Film Shooting Begins - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

देहरादून में शुरू हुई रोमांटिक कोर्टरूम थ्रिलर ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग : अक्षय ओबेरॉय ने सेट से साझा की झलकियां, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर होगी फिल्म
मुंबई। अभिनेता अक्षय ओबेरॉय ने अपनी आने वाली रोमांटिक कोर्टरूम थ्रिलर ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग उत्तराखंड के खूबसूरत शहर देहरादून में शुरू कर दी है। फिल्म ‘लव लॉटरी’ का निर्देशन अरविंद पांडे कर रहे हैं और इसे कुलदीप भार्गव तुषार अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘सिनेमा गंज फिल्म्स’ के बैनर तले बना रहे हैं। अक्षय ने हाल ही में सेट से कुछ झलकियां भी साझा की हैं, जिससे फैंस को शूटिंग के शुरुआती दिनों और खूबसूरत लोकेशन की झलक देखने को मिली।

‘लव लॉटरी’ कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें रोमांस और सस्पेंस का मिश्रण देखने को मिलेगा। इस फिल्म में अक्षय ओबेरॉय के साथ हेली दरूवाला भी नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में कबीर दुहान सिंह और विज्यंत कोहली जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

अक्षय ओबेरॉय ने देहरादून में शूटिंग शुरू करने के अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा कि यह उनके लिए काफी ताज़गी भरा और उत्साहजनक अनुभव रहा है। उन्होंने कहा- देहरादून में ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग शुरू करना बहुत अच्छा अनुभव रहा है। इस शहर का माहौल बेहद शांत और खूबसूरत है और यहां से इस सफर की शुरुआत करना बहुत अच्छा लग रहा है। अभी हमने शूटिंग शुरू ही की है, लेकिन सेट पर सभी की ऊर्जा कमाल की है। अरविंद पांडे और इतनी प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूँ और बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ कि दर्शक देखें कि हम क्या बना रहे हैं।

कंगना रनौत की फिल्मों में हुई वापसी : फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की शूटिंग शुरु, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत एक बार फिर फिल्मी दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहीं कंगना अब अपनी नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की शूटिंग में जुट गई हैं। शीतकालीन सत्र के दौरान अपने राजनीतिक बयानों को लेकर चर्चा में रहीं कंगना ने फिल्म के सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वह निर्देशक मनोज तापड़िया और टीम के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है कि सेट पर लौटकर उन्हें अच्छा महसूस हो रहा है।

फिल्म ‘इमरजेंसी’ के बाद कंगना काफी समय बाद किसी नई फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। ‘भारत भाग्य विधाता’ की घोषणा पहले ही हो चुकी थी, लेकिन इसकी शूटिंग अब शुरू हुई है। फिल्म का निर्देशन मनोज तापड़िया कर रहे हैं, जो ‘मद्रास कैफे’ और ‘एनएच10’ जैसी चर्चित फिल्मों के निर्देशक रह चुके हैं। ‘भारत भाग्य विधाता’ एक देशभक्ति फिल्म है, जिसमें गुमनाम नायकों की प्रेरक कहानियां दिखाई जाएंगी।

फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान 2’ की शूटिंग शुरू, दिनेश लाल यादव निरहुआ निभाएंगे मुख्य भूमिका
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की आने वाली फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान 2’ की शूटिंग शुरू हो गयी है। श्रेयस फिल्म्स प्रा. लि. के बैनर तले बन रही निर्माता प्रेम राय की फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान 2’ में निरहुआ मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे, जिसका भव्य मुहूर्त लखनऊ में संपन्न हुआ। इसके साथ ही फिल्म की शूटिंग भी प्रारंभ हो गयी।

निर्माता प्रेम राय ने बताया कि ‘पटना से पाकिस्तान’ की अपार सफलता के बाद, अब इसका दूसरा भाग ‘पटना से पाकिस्तान 2’ दर्शकों के लिए तैयार किया जा रहा है, जो संभवत: जून तक आएगी। इस फिल्म में भी मुख्य भूमिका में दिनेश लाल यादव निरहुआ नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार से फिल्म मेकिंग में काफी सपोर्ट मिलता है। हमें भी कई बार फिल्म के लिए सब्सिडी मिली है, जबकि हमने इस फिल्म के पहले भाग की शूटिंग गुजरात में की थी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म भी पहले पार्ट की तरह बेहद खुबसूरत होने वाली है।

वहीं फिल्म को लेकर निरहुआ ने कहा कि ‘पटना से पाकिस्तान’ की अभूतपूर्व सफलता के बाद दर्शकों की डिमांड थी कि इसका दूसरा भाग लेकर आएं। उनकी मांग पूरी हो रही है और निर्माता प्रेम राय एवं निर्देशक अनंजय रघुराज इस फिल्म को लेकर आ रहे हैं, जो बड़ी एक्शन फिल्म होने वाली है। उन्होंने कहा कि ‘पटना से पाकिस्तान’ की जर्नी को आगे बढ़ाएगी इस फिल्म की कहानी है। इसके लिए दर्शक बेताब हैं।

फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान 2’ में निरहुआ के साथ रवि किशन, पवन सिंह, सेजल साहू, श्वेता महारा, मीर सरवर, सुशील सिंह, संजय पांडेय, विकास मेहता और मनोज टाइगर मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म की कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है।

अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' की शूटिंग शुरू, बहन अलका के नाम लिखा इमोशनल मैसेज
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म रक्षाबंधन की शूटिंग मुंबई में सोमवार से शुरू हो गई है। फिल्म रक्षाबंधन आनंद एल राय द्वारा निर्देशित, हिमांशु शर्मा और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से कलर येलो प्रोडक्शन के बैनर की फिल्म है। फिल्म रक्षाबंधन में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य किरदार में होंगी। सहेजमीन कौर, दीपीका खन्ना, सादिया खतीब और स्मृति श्रीकांत अक्षय की बहनों का किरदार निभा रही है।

अलका हीरानंदानी और आनंद एल राय के सहयोग में बन रही यह फिल्म जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और वितरित की जाएगी। अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जब मैं और मेरी बहन अलका बड़े हो रहे थे तब वह मेरी पहली दोस्त थी। यह हमारी बहुत सहज दोस्ती थी। आनंद एल राय की रक्षाबंधन उनके प्रति समर्पण है और हमारे उस विशेष बंधन का उत्सव है आज शूटिंग के पहले दिन आपके प्यार और शुभकामनाओं की जरूरत है।