Rajkumar Rao - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ ने बिखेरा जलवा, वीकेंड के दौरान की 14 करोड़ की कमाई
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ ने अपने पहले वीकेंड के दौरान भारतीय बाजार में 14 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म ‘मालिक’ की कहानी अस्सी के दशक में उत्तर प्रदेश के इलाहबाद शहर की पृष्ठभूमि पर गढ़ी गई है। इस फिल्म की कहानी एक आम आदमी के गैंगस्टर बनने के सफर पर आधारित है। राजकुमार राव ने इस फिल्म में गैंगस्टर का किरदार निभाया है। फिल्म ‘मालिक’ 11 जुलाई को रिलीज हुई है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘मालिक’ ने पहले दिन भारतीय बाजार में 3.75 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने दूसरे दिन 5.25 करोड़ की कमाई की। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने तीसरे दिन 5.09 करोड़ का कारोबार किया है। इस तरह फिल्म ‘मालिक’ भारतीय बाजार में अपने पहले वीकेंड के दौरान तीन दिनों में 14 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर चुकी है।

पुलकित द्वारा निर्देशित,‘मालिक’ में राजकुमार राव के अलावा बंगाली सिनेमा के सुपरस्टार प्रोसेनजीत चटर्जी, पूर्व मिस वल्र्ड मानुषी छिल्लर, स्वानंद किरकिरे, सौरभ शुक्ला और अंशुमान पुश्कर भी अहम रोल में हैं। इस फिल्म का निर्माण कुमार तौरानी ने टिप्स फिल्म्स के बैनर तले नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के जय शेवक्रमणी के साथ मिलकर किया है।

फैंस के लिए खुशखबरी : राजकुमार राव - वामिका गब्बी स्टारर ‘भूल चूक माफ’ की प्राइम वीडियो पर होगी ग्लोबल स्ट्रीमिंग
मुंबई। प्राइम वीडियो ने अपने नए कॉमेडी ड्रामा ‘भूल चूक माफ’ की एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की। फिल्म ‘भूल चूक माफ’ दिनेश विजन द्वारा प्रस्तुत की गई है, जो अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के साथ मिलकर बनी है। ‘भूल चूक माफ’ मैडॉक फिल्म्स का प्रोडक्शन है, जिसका निर्देशन करण शर्मा ने किया है, जबकि करण शर्मा और हैदर रिजवी ने इसे लिखा है। राजकुमार राव, वामीका गब्बी, धनश्री वर्मा, संजय मिश्रा और रघुवीर यादव जैसे दमदार कलाकारों से सजी यह फिल्म एक अतरंगी कहानी है, जहां प्यार और ऊपरवाले का हिसाब-किताब एकदम अनोखे अंदाज में टकराते हैं। यह फिल्म 06 जून से केवल प्राइम वीडियो पर भारत ही नहीं, बल्कि 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में एक साथ स्ट्रीम होने जा रही है।

राजकुमार राव ने कहा- मुझे ‘भूल चुक माफ’ की ओर खींचने वाली सबसे दिलचस्प बात थी, रंजन की कहानी की मजेदार और उतार चढ़ाव वाली राह। रंजन एक सीधा-सादा आदमी है, जिसके बड़े सपने हैं, लेकिन एक भूला हुआ वादा उसकी जिंदगी को पूरी तरह उलट-पुलट कर देता है और यहीं से शुरू होती है मजेदार उथल-पुथल। मेरा किरदार कई परतों वाला है, जिसे निभाना चुनौतीपूर्ण भी था और बहुत संतोषजनक भी। अब तक इस फिल्म को जो प्यार और सराहना मिली है, वो दिल छू लेने वाला है। मुझे खुशी है कि अब यह कहानी प्राइम वीडियो पर दुनियाभर के दर्शक देख पाएंगे।

वामीका गब्बी ने कहा- ‘भूल चूक माफ’ पर काम करना मेरे लिए बेहद मजेदार अनुभव रहा। इस फिल्म की कहानी में एक मासूमियत है, जो शुरू से ही मेरा ध्यान खींच गई। यह फिल्म भारतीय रोमांस की पुरानी मिठास को एक नए और ताजा अंदाज में दिखाती है। थिएटर्स में इसे जबरदस्त प्यार मिला है और अब जब ‘भूल चूक माफ’ प्राइम वीडियो पर आ रही है, तो मुझे बेहद खुशी है कि यह जादुई कहानी अब दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचेगी, जिसमें प्यार, विश्वास और प्रायश्चित की खूबसूरत झलक है।

‘भूल चूक माफ’ जैसी कॉमेडी फिल्म बॉलीवुड में नहीं बनाई गई : राजकुमार राव
पटना। जाने-माने अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि ‘भूल चूक माफ’ जैसी कॉमेडी फिल्म बॉलीवुड में नहीं बनाई गई है। करण शर्मा निर्देशित और दिनेश विजन की कंपनी मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म ‘भूल चूक माफ’ में राजकुमार राव और वामिका गब्बी की अहम भूमिका है। वाराणसी में सेट की गई इस फिल्म की कहानी रंजन (राजकुमार राव) और तितली (वामिका गब्बी) के इर्द-गिर्द घूमती है। रंजन अपनी प्रेमिका तितली से शादी करने के लिए सरकारी नौकरी हासिल करता है। ‘भूल चूक माफ’ टाइम-लूप थीम पर आधारित फिल्म है। रंजन और तितली की शादी होने वाली है, लेकिन हल्दी के बाद उनकी शादी का दिन कभी नहीं आता। इस कहानी में हर बार वो 29 तारीख में ही अटके दिख रहे हैं, जबकि शादी 30 को है। इससे बहुत सारी अराजकता होती है, जो दर्शकों के लिए भरपूर मनोरंजन का वादा करती है।

राजधानी पटना में फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में आए राजकुमार राव ने कहा- ‘भूल चूक माफ’ बेहद कमाल की फिल्म है। करण शर्मा, जो इस फिल्म के निर्देशक भी है, उन्होंने बेहद शानदार कहानी लिखी है। मेरा मानना है कि बॉलीवुड में ‘भूल चूक माफ’ जैसी कॉमेडी फिल्म नहीं बनाई गई है। ‘भूल चूक माफ’ एक पारिवारिक फिल्म है, जिसमें कॉमेडी और इमोशन्स का अच्छा मेल देखने को मिलेगा। यह फिल्म दर्शकों का भूरपूर मनोरंजन करेगी। उन्होंने बताया कि वह हर जॉनर की फिल्म में काम कर दर्शकों का मनोरंजन करना चाहते हैं।

वामिका गब्बी ने बताया कि मैडॉक फिल्म्स ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण किया है। मैडॉक फिल्मस की फिल्म में काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा है। उन्होंने बताया कि राजकुमार राव जैसे सुपरस्टार के साथ उन्होंने पहली बार काम किया है और वह इसके लिए काफी नर्वस थी। उन्होंने कहा कि हम सभी ने मिलकर शानदार फिल्म बनाई है। मेरे माता-पिता ने ‘भूल चूक माफ’ देखी है और उन्हें फिल्म पसंद आई है। मुझे उम्मीद है दर्शक ‘भूल चूक माफ’ को अपना प्यार देंगे।

निर्देशक करण शर्मा ने कहा कि राजकुमार राव, वामिका गब्बी समेत सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है। हम लोगों ने 50 डिग्री तापमान में फिल्म की शूटिंग की, लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की। सभी कलाकार और क्रू का सपोर्ट मिला। दर्शकों को राजकुमार और वामिका की केमेस्ट्री बेहद पसंद आएगी।

फिल्म ‘भूल चूक माफ’ में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा संजय मिश्रा, सीमा पाहवा, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव समेत अन्य कलाकार हैं। यह फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राजकुमार राव ने फिल्म ‘भूल चूक माफ ’का किया प्रमोशन, राजमंदिर में फैंस से साझा किए फिल्म के एक्सपीरिएंस
जयपुर। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के प्रमोशन के सिलसिले में जयपुर आए। इस दौरान फिल्म की अन्य स्टार कास्ट भी मौजूद रही। राव ने जयपुर की विभिन्न लोकेशंस पर फिल्म का प्रमोशन किया।

इस दौरान राव ने गोविंद देव जी मन्दिर में भगवान के दर्शन किए। राजमंदिर सिनेमा में उन्होंने फैंस से अपनी फिल्म के बारे में एक्सपीरिएंस साझा किए। इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म की कहानी टाइम लूप पर है। वहीं, फिल्म के डायरेक्टर करण शर्मा है।

फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का दूसरा गाना ‘चोर बाजारी फिर से’ रिलीज, बेहतरीन वाइब के साथ रंजन और तितली के बीच की केमिस्ट्री को दर्शाता
मुंबई। राजकुमार राव और वामिका गब्बी की आने वाली फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का दूसरा गाना ‘चोर बाजारी फिर से’ रिलीज हो गया है। करण शर्मा निर्देशित और दिनेश विजन की कंपनी मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म ‘भूल चूक माफ़’ में राजकुमार राव और वामिका गब्बी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म का गाना ‘चोर बाजारी फिर से’ रिलीज हो गया है। प्रीतम और तनिष्क बागची द्वारा रचित इस गीत को इरशाद कामिल ने लिखा है। सुनिधि चौहान और नीरज श्रीधर की दमदार आवाजें इस गाने में ऊर्जा लाती हैं, जबकि ज़हरा एस खान और तनिष्क बागची ने अपनी धुनों के साथ इसे एक गतिशील साउंडस्केप बना दिया है।

राजकुमार राव ने कहा- ‘चोर बाजारी फिर से’ एक बेहतरीन वाइब है। यह रंजन और तितली के बीच की केमिस्ट्री को बखूबी दर्शाता है। इसे फिल्माना एक धमाकेदार अनुभव था और मैं दर्शकों को संगीत के साथ उस ऊर्जा और वाइब को महसूस करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

वामिका गब्बी ने कहा- ‘चोर बाजारी फिर से’ एक बेहतरीन वाइब है। इसमें ड्रामा है, डांस है और तितली की तरह हर बीट में एक मजेदार शरारत है। मुझे लगता है कि दर्शकों को यहाँ रंजन और तितली के समीकरण का एक बहुत ही प्यारा पक्ष देखने को मिलेगा।

सुनिधि चौहान ने कहा- इस रचना में कुछ अनूठा आकर्षक है। यह आपको तुरंत अपनी ओर खींच लेता है और इससे पहले कि आप इसे महसूस करें, आप हर बार जब यह बजता है तो गुनगुनाते हैं और अपने पैर थिरकाने लगते हैं! मैं ‘चोर बाजारी फिर से’ का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं।

गीत के संगीतकार, गायक और संगीत निर्माता तनिष्क बागची ने साझा किया- ‘चोर बाजारी फिर से’ के साथ हम कुछ ऐसा देना चाहते थे जो ताजा होने के साथ-साथ पुरानी यादों को भी ताजा रखे, पारंपरिक और समकालीन का मिश्रण। व्यवस्था में आधुनिक बीट्स को शास्त्रीय तत्वों के साथ जोड़ा गया है, जो मुझे लगा कि फिल्म की कहानी को खूबसूरती से पूरक बनाता है। प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करने से ट्रैक में बिल्कुल सही चिंगारी लाने में मदद मिली।

गीतकार इरशाद कामिल ने बताया- ‘चोर बाजारी फिर से’ के बोल रंजन और तितली के बीच चंचल और थोड़े शरारती रोमांस को दर्शाते हैं। हम सभी ने मिलकर यह सुनिश्चित करने के लिए काम किया है कि यह गीत वास्तव में उनके रिश्ते के वाइब को कैप्चर करे, यह मजेदार और अनोखा है और मुझे उम्मीद है कि जो कोई भी इसे सुनेगा, वह इसे पसंद करेगा। फिल्म ‘भूल चूक माफ’, 9 मई 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

‘टोस्टर’ का हिस्सा बनने का फैसला राजकुमार राव के साथ मजबूत दोस्ती के कारण लिया : अभिषेक बनर्जी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने बताया है कि उन्होंने राजकुमार राव के पहले प्रोडक्शन ‘टोस्टर’ का हिस्सा बनने का फैसला अपनी और राजकुमार की मजबूत दोस्ती के कारण लिया। ‘स्त्री’ फ्रेंचाइजी जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम कर चुके राजकुमार-अभिषेक की जोड़ी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जितनी दमदार रही है, उनकी ऑफ-स्क्रीन दोस्ती भी उतनी ही गहरी है।

‘टोस्टर’ में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा, जब राजकुमार ने मुझसे अपने प्रोडक्शन में शामिल होने की बात की, तो मुझे एक पल के लिए भी सोचना नहीं पड़ा। हमारी दोस्ती प्रोफेशनल साझेदारी से आगे बढ़कर अब गहरी दोस्ती में बदल गई है। मुझे पता था कि इस खास प्रोजेक्ट में, जहां वह और पत्रलेखा बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रहे हैं, मैं किसी भी तरह से उनका साथ जरूर दूंगा। यह सिर्फ एक प्रोफेशनल फैसला नहीं था, बल्कि दोस्तों के साथ खड़े रहने और हमारी सालों की दोस्ती को और मजबूत करने का मौका था।

‘टोस्टर’, राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा का पहला प्रोडक्शन है, जो जबरदस्त कास्ट के साथ एक मजेदार कॉमेडी फिल्म होने वाली है।

"विक्की विद्या का वो वाला वीडियो" फिल्म प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे राजकुमार, बोले- मैं ख़ुद को एक खाँचे में नहीं रखना चाहता
जयपुर। "यह एक विशुद्ध मनोरंजन पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा है। निर्देशक राज शांडिल्य इस कहानी के माध्यम से हमें नब्बे के दशक में ले जाते हैं जब मनोरंजन के लिए गानों और फ़िल्मों के साथ ही पर्सनल वीडियो का प्रमुख साधन सी डी हुआ करते थे । राज शांडिल्य ख़ुद ही इसके लेखक और निर्देशक हैं। फ़िल्म में मैं विक्की का किरदार निभा रहा हूँ जो मेहँदी लगाने का काम करता है। ऐसे ही सीक्वेंस में विक्की की मुलाक़ात विद्या से होती है जिसका किरदार तृप्ति डिमरी ने निभाया है। खूब नाच गाने और मस्ती के बाद इस कपल की शादी हो जाती है। यह कपल अपनी सुहागरात का एक वीडियो बनाते है लेकिन भूल से उसकी सी डी ग़ायब हो जाती है।”

यह कहना है अभिनेता राजकुमार राव का जो आज जयपुर में अपनी नई फ़िल्म “विक्की विद्या का वो वाला वीडियो” के प्रमोशन के लिए जयपुर आए थे। उनका कहना था कि नब्बे के दशक की यादें ताज़ा करने के लिए इस फ़िल्म का संगीत जो सचिन-जिगर ने रचा है, वो भी उसी दौर का देने का प्रयास किया है। फ़िल्म का एक गाना “तुम जो मिले हो तो प्यार वाली दो बातें करेंगे हम” खूब पसंद किया जा रहा है। इस प्रेम गीत के बोल और इसकी धुन आपको नब्बे के दशक की झलक देते हैं।

स्त्री 2 की सफलता के बारे में बात करते हुए राजकुमार राव ने  कहा, ‘हमें यकीन था कि स्त्री को जो प्यार मिला था, उसी तरह सीक्वल को भी खूब प्यार मिलेगा. स्त्री की बहुत बड़ी फैन-फॉलोइंग है, जिसमें मैं भी शामिल हूं. मैं खुद स्त्री का बहुत बड़ा फैन हूं, लेकिन ये सफलता हमारी उम्मीदों से कहीं ज्यादा हैं. हम खुश और सुपर एक्साइटेड हैं. बहुत आभार है कि स्त्री जैसी फिल्म इंडस्ट्री की एक बेहद सफल फ़िल्म बन गई है, क्योंकि यह कंटेंट-संचालित फिल्म है।

स्त्री 2 की  सफलता का क्रेडिट राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर को दिया गया है इस पर राजकुमार राव ने बताया कि जब उनसे यह कहा जाता है कि फिल्म की सफलता राजकुमार राव की पर्सनल विक्ट्री है तो उन्हें बेहद अच्छा लगता है, लेकिन उसके बावजूद वह यह मानते हैं कि फिल्म को लोगों ने पसंद किया क्योंकि फिल्म अच्छी थी। मैंने अपना काम ईमानदारी से किया है और मैं वह लगातार करते रहना चाहता हूं। स्त्री 2 के रिलीज होने के 2 दिन बाद ही मैंने अपनी अगली फिल्म मालिक की शूटिंग की शुरुआत कर दी थी।

फिल्मों में अलग-अलग भूमिका करने पर राजकुमार राव ने कहा, “मैं अलग-अलग किरदारों को चुनने की कोशिश करता हूं. लोगों को ये नहीं कहना चाहिए कि राज सिर्फ खास तरह का सिनेमा ही करते हैं. मैं सब कुछ करना चाहता हूं – कॉमेडी, ड्रामा, बायोपिक्स, हॉरर-कॉमेडी, एक्शन. मैं खुद को एक खांचे में नहीं रखना चाहता.”।

बॉलीवुड में बड़े कहे जाने वाले स्टार्स के बीच अपनी जगह बनाने की बात पर राजकुमार राव ने “मैं दर्शकों का बहुत आभारी हूँ। भगवान वास्तव में दयालु रहे हैं. मुझे दर्शकों से बहुत प्यार मिला है और उन्होंने मुझे वैसे ही स्वीकार किया है जैसा मैं हूं. मैं कहीं से नहीं आया हूं. मैं बहुत ही नॉर्मल प्लेस से आया हूं. मैं अपने आसपास पैसे और स्टारडम के साथ बड़ा नहीं हुआ.”

श्रद्धा, राजकुमार की फिल्म 'STREE 2' ने 500 करोड़ के क्लब में शामिल
मुंबई। बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2', 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है।फिल्म 'स्त्री 2' वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल है। फिल्म 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनीं फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का परचम लहरा रही है। फिल्म स्त्री 2, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी थी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, फिल्म स्त्री 2 ने 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

तरण आदर्श ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया और लिखा, स्त्री 2 ने 'बाहुबली 2' वीकेंड 3 के रिकार्ड को तोड़ दिया। रिकॉर्ड 500 नॉट आउट -क्या यह 600 पार होगा? स्त्री2 अब प्तजवान के साथ आमने-सामने है, क्योंकि इसने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है जवान: 18वें दिन पार किया, स्त्री2: 18वें दिन + बुधवार को प्रीव्यू। स्त्री2 आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित 500 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है, जो जवान, गदर2, पठान, बाहुबली2 [हिंदी] और एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ खड़ी है। इतना ही नहीं स्त्री2 ने अब तक का सबसे ज्यादा वीकेंड 3 स्कोर करके बाहुबली2 [हिंदी] द्वारा बनाए गए सात साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

'STREE 2' SHATTERS 'BAAHUBALI 2' *WEEKEND 3* RECORD... 500 NOT OUT - WILL IT BE 600 PAAR?... #Stree2 is now going head-to-head with #Jawan as it crosses the ₹ 500 cr milestone...
⭐️ #Jawan: crossed on Day 18
⭐️ #Stree2: crossed on Day 18 + Wed previews#Stree2 has officially… pic.twitter.com/dbTzYUhgIS

— taran adarsh (@taran_adarsh) September 2, 2024

बाहुबली2 हिंदी:  42.55 करोड़
स्त्री 2:  48.75 करोड़

स्त्री 2 के वीकेंड 3 नंबर चौंकाने वाले हैं, इसका जल्द ही धीमा होने का कोई इरादा नहीं है इस गति से, यदि यह जवान के लाइफटाइम बिजनेस को चुनौती देती है और उभरती है और हिन्दी सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनती है तो आश्चर्यचकित न हों।

सप्ताह 3 शुक्रवार 9.25 करोड़,
शनिवार 17.40 करोड़,
रविवार 22.10 करोड़
कुल: 502.35 करोड़

स्त्री 2 सप्ताह 1: 307.80 करोड़,
सप्ताह 2, 145.80 करोड़,
वीकेंड 3 48.75 करोड़,
कुल:  502.35 करोड़

राजकुमार राव ने अपने जन्मदिन पर रिलीज किया फिल्म 'मालिक' का पोस्टर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने आज अपने जन्मदिन के  अवसर पर अपनी आने वाली फिल्म मालिक का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। राजकुमार राव आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने अपनी आने  वाली फिल्म मालिक का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

टिप्स  फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स अब राजकुमार राव को लेकर फिल्म मालिक  में पेश करने के लिए तैयार हैं। कुमार तौरानी और जय शेखरमानी ने अपनी आगामी  फिल्म मालिक की घोषणा की, जिसमें राजकुमार राव पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में नजर आएंगे।

राजकुमार राव ने फिल्म मालिक के पोस्टर को अपने  इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। साथ ही, उन्होंने यह भी जानकारी दी  है कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। पोस्ट के कैप्शन में राजकुमार राव  ने लिखा, मालिक की दुनिया में आपका स्वागत है। शूट शुरू हो चुका है। जल्द  ही मुलाकात होगी।

फिल्म मालिक का निर्देशन पुलकित कर रहे हैं। फिल्म मालिक का निर्माण कुमार तौरानी ने टिप्स फिल्म्स बैनर और जय शेखरमानी की  नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के तहत किया जा रहा है।

Stree 2: बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाई 50 करोड़ के पार
मुंबई। बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ृ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म 'स्त्री 2' वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल है। फिल्म 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2, 14 अगस्त को रात, 9:30 बने सिनेमाघरों में रिलीज हुयी।

स्त्री 2 दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है।  14 अगस्त को पेड प्रिव्यू से स्त्री 2 ने 8.35 करोड़ रुपये की कमाई की। स्त्री 2 ने 15 अगस्त को करीब 46 करोड़ रूपये की शानदार कमाई की। इस तरह स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 54 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। स्त्री 2 के साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में और जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा रिलीज हुई थी। कमाई के मामले में स्त्री 2 ने इन दोनों फिल्मों को मात दे दी है। फिल्म खेल खेल में ने पहले दिन करीब 5 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं वेदा ने 6 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है।'स्त्री 2'ने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड बना डाला है। 'स्त्री 2' ने 46 करोड़ रुपये की महांबपर ओपनिंग की और 2024 की हिंदी की सबसे बड़ी ओपनर बनी।

'स्त्री 2'का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।

Stree 2 Trailer की आयुष्मान खुराना ने की तारीफ
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म स्त्री 2 के ट्रेलर की तारीफ की।

फिल्म स्त्री 2 वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म स्त्री का सीक्वल है। फिल्म स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं। स्त्री 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। स्त्री 2 , 15 अगस्त को रिलीज होगी।

आयुष्मान खुराना को फिल्म स्त्री 2 का ट्रेलर बेहद पसंद आया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्त्री 2 का ट्रेलर शेयर किया है। आयुष्मान ने लिखा, ट्रेलर बहुत शानदार है। इस पागल जनजाति को फिर से स्क्रीन पर एक साथ देखना कितना मजेदार है, पूरी टीम अछ्वुत है। इसमें हॉरर, कॉमेडी और लोककथाओं का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा।

Stree 2 का नया पोस्टर रिलीज, श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की आने वाली फिल्म स्त्री 2 का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' सुपरहिट साबित हुयी थी। जल्द ही स्त्री का सीक्वल स्त्री 2 प्रदर्शित होने वाली है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी 'स्त्री 2' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।

श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म स्त्री 2 का एक पोस्टर साझा करते हुए ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी है। श्रद्धा कपूर ने बताया कि 'स्त्री 2' का ट्रेलर 18 जुलाई को जारी किया जाएगा। अपने एक्स अकाउंट पर श्रद्धा ने नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि एक बड़ी सूचना, ओ स्त्री आ रही है 2 दिन में। स्त्री 2 का ट्रेलर 2 दिन में जारी होगा। इस स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2024 को लीजेंड वापस आ रहे हैं।