही है।

योगी सरकार का बड़ा फैसला: यूपी में मदरसों के लिए ATS को देनी होगी जानकारी, जानें क्यों उठाया ये ठोस कदम?
लखनउ। दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट हादसे के बाद पूरे देश में सुरक्षा को लेकर ​पुलिस और प्रशासन दोनों चौकन्ना हो गए हैं ताकि आने वाले समय में ऐसा भीषण हादसा नहीं हो सके। इसी बीच सीएम योगी भी एक बार फिर एक्शन में मूड में दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि, अब से सभी मदरसों में वहां पढ़ने वाले बच्चों और मौलानाओं की हर जरूरी जानकारी एटीएस कार्यालय में जमा करवानी होगी। इसके अलावा जो छात्र विदेशों में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं उनकी और उनके परिवार की हर जरूरी जानकारी भी वहां जमा करवानी होगी।

देनी होगी जानकारी

दिल्ली बम धमाके के बाद यूपी सरकार ने नया आदेश जारी करते हुए मदरसों की सारी जानकारी एटीएस कार्यालय में जमा करवाने के आदेश दिए। इस आदेश में कहा गया है कि, जैसे मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे का नाम, पता और फोन नंबर माता-पिता का नाम आदि ATS कार्यालय में जमा करवाना होगा। इस आदेश को लेकर सीएम कार्यालय से एक सर्कुलेट भी जारी किया जा चुका है। सीएम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, ये फैसला राज्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसमें केवल बच्चों और उनके परिवार से संबंधित डाटा ही सुरक्षित नहीं किया जाएगा, बल्कि इससे किसी भी संस्थान में समय पर किसी भी ऐसी गतिविधि होने पर उसकी पहचान समय पर हो सकेगी।

सीमा पार से है-डर: यूपी एटीएस ने लिया हिरासत में
जेवर। सचिन नामक युवक के प्यार में पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को सोमवार को उत्तर प्रदेश एटीएस ने ग्रेटर नोएडा स्थित उसके घर से हिरासत में ले लिया। एटीएस सीमा के साथ उसके चार बच्चों और सचिन को भी अपने साथ ले गई है। पूछताछ के लिए उसे अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। सीमा, सचिन और सचिन के पिता से एटीएस ने करीब छह घंटे पूछताछ की। एटीएस ने इसके बाद उन्हें घर जाने की इजाजत दे दी। सूत्रों के अनुसार, खुफिया एजेंसियों को खबर मिली थी कि सीमा हैदर का चाचा पाकिस्तानी सेना में सूबेदार है और सीमा का भाई भी पाकिस्तानी आर्मी में है। सीमा हैदर के पासपोर्ट को जांच के लिए भेजा गया है तथा उसकी मोबाइल डिटेल्स की भी दोबारा जांच की जा रही है।

घर के बाहर पुलिस तैनात
नोएडा पुलिस ने सीमा के रबूपुरा गांव में स्थित घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। सचिन के परिवार को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। सचिन के घरवालों ने दरवाजे बंद कर लिए हैं। घर पर एक दरोगा, 2 महिला और एक पुरुष कॉन्स्टेबल तैनात हैं। पुलिसकर्मी परिवार के लोगों के हर मूवमेंट पर नजर रख रहे हैं।

यूपी: ATS ने धर्मांतरण रैकेट का किया खुलासा, अब तक 1 हजार से ज्यादा लोगों का करा चुके धर्म परिवर्तन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक धर्मांतरण कराने वाले रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में यूपी एटीएस ने दो मौलानाओं को गिरफ्तार किया है, जो पिछले दो साल से ये रैकेट चला रहे थे। इस मामले में पुलिस को विदेशी फंडिंग होने के भी सबूत मिले हैं। अभी तक 2 गिरफ्तारियां हुई हैं, लेकिन इसमें 100 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका है। यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि कमजोर आर्थिक वर्गों और छात्रों का पैसे, नौकरी और शादी के बहाने धर्म परिवर्तन किया गया है। जांच से पता चला कि आरोपियों को आईएसआई सहित कुछ अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा वित्त पोषित किया गया था। प्रशांत कुमार ने बताया कि अब तक 1 हजार लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा चुका है, इनमें बड़ी संख्या में मूक बधिर और महिलाएं शामिल हैं।

पकड़े गए दोनों आरोपी मोहम्मद उमर गौतम और मुफ्ती काजी जहांगीर कासमी दिल्ली के जामिया नगर इलाके के रहने वाले हैंइनके ऊपर सिर्फ यूपी ही नहीं, बल्कि पूरे देश में धर्मांतरण कराने का आरोप है। इस मामले में एटीएस ने यूपी के गोमती नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें जामिया नगर स्थित आईडीसी इस्लामिक दावा सेंटर के चेयरमैन का नाम भी दर्ज है। जानकारी के मुताबिक यूपी एटीएस इन दोनों मौलानाओं से 4 दिन से पूछताछ कर रही है। जांच में सामने आया है कि मोहम्मद उमर गौतम भी हिंदू से मुस्लिम में कन्वर्ट हुआ है। एटीएस की एफआईआर के मुताबिक ये लोग गैर-मुस्लिमों को डरा-धमकाकर, उन्हें नौकरी और पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराते थे। ये लोग आमतौर पर कमजोर वर्गों, बच्चों, महिलाओं और मूक बधिरों को टारगेट कर उनका इस्लाम में धर्म परिवर्तन कराते थे।