raksha bandhan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - रक्षा बंधन से पहले हो चम्बल पुलिया समेत क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत
कोटा । जिला कलक्टर पीयूष समारिया बुधवार को शहर के दौरे पर निकले और बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई शहर की मुख्य सड़कों  व चौराहों का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के मुख्य चौराहों व चंबल की नई पुलिया पर अत्यधिक क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत रक्षाबंधन से पहले करने के निर्देश केडीए अधिकारियों को दिए। जिला कलक्टर सबसे पहले नयापुरा स्थित विवेकानन्द सर्किल पहुंचे और सर्किल के आसपास क्षतिग्रस्त सड़क ठीक करने के निर्देश दिए। इसके बाद े सीधे कुन्हाड़ी पेट्रोल पंप चौराहा पहुंचे और वहां चौराहे के आसपास उखड़ी हुई सड़क दो दिन में सही कराने के निर्देश केडीए अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सर्किल पर  गड्ढ़े  व ऊबड़-खाबड़ सड़कों से दोपहिया  व  चार पहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। जहां बार-बार गड्ढे पड़ने और सड़क उखड़ने की शिकायत आ रही है वहां ढलान और सड़क का अलाइनमेंट चेक करने के बाद सीसी पेचवर्क किया जाए। उन्होंने डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड की सड़कों की मरम्मत संबंधित ठेकेदार से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरम्मत ऐसी हो कि पेचवर्क लंबे समय तक चलें। कुन्हाड़ी सर्किल से जिला कलक्टर चम्बल की नई पुलिया होते हुए वापस नयापुरा की तरफ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्षतिग्रस्त पुलिया की हालत देखी और केडीए अधिकारियों को उसे तुरंत सही करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग करने, ढलान का ध्यान रखने और रोड कट कर क्वालिटी पेचवर्क करने के निर्देश दिए ताकि रिपेयर की हुई सड़क अगली बारिश में फिर से नहीं टूटे।

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
गौरतलब है कि बरसात के कारण चम्बल की नई पुलिया की बदहाली का मामला दैनिक नव’योति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 4 जुलाई को पेज 7 पर‘ चम्बल पुलिया  को बारिश दे गई गड्ढ़ों के जख्म’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था।  जिसमें पुलिया की बदहाली व उसके गड्ढ़ों के कारण बरसात में होने वाले हादसों के बारे में जानकारी दी थी। उस मामले को जिला कलक्टर ने गम्भीरता से लिया और स्वयं मौका निरीक्षण कर अधिकारियों को उसकी रक्षा बंधन से पहले दो दिन में मरम्मत करवाने के निर्देश दिए।

फव्वारा चलता है या नहीं
जिला कलक्टर ने जेडीबी कॉलेज के सामने सर्किल स्थित फव्वारा देखा और केडीए अधिकारियों को पूछा कि यह चलता है या नहीं? उन्होंने सर्किल पर घास की कटिंग कराने और सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सर्किल अच्छी लोकेशन पर बना हुआ है। इसकी अच्छी देखभाल की जाए।  नार्काेटिक्स कंट्रोल ब्यूरो आॅफिस के सामने क्षतिग्रस्त सड़क  व स्पीड ब्रेकर की मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश  अधिकारियों को दिए। समारिया ने कहा कि केडीए, नगर निगम  व पीएचईडी अधिकारियों की एक संयुक्त टीम उन सड़कों का चिन्हीकरण करे। दौरे में केडीए आयुक्त हरफूल सिंह यादव, निदेशक अभियांत्रिकी रविन्द्र माथुर सहित अन्य अभियंता साथ रहे।

रक्षाबंधन पर 50 करोड़ का हुआ कारोबार
कोटा। इस बार दो दिन रक्षाबंधन मनाए जाने से बाजारों में खरीदारों की खासी भीड़ रही। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मंगलवार को बहनों ने जहां अपने भाईयों की कलाई पर बांधने के लिए राखी, मिठाई, और पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की वहीं भाईयों ने बहनों को गिफ्ट देने के लिए मोबाइल, से लेकर कपड़े और महंगे आइटम की खरीदारी की। मंगलवारको  राखी बाजार में खासी रौनक रही। व्यापारियों का कहना है इस बार 50 से 55 करोड़ से अधिक कारोबार होने का अनुमान है। व्यापारी कालूराम मेवाडा ने बताया कि 50 लाख रुपए से अधिक के नारियल व मिठाइयों की बिक्री का अनुमान लगाया जा रहा है।

शहर के विभिन्न बाजारों में राखियों की दुकानों पर मंगलवार को खासी भीड़ रही। रक्षाबंधन पर हर बार बहन अपने भाई के लिए सबसे स्पेशल राखी मार्केट में तलाशती है। इस बार भी राखियों को कुछ नई वैरायटीज देखने को मिल रही हैं। इस बार होम मेड राखियों के साथ अलवर, कोलकत्ता, जयपुर की राखियां बाजार में बिकने आई है। कुछ राखियां जहां फीमेल ज्वैलरीज जैसे चांद बाली झुमके से इंस्पायर्ड नजर आ रही है, तो दूसरी तरफ ईको-फ्रेंडली लाइफ स्टाइल को लेकर लोगों में बड़ा क्रेज प्लार्टेबिल राखियों, इको फ्रेंडली राखियों और टेराकोटा राखियों के रूप में दिखाई दे रहा है। राखियों के बाजार में कई ट्रेड इस बार देखने को मिल रहे हैं।  शहर के कई सिरेमिक और टेराकोटा आर्टिस्ट् इन राखियों को तैयार कर बेच रहे हैं। कॉमन मार्केट में इन राखियों का स्टॉक कम नजर आएगा, यह राखियां यूनीक पसंद करने वाले लोग प्रिफर कर रहे हैं। यह बड़े शो रूम पर ही उपलब्ध है । 10 रुपए से लेकर 500 रुपए तक राखी बाजार में बिक रही है।

रक्षाबंधन पर 50 करोड़ से अधिक कारोबार की आशा
राखी व्यापारी नरेंद्र मखेजा ने बताया कि इस बार राखियों के दामों में दस फीसदी की वृद्धि हुई है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार बाजार में कई वैरायटी आई है। इस बार साडियां, चांदी की राखी, गिफ्ट आइटम, मिठाई और नारियल, मोबाइल मिलाकर करीब 50 से 55 करोड के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है।

नारियल 30 रुपए में बिका
नारियल व्यापारी कालूराम ने बताया कि इस बार बाजार में नारियल काफी महंगा बिक रहा है। पिछले साल 20 रुपए में नारियल बिका था इस बार रक्षाबंधन पर नारियल 30 रुपए नंग 50 रुपए के दो मिल रहे है। 120 नंग की बोरी 1900 से 2000 रुपए में होलसेल में बिक रही है।

ड्राईफ्रूट्स पैकिंग 200 रुपए से शुरू
बाजार में इस बार ड्राईफ्रूट्स पैकिंग आइटम की डिमांड ज्यादा रही 200 रुपए से लेकर 1200 रुपए के ड्राईफूट्स आइटम के पैकेट बाजार में बिक रहे है। इसके अलावा चॉकलेट, रसगुल्ला, काजूकतली की भी 200 से अधिक दुकाने सजी।

300 से ज्यादा दुकानें सजी
शहर के विभिन्न बाजारों में राखी की 300 से अधिक दुकाने सजी है। दादाबाडी क्षेत्र में 50 से अधिक दुकानें लगी हुई है। वहीं गुमानपुरा, रामपुरा, इंदिरा बाजार, नयापुरा, अग्रसेन बाजार, नेहरू बाजार, खाई रोड, दादाबाड़ी, विज्ञान नगर, स्टेशन क्षेत्र में दुकानें सजी हुई है। इस बार दो करोड़ रुपए से अधिक रुपए का करोबार होने की संभावना है।

खूब बिकी डायमंड राखी
बाजार में डायमंड राखी डिमांड इस बार खासी रही है।  यह राखी सोने की तरह दिखती है। इसकी कीमत 500 से 100 रुपए तक है। इसी प्रकार स्टोन, फैन्सी व कोलकाता की जरदोजी राखियां भी काफी बिक रही है। राखी विक्रेता अतुलसिंह और जावेद के मुताबिक 5 रुपए से 700 रुपए तक की राखियां बाजार मे बिकी है।  स्टोन राखी 20 से 150 रुपए तक की बिक रही है।

Rakshabandhan 2023: बहनों के साथ भाइयों के लिए मुहूर्त बन रहा जी का जंजाल
कोटा। पिछले दो साल से लगातार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया आने से बहनों के साथ भाईयों के लिए राखी का मुहूर्त जी का जंजाल बन रहा है। इस बार भद्रा का साया 30 अगस्त को रात 9.01 बजे तक रहेगा ऐसे में राखी बांधने कार्य 9 बजे के बाद ही होगा। ऐसे में बहनों को रात तक इंतजार करना होगा। जो रात में राखी नहीं बंधवाते वो 31 अगस्त को सुबह 7.05 बजे तक बंधवाना होगा। एक सवाल यह भी है कि रक्षाबंधन का त्यौहार 30 अगस्त को मनाया जाएगा या 31 अगस्त को? क्योंकि पूर्णिमा तिथि इन दोनों ही दिन है। ज्योतिषियों का मत है कि भद्रा काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता, इसलिए 30 अगस्त को रात 9:01 बजे के बाद ही राखी बंधवाएं। कुछ ज्योतिषियों को मत यह भी है कि 31 अगस्त को सावन पूर्णिमा तिथि सुबह 7:05 मिनट पर खत्म हो जाएगी, इसलिए इस दिन सूर्योदय से लेकर सुबह 7:05 मिनट तक राखी बंधवा सकते हैं। बहनों के सामाने समस्या ये है कि रोडवेज नि:शुल्क यात्रा 30 अगस्त को सुबह से रात 12 बजे तक ही दे रहा है। ऐसे जिन बहनों को 31 को राखी बांधनी है वो इस छूट का लाभ नहीं उठा पाएंगी । दूसरा जिन बहनों के भाई कारागार में उन्हें राखी किस समय बांधे ये उनके लिए यक्ष प्रश्न बना हुआ है। हालांकि कुछ ज्योतिषी का कहना है कि उदयातिथि में 31 रक्षाबंधन रहेगा ऐसे में सारा दिन राखी बांध सकते है। वैसे श्रेष्ठ महुर्त तो 30 अगस्त का ही है। ऐसे भाईयों के सामने समस्या है रात को राखी बंधवाएंगे तो दिखाएंगे कैसे ।

पूर्णिमा तिथि कब से कब तक है और इस दौरान भद्रा का साया कब तक रहेगा?
ज्योतिषाचार्य पंडित अरुण कुमार श्रृंगी ने बताया कि 30 अगस्त को सुबह 10.58 मिनट से पूर्णिमा तिथि लगेगी। इसी समय से भद्रा भी लग जाएगी। इसका साया रात 9:01 बजे तक रहेगा। पूर्णिमा तिथि गुरुवार को सुबह 7:05 बजे तक रहेगी।  राखी कब बंधवाना उचित, 30 या 31 को? ज्योतिषियों के मुताबिक दोनों ही दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा सकता है, लेकिन भद्रा काल को छोड़कर। 30 को रात 9.01 बजे के बाद राखी बांधी जा सकती है। वहीं 31 को भी पूर्णिमा उदयातिथि में रहेगी, इसलिए इस दिन भी रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा सकता है। हालांकि कुछ ज्योतिषियों का मत है कि 31 अगस्त को पूर्णिमा तिथि सुबह 7:05 तक ही रहेगी, इसलिए सूर्योदय से 7.05 के बीच ही राखी बांधना उचित होगा।

भद्रा क्या है, इसमें शुभ कार्य क्यों वर्जित हैं
ज्योतिषाचार्य पंडित अरुण कुमार श्रृंगी ने बताया कि शास्त्रों के मुताबिक भद्रा सूर्य की पुत्री हैं। भद्रा काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं होता है। खासकर तब, जब भद्राकाल का निवास पृथ्वी लोक पर हो। चूंकि इस बार भद्रा का निवास पृथ्वी लोक पर है, इसलिए बुधवार को भद्राकाल में शुभ कार्य नहीं किए जा सकते। एक मान्यता के मुताबिक जब भद्रा का निवास स्वर्ग लोक या पाताल लोक में होता है, तो उसका प्रभाव पृथ्वी लोक पर नहीं माना जाता।

इस बार रक्षाबंधन पर होंगे तीन योग
ज्योतिषाचार्य पंडित गोपाल शर्मा ने बताया कि इस बार 30 अगस्त को बुद्धादित्य और आयुष्मान योग हैं। इसके अलावा मित्र योग भी रहेगा। इन योग के अलावा चंद्रमा कुंभ और सूर्य सिंह राशि में रहेंगे, जिनकी दृष्टि परस्पर एक-दूसरे पर रहेगी। इस कारण इस दिवस पर इन दोनों ग्रहों की सकारात्मक ऊर्जा का शुभ प्रभाव लोगों के मन-मस्तिष्क पर पड़ेगा। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र भी रहेगा।

रात में मुहूर्त आने से त्यौहार का मजा होगा किरकिरा
राखी का त्यौहार स्नेह औ प्रेम का त्यौहार है। रात में राखी का मुहूर्त होने से त्यौहार का इस बार भी मजा फीका हो जाएगा। दो भाई अलग अलग जगह रहते है उन बहनों के लिए ये मुहूर्त भारी पड़ रहा है। एक भाई को रात में 9 बजे बाद राखी बांधकर दूसरे भाई के पास जाने का समय ही नहीं मिलेगा। दूसरे भाई का सुबह बांधने जाए तो समय 7 बजे तक ही मुहूर्त ऐसे में बहनों के साथ धर्म संकट है वहीं भाईयों के लिए भी समस्या कम नहीं है। रात को राखी बांधते नहीं सुबह जल्दी तैयार होकर कैसे राखी बंधवाएंगा ना तो फोटा सेंशन होगा नहीं सेल्फी विंथ राखी का मजा आएगा।
- शशिकुमार, निवासी कोटा

भद्रा का साया पड़ रहा स्नेह के बंधन पर
राखी पर भद्रा का साया भाई बहन के स्नेह के बंधन पर पिछले दो साल से से भारी पड़ रहा है। मुहूर्त 9.01 बजे के बाद का है। ऐसे में रात को राखी बांधनी पड़ रही है। जिन घरों में रात में राखी नहीं बांधते उनके लिए तो सबसे ज्यादा परेशानी है। सुबह सूर्योदय से पहले उठकर भाई बहन तैयार हो उसके बाद अलसुबह राखी बांधना जी का जंजाल हो जाता है। सुबह सब आलस के मुड में रहते है। बच्चे कहते सुबह सुबह कौन राखी बंधवता है। रात में बांधे तो समस्या की भाई अपनी राखी किसे दिखाएं।
-दिव्या पंचौली, निवासी कोटा

रोडवेज की नि:शुल्क यात्रा का एक टाइम ही मिलेगा फायदा
इस बार राखी बांधने का समय 30 अगस्त को रात 9.01 बजे बाद है। सरकार ने रोडवेज की नि:शुल्क यात्रा 30 अगस्त सुबह से रात 12 बजे तक ही रखी है।  ऐसे में भाई को राखी बांधकर उसी दिन ससुराल घर लौटना संभव नहीं होगा। रात को भाई जाने नहीं देंगे। ऐसे में रोडवेज का एक टाइम की यात्रा का ही लाभ मिल सकेंगा। -रिकु गुर्जर, निवासी कोटा

कारागार में भद्रा के साये में बांधनी होगी भाई को राखी
राखी का मुहूर्त रात को होने से जिन बहनों के भाई कारागार में उनके लिए राखी बांधने की सबसे बड़ी समस्या होगी। कारण की कारागार का समय निर्धारित है। वहां भद्रा और मुहूर्त नहीं देखा जाता ऐसे में बहनों को कारागार के तय समय भद्रा काल में राखी बांधनी होगी। बहनों के दोहरा संकट है भाई को भद्रा के साए से भी बचना है। समय पर राखी भी बांधनी है। ऐसे दोनों का कोम्बो बिठाना मुश्किल होगा।
- मनोज शर्मा, निवासी कोटा

बारिश में नहीं भीगेगी भाई-बहन के स्नेह की डोर
कोटा। डाक विभाग की ओर से बहनों को रक्षाबंधन पर्व पर वाटर प्रूफ लिफाफे का तोहफा दिया जाएगा। दूरदराज रहने वाले भाइयों को बहनें वाटर प्रूफ लिफाफे में रक्षासूत्र सुरक्षित भेज सकेंगी। बारिश के मौसम में भी भाइयों की राखी पहुंचने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आएगी। बहनों को यह विशेष गुलाबी रंग का लिफाफा डाकघर में केवल 10 रुपए में मिलेगा। डाक विभाग की ओर से इस बार भी रक्षा बंधन पर्व से पहले राखी भेजने के लिए वाटरफ्रूफ डिजायनर लिफाफों की व्यवस्था की जा रही है।

पूरी व्यवस्था की होगी मॉनिटरिंग
रक्षाबंधन का पर्व आने में काफी समय है, लेकिन दूरदराज रह रहे भाइयों तक बहनों की ओर से भेजी जाने वाली राखी सुरक्षित रहे इसका जतन करने की तैयारी में डाक विभाग जुट चुका है। बारिश के कारण राखी भीग न जाए इसके लिए डाक विभाग ने वाटर प्रूफ लिफाफे के जरिए राखी भेजने की व्यवस्था की है। यह लिफाफे जिले के सभी डाकघर और प्रधान डाकघर में  बहनों को जल्द ही उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही राखी की डिलीवरी समय पर हो इसकी भी मानिटरिंग कराई जाएगी। डाक विभाग के कर्मचारियों को वाटर प्रूफ लिफाफे की छंटाई व भेजने के साथ वितरण तक की जिम्मेदारी भी प्राथमिकता के साथ दी जाएगी।

वाटर प्रूफ लिफाफेकी खासियत
डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार ये डिजानइर राखी लिफाफे वाटर प्रूफ तथा सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत हैं। इससे बारिश के मौसम में भी सुदूर सुरक्षित राखी पहुंच सकेंगी। राखी लिफाफों को चिपकाने के लिए इनमें विशेष स्टिकर का प्रयोग किया गया है जिससे गोंद की आवश्यकता नहीं होगी। 11 बाई 22 सेमी आकार के इन राखी लिफाफों का मूल्य दस रुपए मात्र रहेगा। जो डाक शुल्क के अतिरिक्त है। वाटरप्रूफ लिफाफे के बाएं हिस्से के ऊपरी भाग में भारतीय डाक के लोगो के साथ अंग्रेजी में राखी लिफाफा और नीचे दाहिने तरफ हैप्पी राखी लिखा गया है। रंगीन और डिजाइनदार होने की वजह से इन्हें अन्य डाकों से अलग करने में समय की बचत और पर्व के पूर्व वितरण कराने में भी सहूलियत होगी।

डिमांड के अनुसार होंगे उपलब्ध
जानकारी के अनुसार जयपुर स्थित प्रधान डाकघर मुख्यालय की ओर से प्रदेश के सभी डाकघरों में वाटर प्रूफ लिफाफों के सम्बंध में डिमांड मांगी गई है। कोटा जिले में करीब 24 डाक और उपडाक घर हैं। इन सभी को लिफाफों के सम्बंध में सूचना दे दी गई है। इसके बाद यहां से डिमांड जयपुर भेजी जाएगी। उसके बाद डिमांड के अनुसार डाकघरों में लिफाफे उपलब्ध कराए जाएंगे। इन लिफाफों से बहनें देश के साथ-साथ विदेशों में भी अपने भाइयों को राखी भेज सकेंगी।

उसका भाई उड़ीसा में जॉब करता है। कोटा से उड़ीसा काफी दूर होने के कारण वह राखी बांधने वहां पर नहीं जा सकती है। ऐसे में डाक विभाग की यह पहल काफी सुविधाजनक है। अब वह इस डिजाइनर लिफाफे के माध्यम से डाक विभाग द्वारा राखी भेजकर निश्चिन्त हो सकेगी।
- निहारिका गुप्ता, बंगाली कॉलोनी

डाक विभाग की ओर से वाटर प्रूफ लिफाफा उपलब्ध कराने पर काफी राहत मिलेगी। हर बार दूरदराज रहने वाले भाइयों के पास कई बहनें नहीं पहुंच पाती है। ऐसे में यह लिफाफा बहनोें के लिए काफी काम आएगा। डाक विभाग में उपलब्ध होते ही वह राखी भेजने के लिए इसे खरीदेगी।
- सोनम कुमार, रायपुरा

यह लिफाफे जिले के सभी डाकघर और प्रधान डाकघर में  बहनों को जल्द ही उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही राखी की डिलीवरी समय पर हो इसकी भी मानिटरिंग कराई जाएगी। डाक विभाग के कर्मचारियों को वाटर प्रूफ लिफाफे की छंटाई व भेजने के साथ वितरण तक की जिम्मेदारी भी प्राथमिकता के साथ दी जाएगी।
- प्रशांत शर्मा, सहायक डाक अधीक्षक, डाक विभाग कोटा

लोकसभा अध्यक्ष ने कोरोना पीड़ित परिवारों के साथ मनाया रक्षाबंधन
कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कोरोना पीड़ित परिवारों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। कोरोना पीड़ित परिवारों की महिलाओं व बेटियों ने लोकसभा अध्यक्ष को तिलक लगाया और रक्षा सूत्र बांधा । लोकसभा अध्यक्ष ने सभी को उनके सुखद भविष्य और सुरक्षा का वादा किया । चंबल गार्डन रोड स्थित लोकसभा कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कोरोना पीड़ित परिवार और उनकी महिलाएं राखियां लेकर पहुंचे । जहां लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक-एक कर सभी से रक्षा सूत्र बंधवाया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने कहा कि उनके भाई ने उन्हें याद रखा यह उनके लिए बड़ी बात है । गौरतलब है कि लोकसभा अध्यक्ष ने पिछले साल भी कोरोना पीड़ित परिवारों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया था । यह दूसरी बार है जब उन्होंने इस तरह से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया है ।राखी बांधने के दौरान कई परिवारों ने लोकसभा अध्यक्ष को उनकी समस्याओं से भी अवगत कराया ।इस पर उन्होंने उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया । गौरतलब है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तीन दिवसीय कोटा बूंदी संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर गुरुवार शाम को कोटा पहुंचे थे। रक्षाबंधन कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने कैंप कार्यालय में ही आमजन से मुलाकात की और बड़ी संख्या में लोगों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान का प्रयास किया । भारी बरसात के बावजूद कोटा शहर, ग्रामीण क्षेत्र और बूंदी से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर उनके पास पहुंचे । उन्होंने दोपहर बाद तिरंगा यात्रा को रवाना किया भाजपा की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा को सीएडी चौराहे से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।