security arrangements - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमित शाह और CM भजनलाल के अलवर दौरे से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद, 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा; सभा पर पैनी नजर
अलवर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रविवार को प्रस्तावित अलवर दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद है। सू्त्रों ने बताया कि आज दोपहर करीब एक बजे प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। सभा स्थल, हेलीपैड, पार्किंग, यातायात, प्रवेश-निकास और शहर की निगरानी तक हर स्तर पर सुरक्षा का व्यापक योजना तैयार की गयी है।

अलवर सांसद और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी लगातार अलवर में रहकर इस कार्यक्रम को लेकर विभागीय अधिकारियों और पार्टी के नेताओं की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शनिवार रात को भी सभास्थल पर उन्होंने सभी तैयारियों को जांचा। इस मौके पर जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश, संभागीय आयुक्त , केंद्रीय अधिकारी सहित अलवर के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

कार्यक्रम में करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए करीब 1500 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया जाएगा। पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार सभा स्थल का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने शनिवार और रविवार को सुबह सभा स्थल का दौरा करके सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दिल्ली से गृह मंत्रालय के अधिकारी और सुरक्षा अधिकारियों ने सभा स्थल अपने घेरे में ले लिया है।

एसआई भर्ती-2025 में रहेंगे कड़े सुरक्षा प्रबंध : आयोग सदस्य की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित, परीक्षा केन्द्रों वाले जिलों के वरिष्ठतम अधिकारी वीसी से जुड़े
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आगामी 5 एवं 6 अप्रैल को आयोजित होने वाली उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 को लेकर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा बैठक आयोग सदस्य हेमंत प्रियदर्शी की अध्यक्षता में हुई। इसमें संबंधित जिलों के वरिष्ठतम पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े। यह परीक्षा राज्य के 26 जिला मुख्यालयों व 15 उपखंड मुख्यालयों पर कुल 41 शहरों के 1174 परीक्षा केंद्रों पर होगी। जिनमें कुल 7 लाख 70 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करता है, प्रश्न पत्र लीक करने का षड्यंत्र रचता है या किसी दूसरे के स्थान पर परीक्षा (डमी कैंडिडेट) देता है, तो न्यूनतम 10 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है। दोषियों पर 10 लाख रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये तक का भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान है। इसके साथ ही अपराध में शामिल लोगों से पूरी परीक्षा का खर्च भी वसूला जाएगा और अपराध से अर्जित की गई उनकी संपत्ति की कुर्की व जब्ती भी की जाएगी।

परीक्षा कार्य में लगे किसी भी प्राधिकृत व्यक्ति या कर्मचारी द्वारा समय से पूर्व प्रश्न पत्र खोलना, गोपनीय सूचना साझा करना या ओएमआर शीट के साथ छेड़छाड़ करना गंभीर अपराध है। परीक्षा की पूरी प्रक्रिया के के दौरान होने वाली हर गतिविधि का सटीक समय और तारीख वीडियो फुटेज पर ही अंकित रहेगी। परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में स्थित साइबर कैफे एवं ई-मित्र केंद्रों को परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखा जाएगा। परीक्षा परिसर में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

कोटा उत्तर वार्ड 56 - नालियां टूटी, चैंबर खुले, घाटों पर नहीं सुरक्षा के कोई इंतजाम
कोटा। वार्ड की गलियों में गंदगी, शहर के वार्ड 56 के एरिया का एक क्षेत्र कोलीपाड़ा लाला जी का घाट जो चम्बल किनारे बसा हुआ है यह इलाका रिवरफ्रंट के नजदीक है। फ्रंट के कार्य के दौरान नदी पर घाट बनाए गए थे। इनकी स्थिति बहुत खराब हो रही है। वहां ना ही सुरक्षा के कोई  इंतजाम किए हुए है। नी अन्य कोई। वहा कभी भी जनहानि हो सकती है। वार्ड में आने वाले क्षेत्रों की नालियों कि स्थिति भी बहुत खराब है जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्ड में लगी रोड़ लाइटें चालू नहीं होने से गलियों में अंधेरा रहता है। वार्डवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही घाट के किनारे बनाए गए चैम्बर खुले पड़े हुए हैं। इससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। अंदरूनी इलाके के तो हाल बेहाल हैं। कचरा गाड़ी आती नहीं है। गलियों में नालियों की सड़ांध आती है। लोग परेशान हैं।

वार्ड का एरिया
दूधाधारी मन्दिर, कोलीपाड़ा, इमली चौक, बड़ का चौक, सिगमा विद्यालय, जैन मन्दिर, नमक गली से करबला का आंशिक भाग।

वार्ड में तारों का जाल
वार्ड की गलियों में बिजली के खंभे से जो तार निकल रहे हैं वे घरों के उपर से गुजर रहे हंै। बारिश के समय हादसा होने का डर बना रहता है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराया पर कोई ध्यान नहीं देता है।
- आतिफ हसन, वार्डवासी

सड़कों के हाल बेहाल
कई सालों से सड़कों को सही नहीं करवाया गया। सीवरेज चेम्बर बनाने के दौरान सड़कों को खोदा गया था। काम पूरा होने के बाद सड़कों को उसी हालत में छोड़ दिया गया। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- शंकर प्रजापती, वार्डवासी

राशन की दुकान नहीं
वार्ड में राशन कि दुकान नहीं होने से राशन लेने दूसरे  वार्ड में जाना पड़ता है। इससे सभी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- अरविन्द मिश्रा, वार्डवासी

तंग गालियां बनी परेशानी
कोलीपाड़ा व करबला बस्ती की तंग गालियों में कचरा गाड़ी नहीं आती, और ना ही वहां हॉर्न बजाती है जिससे कचरा दिनभर घर पर ही रखा रहता है।  मैन रोड पर जो डस्टबिन है उसमें डालने जाना पड़ता है। नालियां भी दो या तीन दिन में साफ होती है। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- कन्या बाई, वार्डवासी

इनका कहना है
वार्ड में कई विकास कार्य करवाएं गए हैं। जो काम अधूरे हंै उनका भी कार्य पूर्ण करवा दिया जाएगा।
- परवेज अख्तर, वार्ड पार्षद

दिल्ली क्या, बूंदी में भी लोग मर जाएं तो इन्हें क्या?
बून्दी। नई दिल्ली में बेसमेंट में संचालित लाइब्रेरी में तीन छात्र-छात्राओं की मौत की घटित घटना के बाद फौरी कार्यवाही करते हुए नगर परिषद की अग्निशमन दस्ते ने बूंदी शहर मे जगह जगह चल रहे बेसमेंटों की जांच कर किसी भी प्रकार  की गतिविधि नहीं करने के दिशा निर्देश दिए। हालांकि शहर मे जगह जगह बने बेसमेंटों में अधिकांश अवैध रूप से बनाए गए हैं, जिनमें अवैध रूप से ही लाइब्रेरी, कैफे, पैथोलॉजी लैब, जिम, रेस्टोरेंट सहित कई व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हैं। इनके पास अनापत्ति प्रमाण पत्रों सहित फायर सेफ्टी के कोई सुरक्षा इंतजाम भी उपलब्ध नहीं हैं और नहीं इनके पास किसी वाहन पार्किंग के कोई उपयुक्त व्यवस्था है, ऐसे में इनके बाहर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।

बेसमेंट की जांच कर समझाइश की
बुधवार को नगर परिषद आयुक्त के निर्देश पर सहायक अग्निशमन अधिकारी अब्दुल मतीन मंसूरी के नेतृत्व में  अग्निशमन दस्ते ने बहादुर सर्किल के पास देव क्लास, लंका गेट पर चाणक्य लाइब्रेरी, कोटा रोड स्थित जय महावीर एवं श्री महावीर आइसक्रीम फैक्ट्री सहित अन्य जगह पर बेसमेंट में जांच की। इस दौरान जांच करते हुए मौके पर बेसमेंट में संचालित गतिविधि को समझाइश कर बंद करवाया गया और आगे से बेसमेंट में किसी भी प्रकार की गतिविधि नहीं करने के लिए निर्देश दिए।

सख्त कार्यवाही की चेतावनी, लेकिन आदेश की पालना में लचर रवैया
बुधवार को नगर परिषद आयुक्त के निर्देश पर फोरी कार्यवाही करते हुए सहायक अग्निशमन अधिकारी अब्दुल मतीन मंसूरी सख्त कार्यवाही की बात कह रहे हैं। लेकिन इनकी सख्त कार्यवाही कैसी हैं, इसकी बानगी पूर्व में शहर में घटित अग्निकांड के बाद स्वयं के द्वारा दिए गए नोटिसों की पालना तक नहीं करवा पाए हैं। इनसे बात किए जाने पर कार्यवाही के नाम पर गोलमोल जवाब देते हुए सख्त कार्यवाही की बात दोहराई जाती हैं, लेकिन बिना फायर एनओसी के लगातार शहर मे व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही है। शायद प्रशासन और नगर परिषद को शहनाई मैरिज गार्डन जैसे किसी बड़े हादसे का इंतजार हैं।

इनका कहना है
बेसमेंट में अवैध रूप से चल रही गतिविधियों के खिलाफ आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी। पालना नहीं करने वालों पर नगर परिषद बूंदी द्वारा सख्ती के साथ सीज की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
- अब्दुल मतीन मंसूरी, सहायक अग्निशमन अधिकारी नगर परिषद बून्दी

बारिश में पर्यटक और सावन में भक्तों की जान पर जोखिम
कोटा। मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में चट्टानों की कराइयों में स्थापित गरड़िया महादेव ऐतिहासिक धार्मिक पर्यटन स्थल है। यहां महादेव के दर्शन व प्रकृति के विहंग्म स्वरूप से रुबरू होने बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। लेकिन, वन विभाग द्वारा यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। जिससे इनकी जान संकट में रहती है। बरसात में जान का जोखिम और बढ़ जाता है। हालात यह हैं, चंबल नदी से 300 फीट ऊंचे पहाड़ों की चट्टानें सेल्फी प्वाइंट बन गई, जहां सुरक्षा के लिहाज से रेलिंग तक नहीं है और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए। जबकि, पूर्व में यहां कई हादसे हो चुक है, लोग जान भी गंवा चुके हैं। इसके बावजूद मुकुंदरा प्रशासन द्वारा खतरों को अनदेखा किया जा रहा है। सावन की शुरुआत होने के साथ ही श्रद्धालुओं का यहां पहुंचना शुरू हो जाएगा। ऐसे में विभाग को सुरक्षा के लिहाज से जरूरी कदम उठाना चाहिए।

सुरक्षा दीवार और रेलिंग नहीं होने रहता जोखिम
रावतभाटा रोड स्थित गरड़िया महादेव में जोखिमभरी जगहों पर वन विभाग के सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं रहते। जिसका फायदा उठाकर लोग हनुमान मंदिर के पीछे चट्टानों पर फोटोग्राफी करते हैं। जबकि, इन चट्टानों की चंबल नदी से ऊंचाई करीब 300 फीट है। इसके बावजूद लोगों को रोकने के लिए न तो सुरक्षा दीवार बनाई गई और न ही रेलिंग लगवाई। हालात यह हैं, जाने अनजाने में लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं और उन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है।

पैर फिसला तो जान बचना मुश्किल
चंबल की कराइयों में उतरने के लिए बरसों पुरानी सीढ़ियां बनी हुई है, जिसका आधा हिस्सा टूट चुका है। इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डाल उबड़-खाबड़ चट्टानों को पार कर कुंड तक पहुंच रहे हैं। जबकि, यहां जाना मौत को दावत देना जैसा है। वन्यजीव प्रेमियों का कहना है, कराइयों से गुजर रही नदी में अवैध मतस्य आखेट होता है। ऐसे में कुंड के आसपास वाले इलाके में संदिग्ध गतिविधियां होती है। जिसकी रोकथाम के लिए कोई का कोई ध्यान नहीं है।

इन स्थानों पर खतरा
पगमार्क फाउंडेशन के संस्थापक देवव्रत सिंह हाड़ा ने बताया कि गरड़िया महादेव मंदिर के गर्भ गृह तक पहुंचने से पहले ऊपर की ओर हनुमान मंदिर आता है। जिसके पीछे खुली चट्टान है। जहां लोगों की आवाजाही रहती है। महादेव के मंदिर की ओर जाने वाली सीढ़ियों के राइट साइड में पहला झरना आता है, जो करीब 250 फीट ऊंचे पहाड़ से गिरता है। जहां लोगों को रोकने के लिए कोई  इंतजाम नहीं है। इसी तरह मंदिर की अंतिम सीढ़ियों के उल्टे हाथ पर सुरक्षा दीवार टूटी हुई है, जिससे लोग कराइयों में स्थित कुंड की तरफ उतरने की कोशिश करते हैं। इन सभी जगहों पर वन विभाग को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करना चाहिए।

गरड़िया की तरह हो गेपरनाथ का विकास
गेपरनाथ महादेव धार्मिक पर्यटन स्थल है, जो प्रकृति का अलौकिक सौंदर्य से परिपूर्ण है। दूर-दराज से लोग महादेव के दर्शन को आते हैं। वहीं, एशिया की सबसे बड़ी वल्चर कॉलोनी भी यहीं है। ऐसे में वन विभाग को टिकट लगाकर पर्यटकों के लिए खोला जाना चाहिए ताकि, पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। हालांकि, इससे पहले सभी जरूरी सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किया जाएं।
- एएच जैदी, नेचर प्रमोटर

चंबल नदी किनारे जंगल की खूबसूरत वादियों के बीच महादेव का मंदिर स्थापित है, जो ऐतिहासिक होने के साथ आस्था का केंद्र भी है। दूरदराज से लोग महादेव के दर्शन को यहां आते हैं। वहीं, बर्ड्स रिसर्च के लिए कई शोधार्थी भी आते हैं। जिस तरह गरड़िया के विकास पर ध्यान दिया गया वैसे ही विभाग को गेपरनाथ को भी विकसित करना चाहिए।
- रवि नागर, रिसर्चर वाइल्ड लाइफ

संभावित खतरों वाली जगहों पर रैलिंग लगवाने के लिए एस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। जैसे ही बजट प्राप्त होगा वैसे ही तुरंत रैलिंग लगवाई जाएगी। वहीं, चेतावनी बोर्ड दो तीन दिनों में लगवा दिए जाएंगे। वनकर्मी यहां नियमित गश्त करते हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर समय समय पर कार्रवाई भी करते हैं।
- जनक सिंह, क्षेत्रिय वन अधिकारी, बोराबास रैंज, मुकुंदरा टाइगर रिजर्व

रामदेवरा मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीएम गहलोत ने ली अहम बैठक
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रामदेवरा मेले में भाग लेने के लिए आ रहे पैदलयात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने पाली में रोहट के पास हुए सड़क हादसे में श्रद्धालुओं के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पैदलयात्रियों की सुरक्षा हेतु प्रशासन सभी आवश्यक कदम उठाए ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं की रोकथाम हो सके। उन्होंने कहा कि रामदेवरा मेले में आ रहे पैदल यात्रियों के लिए जहां संभव हो कॉरिडोर बनाकर उनकी पालना सुनिश्चित कराई जाए। जिन जिलों से पैदलयात्री गुजर रहे हैं वहां जिला कलक्टर उच्च अधिकारियों के साथ नियमित बैठक कर सभी तरह की पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

पैदलयात्रा के सफल आयोजन के लिए प्रशासन रहे चाक-चौबंद
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से चाक-चौबंद रहे। अधिक आवाजाही वाले जिलों में प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाकर शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले तथा ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाए। इसके लिए आवश्यकतानुसार मोबाइल यूनिट व नाकों की स्थापना की जाए। उन्होंने कहा कि पैदलयात्रियों को अधिक से अधिक रेडियम टेप व रिबन का वितरण किया जाए, जिन्हें बैग पर चिपकाकर या हाथ में पहनकर रात में चलते समय हादसों से बचा जा सके।

गहलोत ने कहा कि जहां आवश्यक हो ओवरस्पीडिंग पर काबू पाने के लिए सड़कों पर अस्थाई स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं तथा स्पीड-लिमिट के साइनबोर्ड भी लगाए जाएं। यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर एम्बुलेंस की पुख्ता व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि थोड़ी-थोड़ी दूरी पर सहायता कैम्प्स के माध्यम से प्रशासन द्वारा सुरक्षित पैदल यात्रा हेतु श्रद्धालुओं के लिए लाउड स्पीकर पर आवश्यक सावधानियों का प्रचार किया जाए। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि पैदलयात्रियों के शिविर सड़क के किनारे से पर्याप्त दूरी पर बनाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को पैदलयात्रा के मार्गों पर ओवरलोड वाहनों पर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

कावड़ यात्रा की तरह रामदेवरा मेले का हो सफल आयोजन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन द्वारा हाल ही में कावड़ यात्राओं का शानदार प्रबंधन किया गया है, जिससे बिना किसी अप्रिय घटना के कावड़ यात्राओं का आयोजन संपन्न हुआ। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह त्यौहारों और मेलों का समय है। रामदेवरा मेले में प्रदेशभर तथा पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। पिछले दो साल कोविड महामारी की वजह से मेले का आयोजन स्थगित रहने के कारण इस वर्ष श्रद्धालु सामान्य से अधिक संख्या में आ रहे हैं। अतः प्रशासन का कर्तव्य है कि कावड़ यात्राओं के समान ही रामदेवरा मेले का भी सुरक्षित एवं व्यवस्थापूर्वक आयोजन करवाया जाए।