temperature dropped - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Weather Update : प्रदेश की राजधानी सहित एक दर्जन जिलों में आज मौसम मेहरबान, तापमान में गिरावट
जयपुर। प्रदेश की राजधानी जयपुर, सीकर, जोधपुर सहित करीब एक दर्जन जिलों में आज मौसम मेहरबान है। इन जिलों में सुबह से रुक रुक कर बारिश हो रही है। जयपुर में सुबह से बादल छाए हुए थे और करीब 9.30 बजे से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया रुक रुक कर दिनभर चलता रहा। इससे मौसम में ठंडक घुल गई और तापमान में भी गिरावट आई है। नागौर जिले में सुबह चने के आकार ओले भी गिरे। वहीं, मौसम केन्द्र जयपुर ने आज 17 जिलों में बारिश और ओले गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 8 अप्रैल को भी इस सिस्टम का असर रहेगा। वहीं, 9 अप्रैल से मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश दर्ज। सर्वाधिक बारिश फलोदी में 42.2 mm दर्ज की गई है।

आज जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में 30 से 50mm तक बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। कल 8 अप्रैल को भरतपुर, जयपुर संभाग के उत्तरी भागों में हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य में 9 अप्रैल से आगामी 4-5 दिन अधिकांश भागों में मौसम रहेगा और 10 अप्रैल से तापमान में 3-4 डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है

प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी, आज भी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट
जयपुर। प्रदेश में मानसून की मेहरबानी लगातार जारी है। जुलाई में शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर अगस्त का महीना आधा बीत जाने के बाद भी जारी है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के करीब दो दर्जन जिलों में बादल जमकर बरसे। पूर्वी राजस्थान के साथ ही पश्चिमी राजस्थान के भी कई हिस्सों में मानसून की झमाझम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सबसे ज्यादा 63 एमएम बारिश पाली में दर्ज की गई।

अजमेर 10 एमएम, भीलवाड़ा 16 एमएम, कोटा 35.2 एमएम
बूंदी 42 एमएम, चित्तौड़गढ़ 21 एमएम, डबोक 36.1 एमएम
अंता बारां 21 एमएम, डूंगरपुर 39 एमएम, जालोर 46 एमएम
सिरोही 52 एमएम, बांसवाड़ा में 34 एमएम बारिश दर्ज की गई।
करीब एक दर्जन जिलों में 15 एमएम तक बारिश दर्ज की गई।

मानसून की बारिश के चलते अब तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में जहां दिन का औसत तापमान करीब 30 से 31 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है,तो वहीं रात का औसत तापमान भी करीब 21 से 22 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के करीब सभी जिलों में जहां दिन का तापमान 33 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया तो वहीं रात का तापमान भी करीब 24 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।प्रदेश के अधिकतर जिलों में रात का पारा 24 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया है वहीं करीब सभी जिलों में दिन का पारा 33 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। तापमान में गिरावट के साथ ही गर्मी और उमस से भी राहत मिल रही है।

जयपुर में बीती रात का पारा पहुंचा 24.4 डिग्री पर वहीं जयपुर में दिन का तापमान पहुंचा 31.7 डिग्री पर
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के ऊपर सक्रिय हुए सिस्टम का असर अभी अगले 24 घंटों तक और रहने की संभावना है, जिसके चलते करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, जयपुर, दौसा, अजमेर, प्रतापगढ़, बाडमेर, कोटा, बारां, झालावाड़, सिरोही,जालौर , भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़,डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर सहित आसपास के हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके साथ ही 7 जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की चेतावनी भी मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है।