HJU Jaipur - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हंगामा: छात्रों ने कहा-अतिथियों के हाथों से नहीं दिलवाई जा रही डिग्रियां, विद्यार्थियों के काफी विरोध के बाद आयोजन फिर से शुरू हुआ और डिप्टी सीएम डॉ. बैरवा ने डिग्रियां बांटी
जयपुर। हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह बुधवार को आरआर्ईसी में हंगामी की भेंट चढ़ गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अतिथियों के हाथों से डिग्रियां नहीं मिलने से नाराज  होकर विरोध कर दिया। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि ‘उन्हें डिग्रियां देने के लिए बुलाया गया, लेकिन अतिथियों के हाथों से डिग्रियां नहीं दी जा रही हैं। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी जब जाने लगे तो छात्रों ने उनसे आग्रह किया कि उनके साथ डिग्रियां देने में भेदभाव किया जा रहा है।

राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष का काफिला तो निकल गया, लेकिन विद्यार्थियों ने उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द्र बैरवा का घेराव कर नारेबाजी करने लगे। छात्र नेता विकास चौधरी, मनीष चौधरी, कोमल चौधरी सहित अन्य ने बताया कि हमें डिग्रियां देने के लिए बुलाया गया, लेकिन बाद में कहा कि विश्वविद्यालय से ले लेना।

271 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं: समारोह में 271 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। राज्यपाल बागडे ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल शैक्षणिक उपलब्धि का उत्सव नहीं बल्कि जीवन में नई शुरुआत का प्रतीक है। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष देवनानी, विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने भी सम्बोधित किया। कुलगुरु प्रो. नन्द किशोर पाण्डेय ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों पर विस्तृत प्रकाश डाला।

एचजेयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित
जयपुर। हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्‍वविद्यालय (एचजेयू) में मंगलवार को अकादमिक सत्र 2024-25 के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार प्रताप राव उपस्थित रहे। प्रताप राव ने पत्रकारिता और मीडिया उद्योग में आ रहे बदलावों के बारे में विद्यार्थियों से विचार साझा किये और कहा कि लोकतंत्र में चौथे स्‍तंभ के रूप में मीडिया को मिली भूमिका बखूबी निभाने के लिए पत्रकारों को सजग रहना होगा।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राव ने कहा कि उद्देश्यपूर्ण पत्रकारिता के बिना कोई भी पत्रकार समाज और जनता की आवाज़ नहीं बन सकता। आज पत्रकारिता के पेशेवर मानकों में गिरावट आने के कारण पत्रकारों की प्रतिष्ठा भी घट रही है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और संस्कृति के बड़े लक्ष्यों को ध्यान में रखकर पत्रकारिता करनी होगी तभी पत्रकारिता की पेशेवर गिरावट को रोका जा सकता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्‍वविद्यालय के कुलसचिव भंवर लाल मेहेरडा ने कहा की जीवन में गंभीरता और अनुशासन के माध्यम से कठिन से कठिन लक्ष्य को भी हासिल किया जा सकता है। बिना अनुशासन के कोई भी सफलता संदिग्ध हो जाती है। उन्‍होंने नव प्रवेशित विद्यार्थियों से कहा कि मोबाइल का उपयोग सीमित कर किताबें और पत्र-पत्रिकाएं ज्‍यादा से ज्‍यादा बढ़नी चाहिए। इस अवसर पर विश्‍वविद्यालय में नई शिक्षा नीति (एनईपी) प्रभारीडॉ. मनोज कुमार लोढा ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के बारे में कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। कार्यक्रम का संचालन अकादमिक एवं प्रशासनिक समन्वयक डॉ. रतन सिंह शेखावत ने किया। इस अवसर पर पत्रकारिता संकाय की डीन डॉ. ऋचा यादव, जनसंचार संकाय के डीन डॉ. अनिल मिश्र और न्‍यू मीडिया विभाग की अध्‍यक्ष डॉ. शालिनी जोशी भी उपस्थित रहे।

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विवि में नई कुलपति ने संभाला कार्यभार
जयपुर। हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्‍वविद्यालय की नवनियुक्‍त कुलपति प्रोफेसर सुधी राजीव ने 15 अगस्‍त को खासाकोठी स्थित अकादमिक परिसर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। विश्‍वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति डॉ. देव स्‍वरूप ने उनको कार्यभार सौंपा। डॉ. देव स्‍वरूप वर्तमान में डॉ. भीमराव अंबेडकर विधि विश्‍वविद्यालय के कुलपति हैं।

इस अवसर पर अकादमिक परिसर में शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनका स्‍वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रोफेसर सुधी ने झंडारोहण किया और उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों को संबोधित किया। प्रो. सुधी ने कहा कि पत्रकारिता और जनसंचार अंतर-अनुशासनात्‍मक विषय है और इसका दूसरे विषयों से गहरा संबंध है। उनका लक्ष्‍य विश्‍वविद्यालय को नई अकादमिक ऊंचाइयों पर ले जाना है। डॉ. सुधी ने कहा कि विश्‍वविद्यालय की पहचान वहां का समृद्ध पुस्‍तकालय और वहां पर होने वाला शोधकार्य है। उनकी कोशिश विश्‍वविद्यालय को जनसंचार और मीडिया क्षेत्र में शोध का एक बेहतरीन संस्‍थान बनाने की रहेगी। प्रख्‍यात शिक्षाविद् प्रो. सुधी जयनारायण व्‍यास विश्‍वविद्यालय, जोधपुर में अंग्रेजी विभाग की अध्‍यक्ष रही हैं। इस अवसर पर अकादमिक परिसर की समन्‍वयक शालिनी जोशी ने कहा कि हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्‍वविद्यालय को पहली महिला कुलपति के रूप में प्रख्‍यात शिक्षाविद् मिली हैं। यह गर्व का विषय है। उनके मार्गदर्शन में यह नवस्‍थापित विश्‍वविद्यालय तेजी से अकादमिक ऊंचाइयों को प्राप्‍त करेगा।