Divisional Commissioner - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का : मरीज लाइन में नहीं लगें, इसलिए टोकन करें जारी
कोटा।  संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सकतपुरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुन्हाडी एवं आंगनबाड़ी केंद्र गोविंदपुरा बावड़ी का औचक निरीक्षण किया। संभागीय आयुक्त ने एमसीएचएन सेशन के तहत हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं की केयर के बारे में चल रहे प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया। संभागीय आयुक्त ने सीएचसी कुन्हाड़ी में निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि मरीजों को लाइन में लगकर इंतजार नहीं करना पडे इसके लिए टोकन जारी कर उन्हें क्रम के अनुसार बुलाएं।

संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल ने शहरी चिकित्सालयों का दौरा करते समय निर्देश देते हुए कहा कि अस्पतालों में लगने वाली भीड़ को कम करने  के लिए पोर्टल के जरिए ऑनलाइन टिकट  और टोकन जारी करने को कहा है।
सीएचसी परिसर में सौलर प्लांट इन्स्टोलेशन के लिए गढ्ढे करने के बाद अभी तक प्लांट नहीं लगाने पर उन्होंने संबंधित कम्पनी के प्रतिनिधि को शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सकतपुरा में पीएचईडी के अकेलगढ़ प्लांट का पानी रिसाव होकर आने को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने एसई पीएचईडी को निर्देश दिए कि प्लांट की चारदीवारी की मरम्मत एवं वॉटर हारर्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाकर वेस्ट वॉटर का सीपेज रोके ताकि स्वास्थ्य केन्द्र पर आने वाले मरीजों को परेशानी नहीं हो।
गोविंदपुरा बावडी आंगनबाडी केन्द्र खुले में टीनशैड़ के नीचे चलता हुआ देखकर संभागीय आयुक्त ने सीडीपीओ तालेडा को निर्देश दिए कि आंगनबाडी केन्द्र को किसी खाली पडे सरकारी भवन में शिफ्ट किया जाए, ताकि केन्द्र के संचालन में परेशानी नहीं हो एवं बारिश के मौसम में छोटे बच्चे परेशान नहीं हो। निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. जगदीश सोनी भी उपस्थित रहे।

संभागीय आयुक्त ने देखे हालात : ढूंढ नदी पर हाई लेवल पुल बनाने का सुझाव, सुधार के निर्देश
चाकसू। कोटखावदा क्षेत्र में हुई तेज बरसात से उपजे हालातों का जायजा लेने शुक्रवार संभागीय आयुक्त पूनम, जिला कलेक्टर जितेन्द्र कुमार सोनी, जिला प्रभारी आनंद कुमार, विधायक रामवतार बैरवा व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कोटखावदा पहुंचे। यहां अधिकारियों ने देहालाला, झांपदा, रामनगर सहित अन्य गांवों व ढाणियों में जाकर हालत देखे। ग्रामीणों से बात कर उनके नुकसान, खराब हुई फसलों, टूटी सड़कों, क्षतिग्रस्त हुए भवनों को देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य रूप से संभागीय आयुक्त ने चाकसू से कोटखावदा मार्ग पर छांदेल में ढूंढ नदी पर हाई लेवल पुल बनाने का सुझाव दिया। ग्राम पंचायत झांपदा कलां में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत एवं नदी की स्थाई समस्या के समाधान के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं पंचायत को सख्त निर्देश दिए।
चाकसू में सभी बांधों एवं जलाशयों की देखरेख, निगरानी एवं प्रबंधन के लिए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

झांपदा कलां में खेल मैदान की क्षतिग्रस्त दीवार एवं कोटखावदा में जल भराव की निकासी के लिए पंचायत राज विभाग को आदेशित किया। कोटखावदा में अवैध कॉलोनियों से पानी निकासी के रास्ते अवरुद्ध होने, अतिक्रमण होने की समस्या के समाधान पर भी संबंधित से बात कर निर्देश दिए। इस दौरान उपखंड अधिकारी शिवचरण शर्मा, तहसीलदार विपुल चौधरी, तहसीलदार, प्रधान प्रहलाद मीना व सरपंच मक्खन बड़गुर्जर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

एसीबी की कार्रवाई के बाद कोटा संभागीय आयुक्त एपीओ
कोटा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कोटा इंटेलीजेंस टीम ने आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में कोटा के संभागीय आयुक्त राजेंद्र विजय के जयपुर, दौसा तथा कोटा आवास पर अचानक बुधवार सुबह दबिश दी। दबिश में बड़ी मात्रा में बेनामी संपत्ति मिलने की  सूचना है। सर्च कार्रवाई अभी जारी है।  राज्य सरकार ने एक सप्ताह पहले ही उन्हें कोटा संभागीय आयुक्त पद पर लगाया था। एसीबी मुख्यालय जयपुर से निर्देश पर सर्वप्रथम उनके  दौसा जिले के दुग्गी ग्राम स्थित पैतृक निवास, जयपुर स्थित तारों की कूट स्थित निवास और कोटा में भी सर्च किया है। एसीबी की कार्रवाई के तुरन्त बाद राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर उन्हें एपीओ कर दिया है। विजय के स्थान पर संभागीय आयुक्त का अतिरिक्त कार्य कोटा कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी को सौंप दिया गया है।

एसीबी एएसपी मुकुल शर्मा ने बताया कि सीनियर आईएएस अधिकारी राजेन्द्र विजय ने संभागीय आयुक्त का सात दिन पहले ही पद संभाला था और उन्हें सिविल लाइन में सरकारी आवास मिल गया था, लेकिन उसमे शिफ्ट नहीं हुए थे। वह सर्किट हाउस में ठहरे हैं। उन्होंने बताया कि सुबह छह बजे एक साथ जयपुर मुख्यालय के निर्देश पर उनके सभी ठिकानों पर छापा मारा गया, इस दौरान वह किसी कार्यक्रम में भाग लेने की तैयारी कर रहे थे और कोटा सर्किट हाउस में ही थे।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय के अनुसार उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिकायत मिली थी।  इस मामले में न्यायालय के जरिए सर्च वारंट लिया गया था। इसके आधार पर आज जांच शुरू की गई है। इसके लिए पहले ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने पूरा फीडबैक ले लिया था।  इसके बाद सुबह 6 बजे कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।  मामले की मॉनिटरिंग खुद एसीबी के डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा कर रहे हैं। सभी टीमों को एक दिन पहले ही ब्रीफ कर दिया गया था और सुबह होते ही छापेमारी की कार्रवाई की गई है। मामले में अभी कार्रवाई जारी है।

संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह ने किया पदभार ग्रहण
कोटा। नवनियुक्त संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह ने बुधवार सुबह पदभार ग्रहण किया।  उनका जिला कलेक्टर समेत कई अधिकारियों ने स्वागत किया। सीएडी स्थित संभागीय आयुक्त कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को सही ढंग से लागू करवाना रहेगा । साथ ही आमजन को किसी भी तरह की परेशानी ना हो और सभी योजनाओं  का लाभ आमजन को मिल सके इसके प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा चलाए जा रहे महंगाई राहत शिविरों को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाएगा। जिससे वहां आने वाले हर व्यक्ति को उसका लाभ मिल सके । उन्होंने कहा कि वर्तमान में नहरें बंद है जिनके सितंबर में चालू होने की संभावना है ।ऐसे में बंद नहरों के दौरान जो भी काम करवाए जाने हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। जैसे क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत साफ सफाई समेत अन्य कार्य करवाए जाएंगे ।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह करीब 15 साल पहले कोटा में विभिन्न पदों पर रह चुकी हैं । उस समय के कोटा और वर्तमान कोटा में काफी बदलाव आया है । कोटा में जिस तेजी से और जिस तरह का विकास हुआ है उससे शहर की सूरत ही बदल गई है।उन्होंने कहा कि शहर में जो विकास कार्य चल रहे हैं उन्हें समय पर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा । गौरतलब है कि संभागीय आयुक्त का पद कोटा में पिछले 6 माह से रिक्त चल रहा था । तत्कालीन संभागीय आयुक्त दीपक नंदी के 30 नवंबर 2022 को सेवानिवृत्त होने के बाद से इस पद पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ही कार्यवाहक आयुक्त का कार्य कर रहे थे।  पूर्व में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अनुराग भार्गव काफी समय तक कार्यवाहक संभागीय आयुक्त रहे । उसके बाद वर्तमान में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त राजपाल सिंह के पास संभागीय आयुक्त का अतिरिक्त चार्ज था । अब नवनियुक्त संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह के पदभार ग्रहण करने के बाद राजपाल सिंह ने उन्हें पदभार सौंपा ।

संभागीय आयुक्त के पदभार ग्रहण करने पर जिला कलेक्टर ओपी बुनकर और अतिरिक्त संभागीय आयुक्त राजपाल सिंह समेत कई अधिकारियों ने उनका स्वागत किया ।  संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह ने अधिकारियों की बैठक लेकर परिचय भी प्राप्त किया ।करीब 6 महीने बाद कोटा को संभागीय आयुक्त मिला है ।सांगोद विधायक भरत सिंह ने  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कई बार पत्र लिखकर संभागीय आयुक्त लगाने की मांग की थी।