Russia-Ukraine conflict - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राष्ट्रपति पुतिन के आवास को निशाना बनाए जाने की खबरों पर पीएम मोदी ने जताई चिंता, पुलिस जांच जारी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के आवास को निशाना बनाए जाने की खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की है और कहा है कि कूटनीति से मुद्दों का समाधान किये जाने की जरूरत है। रूसी विदेश मंत्री ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन की सेना की ओर से राष्ट्रपति पुतिन के आवास पर हमला करने की कोशिश की गई है जिसे विफल कर दिया गया। पीएम मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कूटनीतिक प्रयास शत्रुता को समाप्त करने और स्थायी शांति स्थापित करने का सबसे कारगर मार्ग हैं। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से इन प्रयासों पर ध्यान केंद्रित रखने और इन्हें कमजोर करने वाले किसी भी कार्य से बचने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट में कहा, रूस के राष्ट्रपति पुतिन आवास को निशाना बनाए जाने की खबरों से हम बेहद चिंतित हैं। वर्तमान में जारी राजनयिक प्रयास, शत्रुता को समाप्त करने और शांति स्थापित करने का सबसे बेहतर मार्ग हैं। हम सभी संबंधित पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे इन प्रयासों पर ध्यान केंद्रित रखें और ऐसे किसी भी कार्य से बचें जो इन्हें कमजोर कर सकता है।

उल्लेखनीय है कि, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन ने रात भर नोवगोरोड क्षेत्र में रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सरकारी आवास पर लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम 91 कामिकेज ड्रोन से हमला किया। उन्होंने कहा कि रूस की वायु रक्षा प्रणाली ने दुश्मन के सभी हथियारों को बेअसर कर दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से पहले जैलेंस्की नै कनाडाई पीएम से मुलाकात की, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
ओटावा। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की यूक्रेन संकट को खत्म करने के मकसद से अमेरिका की यात्रा पर जाने से पहले कनाडा में रुक कर प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मिले हैं। उन्होंने शनिवार को अमेरिका के फ्लोरिडा शहर जाने के क्रम में कनाडा के हैलिफैक्स शहर में रुक कर यह मुलाकात की।

प्रधानमंत्री की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, पीएम कार्नी और श्री जेलेंस्की ने चल रही शांति (एजेंसी) में ताजा घटनाक्रम पर द्विपक्षीय बैठक की। पीएम कार्नी ने आश्वस्त किया कि यूक्रेन को कनाडा का 'पूरा समर्थन, है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, जेलेंस्की रविवार को फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित मार-ए-लागो एस्टेट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ '20-बिंदुओं की शांति योजना' पर चर्चा करेंगे।

सीबीसी न्यूज ने जेलेंस्की के हवाले से लिखा है, आने वाले दिनों में यूक्रेन और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय स्तर पर और साथ में हमारे 'इच्छुक साझेदारों के गठबंधन के साथ' मिलकर बहुत कुछ किया जा सकता है। यह बहुत जरूरी है कि हम मिलकर और रचनात्मक तरीके से यूक्रेन की रक्षा क्षमता को मजबूत करें। अपनी अग्रिम मोर्चे की स्थितियों को सुदृढ़ करें और बातचीत की प्रक्रिया की प्रभावशीलता को बढ़ाने की यूक्रेन की क्षमता को और सशक्त करें।

उन्होंने कहा, रूस आनाकानी कर रहा है और समय बर्बाद करने की कोशिश कर रहा है। जेलेंस्की का कनाडा दौरा शुक्रवार को कार्नी से फोन पर बातचीत के बाद हुआ। प्रधानमंत्री की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, पीएम कार्नी ने यूक्रेन के लोगों के लिए न्यायसंगत और स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए जेलेंस्की के निरंतर प्रयासों की सराहना की और सर्दी में मौसम में रूसी आक्रमण का सामना करने के लिए यूक्रेनी लोगों के साहस की प्रशंसा की।

यूक्रेन के कई क्षेत्रों में हवाई हमले के सायरन बजे
कीव। यूक्रेन राजधानी कीव सहित देश के कई क्षेत्रों में रविवार देर रात हवाई हमले की चेतावनी जारी की गयी है। देश के डिजिटल परिवर्तन मंत्रालय के हवाई हमले के आंकड़ों और ऑनलाइन मानचित्र के मुताबिक कल रात स्थानीय समयानुसार लगभग 23:35 बजे यूक्रेन की राजधानी कीव शहर सहित कीव क्षेत्र में हवाई हमले के सायरन बजाये गए।

इससे पहले शाम को यूक्रेन के किरोवोह्राद, चेर्निहाइव, विनित्सिया और पोल्टावा क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई थी। इससे पहले रविवार को ओडेसा, माइकोलाइव, निप्रॉपेट्रोस और खेरसॉन क्षेत्र के यूक्रेन नियंत्रित हिस्से में हवाई हमले के सायरन बजाये गये थे।

यूक्रेनी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ओडेसा और कीव क्षेत्र में विस्फोटों की आवाज सुनी गई। यूक्रेनी पावर ग्रिड ऑपरेटर उक्रेनर्गो के प्रमुख ने गत फरवरी में कहा था कि रूसी हमलों के कारण यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को करोड़ों डॉलर का सीधा नुकसान हो सकता है और आर्थिक नुकसान अरबों डॉलर का हो सकता है।

रूस-यूक्रेन संघर्ष: अमेरिका का यूक्रेन को अब तक की सबसे बड़ी हथियार सहायता पैकेज
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने घोषणा की कि संयुक्त राज्य अमेरिका यूक्रेन को एक अरब अमेरिकी डॉलर की अतिरिक्त सुरक्षा सहायता प्रदान करेगा। रूस-यूक्रेन संघर्ष की शुरुआत के बाद से यह सबसे बड़ा एक मुश्त हथियार पैकेज है।

रक्षा विभाग के एक बयान के अनुसार, अगस्त 2021 के बाद से राष्ट्रपति के इस पैकेज  की 18 वीं किश्त के रूप में हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम के लिए अतिरिक्त 155 मिमी आर्टिलरी गोला-बारूद के 75 हजार राउंड, बीस 120 मिमी मोर्टार सिस्टम शामिल हैं और 120 मिमी मोर्टार गोला बारूद के 20 हजार राउंड, साथ ही राष्ट्रीय उन्नत सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली (एनएएसएएमएस)  के लिए युद्ध सामग्री है। बयान में कहा गया है कि वाङ्क्षशगटन कीव को एक हजार जेवलिन, सैकड़ों एटी4 एंटी-आर्मर सिस्टम, 50 बख्तरबंद चिकित्सा उपचार वाहन, एंटी-कार्मिक युद्ध सामग्री, विस्फोटक, विध्वंस युद्ध सामग्री और विध्वंस उपकरण भी वितरित करेगा। पेंटागन के अनुसार बाईडेन के पदभार संभालने के बाद से हाल ही में घोषित सहायता यूक्रेन को सुरक्षा सहायता की कुल अमेरिकी प्रतिबद्धता को लगभग 9.8 अरब डॉलर तक पहुंचा गयी।