Ramdevra fair - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रामदेवरा मेले में लगेगा 33 दिवसीय नेत्रकुम्भ : एक लाख लोगो की होगी नेत्र जांच, सवा लाख चश्मे बाटेंगे
जयपुर। पोकरण के रुणिचा लोक देवता बाबा रामदेव मेले में 1 अगस्त से 2 सितम्बर तक  33 दिवसीय नेत्र जाँच एवं उपचार शिविर का आयोजन होगा। शिविर सक्षम संस्था जयपुर,  राजस्थान सरकार एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया जायेगा। सक्षम संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉ क्षमाशील गुप्त ने आरएसएस के सेवा सदन में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया लगभग 6 एकड़ भूमि पर सात जर्मन हैंगर बनाये जायेगें। इसमें 50 ओ.पी.डी., चश्माघर, रिशेप्शन हॉल, चिकित्सक एवं स्टॉफ आवास, भोजन आदि की व्यवस्था की जायेगी। इस मेगा कैम्प में प्रतिदिन 4-5 हजार श्रृद्धालुओं की नेत्र जाँच, दवा वितरण तथा चश्मा बनाकर देने की व्यवस्था रहेगी।

इस नेत्रकुम्भ शिविर का लक्ष्य 1.25 लाख लोगों की नेत्र जाँच एवं दवा वितरण तथा लगभग 1 लाख लोगों को हाथों-हाथ चश्मा उपलब्ध कराने का रखा गया है। जिन मरीजों को मोतिया बिन्द तथा अन्य ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उनके लिए उनके निवास स्थान के नजदीक सरकारी एवं प्राईवेट अस्पतालों में निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की जायेगी। रामदेवरा नेत्रकुम्भ में इस शिविर के सफल संचालन हेतु प्रतिदिन 20 नेत्र रोग विशेषज्ञ, 50 ऑप्टोमेट्रिस्ट तथा लगभग 300 कार्यकर्ता तैनात रहेंगे। सक्षम संस्था जयपुर द्वारा पिछले तीन कुम्भ के मेलों में इस नेत्रकुम्भ महाशिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें 4.86 लाख लोगों की नेत्र जाँच, 3.56 लाख लोगों को चश्मा वितरण एवं 40 हजार लोगों के आँखों का ऑपरेशन किया गया था।

जातरुओं की आड़ में आई चोरों की गैंग पर संदेह
जोधपुर। शहर में रामदेवरा मेला अब परवान चढऩे लगा है। जातरूओं की आड़ में चोरों की गैंग भी घुस आई है। जोकि पिछले पांच सात दिनों में घरवालों की मौजूदगी में चोरियां कर रही है। एक बार फिर सूरसागर इलाके में रावटी में एक मकान में सेंध लगाकर वहां से ढाई तीन लाख के जेवर और 35 हजार की नगदी चुरा ले गए। पीडि़त ऑटो चालक बताया गया है। इधर कमिश्ररेट के जिला पूर्व में भी लगातार बनाड़, डांगियावास और मंडोर इलाके में चोरी की घटनाएं हो रखी है। पुलिस संभवत: सोमवार शाम तक इसमें कोई बड़ा खुलासा कर सकती है। चोरों की एक गैंग को पकड़ा गया है।

कमिश्ररेट में अब रामदेवरा मेला चरम पर आ पहुंचा है। 29 अगस्त को बाबा की बीज पर मेला भरेगा। मगर जातरूओं का रैला अब दिनोंदिन बढ़ रहा है। ऐसे मेें इनकी आड़ में चोर गिरोह भी आया है। सप्ताह भर में एक दर्जन घरों में घरवालों की मौजूदगी में चोरियां कर लाखों का माल बटोर ले गए है। इधर जिला पश्चिम में देवनगर में पांच सात घरों में चोरी की घटनाएं हुई। वहीं सूरसागर हलके में शनिवार-रविवार की मध्य रात में ऑटो चालक पूनाराम पुत्र कानाराम सांसी के मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से सोने का झूमका, नाक की फिणियां, सोने का हार, चांद का कंदोरा, पायलें, एक छड़ा जोड़ी और 35 हजार की नगदी चुरा ले गए। पुलिस ने इस वारदात में भी जातरूओं की आड़ में आई गैंग पर संदेह जाहिर किया है।

रामदेवरा मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीएम गहलोत ने ली अहम बैठक
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रामदेवरा मेले में भाग लेने के लिए आ रहे पैदलयात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने पाली में रोहट के पास हुए सड़क हादसे में श्रद्धालुओं के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पैदलयात्रियों की सुरक्षा हेतु प्रशासन सभी आवश्यक कदम उठाए ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं की रोकथाम हो सके। उन्होंने कहा कि रामदेवरा मेले में आ रहे पैदल यात्रियों के लिए जहां संभव हो कॉरिडोर बनाकर उनकी पालना सुनिश्चित कराई जाए। जिन जिलों से पैदलयात्री गुजर रहे हैं वहां जिला कलक्टर उच्च अधिकारियों के साथ नियमित बैठक कर सभी तरह की पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

पैदलयात्रा के सफल आयोजन के लिए प्रशासन रहे चाक-चौबंद
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से चाक-चौबंद रहे। अधिक आवाजाही वाले जिलों में प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाकर शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले तथा ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाए। इसके लिए आवश्यकतानुसार मोबाइल यूनिट व नाकों की स्थापना की जाए। उन्होंने कहा कि पैदलयात्रियों को अधिक से अधिक रेडियम टेप व रिबन का वितरण किया जाए, जिन्हें बैग पर चिपकाकर या हाथ में पहनकर रात में चलते समय हादसों से बचा जा सके।

गहलोत ने कहा कि जहां आवश्यक हो ओवरस्पीडिंग पर काबू पाने के लिए सड़कों पर अस्थाई स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं तथा स्पीड-लिमिट के साइनबोर्ड भी लगाए जाएं। यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर एम्बुलेंस की पुख्ता व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि थोड़ी-थोड़ी दूरी पर सहायता कैम्प्स के माध्यम से प्रशासन द्वारा सुरक्षित पैदल यात्रा हेतु श्रद्धालुओं के लिए लाउड स्पीकर पर आवश्यक सावधानियों का प्रचार किया जाए। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि पैदलयात्रियों के शिविर सड़क के किनारे से पर्याप्त दूरी पर बनाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को पैदलयात्रा के मार्गों पर ओवरलोड वाहनों पर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

कावड़ यात्रा की तरह रामदेवरा मेले का हो सफल आयोजन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन द्वारा हाल ही में कावड़ यात्राओं का शानदार प्रबंधन किया गया है, जिससे बिना किसी अप्रिय घटना के कावड़ यात्राओं का आयोजन संपन्न हुआ। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह त्यौहारों और मेलों का समय है। रामदेवरा मेले में प्रदेशभर तथा पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। पिछले दो साल कोविड महामारी की वजह से मेले का आयोजन स्थगित रहने के कारण इस वर्ष श्रद्धालु सामान्य से अधिक संख्या में आ रहे हैं। अतः प्रशासन का कर्तव्य है कि कावड़ यात्राओं के समान ही रामदेवरा मेले का भी सुरक्षित एवं व्यवस्थापूर्वक आयोजन करवाया जाए।