rehearsal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल, देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों की बेहतर तैयारियों का दिग्दर्शन
जोधपुर। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी, रविवार को उम्मेद राजकीय स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिलास्तरीय मुख्य समारोह के लिए शनिवार को हुई फुल ड्रेस रिहर्सल में देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का बेहतर दिग्दर्शन हुआ। इसमें अतिरिक्त जिला कलक्टर(सिटी) उदय भानु चारण के निर्देशन में सभी कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास हुआ। फुल ड्रेस रिहर्सल में सलामी मंच पर ध्वजारोहण के बाद परेड कमांडर खेताराम कंपनी कमांडर के नेतृत्व में विभिन्न टुकड़ियां द्वारा सलामी तथा चारण द्वारा परेड निरीक्षण का पूर्वाभ्यास हुआ।

रिहर्सल परेड में फर्स्ट आर ए सी, पुलिस आयुक्तालय पुरुष, पुलिस आयुक्तालय महिला, सेंट्रल जेल, पुरुष एवं महिला होमगार्ड, स्काउट और गाइड की टुकड़ियां शामिल रहीं। पुलिस और आर ए सी की बैंड प्लाटून द्वारा बैंड धुन पर सलामी का पूर्वाभ्यास हुआ। फुल ड्रेस रिहर्सल में देशभक्तिपूर्ण सामूहिक नृत्य, सामूहिक व्यायाम, लेजियम और डम्बल्स की भी प्रस्तुति दी जाकर इनका पूर्वाभ्यास किया गया।
पूर्वाभ्यास के सम्पन्न होने के उपरान्त अतिरिक्त जिला कलक्टर चारण ने विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों एवं कार्यक्रम आयोजन से संबंधित व्यक्तियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Film Sikandar के लिये सलमान ने शुरू की फाइट सीन्स की रिहर्सल
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर के लिये फाइट सीन्स की रिहर्सल शुरू कर दी है।

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमन खान ने इस साल ईद के अवसर पर अपनी नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'सिकंदर' अनाउंस की थी। इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आयेंगी।

सलमान खान फिल्म सिकंदर की तैयारी में जुट गये हैं। एक बार फिर एक्शन दिखाने के लिए उन्होंने कड़ी तैयारी की है। सलमान इस फिल्म में कई एक्शन सीन्स खुद करने वाले हैं। उन्होंने इसके लिये रिहर्सल भी शुरू कर दी है। साथ ही अपने रूटीन में बदलाव भी किया है। इस समय वह सुडौल बॉडी पाने के लिए जमकर वर्कआउट कर रहे हैं। फिल्म निर्देशक एआर मुरुगादास कर रहे हैं। फिल्म 'सिकंदर' का प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। 'सिकंदर' अगले साल ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राजस्थान की झांकी ने विकसित भारत में पधारो म्हारे देश का संदेश देकर मन मोहा
नई दिल्ली। नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड 2024 की फुल ड्रेस रिहर्सल में राजस्थान की झांकी ने विकसित भारत में पधारो म्हारे देश का संदेश देकर दर्शकों को मन मोह लिया। झांकी के दोनों ओर राजस्थान की दस लोक नर्तकियां पारंपरिक घूमर नृत्य कर रही थीं। इस वर्ष 26 जनवरी को 75 वें गणतंत्र दिवस परेड 2024 में निकलने वाली झांकियों में राजस्थान की झांकी का अलग ही आकर्षण रहने वाला है। इस झांकी में विकसित भारत में पधारो म्हारे देश की थीम रखी गई  है। झांकी के नोडल अधिकारी राजस्थान ललित कला अकादमी के सचिव डॉ रजनीश हर्ष ने बताया कि प्रदेश की कला एवं संस्कृति विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ के मार्ग दर्शन में तैयार की गई यह झांकी राजस्थान की विश्व प्रसिद्ध संस्कृति, स्थापत्य परंपरा और हस्तशिल्प का सुंदर मिश्रण है। झांकी के अग्रभाग में राजस्थान के प्रदेश के सुप्रसिद्ध घूमर नृत्य का मनोहारी दृश्य है। इसमें घूमर करती दस फीट आकार की नर्तकी का मूर्ति शिल्प सभी को आकर्षित करने वाला है। चटक रंगों की रंग बिरंगी राजस्थानी वेश भूषा में सुसज्जित  यह नर्तकी अपने विशेष अंदाज में सभी को पधारो म्हारे देस का संदेश दे रही है। घूमर राजस्थान का पारंपरिक और जग प्रसिद्ध  नृत्य है जो कि प्रदेश की महिलाओं द्वारा विभिन्न उत्सवों में किया जाता है।

डॉ हर्ष ने बताया कि झांकी के पिछले भाग में भगवान कृष्ण की अनन्य भक्त तथा भक्ति और शक्ति आस्था की प्रतीक मीरा बाई की सुंदर प्रतिमा प्रदर्शित की गई है। इसके अतिरिक्त राज्य के सुप्रसिद्ध हस्तशिल्प उद्योगों का महिलाओं द्वारा ही संचालन करना और उनके द्वारा निर्मित उत्पादों की सुंदर झलक प्रस्तुत की गई है। झांकी में राजस्थान की उद्यमी महिलाओं को पारंपरिक बंधेज, बगरू प्रिंट, एप्लिक वर्क का कार्य करते हुए भी दर्शाया गया है।

उन्होंने बताया कि झांकी के पिछले भाग में रेगिस्तान का जहाज कहें जाने वाले गोरबंद से सुसज्जित ऊंटों को दर्शाया गया है। संयुक्त राष्टÑ संघ ने इस वर्ष  2024 को उष्ट्र (ऊंटो का) वर्ष घोषित किया है। गोरबंद में सजे धजे दो ऊंटों की यह झांकी प्रतिवर्ष पश्चिमी राजस्थान में होने वाले ऊंट उत्सव को प्रतिबिंबित कर रही है। इसके साथ ही झांकी में विशेष राजस्थानी ग्राम्य जन जीवन को भी दर्शाया गया है। इसके प्रतीक के रूप में राजस्थानी लिबास में सजे धजे एक पुरुष की मूर्ति दर्शाई गई है। साथ ही ऊंट पर राजस्थान की पारंपरिक वेशभूषा पहने राजस्थानी महिला सवारों को भी  दर्शाया गया है। ऊंट के पीछे राजस्थान के स्थापत्य कला का प्रदर्शन है जिसमें सुसज्जित हाथी युक्त विशेष तोरण द्वार, कलात्मक छतरियों, मीनारों आदि को गुलाबी रंग पर सफेद रंग से सुंदर ढंग से अलंकृत किया गया है।

झांकी में राजस्थानी संगीत की मनभावन प्रस्तुति भी की गई हैं । साथ ही मन को आनंदित करने वाले घूमर और गोरबंद गीतों की विभिन्न लोक वाद्य यंत्रों द्वारा फ्यूजन धुनों का सुमिश्रण दिल को छू जाने वाला है। डॉ हर्ष ने बताया कि राजस्थान की इस समृद्ध सांस्कृतिक झांकी में विकसित भारत की संकल्पना के साथ राजस्थान की उत्सवधर्मी संस्कृति में समाए महिला हस्तशिल्प उद्योगों के विकास का सुंदर ढंग से प्रदर्शन किया गया है। यह झांकी राजस्थान के समृद्ध इतिहास और संस्कृति की पृष्ठभूमि में प्रदेश में हुए नवीन स्थापत्य निर्माण की एक अति सुंदर झांकी है। राजस्थान की यह झांकी परंपरा के साथ विकसित भारत की संकल्पना लिए हुए है। झांकी को मूर्त रूप देने में राजस्थान ललित कला अकादमी के प्रदर्शनी अधिकारी विनय शर्मा के साथ ही सांस्कृतिक दल के लीडर राजकुमार जैन, राजेंद्र राव, गिरधारी सिंह आदि का विशेष योगदान रहा। सुप्रसिद्ध डिजाइनर हरशिव शर्मा के सुपरविजन में ये झांकी तैयार की गई है।

जिला स्तरीय समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल
कोटा। स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित अमृत महोत्सव के तहत जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह सोमवार को नयापुरा स्थित महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले शनिवार को स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल की गई । स्टेडियम में सुबह से ही कई विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थी फुल ड्रेस में पहुंचे और संगीत की धुनों पर देशभक्ति गीतों के बीच कई प्रस्तुतियां दी गई । सामूहिक पीटी का प्रदर्शन किया गया । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीपुरा की छात्राओं ने तंबाकू मुक्त अभियान का संदेश देते हुए राजस्थानी लोक गीतों की प्रस्तुति दी । इससे पहले अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर बृजमोहन बैरवा ने परेड का निरीक्षण किया । पुलिस निरीक्षक कलावती चौधरी ने परेड का नेतृत्व किया । परेड में राजस्थान पुलिस ,होमगार्ड ,आरएसी, स्काउट - गाइड ,बधिर विद्यालय के स्वयंसेवक शामिल हुए । पुलिस बैंड की धुन के बीच पूरा स्टेडियम भक्ति के माहौल में रंगा हुआ था । रिहर्सल करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी के हाथों में तिरंगा झंडा लहरा रहा था। वही शहीद स्मारक पर लगा बड़ा तिरंगा और आकाश में छाए बादलों से देशभक्ति के बीच मौसम की जुगलबंदी समारोह को और अधिक आकर्षक व मनोरम बना रही थी । एडीएम सिटी बृजमोहन बैरवा ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह सोमवार को सुबह 9:05 पर शुरू होगा। मुख्य अतिथि स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ध्वजारोहण करेंगे । उसके बाद विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इधर जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों के तहत स्टेडियम सुरक्षा घेरे में लिया गया है ।बिना जांच के किसी भी व्यक्ति को स्टेडियम में प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है।