Aam Aadmi Party - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आम आदमी पार्टी का भाजपा सरकार पर हमला : जिलाध्यक्ष अमित दाधीच बोले- जयपुर के वार्डों में गंदगी, बदइंतजामी से लोग परेशान ; सरकार का कोई ध्यान नहीं
जयपुर। राजधानी जयपुर के वार्डो में गंदगी और बदइंतजामी को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए ऐलान किया है कि आप पार्टी आम लोगों की समस्याओं के लिए संघर्ष करेगी। जयपुर जिलाध्यक्ष अमित दाधीच ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि जयपुर के कई वार्डों में लोग गंदगी से परेशान हैं। कई वार्ड में तो टूटे सीवरेज के चलते गलियों में गंदगी बह रही है और लोग उसी में से गुजरने को मजबूर हैं। हमारे कार्यकर्ताओं ने जयपुर में ऐसे कई वार्ड के दौरे कर लोगों की परेशानी समझी है। नगर निगम के अधिकारी लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीर नही है। यंहा पार्षद भाजपा के जीतें या कांग्रेस के लेकिन दोनों ही लोगों की पीड़ा समझने में नाकायमाब रहे हैं। हम इन सभी समस्याओं को लेकर लोगों के लिए संघर्ष करेंगे।

हम दौरे वाले सभी वार्डों के लिए नगर निगम में ज्ञापन देंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। जिला महिला अध्यक्ष संगीता गौड़ ने कहा कि लोगों की समस्याओं को लेकर हम नगर निगम में आयुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। नगर निगम के अफसरों को जनता की समस्याओं के लिए चेताएंगे। नगर निगम में पार्टी के उतरने के सवाल पर कहा कि हम शिक्षा, स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था के मुद्दे पर आगामी निकाय चुनाव में प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे। दाधीच ने कहा कि हम प्रदेश भर में अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाएंगे। इससे पहले लोगों को आप पार्टी के मुद्दों के बारे में जानकारी देंगे। हमारी पार्टी में हम जल्दी ही खाली पदों को भरकर सभी जिलों में सक्रिय होंगे।

वीरेन्द्र सचदेवा का गंभीर आरोप, बोलें-केजरीवाल सरकार और पंजाब सरकार की लापरवाहियों का परिणाम भुगत रहे हैं दिल्ली वाले
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने प्रदूषण के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज पर निशाना साधते हुए कहा, राजधानी के लोग पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल सरकार और आप की मौजूदा पंजाब की सरकारों की लापरवाही का परिणाम भुगत रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष सचदेवा ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि भारद्वाज द्वारा प्रदूषण जैसे गम्भीर विषय पर सुपरमैन, स्पाइडरमैन, बैटमैन और सेंटा क्लोज की बेहोशी का हास्य व्यंग्य करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली वाले जो भुगत रहे हैं, वह अरविंद केजरीवाल की दिल्ली और पंजाब की सरकारों की लापरवाही का परिणाम है।

उन्होंने कहा, भारद्वाज जब केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे तब उनकी सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया, प्रदूषण की रोकथाम पर दस साल में कोई काम नहीं किया। उनके स्वास्थ्य मंत्री रहते दिल्ली सरकार के अस्पतालों में नकली दवाएं बटने का मामला सामने आया और मोहल्ला क्लीनिक तो घोटालों के केन्द्र बन गये थे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा, केजरीवाल और भारद्वाज जब सत्ता में थे तब प्रदूषण को नहीं सम्भाल पाये और आज जब विपक्ष में हैं तो हास्यास्पद बातें कर रहे हैं

उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते काम ना करके और अब प्रदूषण पर हास्यास्पद बातें कर केजरीवाल और भारद्वाज दोनों ही जनता के बीच अपनी छवि खो रहे हैं। बेहतर होगा ये लोग गम्भीरता से काम करें और प्रदूषण पर हास्य व्यंग्य नौटंकी करने की जगह दिल्ली वालों तथा सरकार को प्रदूषण की रोकथाम पर काम करने दें।

पंजाब में आप का बड़ा एक्शन, मोगा मेयर बलजीत सिंह को किया सस्पेंड
पंजाब: पंजाब की आम आदमी पार्टी ने बड़ा एक्शन लेते हुए मोगा मेयर बलजीत सिंह चीनी को बाहर का रास्ता दिखाया है। पार्टी ने इस फैसलें पर जानकारी देते हुए कहा है कि, चीनी को नशा तस्करों से संबंधों के चलते सस्पेंड किया गया है और उनको पदस्थापित भी कर दिया गया है।

आप पार्टी का दावा है कि, बलजीत सिंह चीनी का नशा तस्करों के साथ संबंध था जिसके पुख्ता सबूत भी सामने आए हैं और इसके बाद ही पार्टी ने इस प्रकार का फैसला लिया है।

केजरीवाल की योजना का नकल कर रही है भाजपा : आम आदमी पार्टी चाहती है जवाब , सौरभ भारद्वाज ने कहा- हम लोगों ने केंद्र सरकार से बार-बार कृत्रिम वर्षा के लिए अनुमति मांगी
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी(आप) ने कहा है कि कृत्रिम वर्षा प्रोजेक्ट को अपनाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विजन की नकल कर रही है।

आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण हमेशा से बड़ा मुद्दा रहा है। आप सरकार ने वैज्ञानिक तरीके से कृत्रिम वर्षा कराने पर विचार कर वायु प्रदूषण को कम करने की योजना बनाई थी। उस समय भाजपा यह कहकर मजाक उड़ाती थी कि यह अरविंद केजरीवाल के मुंगेरी लाल के हसीन सपने हैं। भारद्वाज ने कहा कि हम लोगों ने केंद्र सरकार से बार-बार कृत्रिम वर्षा के लिए अनुमति मांगी, लेकिन केंद्र सरकार ने अनुमति नहीं दी। भाजपा ने कृत्रिम वर्षा की योजना को लेकर केजरीवाल पर तमाम तरह के आरोप लगाकर मजाक उड़ाया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा कृत्रिम वर्षा को पैसे की बर्बादी कहती थी तो अब वह खुद पैसे की बर्बादी क्यों कर रही है? केंद्र सरकार ने अरविंद केजरीवाल सरकार को कृत्रिम वर्षा के लिए कोई अनुमति नहीं देती थी, लेकिन जब भाजपा की सरकार बन गई तो सारी अनुमति दे दी। आम आदमी पार्टी इसका जवाब चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार अभी कृत्रिम वर्षा कराकर क्या साबित करना चाहती है? बारिश तो वैसे ही होने वाली है। दिल्ली वाले सोचने को मजबूर हो गए कि भाजपा की सरकार कृत्रिम वर्षा कराकर किसे फायदा पहुंचाना चाहती है या झूठी वाहवाही लूटना चाहती है।

आप नेता ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली सरकार को फुलेरा की पंचायत बना दिया है। इनको जो मन आता है, वो करते और कहते हैं। अब जब असली बारिश नहीं हो रही है तो कृत्रिम वर्षा को भी टालते जा रहे हैं। जब असली बारिश होगी तब कहेंगे कि कृत्रिम बारिश करा रहे हैं।

विविधतापूर्ण आरोपों से अलंकृत हुई आम आदमी पार्टी : भाजपा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि देश की राजनीति में बदलाव का सपना दिखा कर सत्ता में आयी इस पार्टी पर बीते साल भ्रष्टाचार एवं अपराध के जितने विविधतापूर्ण आरोप लगे हैं। आरोप किसी अन्य पार्टी पर नहीं लगे। भाजपा के प्रवक्ता एवं सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ''वर्ष 2024 का वर्ष गुजर चुका है और ये भारत की राजनीति और विश्व में एक अछ्वुत, विस्मयकारी, सुखद और विचित्र अनेक प्रकार की स्मृतियां छोड़ गया है।

उन्होंने कहा कि 2024 में जहां एक तरफ 500 वर्षों के बाद प्रभु राम मंदिर का उद्घाटन हुआ। 60 वर्ष के बाद देश में लगातार तीसरी बार किसी प्रधानमंत्री को सरकार बनाने का मौका मिला। संविधान के 75 वर्ष पूर्ण हुए। दूसरी तरफ, एक विचित्र संवैधानिक उदाहरण भी 2024 में देश ने देखा। जब जेल से रहकर किसी मुख्यमंत्री ने सरकार को चलाया। डॉ. त्रिवेदी ने कहा- ''केजरीवाल जी पर आरोप लगा और उन्हें जेल जाना पड़ा। हालांकि केजरीवाल जी जेल जाने वाले पहले मुख्यमंत्री नहीं हैं। इसके पहले भी हेमंत सोरेन जी, मधुकोड़ा जी, लालू प्रसाद यादव जी, जयललिता जी, करूणानिधि जी.) ये सब भी पद पर रहते हुए जेल गए। परंतु लालू प्रसाद यादव जी ने इतनी मर्यादा रखी थी कि उन्होंने पद छोड़ दिया था। लेकिन 2024 एक ऐसा विस्मयकारी और विचित्र उदाहरण देश को देखने को मिला कि जिन्होंने (केजरीवाल ने) जेल जाने के बाद भी मुख्यमंत्री का पद नहीं छोड़ा।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस विचार के साथ राजनीति में आई थी कि वह नई राजनीति ला रहे हैं। उस समय की राजनीति में सभी राजनीतिक दलों के बीच सबसे बड़ी चुनौती विश्वसनीयता का संकट था। आम जनता के बीच यह धारणा बन गई थी कि राजनेता जो कहते हैं, उसका पालन नहीं करते। पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने इस धारणा को बदला और राजनीति में विश्वसनीयता स्थापित की। दूसरी ओर, आप इसके विपरीत चरमपंथ का प्रतिनिधित्व करती है, जहां वे हमेशा अपने वादों को पूरा करने में विफल रहते हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ये हैरानी की बात है कि इतने विविधतापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप, इतने कम कालखंड में किसी राजनीतिक पार्टी पर नहीं लगे होंगे, जिसका उदाहरण आम आदमी पार्टी ने प्रस्तुत किया है।

गठबंधन की कवायदों के बीच आम आदमी पार्टी बोली- हरियाणा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन की बातचीत प्रारंभिक चरण में है लेकिन पार्टी राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान एक सवाल के जवाब में आज कहा कि हरियाणा चुनाव में गठबंधन को लेकर कांग्रेस के साथ बातचीत चल रही है इसलिए उस पर कुछ कहना सही नहीं है।पार्टी हरियाणा में लगातार काम कर रही है और आज भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की हरियाणा में सभा है। हम पूरी तरह से  राज्य की 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि हम लोग आखिरी के पाँच दिन में मेहनत नहीं करने वाले बल्कि वहाँ पहले से संगठन का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में हमारी पार्टी के कुरुक्षेत्र से सुशील गुप्ता चुनाव लड़े थे जिनको पाँच लाख से अधिक वोट मिले थे और बहुत कम के अंतर से चुनाव हारे थे। इससे पता चलता है कि जमीन पर हमारा संगठन कितना मजबूत है।

आप नेता ने कहा कि हमें उम्मीद है कुछ निष्कर्ष निकलेगा और एक दो दिनों में सीटों की घोषणा हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस और आप के बीच हरियाणा विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर बातचीत के बीच कल कांग्रेसी ने अपने 31 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।राज्य में नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर है।

हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर लोगों के बिजली बिल आएंगे शून्य : सिसोदिया
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी(आप) के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हरियाणा में पार्टी की सरकार बनने पर यहाँ भी दिल्ली-पंजाब की तरह बिजली के बिल शून्य आएंगे।

सिसोदिया ने आज हरियाणा के पानीपत में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनवा दें, हरियाणा में भी दिल्ली-पंजाब की तरह बिजली के बिल जीरो आएंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त बिजली, अच्छे स्कूल, अस्पताल, महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए और युवाओं को नौकरी देने की गारंटी दी है।

उन्होंने कहा कि अगर आप अपने बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा चाहते हैं तो इस देश में अच्छी शिक्षा की केवल एक ही गारंटी है, वह है अरविंद केजरीवाल। दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल पर भरोसा किया आज वहां शानदार स्कूल बन रहे हैं, जहां महंगे प्राइवेट स्कूलों से भी अच्छी शिक्षा मिल रही है। बच्चे आईआईटी में जा रहे हैं।

आप नेता ने कहा कि दिल्ली में सरकारी अस्पताल और शानदार मोहल्ला क्लीनिक बन रहे हैं, जबकि हरियाणा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत इतनी खस्ता है जहां न डॉक्टर है, न दवाई। हमने पंजाब में गारंटी दी थी, आज वहां भी शानदार मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी अस्पताल बन रहे हैं। अगर हरियाणा में हमारी सरकार आई तो हम हरियाणा के गांव-गांव में भी मोहल्ला क्लीनिक खुलवाकर दिखा देंगे। आपको प्राइवेट अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, सरकारी अस्पतालों में शानदार इलाज होगा।

अग्निगर्भा से सशक्त बनेंगी बेटियां, आम आदमी पार्टी देगी कच्ची बस्तियों में ट्रेनिंग
जयपुर। आम आदमी पार्टी की जयपुर जिलाध्यक्ष संगीता गौड़ ने सोमवार को बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए अग्निगर्भा अभियान की शुरुआत की।

जयपुर जिलाध्यक्ष संगीता गौड़ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश में और राजस्थान में हमारी बहन-बेटियों के साथ निरंतर गंभीर अपराध हो रहे हैं। वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा महिला सुरक्षा की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहें हैं, जो कि निराशाजनक हैं। इसलिए आम आदमी पार्टी महिला विंग द्वारा जयपुर जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में "अग्निगर्भा" अभियान की शुरुआत की जा रही हैं। अभियान में कच्ची बस्तियों में बेटियों को स्पेशल ट्रेनर्स और एक्सपर्ट से आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। फिलहाल अभियान जयपुर में शुरू किया गया है। इसके बाद इसे प्रदेशभर में लागू करने का काम करेंगे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 5 गारंटी; मुफ्त बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य की गारंटी
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने 5 गारंटियां जारी की है। जिसमें सभी लोगों को मुफ्त बिजली, मुफ्त शिक्षा, मुफ्त चिकित्सा, सभी युवाओं को रोजगार और 1000 रुपए प्रतिमाह सभी महिलाओं को देने की गारंटी दी गई है।

आम आदमी पार्टी द्वारा इन गारंटियों को जारी करते हुए अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आदि लोग मौजूद रहे।

अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर कांग्रेस ने किया स्वागत, सोरेन को भी इसी तरह मिलेगी राहत
नई दिल्ली। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) नेता एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी इसी तरह से राहत मिलेगी। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर खुशी व्यक्त की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा वह जिस तरह की राजनीति करते हैं उसके लिए उन्हें 4  जून को प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद साबरमती आश्रम में आत्म चिंतन करना चाहिए।

पवन खेड़ा ने कहा उच्चतम न्यायालय से अरविंद केजरीवाल को जो राहत मिली है उसका हम स्वागत करते हैं। उम्मीद करते हैं कि चार जून तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री हो चुके होंगे और उसके बाद वह साबरमती आश्रम में बैठकर आत्म चिंतन और मनन करेंगे कि वह किस तरह की राजनीति करते थे। इसके साथ ही उम्मीद करते हैं कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी शीघ्र अतिशीघ्र इसी तरह से न्याय मिलेगा।

संजय सिंह की ज़मानत पर बोली आम आदमी पार्टी- भाजपा की पूरी साजिश धराशायी होगी
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को उच्चतम न्यायालय से ज़मानत मिलने पर मंगलवार को कहा कि वह दिन दूर नहीं जब आप के खिलाफ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूरी साजिश धराशायी होगी।

पार्टी के नेता एवं दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आखिरकार सत्य की जीत हुई। वो दिन दूर नहीं जब आप के खिलाफ़ भाजपा की पूरी साजिश धराशायी होगी। संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिलने पर हार्दिक बधाई। देश की शीर्ष अदालत का हार्दिक धन्यवाद। इंक़लाब जिंदाबाद।

आप ने एक्स पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से आज आप का शेर संजय सिंह आजाद बाहर आ गया है। तानाशाह के सारे मंसूबे धीरे-धीरे होंगे नाकामयाब!

आप की नेता आतिशी सिंह ने संजय सिंह की जमानत की खबर साझा करते हुए एक्स पर लिखा, ''सत्यमेव जयते।"

उल्लेखनीय है कि कि ईडी ने सिंह को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया था।

Chandigarh Mayor Election: आम आदमी पार्टी ने लगाए चुनाव में धांधली के आरोप, कहा- चुनाव में हुई लोकतंत्र की हत्या
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर चंडीगढ मेयर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है।

आम आदमी पार्टी ने कहा कि भाजपा ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में की लोकतंत्र की हत्या। मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन के पास बहुमत होने के बाद जीत निश्चित थी लेकिन भाजपा ने गुंडागर्दी कर मेयर चुनाव जीत कर बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी। अगर भाजपा एक मेयर चुनाव में ऐसी धक्केशाही कर रही है तो लोकसभा चुनाव हारने पर क्या करेगी।

उल्लेखनीय है कि चंडीगढ मेयर चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की, जिसे 16 वोट मिले। आप और कांग्रेस गठबंधन को 12 वोट मिले जबकि आठ वोट अमान्य घोषित कर दिए गए।