national seminar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली
जयपुर। हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार  विश्वविद्यालय में  “लोक कला और जनसंचार” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ गोपाल शर्मा रहे, जबकि मुख्य वक्ता लोककला मर्मज्ञ डॉ राजेश कुमार व्यास रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. नंदकिशोर पाण्डेय ने की और कार्यक्रम संचालन अकादमिक समन्वयक डॉ. रतन सिंह शेखावत ने किया। इस दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम के संयोजक डॉ मनोज लोढ़ा हैं।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए डॉ राजेश कुमार व्यास ने कहा कि लोक संस्कृति के माध्यम से अभावों में भावों को संजोया गया है और लोक के आलोक को हर जगह पूजा जाता है।

मुख्य अतिथि डॉ गोपाल शर्मा ने कहा कि लोक का सीधा अर्थ लोगों से है आज लोक संस्कृति लोकतंत्र तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली है।

कुलगुरु प्रो. नंदकिशोर पाण्डेय ने लोक संस्कृति के महत्व को बताते हुए कहा कि लोक को स्वीकारते समय शास्त्र का बंधन नहीं होता और लोकगीत जनभावनाओं की अभिव्यक्ति होते हैं।

कार्यक्रम में बनस्थली विद्यापीठ के डॉ महेश मिश्रा,  वरिष्ठ रंगकर्मी पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के विलास जानवे, राजस्थान विश्वविद्यालय की प्रो. वंदना कल्ला और मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के डॉ कुंजन आचार्य ने अपने विचार रखे, साथ ही विभिन्न छात्रों और शोधार्थियों ने पत्र वाचन किया। अंतिम सत्र में डॉ. राजेंद्र प्रसाद और डॉ. शुचि चौहान ने अपने विचार रखे. विश्वविद्यालय के कुलसचिव लक्ष्मीनारायण शर्मा  ने सभी अतिथियों व श्रोताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

राजस्थान काउंसिल ऑफ इनकम टैक्स वैल्युअर्स द्वारा राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन
जयपुर। राजस्थान काउंसिल ऑफ इनकम टैक्स वैल्युअर्स की ओर से होटल द फर्न में एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का मुख्य विषय इनकम टैक्स के कैपिटल गेन टैक्स में हालिया परिवर्तनों और लीगल मैटर्स में संपत्ति के मूल्यांकन के तरीकों पर केंद्रित था।

मुख्य अतिथि और विशेष अतिथियों का संबोधन
सेमिनार के मुख्य अतिथि, डॉ. रवि प्रकाश, महानिदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, और विशेष अतिथि, राजेश शर्मा, इनकम टैक्स अफसर एवं  निलेश सुचदेव ने अपने विचार साझा किए। डॉ. रवि प्रकाश ने आय से अधिक संपत्ति मामलों में संपत्ति मूल्यांकन की आवश्यकता और वैल्युअर्स की भूमिका के महत्व पर प्रकाश डाला। राजेश शर्मा ने कैपिटल गेन टैक्स के नए नियमों के तहत संपत्ति के मूल्यांकन के तरीके पर महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। निलेश सुचदेव ने जीपीएस तकनीक का उपयोग करके संपत्ति मूल्यांकन को आधुनिक और सटीक बनाने के तरीकों पर जानकारी दी।

काउंसिल के सदस्यों के हित में किए गए कार्य
संस्था के अध्यक्ष नागेंद्र चौधरी और जनरल सेक्रेटरी  दीपक सूद ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। दीपक सूद और मीडिया सेक्रेटरी  मनीष मंगल ने बताया कि काउंसिल ने पिछले दो वर्षों में अपने सदस्यों के हित में विभिन्न कार्य किए हैं।

तकनीकी सत्र और चर्चा
जॉइंट सेक्रेटरी संजय शर्मा और कन्वेयर बृजेश साध ने संपत्ति के मूल्यांकन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। सेमिनार में देशभर से आर्किटेक्ट्स, इंजीनियर्स, और वैल्युअर्स ने हिस्सा लिया, जिससे यह आयोजन अत्यंत सफल रहा।

RCITV का राष्ट्रीय सेमिनार होगा कल, "कैपिटल गेन टैक्स और कानूनी मुद्दों के मूल्यांकन" पर होगा मंथन
जयपुर। राजस्थान काउंसिल ऑफ इनकम टैक्स वैल्यूअर्स (RCITV) की ओर से  राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह सेमिनार "कैपिटल गेन टैक्स और कानूनी मुद्दों के मूल्यांकन" पर केंद्रित होगा। सेमिनार का आयोजन होटल द फर्न जयपुर में कल सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक किया जाएगा।

इस सेमिनार के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रवि प्रकाश, निदेशक, एसीबी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर राजेश शर्मा, प्रधान मुख्य आयुक्त कार्यालय (ITO) और  निलेश सुदेव, आईटी विशेषज्ञ (वैल्यूएशन) अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। सेमिनार का नेतृत्व नागेंद्र चौधरी, अध्यक्ष, RCITV और दीपक सूद, महासचिव, RCITV करेंगे।

यह सेमिनार उन सभी पेशेवरों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा जो कैपिटल गेन टैक्स और उससे जुड़े कानूनी मुद्दों के मूल्यांकन पर विस्तृत जानकारी और विशेषज्ञता प्राप्त करना चाहते हैं।

सफेद सोने के लिए प्रकोप से कम नहीं सफेद मक्खी
उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कपास की खेती के बदलते प्रतिमान पर जारी राष्ट्रीय संगोष्ठी में देशभर से आए वैज्ञानिकों ने बताया कि सफेद मक्खी कपास की फसल (सफेद सोना) के लिए प्रकोप से कम नहीं है। इसके लिए संगोष्ठी में शामिल वैज्ञानिकों ने सफेद मक्खी सहित कीट नियंत्रण के संबंध में शोध पत्र प्रस्तुत किए। बुधवार को इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन होगा। संगोष्ठी के आयोजन सचिव डॉ. डीपी सैनी ने बताया कि संगोष्ठी के ब्रेन स्टॉर्मिंग सत्र में गुलाबी सुंडि से कपास की फसल में होने वाले नुकसान पर वैज्ञानिकों एवं प्राइवेट कंपनियों के अधिकारियों की चर्चा हुई। वैज्ञानिकों ने कपास की फसल में कीट व्याधियों से होने वाले नुकसान से बचने के लिए फसल चक्रिकरण वर्ष में एक ही बार कपास की फसल लेने वैकल्पिक पौषक पौधों का नियंत्रण उचित फसल प्रबंधन एवं फील्ड सेनिटेशन तथा रसायनिक कीट नियंत्रकों के अलावा जैविक कीट नियंत्रक जैसे नीम तेल के प्रयोग का सुझाव दिया। डॉ ऋषि कुमार ने उत्तर भारत में कपास की वर्तमान स्थिति, सफेद मक्खी के बढ़ते प्रकोप के कारण एवं सर्वे का डाटा प्रस्तुत किया। सत्र में मुख्य रूप से बीटी कॉटन की किस्मों पर जोर दिया। तकनीकी सत्र में लीड लेक्चर के दौरान कपास की खेती में यंत्रीकरण पौधों की उचित बढ़वार के लिए वृद्धि नियंत्रकों के प्रयोग, खेती में जुटे किसानों एवं व्यवसायिक श्रमिकों के लिए रक्षात्मक परिधान, कपास की संकर किस्मों की वर्षा आधारित खेती के परिदृश्य, ड्रिप सिंचाई द्वारा उर्वरकों के प्रयोग इत्यादि पर 10 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए।