rain season - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मॉनसून की पहली तेज बारिश ने प्रशासन की खामियों की पोल खोली : सड़कों पर जगह-जगह जाम से परेशान होते रहे शहरवासी
जयपुर। मानसून की पहली ही तेज बारिश ने गुरुवार को प्रशासन की खामियों की पोल खोलकर रख दी और पानी नालों के स्थान पर सड़कों पर ही रहा और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते शहर में जगह-जगह पानी भरने से यातायात जाम की स्थिति हो गई, जिससे वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ा। बारिश के चलते गंगा जमुना पेट्रोल पम्प से किसान धर्मकांटे के पास रेल नगर में सड़क के कटाव से करीब दसे से पन्द्रह फीट का गड्डा हो गया और जिला प्रशासन ने मौके पर मिट्टी के कट्टे पहुंचाकर यातायात सुगम कराया गया। इसके साथ ही दिल्ली रोड, खोले के हनुमान जी मंदिर, एमआई रोड, अजमेर पुलिया, अजमेर रोड के अलावा मानसरोवर सांगानेर में भी बारिश के चलते निचले इलाकों में पानी भर गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही अजमेर रोड श्याम नगर थाने के पीछे पद्मावती सहित आस पास की कॉलोनियों के घरों में पानी भरने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

समय पर नहीं हो पाई नालों की सफाई
शहर में छोटे-बड़े करीब 1200 नाले हैं और इनकी सफाई के साथ ही क्षतिग्रस्त नालों की मरम्मत की जिम्मेदारी नगर निगम जयपुर ग्रेटर एवं हेरिटेज के पास है। इसको लेकर जिला कलक्टर ने भी नाराजगी जताते हुए निगम अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी लेकिन हर बार की तरह इस बार भी निगम समय पर नालों की सफाई नहीं करा पाया जिससे आमजन को इसका खामियाजा उठाना पड़ रहा है।

प्रदेश में बारिश का दौर, उफान पर नदी
जयपुर। प्रदेश में बारिश का दौर चलने से अनेक हिस्सों में नदी-नाले उफान पर है। कोटा संभाग में कई जगह गांव टापू बन गए, जिससे उनका शहर से सम्पर्क कट गया। राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्से और मध्य प्रदेश में हो रही भारी बारिश के कारण कोटा संभाग में बहने वाली नदियां उफान पर हैं। कोटा में झमाझम होने से कई जगह पानी भर गया। कोटा बैराज से 67 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा। चम्बल में उफान से रोटेदा पुलिया जलमग्न हो गई।

इससे रोटेदा-मंडावरा मार्ग अवरूद्ध हो गया। झालावाड़ के कालीसिंध नदी के 12 गेट खोलकर 1.42 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। कोटा के अमझार पुलिया पर पानी भरने से कोटा-झालावाड़ मार्ग अवरूद्ध हो गया। डूंगरपुर के सोमकामला अंबा से पानी छोड़ा गया।

राज्य में अब तक 38 प्रतिशत अधिक बारिश
राज्य में एक जून से 38 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। राज्य में 392.5 एमएम सामान्य बारिश की तुलना में अब तक 283.9 एमएम बारिश हुई।

जयपुर में 26 प्रतिशत अधिक बारिश
जयपुर में सामान्य बारिश 347.7 एममए बारिश की तुलना में अब तक 437.8 एमएम बारिश दर्ज की गई, जो 26 प्रतिशत अधिक है।

जवाहर सागर से निकासी
जवाहर सागर बांध से पानी की निकासी की गई। राणा प्रताप सागर बांध से मशीन लगाकर 6 हजार 161 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

जयपुर में रुक-रुक कर बरसे
जयपुर और आस-पास के उपनगरों में सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा। शहर में छितराई बारिश अनेक हिस्सों में दर्ज की गई।