bike riders - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हिट-एंड-रन मामला : मलयालम अभिनेता मनियनपिल्ला राजू गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
तिरुवनंतपुरम। केरल की राजधानी में तिरुवनंतपुरम हुए एक हिट-एंड-रन घटना मामले में अनुभवी मलयालम अभिनेता मनियनपिल्ला राजू को शुक्रवार को संग्रहालय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार देर रात वाझुथाकाउड स्थित त्रिवेंद्रम क्लब के पास हुई, जब अभिनेता की कार ने कथित रूप से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी और घटनास्थल से फरार हो गई।

घायल सवारों की पहचान सूरज और निवेदित कृष्णा के रूप में हुई है, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के अंतर्गत लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना के बाद रुककर सहायता न करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज से वाहन की संलिप्तता साबित करने में मदद मिली।

गिरफ्तारी के बाद अभिनेता राजू को चिकित्सा जांच के लिए ले जाया गया। अपने बयान में, अभिनेता ने कथित रूप से स्वीकार किया कि दुर्घटना के समय वह वाहन चला रहे थे लेकिन उन्होंने दावा किया कि वह घबरा गए थे इसलिए घटनास्थल से भाग गए। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि उनकी खराब सेहत के कारण टक्कर के बाद उनकी प्रतिक्रिया प्रभावित हुई थी। पुलिस ने घटना में शामिल वाहन को जब्त कर लिया है और घटना के सभी कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

ट्रोले ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत, दो गंभीर घायल
कोटा। नांता थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह तीन बाइक सवारों को एक ट्रोले ने कुचल दिया इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका उपचार जारी है। मौके से फरार ट्रोला चालक को पुलिस ने नाकाबंदी कर बूंदी से पकड़ लिया और ट्रोले को भी जब्त कर लिया।

हैड कास्टेबल मोरध्वज ने बताया कडिया राजगढ़ मप्र निवासी वरुण सिसोदिया (22) पुत्र राजकुमार सिसोदिया और अजय (20) पुत्र चिंटू तथा सायल (25) पुत्र विनोद तीनों बाइक से रविवार को अपने घर से पुष्कर और खाटू श्याम जाने के लिए निकले थे। बाइक को मृतक वरुण चला रहा था। सायल तथा अजय पीछे बैठे थे। सुबह आठ बजे त्रिकुटा माता मंदिर के पास पीछे से तेज रफ्तार में  आ रहे एक ट्रोले ने टक्कर मारी  जिससे तीनों उछल कर सड़क पर गिरे और ट्रोला तीनों को कुचलता हुआ निकल गया। वरुण की मौके पर ही मौत हो गई अजय और सायल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बूलेंस की मदद से तुरंत तीनों को एमबीएस अस्पताल भेजा वहां चिकित्सकों ने वरुण को मृत घोषित किया और दोनों गंभीर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया  जहां उनका उपचार चल रहा है।

12वीं के छात्र पर चाकू से हमला कर बदमाश मौके से फरार
कोटा। उद्योग नगर थाना क्षेत्र में मल्टीमेटल कंपनी के पास शुक्रवार रात को साइकिल से घर जा रहे 12वीं के छात्र पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उद्योग नगर  निवासी घायल छात्र मोहित साहू पुत्र मनोज साहू को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल छात्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मोहित साहू एल्बम डिजाइनिंग का काम करता है। रात को वह साइकिल से विज्ञान नगर से  डकनिया स्टेशन होते हुए रायपुरा जा रहा था। मल्टीमेटल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने साइकिल को टक्कर मारी। इस को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर बदमाशों ने साइकिल सवार छात्र पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। छात्र के जांघ व शरीर के अन्य जगहों पर  चाकू के तीन घाव आए उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है।

घायल छात्र मोहित साहू ने बताया कि वह गुमानपुरा में एल्बम डिजाइनिंग का काम सीखने जाता है। विज्ञान नगर में  उनकी दुकान है वहां साइकिल खड़ी कर रखी थी। रात को गुमानपुरा से मैजिक में दुकान पर पहुंचा और साइकिल लेकर घर जाने के लिए निकला था कि रास्ते मे मल्टीमेटल कंपनी के पास  बाइक पर आए तीन युवकों ने पीछे से टक्कर मारी और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। थानाधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि घायल छात्र मनोज साहू के पर्चा बयान कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, मामले की जांच जारी है।

लोडिंग वाहन ने बाइक सवारों को कुचला ,दो की मौत , एक गंभीर घायल
कोटा । शहर के नेशनल हाईवे 52 पर शुक्रवार रात को गाय को बचाने के चक्कर में बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से आ रहे एक लोडिंग वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे दो लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में एक घायल हो गया । हादसे के बाद से लोडिंग वाहन चालक मौके से फरार हो गया । सूचना मिलने पर कुन्हाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा गया। वहीं दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया । मृतकों में एक जीजा और एक साला है । एएसआई मोहम्मद यूनुस ने बताया कि शुक्रवार रात 10:30 बजे दुर्घटना की जानकारी मिली थी । सूचना पर सीआई गंगा सहाय शर्मा सहित थाने का जाप्ता भी मौके पर पहुंचा। मृतकों में बारां जिले के सोरसन निवासी हरिओम (27)और कोटा जिले के बोरियांखेड़ी कैथून निवासी मोनू कहार (22) शामिल हैं। जबकि बूंदी जिले के गेण्डोली थाना इलाके का दोताना निवासी चन्द्र प्रकाश (22) घायल हुआ है। यह तीनों आपस में रिश्तेदार हैं। इनमें हरिओम, मोनू और चंद्रप्रकाश का रिश्ते में जीजा लगता है । राखी मनाने के लिए ये लोग कोटा आए थे। परिजनों ने बताया कि राखी बंधवाकर तीनों वापस जयपुर मजदूरी के लिए जा रहे थे । दुर्घटना में घायल चंद्र प्रकाश ने बताया कि वे जयपुर में सीवरेज डालने के गड्ढे खोदने का काम करते हैं । रक्षाबंधन मनाने के लिए तीनों 10 तारीख को जयपुर से अपने गांव आए थे, जिसके बाद वे वापस मजदूरी के लिए लौट रहे थे । इस दौरान हाइवे पर गाय को बचाने के चक्कर में बाइक सड़क के बीच में आ गई और पीछे से आ रहे एक लोडिंग वाहन बाइक को कुचलते निकल गया ।