Swachh Bharat Abhiyan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान शुरू, स्वच्छता रथ रवाना
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ के माध्यम से रेलवे परिसरों और आमजन के बीच स्वच्छता, कचरा पृथक्करण, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। अभियान के तहत गणपति नगर स्थित महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में युवा सहभागिता कार्यक्रम हुआ।

विद्यार्थियों के लिए क्विज, जागरूकता रैली, ड्राइंग और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। विद्यार्थियों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, जल संचय और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गई तथा एसटीपी का भ्रमण कराया गया। जयपुर रेलवे स्टेशन सहित गांधीनगर, खातीपुरा, दौसा, बांदीकुई, अलवर, सीकर और अन्य स्टेशनों पर भी जागरूकता कार्यक्रम हुए।

स्वच्छ भारत अभियान : आईसीडीएस मुख्यालय में एक घंटे का गहन स्वच्छता अभियान, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निभाई सक्रिय भागीदारी
जयपुर। राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत राजकीय कार्यालयों में चलाए जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम की कड़ी में मंगलवार को समेकित बाल विकास सेवाएं निदेशालय (आईसीडीएस) मुख्यालय, जयपुर में एक घंटे का गहन साफ-सफाई अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान 14 दिसंबर 2025 से प्रारंभ किए गए स्वच्छता कार्यक्रम की निरंतरता में आयोजित किया गया, जिसमें अतिरिक्त निदेशक (पोषाहार) अनुपमा टेलर के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान के दौरान आईसीडीएस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, गैलरी, प्रांगण तथा पूरे परिसर में व्यापक रूप से साफ-सफाई की गई।

अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता अभियान का उद्देश्य कार्यालय परिसरों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और कार्य के अनुकूल बनाना है। स्वच्छ वातावरण न केवल कर्मचारियों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि इससे आमजन को भी बेहतर सेवाएं प्रदान करने में सहायता मिलती है। विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों ने स्वच्छता को नियमित कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया।

निजी भूखंड बीमारियों का बन रहें ठिकाना, खाली प्लॉटों में फैल रहा कीचड़ और गदंगी
कवाई। कवाई कस्बे में इन दिनों जगह-जगह गंदगी के ढेर लग रहे है। वहीं सरकारी कर्मचारी अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में प्लॉट खरीद लेते है और खाली प्लॉटों की कोई सुध नहीं लेते है। जिनकी देखभाल तक नहीं करते जिनमें  गंदगी के ढेर लग रहते है। इन गंदगी के ढेरों से मौहल्ले वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत जहां एक ओर सरकार स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है। वहीं कवाई कस्बे में जमीनी हालात इसके बिल्कुल उलटे नजर आ रहे हैं। कस्बे के कई मौहल्लों में निजी भूखंडों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जिनकी सफाई की जिम्मेदारी कोई नहीं ले रहा। खास बात यह है कि ये भूखंड किसी आम नागरिक के नहीं है बल्कि सरकारी कर्मचारियों के हैं जो अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में प्लॉट खरीद कर रख लेते हैं। मोहल्ले वासियों ने बताया कि करीबन 15 साल से  प्लॉट ऐसे ही खाली पड़े हुए हैं। जिससे कोलानीवॉसी कचरा डाल देते है। जिससे खाली प्लॉटों में गंदगी का अंबार लगा रहता है परंतु इस और किसी ने ध्यान नहीं दिया। धीरे-धीरे स्थिति और गंभीर हो गई है  गंदगी और वहां फैला कीचड़ सड़ रहा है। जिससे बीमारियां होने का खतरा रहता है एवं काफी बदबू आती रहती है। इस ओर जिम्मेदारों को ध्यान देकर जल्दी ही इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए।

सरकारी कर्मचारी लगा रहे स्वच्छता अभियान को पलीता
वार्ड नंबर 11 से गुजरने वाला बाईपास गौरव पथ जो कस्बे से गुजर रहे स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे से जोड़ता है। इस गौरव पथ पर स्थित निजी भूखंडों में इन दिनों बारिश के कारण कीचड़ पनप रहा है। गंदगी एवं पानी भर गया है। इन जलभराव वाले भूखंडों में मच्छर जहरीले कीड़े-मकोड़े और बीमारियां फैलाने वाले जीव पनप रहे हैं। स्थानीय लोग बताते हैं कि यह स्थिति दिन-ब-दिन और गंभीर होती जा रही है, वहीं सरकारी कर्मचारी प्लॉट खरीदकर उनकी अनदेखी कर रहे है और स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहे है।

बीमारी और असुरक्षा के साये में जी रहे कस्बेवासी
वहीं खाली प्लॉट में फैल रहे कीचड़ और गंदगी से मोहल्ले वासी बीमारी और असुरक्षा के साये में जी रहे हैं। रात के समय घरों के बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि जहरीले जीव अक्सर घरों तक पहुंच जाते हैं।

पंचायत व प्रशासन बन रहा मूकदर्शक
स्थानीय निवासी सोनू नागर, टिंकू सुमन,  लीला सोनी, केदार बाई सहित अन्य लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार पंचायत व प्रशासन को इन भूखंडों की सफाई को लेकर अवगत कराया, परंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। निवासियों ने बताया कि जब इन भूखंडों के मालिक सरकारी नौकरी में हैं और समाज को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी उन्हीं पर भी है, तो फिर वे खुद अपने निजी भूखंडों की उपेक्षा कर मोहल्ले को बीमारियों के खतरे में क्यों डाल रहे हैं।

स्थानीय लोगों की प्रमुख मांगें
स्थानीय लोगों ने सभी भूखंड मालिकों को नोटिस देकर जल्द सफाई सुनिश्चित करवाने की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि  ग्राम पंचायत इन भूखंडों की नियमित निगरानी करे और भूखंड मालिकों द्वारा लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई हो। मोहल्ले की सफाई को प्राथमिकता देते हुए विशेष अभियान चलाया जाए। यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो मोहल्लेवासी जनआंदोलन या प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।

सरकारी कर्मचारियों ने अधिक मुनाफा कमाने के लिए कई प्लॉट खरीद रखे है। लेकिन प्लॉटों की कोई सुध नहीं लेते, जिससे वहां गंदगी और कीचड़ फैला रहता है। जिसका खामियाजा कस्बेवासियों को झेलना पड़ रहा है।
- सोनू यादव, कस्बेवासी

समस्या को लेकर कई बार पंचायत और प्रशासन को अवगत करा दिया है लेकिन जिम्मेदारों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है और वे मूकदर्शक बनकर बैठे हुए है।
- नीतू गुर्जर, मोहल्लेवासी

प्रशासन और जिम्मेदारों को जल्दी ही इस समस्या की सुध लेकर स्थायी समाधान निकालना चाहिए। जिससे कस्बेवासी और मोहल्लेवासियों का राहत मिल सके।
- गोवर्धन गोयल, कस्बेवासी

ग्राम पंचायत द्वारा ऐसे सभी खाली पड़े भूखंडों का शीघ्र ही सर्वे कराया जाएगा। जिन भूखंडों में गंदगी, जलभराव या स्वच्छता की लापरवाही पाई जाएगी उनके मालिकों को नियमानुसार नोटिस जारी किए जाएंगे और आवश्यकतानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।
- रामप्रताप सिंह, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत कवाई

कागजों में सिमट कर रह गया स्वच्छ भारत अभियान
सांगोद। सांगोद ब्लॉक के गांव कुराड़ में गंदगी से अटे पडेÞ कच्चे नालों का गंदा पानी मुख्य सड़क पर बहने लगा है। जिससे बिना बरसात के ही सड़कें दरिया बनी हुई हैं। ग्रामीणों व राहगीरों को इसी गंदे पानी में से होकर निकलने को मजबूर होना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार कुराड़ में कच्चे नालोें को पक्का नहीं किया गया है। जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। नाले कच्चे होने व साफ-सफाई के अभाव में घरों से निकलने वाला गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगा है। साथ ही पानी के निकास की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण इसमें कीचड़ जमा हो गया है। जिससे यह गंदा पानी और कीचड़ गांव की सड़कों पर बह रहा है। ग्रामीणों को हर समय सड़क पर भरे गंदे पानी के कारण संक्रमण व कई प्रकार की बीमारियों के फैलने की आशंका सता रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में इन दिनों स्वच्छता अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। एक तरफ केंद्र व राज्य सरकार स्वच्छता के नाम पर करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा रही हैं, वहीं दूसरी ओर गांव की सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारियों को भी इस कई बार इस समस्या से अवगत करा चुके हैं।  लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। शिकायत पर अधिकारी केवल निरीक्षण करके चले गए। यह गंदा पानी मौसमी बीमारियों को न्यौता दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई के मामले में भी पंचायत का स्तर काफी नीचे है। जब बिना बरसात के ही है यह आलम है तो कुछ दिनों बाद आगामी बरसात में क्या होगा।

ऊर्जा मंत्री को भी लिख चुके हैं पत्र
कुराड़ सरपंच नरेश कुमारी ने 2 जून को ऊर्जा मंत्री के नाम पत्र भी लिखा है। जिसमें गांव में पीडब्ल्यूडी रोड के पास बने नाले से पानी की निकासी करवाने की मांग की गई थी। ताकि गंदा पानी एक जगह इकट्ठा ना हो। लेकिन अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

स्वच्छता अभियान केवल कागजों तक सीमित
ग्राम वासियों का कहना है कि केवल नाला निर्माण में इतना समय लगना यह दर्शाता है कि स्वच्छता अभियान केवल कागजों तक ही सीमित है। जबकि जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही है। स्वच्छता अभियान के लिए सरकार करोड़ों का बजट तैयार करती है। पर गांव में डेली रूटीन की सफाई तक नहीं हो रही है।

गंदगी से गुजरने को मजबूर हैं ग्रामीण
ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क से प्रतिदिन सैंकड़ों राहगीरों, श्रद्धालुओं का रोजमर्रा के काम के लिए आवागमन होता है। जिससे कई बार गंदे पानी से कपड़े खराब हो जाते हैं। साथ ही कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो जाते हैं। अभी एक पखवाड़े बाद जब स्कूल खुलेंगे, तब बच्चों को भी इसी गंदगी भरी डगर से गुजर कर शिक्षा प्राप्त करने जाना पड़ेगा।

स्वीकृति दिलाने को तैयार, फिर काम में अड़चन क्यों
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार जन प्रतिनिधि व अधिकारी आए और देखकर चले गए। स्थानीय सरपंच इसके लिए स्वीकृति दिलाने के लिए भी तैयार है। बावजूद इसके देरी होने से ग्रामीणों में काफी नाराजगी है।

इनका कहनां हम रोज इसी गंदगी भरे मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं। कई बार यहां से गुजरते समय वाहनों के कारण गंदे पानी से लोगों के कपड़े खराब हो जाते हैं। गंदगी भरी रपट के कारण बाइक सवारों का संतुलन बिगड़ जाता है।
- अरविंद मेहता, ग्रामीण

पंचायत की ओर से गांव के गंदे पानी की निकासी के लिए होने वाले निर्माण कार्य को लेकर 10 लाख रुपए की स्वीकृति निकाली गई। लेकिन स्थानीय खेत मालिकों द्वारा नाला निर्माण कार्य नहीं करने देने से इसको लेकर समझाइश भी की जा रही है। साथ ही उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर नाला निर्माण करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
- प्रियंका नागर, ग्राम विकास अधिकारी, कुराड़

अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं। लेकिन कोई कहता है कि बजट पास हो गया है। कोई कहता है कि अभी फाइलों में कुछ रुकावटें हैं। कुराड़ ग्राम पंचायत सांगोद उपखंड की बड़ी पंचायतों में से एक है। इतनी बड़ी ग्राम पंचायत में सड़कों पर गंदा पानी बहते रहना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।
- राजेश मालव, विधायक प्रतिनिधि

जगह का निरीक्षण किया है। कुछ ग्रामीणों ने घरों के आगे प्लास्टिक के कट्टे डाल रखे हैं। जिससे पानी इकट्ठा होकर सड़क के बीच में आ जाता है। उनसे भी बोला है। साथ ही स्थानीय सरपंच को भी अवगत करवाया है। क्योंकि हमारा कार्य सड़क निर्माण, नाला निर्माण करवाना है। उच्चाधिकारियों को भी मैंने पत्र लिखकर अवगत करवा दिया है। जैसे ही निर्देश मिलेंगे, नाले का काम करवा देंगे।
- दीपक दाधीच, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी

जोधपुर में स्वच्छ भारत अभियान की उड़ रही धज्जियां
जोधपुर। जोधपुर,नगर निगम के सफाई कर्मियों तथा क्षेत्र के गैर जिम्मेदार नागरिकों द्वारा चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के 21-ई सेक्टर स्थित मकान नम्बर 1 व 26 के पास कचरा डाले जाने से क्लीन सिटी अभियान पर बदनुमां दाग लग रहा है। यहां हर समय गंदगी का अम्बार लगा रहता है। यही नही 'कोढ़ में खाज' की कहावत तब चरित्रार्थ होती है जब इस गंदगी के अम्बार में आवारा पशु भोजन की तलाश में मंडराते रहते हैं।

गंदगी के ढेर और आवारा पशुओं के मंडराने से यहां की सड़क भी सिमट कर रह गई उस पर सड़क पर बने गड्ढे यहां हर समय दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। पास में ही स्कूल होने से विद्यार्थियों का भी आवागमन बना रहता है। दुर्घटना की आशंका के चलते अभिभावक सहमे-सहमे अपने बच्चों को लेकर यहां से निकलते हैं। कई बार तो आवारा पशुओं के लड़ने से अफरातफरी का माहौल बन जाता है। यहां पर एकतरफ गंदगी का ढेर,दूसरी तरफ टूटकर गड्ढों में तब्दील हुई सड़क और उस पर आवारा पशुओं का लड़ना, इधर से रागिरों निकलना किसी चुनोती से कम नही। इस सम्बंध में क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने जिला कलेक्टर,नगर निगम दक्षिण की महापौर से शिकायत की है लेकिन अभी कोई समाधान नही हुआ। नगरनिगम के मुख्य सफाई निरीक्षक यहां आकर मौका देख कर गए और इसे सुधारने का आश्वासन जरूर देकर गए।

क्षेत्रिय गृहणी विनीता सोमानी ने बताया कि कचरे के ढेर में बारिस के पानी के जमा हो जाने से असहनीय बदबु के कारण आसपास के घरों में रहने वालों का जीना दूभर हो गया है। घरों के आगे खुले भाग में बैठना व खड़े रहना असंभव हो गया हैं। यहां तक कि घर का दरवाजा खोलना भी पीड़ादायक हो गया है, दरवाजा खुलते ही कचरे के ढेर में पनप रही असंख्य मक्खियां व मच्छर घर में घुस जाते हैं जिससेे मलेरिया,डेंगू,चिकनगुनिया, हैजा जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका हर समय बना रहता है। उन्होंने बताया कि सप्ताह-दस दिन में  जब कभी नगर निगम की जेसीबी  इस गंदगी को हटाने के लिए आती है, उस समय तो क्षेत्रवासियों को सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। गंदगी के ढेर से प्लास्टिक की थैलिया उड़कर घरों व दुकानों के आगे जमा हो जाती हैं यह पॉलीथिन सड़क पर चारों ओर बिखरी रहती हैं। विनीता ने यह भी कहा कि यह गंदगी "स्वच्छ भारत अभियान" की सरेआम धज्जियां उड़ा रही हैं।

20-ई सेक्टर निवासी श्याम सुंदर सोमानी ने बताया कि गंदगी के ढेर में पड़ी खाने की सामग्री को खाने के लिए यहाँ पर गायों व सांडो का हर समय जमावड़ा रहता है। साड अक्षर लड़ते रहते हैं जिससेे कभी भी राहगीरों को जान से हाथ धोना पड़ सकता है। लड़ते हुए सांडो द्वारा घरों के बाहर खड़े वाहनो को नुकसान पहुँचाने की घटनाएं अनेक बार घट चुकी हैं। पास में ऐसेंट पब्लिक स्कूल भी है, जिसमें पढ़ने वाले बच्चे व उनके माता पिता भी स्कूल के पास फैली इस गंदगी व सांडो के जमावड़े से परेशान व भयभीत रहते हैं। प्लास्टिक खाकर मरे मवेशियो के शवों के सड़ने से फैलने वाली असहनीय दुर्गंध से संपूर्ण वातावरण नरक समान हो जाता है। गंदगी का यह आलम चौपासनी हाउसिंग बोर्ड को पाल रोड से जोड़ने वाली 100 फीट चौड़ी मुख्य सड़क पर है जिसका लगभग 245 फीट लंबाई का भाग जो 20-ई सेक्टर के मकान संख्या 20-ई/1 व 20-/15 से 20-ई/22 के सामने टूटा पड़ा है। इस क्षतिग्रस्त सड़क के गड्ढो में बारिस का पानी जमा हो जाने से स्थिति और भी विकट हो जाती है। इस टूटीफूटी सड़क पर रूट नंबर 1 की सिटी बसें भी चलती हैं। सड़क पर बने गड्ढे के कारण आए दिन वाहन चालक हादसों का शिकार होते हैं।

पास ही स्थित राठौड़ डेयरी फॉर्म के संचालक 21-ई सेक्टर निवासी गोविंद सिंह राठौड़ ने बताया कि क्षेत्रवासियों ने इस समस्या से निगम के सैनिटरी इंस्पेक्टर को अनेक बार अवगत करवाया है फिर भी वे इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्षेत्रीय पार्षद ने मौके पर पहुँचने का वादा किया किंतु वे नहीं पहुँचे।20-ई सेक्टर निवासी एडवोकेट सतीश भाटी ने भी 20 जुलाई को हस्ताक्षर युक्त शिकायत निगम व जिला प्रशासन से की थी किंतु अभी तक इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इस समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी रोष है। क्षेत्रवासियों ने जिम्मेदारों के इस उपेक्षापूर्ण रवैये की शिकायत महापोर वनीता सेठ व जिला कलेक्टर को की है। उन्होंने क्षेत्र से इस डंपिंग स्टेशन को अविलंब हटाने व क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है। शिकायत पर कार्यवाही करने पहुँचे चीफ सैनिटरी इंस्पेक्टर रमेश गिरी ने उपस्थित जनसमुदाय को गंदगी वाली जगह पर गड्ढे में भर्ती भरवाने व निगम का चेतावनी बोर्ड लगाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कचरा फैंक रहे कुछ लोगों को फटकार लगाते हुए कचरा गाड़ी में कचरा डालने की हिदायत भी दी।