sunil bansal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

देश में एक साथ चुनाव से देश का होगा विकास, राजनीतिक वैमनस्यता होगी कम : सुनील बंसल
जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने मंगलवार को राजधानी जयपुर में एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान को लेकर युवा, छात्र एवं नवमतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। जेएलएन मार्ग स्थित पंचायती राज संस्थान के सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बंसल ने कहा कि देश में एक साथ चुनाव होते है तो देश में राजनीति कम होगी और देश का विकास ज्यादा होगा। दीर्घकालीन सरकारों पर केवल विकास का ही दबाव होगा, युवाओं को अधिक अवसर मिलेंगे और देश में परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टियों को नुकसान होगा। इतना ही नहीं, राजनीतिक वैमनस्यता कम होगी और वर्क परफॉर्मेंस की पॉलिटिक्स को बढ़ावा मिलेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।  पिछले 30 सालों से लगातार हर साल चुनाव प्रक्रिया चलने से देश के मतदाता में कहीं ना कहीं निरसता आई है।करीबन 40 प्रतिशत लोग मतदान ही नहीं कर रहे लेकिन एक साथ लोकसभा, राज्य विधानसभा चुनाव कराने और इसी दौरान 100 दिनों में अन्य निकायों के चुनाव संपन्न कराने से मतदाता की निरसता भी दूर होगी और एक स्वस्थ एवं मजबूत लोकतंत्र की ओर देश बढ़ेगा। वहीं दूसरी ओर बार बार चुनाव कराने से आर्थिक बोझ भी देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। एक रिपोर्ट के अनुसार गत लोकसभा चुनाव में करीबन 1 लाख 37 हजार करोड़ तक का खर्चा आया था। इस लोकसभा चुनाव में एक वोट का खर्चा करीबन 1400 रूपए पड़ा।  एक साथ चुनाव कराने से देश की जीडीपी में करीबन 1.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी, जो विकसित भारत की दिशा में बेहद कारगर साबित होगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भारत सरकार ने 2 सितंबर 2023 को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक साथ चुनाव कराने पर उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था। समिति ने इस मुद्दे पर व्यापक स्तर पर सार्वजनिक और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं मांगीं थी। देश के 47 राजनीतिक दलों ने इस विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इनमें से 32 दलों ने संसाधनों के सर्वाेत्तम उपयोग और सामाजिक सद्भाव जैसे लाभों का हवाला देते हुए एक साथ चुनाव कराने का समर्थन किया। समिति ने भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीशों, पूर्व चुनाव आयुक्तों और विधि विशेषज्ञों से परामर्श किया। इनमें से अधिकाधिक लोगों ने एक साथ चुनाव कराने की अवधारणा का समर्थन किया।

जे पी नड्डा की टीम में राजस्थान से वसुंधरा राजे, सुनील बंसल और अलका गुर्जर शामिल
जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। नड्डा ने शनिवार को पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। सूची में राजस्थान से वसुंधरा राजे, सुनील बंसल और अलका गुर्जर को शामिल किया गया है। नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री, 1 राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, 1 राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, 13 राष्ट्रीय सचिव,कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष  शामिल किए गए है।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और सौदान सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कैलाश विजयवर्गीय, अरुण सिंह, सुनील बंसल, राधा मोहन अग्रवाल, विनोद तावड़े, संजय बेदी दुष्यंत कुमार गौतम और तरुण चुग को महामंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शिवकुमार को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है।

नड्डा की टीम में विजय राहटकर, सत्य कुमार, अरविंद मेनन, पंकजा मुंडे, डॉक्टर नरेंद्र सिंह राणा, डॉ अलका गुर्जर, अनुपम हजरा,ओम प्रकाश धुर्वे, ऋतुराज सिन्हा आशा लाकड़ा,कामाख्या प्रसाद तासा, सुरेंद्र सिंह नागर, अनिल एंटोनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

सुनील बंसल बने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव
नई दिल्ली। भाजपा ने एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बदलाव करते हुए उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठन महामंत्री सुनील बंसल को राष्ट्रीय महासचिव बनाकर पश्चिम बंगाल, ओडिशा एवं तेलंगाना का प्रभार दिया। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने 2 पत्रों को साझा किया, जिसमें एक पत्र बंसल की नियुक्ति और उनके प्रभार की जानकारी से संबंधित है, जबकि दूसरा पत्र बंसल की जगह नियुक्त संबंधी है।

धर्मपाल को उत्तर प्रदेश भाजपा का नया संगठन महामंत्री और यूपी  के सह संगठन महामंत्री कर्मवीर को झारखंड भाजपा का नया संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है।