Durga Puja - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन : माँ दुर्गा को भोग अर्पित कर उतारी आरती, भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
जयपुर। प्रोबासी बंगाली कल्चरल सोसायटी के 31वें दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन विजयादशमी के अवसर पर उल्लास और भक्ति भाव के साथ हुआ। सी-स्कीम स्थित जय क्लब लॉन सुबह से ही श्रद्धालुओं से भरा रहा, जहाँ भक्तों ने माँ दुर्गा को अंतिम बार भोग अर्पित कर आरती उतारी। इस अवसर पर परंपरागत अनुष्ठानों का विशेष महत्व रहा। सबसे पहले श्रद्धालुओं ने माँ की कृपा को घर-घर तक पहुँचाने के लिए दर्पण विसर्जन किया।

इसके उपरांत मंच पर आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह में पूरे महोत्सव के दौरान हुई सभी प्रतियोगिताओं जैसे शंख वादन, नृत्य, गीत-संगीत, चित्रकला, निबंध लेखन और अन्य गतिविधियोंके विजेताओं को सम्मानित किया गया। विजेताओं को स्मृति-चिह्न और उपहार भेंट किए गए। इसके बाद विवाहित महिलाओं ने उल्लासपूर्वक सिंदूर खेला में भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने माँ दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर एक-दूसरे को लगाया और अपने सुहाग तथा परिवार के कल्याण की मंगलकामना की।

शाम को माँ दुर्गा की प्रतिमाओं की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। ढाक की गूंज, शंखनाद और "जय मां दुर्गा" के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। भक्तगण पारंपरिक नृत्यों और गीतों के साथ माँ को विदा करने निकले। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने माँ के चरणों में नमन किया। अंत में सभी प्रतिमाओं का नेवटा बांध में विधिवत विसर्जन किया गया। भक्तों की आँखों में माँ को विदा करने का दुःख साफ झलक रहा था, लेकिन साथ ही अगले साल पुनः माँ दुर्गा के आने की कामना और उत्साह ने वातावरण को आस्था से सराबोर कर दिया।

समिति अध्यक्ष डॉ. एस.के. सरकार ने कहा, “विजयादशमी केवल माँ दुर्गा को विदा करने का दिन नहीं है, बल्कि यह शक्ति, विजय और नए संकल्पों का प्रतीक है। माँ हमें हर बार यह संदेश देती हैं कि अन्याय पर न्याय और अंधकार पर प्रकाश की ही विजय होती है।

बंगाली समाज 27 सितम्बर से रहेगा देवी आराधना में लीन, शहर के विभिन्न स्थानों पर माता की पूजा के लिए सज रहे पांडाल
जयपुर। राजधानी में निवास कर रहे पश्चिम बंगाल के लोग 27 सितम्बर से दो अक्टूबर तक मां दुर्गा की आराधना में लीन रहेंगे। आनंद मेले से दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ होगा और सिंदूर उत्सव के साथ समापन होगा। सभी स्थानों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर में विभिन्न स्थानों पर बंगाली समाज के पांडाल बनाए हैं, जहां पर शनिवार को मां दुर्गा को पांडाल में लेकर आएंगे। प्रवासी बंगाली सांस्कृतिक सोसायटी की ओर से 27 सितम्बर से दुर्गा पूजा महोत्सव जय क्लब लॉन में होगा। सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. एसके सरकार ने बताया कि महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक पहल और धार्मिक अनुष्ठान पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न किए जाएंगे। प्रतिदिन सुबह से रात तक महोत्सव स्थल पर कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी। आयोजन में समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति सहित अन्य लोग शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही है। मीडिया समन्वयक दीपाली सरकार ने बताया कि आयोजन में सुबह छह बजे से रात दस बजे तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

अग्रणी पूजा महोत्सव मनाएगा दुर्गा पूजा :

अग्रणी पूजा महोत्सव संघ की ओर से दादी का फाटक गंगा जमुना कॉलानी में दुर्गा पूजा होगी। महोत्सव संघ के महामंत्री संतोष चटर्जी ने बताया कि 27-28 सितम्बर को डांडिया नाइट्स होगी और उसके बाद बंगाली कल्चर की गतिविधियां होंगी। 27 सितम्बर को महापंचमी पूजा, 29 सितम्बर को महासप्तमी पूजा, 30 सितम्बर को महाअष्टमी पूजा, 1 अक्टूबर को महानवमी पूजा और दो अक्टूबर को दशमी पूजा का आयोजन होगा।

मालवीय नगर में होगी दुर्गा पूजा :

मालवीय नगर सेक्टर-10 स्थित में कालीबाड़ी सोसायटी में दुर्गा पूजा महोत्सव 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होगा। महापंचमी पर 27 सितंबर को शाम सात बजे महोत्सव का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर आनंद मेला फूड फेस्टिवल की शुरुआत होगी। दुर्गा प्रतिमा बंगाल की विशेष कलीपाट और बंदन नगर की रोशनी कला के अनुसार सजाई जाएगी। सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. सुबीर देबनाथ ने बताया कि महाषष्ठी और महासप्तमी पर सुबह-शाम पूजा, पुष्पांजलि, भोग वितरण, खेल और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महाअष्टमी और महानवमी पर कुमारी पूजा, संध्या आरती और पारंपरिक धनुची नृत्य होगा। महादशमी पर 2 अक्टूबर को सिंदूर उत्सव के बाद प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। रात्रि 8 बजे शांति जल एवं विजयादशमी अनुष्ठान के साथ महोत्सव संपन्न होगा।

कलकत्ता हाईकोर्ट का दुर्गा पूजा समितियों पर फैसला, ऑडिट रिपोर्ट नहीं तो अनुदान नहीं
कोलकाता। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि जो दुर्गा पूजा समितियां पिछले राज्य अनुदानों के उपयोग प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने में विफल रहीं हैं, उन्हें इस वर्ष नया मानदेय नहीं मिलेगा। न्यायमूर्ति सुजॉय पाल और न्यायमूर्ति स्मिता दास डे की खंडपीठ ने कहा कि केवल वे समितियां जिन्होंने पूर्व के न्यायालय निर्देशों के अनुरूप निर्धारित समय के भीतर व्यय विवरण प्रस्तुत किया है, उन्हें राज्य की तरफ से 1.1 लाख रुपए का एकमुश्त मानदेय मिलेगा।

खंड़पीठ ने राज्य सरकार को पूजा की छुट्टियों के एक महीने के भीतर उपयोग प्रमाण पत्रों पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी आदेश दिया। सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता किशोर दत्ता ने अदालत को सूचित किया कि पूरे राज्य में 41,795 पूजा समितियों में से केवल तीन ने अपने खाते प्रस्तुत नहीं किए हैं।

26 सितंबर दुर्गा पूजा से शुरू होगा दशहरे मेले का कार्यक्रम
कोटा। राष्ट्रीय दशहरा मेला 2022 का आयोजन कोरोना काल के 2 साल बाद 26 सितंबर को दुर्गा पूजा के साथ शुरू होगा। दशहरे पर होने वाले दहन के लिए रावण का पुतला 72 फीट का बनाया जाएगा । यह निर्णय मेला समिति की बुधवार को हुई बैठक में लिया गया। नगर निगम के प्रशासनिक भवन स्थित ए ब्लॉक सभागार में मेला समिति अध्यक्ष मंजू मेहरा की अध्यक्षता में मेला समिति की पहली बैठक आयोजित की गई । जिसमें मेला अधिकारी व अतिरिक्त मेला अधिकारी की नियुक्ति की गई । नगर निगम कोटा उत्तर के उपायुक्त गजेंद्र सिंह को मेला अधिकारी और मुख्य अभियंता प्रेमशंकर शर्मा को अतिरिक्त मेला अधिकारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा अधिशासी अभियंता एक्यू कुरैशी और प्रकाश चंद शर्मा को मेला प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में सभी सदस्यों ,महापौर उपमहापौर ने मेले को भव्यता के साथ आयोजित करने के संबंध में सुझाव दिए । मेले का समापन 21 अक्टूबर को मेले का आयोजन 2 साल बाद किया जा रहा है ऐसे में सुझाव दिया गया कि उसे भव्य व नए रूप में मनाया जाए । इसके लिए रावण के पुतले की लंबाई 75 से 80 फीट करने का सुझाव दिया गया । लेकिन अधिकारियों द्वारा तकनीकी कारणों के चलते यह संभव नहीं होना बताया जिस पर 72 फुट का रावण मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले 50 फीट के बनाए जाएंगे । मेले के कार्यक्रमों का शुभारंभ 26 सितंबर को दुर्गा पूजा के साथ होगा। इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम ,खेलकूद प्रतियोगिताएं ,बच्चों के कार्यक्रम, महिलाओं के कार्यक्रम होंगे और मेले का समापन 21 अक्टूबर को किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम व आतिशबाजी भी इस अवसर पर की जाएगी । दशहरे मैदान की दुर्दशा सुधारने पर निर्णय मेला आयोजित करने के लिए सबसे पहले दशहरे मैदान की दुर्दशा को सुधारने पर निर्णय हुआ। मेले परिसर में खड़े नगर निगम के वाहनों को हटाने ,वहां से अतिक्रमण हटाने ,घास कटवाने और कच्ची भूमि पर इंटरलॉकिंग करवाने का निर्णय किया गया । समिति सदस्यों ने सुझाव दिया कि मेले में दुकानों का आवंटन संबंधी प्रक्रिया समय पर पूरी की जाए जिससे दुकानदारों को परेशानी नहीं हो। मेले में सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा । मेले आयोजन से संबंधित टेंडर प्रक्रिया को भी शीघ्र पूरा करने पर विचार कर निर्णय किया गया । हालांकि मेला प्रकोष्ठ का अभी तक गठन नहीं किया गया है और पुराने पशु मेला स्थल पर कार्यक्रमों के आयोजन संबंधी भी कोई निर्णय अभी तक नहीं दिया गया है। मेला समिति के सदस्य व उपमहापौर पवन मीणा ने पशु मेला स्थल को देवनारायण योजना में आयोजित करने के साथ ही वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम ,रामलीला और रावण दहन कराने का भी सुझाव दिया जिससे लोगों का जुड़ाव हो सके । बजट बढ़ाकर 8 करोड रुपए किया मेले को नगर निगम कोटा उत्तर - कोटा दक्षिण द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाना है । इसके लिए पूर्व में 7 करोड रुपए का बजट था वहीं इस बार इसे बढ़ाकर 8 करोड रुपए कर दिया गया है। मेला समिति की बैठक के बाद समिति सदस्य अधिकारियों ने दशहरा मैदान स्थल का निरीक्षण किया और वहां की कमियों को देख कर उनमें सुधार के सुझाव दिए। बैठक में मेला समिति की अध्यक्ष व महापौर मंजू मेहरा ,कोटा दक्षिण के महापौर राजीव अग्रवाल, उपमहापौर सोनू कुरेशी, उपमहापौर पवन मीणा ,नगर निगम कोटा उत्तर के आयुक्त वासुदेव मलावत , दक्षिण के आयुक्त राजपाल सिंह, मुख्य अभियंता प्रेम शंकर शर्मा ,अधिशासी अभियंता ,सहायक अभियंता, पार्षद व समिति के सदस्य शामिल हुए।