Beneshwar Dham - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

1 लाख सरकारी पदों की भर्ती परीक्षा का कैलेण्डर किया जारी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कहा कि वागड़ की धरती की असली ताकत हमारे युवा हैं। विकसित राजस्थान बनाने में भी इनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार अपनी नीतियों और निर्णयों से युवाओं के लिए रोजगार के साथ ही स्वरोजगार के भरपूर अवसर उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि बांसवाड़ा के सर्वांगीण विकास के लिए भी राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।

शर्मा गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पर बांसवाड़ा जिले के युवाओं के साथ संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पांच साल में 4 लाख सरकारी नौकरी तथा 6 लाख रोजगार निजी क्षेत्र में देने का लक्ष्य रखा है। इस कड़ी में 1 लाख से अधिक पदों पर नियुक्तियां दे दी गई हैं। उन्होंने कहा कि दो साल में एक भी पेपरलीक नहीं हुआ है। साथ ही, हमारी सरकार हर वर्ष का भर्ती कैलेण्डर जारी कर रही है। इस वर्ष भी 1 लाख सरकारी पदों की भर्ती परीक्षा का कैलेण्डर जारी किया है। उन्होंने कहा कि करीब 2 लाख युवाओं को इंटर्नशिप करवाई है और मुख्यमंत्री युवा संबल योजना में 4 लाख से ज्यादा युवाओं को 1150 करोड़ रुपये का भत्ता मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया, जिसके तहत हुए कुल एमओयू में से 8 लाख करोड़ रुपये के एमओयू की ग्राउण्ड ब्रेकिंग हो चुकी है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए नवीन युवा नीति भी जारी की गई है। जिससे उन्हें उद्यमशीलता, स्टार्टअप्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिल सकेंगे। बांसवाड़ा में औद्योगिक क्षेत्रों के विकास से उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही, आधारभूत संरचनाओं का निरंतर विकास भी हो रहा है।

शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है। इसी क्रम में, अभी 22 जिलों में दिन में बिजली दी जा रही है। साथ ही, पेयजल परियोजनाओं पर भी निरंतर कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि बांसवाड़ा के किसानों को केन्द्र व राज्य सरकार की कृषि योजनाओं से लाभान्वित कर रहे हैं। किसानों को पर्याप्त मात्रा में बीज मिनीकिट और उर्वरक भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बांसवाड़ा और डूंगरपुर को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कार्ययोजना बनाकर काम कर रही है। यहां के युवा नवाचार को अपनाकर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा में लाने के लिए तेजी से काम कर रही है।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के दिखाए मार्ग पर चलकर विकसित राजस्थान के लिए हमारी डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। उन्होंने युवाओं से नवाचार अपनाने और सामाजिक एकता को मजबूत बनाकर बांसवाड़ा को मॉडल जिला बनाने की अपील की। संवाद में युवाओं ने पेपरलीक पर लगाम लगाने, 1 लाख से अधिक पदों पर नियुक्ति देने और वर्ष 2026 के भर्ती परीक्षा का कैलेण्डर जारी करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

संवाद में युवाओं ने बांसवाड़ा में शिक्षा, कृषि, सहकारिता, आधारभूत संरचना, धार्मिक पर्यटन, उद्योग और आदिवासी कल्याण सहित विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव साझा किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं के साथ बेणेश्वर धाम व आस-पास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्ययोजना की पीपीटी देखी।

मुख्यमंत्री के समक्ष बेणेश्वर धाम के सौन्दर्याकरण का प्रस्तुतीकरण, कहा- सरकार आस्था के प्रमुख केन्द्र के संरक्षण तथा इसे संवारने के लिए प्रतिबद्ध
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि राइजिंग राजस्थान में हुए 35 लाख करोड़ के एमओयू में से 8 लाख करोड़ के एमओयू धरातल पर उतर चुके हैं। इसका फायदा वागड़ क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा। साथ ही, वागड़ क्षेत्र में रोजगार मेलों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान हों।

सीएमआर पर बांगड़ से आए युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान का हरिद्वार माने जाने वाला बेणेश्वर धाम एक ऐतिहासिक स्थल है। देश-प्रदेश में इस धाम की विशेष मान्यता है। हमारी सरकार आस्था के इस प्रमुख केन्द्र के संरक्षण, यहां आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने तथा इसे संवारने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान बेणेश्वर धाम के सौन्दर्याकरण को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया गया।

BJP Parivartan Yatra: बेणेश्वर धाम में दूसरी परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे अमित शाह
राजस्थान में बीजेपी की दूसरी परिवर्तन यात्रा को गृह मंत्री अमित शाह आज हरी झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा बेणेश्वर धाम से शुरु होगी। इस मौके पर बेणेश्वर धाम में सभा का आयोजन भी होगा।

19 दिन में 52 सीटों को कवर करेगी यात्रा
भाजपा की दूसरी परिवर्तन यात्रा 19 दिनों में बांसवाड़ा संभाग, उदयपुर संभाग और कोटा संभाग को कवर करेगी। इस यात्रा के जरिए बीजेपी का मकसद तीनों संभागों में 52 विधानसभा सीटों को कवर करने का है। यात्रा एक दिन में 115 किमी चलेगी। इस तरह 19 दिनों की यात्रा में 2,432 किमी की दूरी तय की जाएगी। 3 सितंबर से शुरु हो रही ये यात्रा 21 सितंबर को पूरी होगी।

वागड़ के जनप्रतिनिधियों ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात
उदयपुर। बेणेश्वर धाम पर आयोजित होने वाले श्री हरि मंदिर स्वर्ण शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव में आगमन का न्योता देने के लिए सोमवार को वागड़ के जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध जनों का प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला। बेणेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महंत अच्युतानंद महाराज के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा सांसद कनकमल कटारा, आसपुर विधायक गोपीचंद मीणा, घाटोल विधायक हरेंद्र निनामा, आजाद पटेल, अरुण भट्ट, वेलजी पाटीदार, प्रिंस पटेल सहित कई प्रबुद्ध जन मौजूद थे पीठाधीश्वर अच्युतानंद महाराज ने प्रधानमंत्री मोदी को संत मावजी और उनके द्वारा रचित चौपड़ा में छिपी भविष्यवाणियों के बारे में जानकारी देते हुए चौपड़ों के संरक्षण संवर्धन के लिए सहयोग की अपील की। इस मौके पर सांसद कटारा ने प्रधानमंत्री मोदी को अवगत कराया कि बेणेश्वर धाम के सुनियोजित विकास के लिए 256 करोड़ की डीपीआर तैयार कर दी जा रही है। ऐसे में इस क्षेत्र के विकास के लिए उनके सहयोग की आवश्यकता है, प्रधानमंत्री मोदी ने भी बेणेश्वर धाम की ख्याति के बारे में जानकारी होने की बात कही और कहा कि बेणेश्वर धाम के विकास के लिए हर संभव सहयोग करेंगे। उन्होंने स्वर्ण शिखर प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने के लिए भी सहमति दी।