congress yatra - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कांग्रेस ईआरसीपी मुद्दे पर 16 से निकालेगी 13 जिलों में यात्रा
जयपुर। ईआरसीपी को लेकर रविवार को पीसीसी वॉर रूम में कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, सहित ईआरसीपी वाले जिलों के मंत्री, विधायक, संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि 16 अक्टूबर से पूर्वी राजस्थान से कांग्रेस अपना चुनावी कैम्पेन शुरू करेगी। काम किया है दिल से, कांग्रेस फिर से प्रमुख नारा होगा। 16 अक्टूबर को बारां जिले से शुरुआत होगी। यात्रा में एक दिन में दो जिले कवर करेंगे। हर जिले में एक बड़ी जनसभा होगी, जिसमे एक लाख लोग शामिल होंगे। इसके अलावा 10 अक्टूबर से पूर्वी राजस्थान के सभी 13 जिलों में मंडल स्तर पर ईआरसीपी को लेकर जनजागरण अभियान करेंगे। डोटासरा ने कहा हमारे पास जनता को बताने के लिए बहुत कुछ है। 70 साल में जितना विकास हुआ उतना विकास पांच वर्ष में किया है। लोगो ने जो सोचा वह पूरा किया। घोषणापत्र की 98 प्रतिशत वादे पूरे किए हैं। आगामी घोषणा पत्र में मिशन 2030 आधार होगा। विजन को लेकर घोषणापत्र बनाएंगे और जनता विश्वास करेगी। हम जनता की राय के आधार पर घोषणाएं करेंगे। भाजपा में तो जनता की राय बिना नेता ही सब कुछ तय कर लेते हैं। डोटासरा ने कहा भाजपा की परिवर्तन यात्रा वसुंधरा के पोस्टर हटाने से शुरु हुई। वसुंधरा राजे को अब विधायक के तौर पर पेश कर रहे। भाजपा के लोग बार बार कोई चेहरे पर चुनाव नहीं लड़ने की बात कर रहे हैं। हमारे यंहा तो सब एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और सरकार रिपीट होगी। टिकटों को लेकर डोटासरा ने कहा कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में टिकटों की चर्चा होगी। स्क्रीनिंग कमेटी के आने पर लिस्ट तैयार कर सीईसी की भेजेंगे।

कांग्रेस सात सितंबर को देश के हर जिले में यात्रा निकालेगी
एजेंसी/नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का एक साल पूरा हो रहा है। इस मौके पर कांग्रेस ने देश के हर जिले में भारत जोड़ो यात्रा निकालने का एलान किया है। पार्टी ने इसके लिए कई जगहों पर आयोजन करने की भी योजना बनाई है। राहुल गांधी ने पिछले साल सात सितंबर को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। 145 दिन तक चली 4000 किमी लंबी इस यात्रा का समापन 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था। सूत्रों ने कहा कि यात्रा कितनी लंबी होगी, इसकी रूपरेखा और अन्य जानकारी जल्द ही जिला कांग्रेस कमेटियों को भेजी जाएगी।

राहुल करेंगे गुजरात से मेघालय की पदयात्रा
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने जानकारी दी थी कि राहुल गांधी गुजरात से मेघालय तक की पदयात्रा करेंगे। हालांकि उन्होंने यात्रा की तारीख नहीं बताई थी। पटोले ने बताया था कि इस दौरान पार्टी की महाराष्टÑ इकाई के नेता एवं कार्यकर्ता राज्य में पदयात्रा निकालेंगे।

भारत जोड़ो यात्रा से पेशान है भाजपा, राहुल गांधी को बदनाम करने की कर रही है कोशिश : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि उसकी भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) परेशान है। इसलिए उसके नेता आरोप लगाकर पार्टी के नेता राहुल गांधी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे है। कांग्रेस प्रवक्ता ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि तमिलनाडु और केरल में गांधी के नेतृत्व में चल रही यात्रा में जो भीड़ आ रही है, उससे भाजपा परेशान हो रही है। लोगों का इस यात्रा को अपार समर्थन मिल रहा है। इसलिए भाजपा यात्रा को बदनाम करने का प्रयास कर ही है, , लेकिन उसे इस काम में सफलता नहीं मिल रही है।

प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा आईटी सेल के प्रमुख कहते है कि गांधी यात्रा में ना तो लोगों से मिल रहे हैं और न ही जनसभाएं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। गांधी लगातार संबोधित कर रहे हैं। यात्रा के दौरान वह कई बार जन सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। उन्होंने भाजपा को भारत तोड़ने वाली ताकत बताया और कहा कि वह 2014 से लगातार लगातार भारत तोड़ो यात्रा में है। कांग्रेस ने इसी का मुकाबला करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरु की है, जिसकी सफलता से डरकर वह इसे असफल करने कोशिश की कर रहे है। प्रवक्ता ने कहा कि 8 साल में भारत को तोडऩे की विचारधारा वाले लोगों ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है और अब भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे समर्थन से घबराकर ऐसे बयान दे रहे है।

भारत जोड़ो यात्रा से परेशान है भाजपा, अब चलाया ऑपरेशन कमल : कांग्रेस
नयी दिल्ली। कांग्रेस ने गोवा में ऑपरेशन कमल को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। भारत जोड़ो यात्रा को मिल रही सफलता से भाजपा नेतृत्व परेशान है। इसलिए वह इस तरह की गंदी राजनीति कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि ऑपरेशन कमल को चाणक्य नीति कहते है, लेकिन यह बड़ा भ्रष्टाचार है।

गोवा में विधायक प्रवर्तन निदेशालय-ईडी या किस डर से भाजपा में गये इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा के कारण भाजपा परेशान है। इसलिए इस तरह के ऑपरेशन चला रही है। देश के लोग महंगाई से परेशान है और भारत जोड़ो यात्रा में हर दिन इस बारे में सूचनाएं मिल रही है, जो माहौल तैयार किया गया है, उसमें विपक्ष की राजनीति करना कठिन काम हो गया है।

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो गई है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यह लंबी यात्रा डेढ़ सौ दिन में पूरी होगी। कांग्रेस की इस यात्रा में नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो के नारे लग रहे है। ऐसी यात्राओं का मुख्य उद्देश्य राजनीतिक ही होता है। अतीत में कई राजनीतिक दल ऐसी यात्राएं निकालते रहे है और आगे भी यात्राओं का सिलसिला जारी रहेगा। अब देखना है कि कांग्रेस की इस यात्रा का उसे कितना राजनीतिक लाभ मिलेगा। कई बार देखा गया है कि यात्राओं का अपेक्षित लाभ कभी-कभी नहीं मिलता। चन्द्रशेखर ने प्रधानमंत्री बनने से पहले पद यात्रा निकाली थी, लेकिन वह राजनीतिक रूप से सफल नहीं रही। उनकी यात्रा ने जब दिल्ली में प्रवेश किया, तो कुछ लोग ही उसमें शामिल थे। हालांकि कांग्रेस की रैली में लोग एकत्रित हो रहे है। कांग्रेस की यात्रा देश के एक दर्जन प्रदेशों से निकलेगी, लेकिन उनमें गुजरात और हिमाचल प्रदेश प्रदेश शामिल नहीं है, जहां विधानसभा चुनाव पास है और दोनों प्रदेशों में चुनावी माहौल शुरू भी हो गया है। अनेक दलों के नेता रैलियां कर रहे है।

विचार की बात है कि आखिर कांग्रेस ने इन महत्वपूर्ण प्रदेशों को यात्रा से अलग क्यों रखा। संभव है यह कांग्रेस की राजनीति की कोई रणनीति हो। कांग्रेस की यात्रा की अपेक्षित सफलता तब देखने को मिलेगी, जब कांग्रेस के नेता लोगों को अपेक्षित संदेश देने में सफल दिखाई देंगे। इसमें कोई संदेह नहीं कि केन्द्र की सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी ने ही मोर्चा संभाल रखा है। वह ही देश की आंतरिक व बाहरी नीतियों पर बड़े साहस के साथ सरकार से सवाल करते दिखाई देते है। विपक्ष का कोई अन्य नेता इतना सक्रिय दिखाई नहीं देता। अब देखन है कि राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता इस यात्रा के दौरान लोगों को कितना आकर्षित कर पाते है।

भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर भाजपा परेशान : कांग्रेस
पार्वतीपुरम। कांग्रेस ने कहा कि तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरु हुई भारत जोड़ो यात्रा के पहले दिन उमड़े जनसैलाब को देखकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) परेशान हो गई है। इसलिए उसके नेताओं ने बयान देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा पद यात्रा में उमड़ रही भीड़ को देख कर परेशान है। इसके कारण उसके नेता इस तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है। उन्होंने यात्रियों के रुकने के लिए विश्राम के लिए शिविर स्थल पर की गई कंटेनर व्यवस्था को लेकर कहा कि इसमें कहीं कोई सुविधा नहीं है। पदयात्रा को लेकर भाजपा  टिप्पणी कर रही है।

इस यात्रा में 60 कंटेनर है, जिनमें प्रत्येक कंटेनर में 2 लोगों, 4 लोगों, 6 लोगों और यहां तक कि 12-12 यात्रियों के रुकने की व्यवस्था की गई है। उनका कहना था कि यात्रियों के लिए इनमें सामान्य सुविधा है और पद यात्रियों के लिए इनमें सिर्फ विश्राम की व्यवस्था है। शिविर में इन कंटेनरों को समेटने में करीब 2 घंटे का समय लगता है और अगले पड़ाव में इनको व्यवस्थित करने के लिए फिर 5 घंटे का समय लगता है। इस तरह से हर दिन यात्रियों के विश्राम के लिए व्यवस्था करने में 7-8 घंटे तक लगते है।

भारत जोड़ो यात्रा के तहत कांग्रेस ने निकाली पदयात्राएं
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अखिल भारतीय भारत जोड़ो यात्रा के तहत शहर में कई ब्लॉक में पदयात्राएं निकाली गई। इसी क्रम में हवामहल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने सुभाष चौक से पदयात्रा निकाली। हवामहल विधानसभा क्षेत्र के हवामहल और जलमहल दोनों ब्लॉकों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए। शहर के अन्य ब्लॉक में भी ऐसी यात्रा निकाली गई।

कांग्रेस ने 7 सितम्बर से राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है। इसी यात्रा के साथ प्रदेशों में भी ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देश पर ब्लॉक स्तर पर पदयात्राएं निकाली गई।

नफरत का माहौल खत्म करने के लिए हो रही है भारत जोड़ो यात्रा : कांग्रेस
तमिलनाडु। कांग्रेस ने कहा कि देश में घृणा तथा नफरत का माहौल है और स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो गृह युद्ध के हालात बन सकते है। कांग्रेस के नेता तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह तथा संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने भारत छोड़ो यात्रा शुरू होने से पहले कहा कि देश में नफरत और घृणा का माहौल खत्म करने तथा सभी को एक साथ जोड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्हें उम्मीद है कि इस यात्रा से इस माहौल को कम किया जा सकेगा। यदि इस तरह के प्रयास करके नफरत के माहौल को कम नहीं किया जाता है, तो देश में गृह युद्ध की स्थिति हो सकती है। कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से नफरत का माहौल मिटाने का प्रयास कर रही है। गांधी के देश में नफरत और घृणा की जगह नहीं है और यदि हालात नहीं बदले, तो गृह युद्ध की स्थिति हो जाएगी। इसे रोकने के लिए भारत जोड़ो यात्रा अहम भूमिका निभाएगी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के परिवार ने देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान दिया है और वह सामाजिक सौहार्द को बनाए रखना अपनी जिम्मेदारी मानते है और इसी जिम्मेदारी को देखते हुए खराब माहौल को खत्म करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि आज लोगों में डर है कि ना जाने कब, कैसे और कहां सामाजिक सौहार्द खराब हो जाए, यह डर पूरे देश में फैला है और यही माहौल गृहयुद्ध की स्थिति हो सकती है। इस यात्रा में सभी धर्मों, समुदायों, क्षेत्रों के लोग भारत यात्रा से जुड़ेंगे और भारत को एक का संकल्प लेंगे। इसके बाद में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा शुरू होगी, तो देश के हर संसदीय क्षेत्र में इस यात्रा से जुडे कार्यक्रम आयोजित होंगे। लोगों को जोडऩे के लिए यह अनूठी यात्रा होगी। यात्रा 12 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी। राहुल गांधी यात्रा के पद यात्री रहेंगे, लेकिन वह अन्य पार्टी के अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेते रहेंगे।

नफरत की दीवार तोडऩा है भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य देश हित में बताते हुए कहा कि इसमें समाज के हर वर्ग को शामिल किया जाएगा। देश के समक्ष जो चुनौतियां है, इस यात्रा में सभी को साथ लेकर इनसे निपटा जाएगा। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह तथा पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने यात्रा का टैगलाइन, पम्पलेट, वेबसाइट का विमोचन करने के बाद कहा कि इस यात्रा में विभिन्न विचारधारा से जुडे सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे है और यात्रा मार्ग में जो भी कार्यक्रम होंगे उनमे स्थानीय मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा। इसे अब तक की सबसे बड़ी पद यात्रा बताते हुए उन्होंने कहा कि देश में इतने बड़े स्तर पर अब तक कहीं कोई पदयात्रा नही हुई है और न कोई जनसंपर्क अभियान चलाया गया है।

भारत जोड़ो यात्रा का विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि इसमें तीन तरह के यात्री होंगे, जिनमें 100 पदयात्री भारत यात्री होंगे, जो शुरू से अंत तक यात्रा में पैदल चलेंगे। इसमें 100 अतिथि यात्री भी रहेंगे, जो उन क्षेत्रों के होगें, जिन राज्यों से होकर यात्रा नहीं गुजर रही है और तीसरे क्रम में उन राज्यों के 100 यात्री होंगे, जहां से यह यात्रा गुजर रही होगी। इस तरह से इस पद यात्रा के दौरान 300 यात्री हर समय मौजूद रहेंगे। यात्रा को लेकर जो पम्पलेट बनाया गया है उसमें यात्रा का पूरा विवरण दिया गया है। यह पम्पलेट कांग्रेस के लोग देश में वितरित कर हर घर तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, नेता और कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
जयपुर। देश की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में प्रदेश कांग्रेस की तरफ से हर जिले में 75 किलोमीटर की पदयात्रा की जा रही है। शहर में किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में आजादी गौरव तिरंगा पर यात्रा निकाली गई। विधायक अमीन के नेतृत्व में संजय सर्किल चांदपोल बाजार से छोटी चौपड़ और बड़ी चौपड़ होते हुए पदयात्रा रामगंज चौपड़ तक निकली। यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कांग्रेस के लोग तिरंगा लेकर भारत माता की नारे लगाते हुए जा रहे थे। तिरंगा यात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिर्राज गर्ग, आरआर तिवारी, किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के कई पार्षद और कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अमीन ने बताया कि नई पीढ़ी को देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को बताने की जरूरत है। यह रैली कारगर सिद्ध होगी।