Painting Exhibition - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हवा महल में रंगों और कैमरे का संगम, पेंटिंग एवं फोटोग्राफी प्रदर्शनी ने जयपुर में बिखेरी कला की छटा
जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर के हवामहल में कला प्रेमियों के लिए पेंटिंग एवं फोटोग्राफी प्रदर्शनी लगाई गई है। मंगलवार तक आयोजित इस प्रदर्शनी में रंगों, रेखाओं और कैमरे की बारीकियों के माध्यम से सृजनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन किया जा रहा है।

यह प्रदर्शनी जयपुर की कला संस्था के सहयोग से आयोजित की गई है। प्रदर्शनी में विभिन्न कलाकारों की पेंटिंग्स और फोटोग्राफ्स प्रदर्शित किए गए हैं, जो समकालीन कला और प्रकृति की विविध भावनाओं को अभिव्यक्त करते हैं। सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक आमजन के लिए खुली यह प्रदर्शनी कला प्रेमियों को एक नया अनुभव प्रदान कर रही है।

विरासत की पृष्ठभूमि में आधुनिक कला :

हवा महल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में आयोजित यह आयोजन परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम प्रस्तुत कर रहा है।

कला को मिला नया मंच :

आयोजकों के अनुसार, इस प्रदर्शनी का उद्देश्य स्थानीय और उभरते कलाकारों को मंच प्रदान करना तथा कला के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कला प्रेमियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जयपुर की सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करने वाला कदम बताया।

गोविंद देव जी मंदिर में हुआ आयोजन : पेंटिंग प्रदर्शनी और स्वच्छता कैंपेन में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
जयपुर। नगर निगम हेरिटेज, डिजिटल बाल मेला और फ्यूचर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकला प्रदर्शनी और स्वच्छता कैंपेन गुरुवार को आयोजित हुआ। प्रदर्शनी और कैंपेन की शुरूआत गोविंद देवजी मंदिर प्रांगण में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस स्वच्छता कैंपेन में हेरिटेज नगर निगम के कमिश्नर अरूण हसीजा बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम ‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ अभियान के तहत आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने बच्चों की प्रदर्शनी को अद्भुत बताया। उन्होने बताया कि शहर को साफ रखने में बच्चों का बड़ा योगदान होता है।

वहीं नगर निगम के कमिश्नर अरुण हसीजा ने इस पहल की सराहना की। डिजिटल बाल मेला की जाह्नवी शर्मा ने बताया कि बच्चों ने पेंटिंग प्रदर्शनी में अपने शहर को सुंदर रखने का संदेश दिया। साथ ही चित्रों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक भी किया। इसके साथ ही मंदिर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की जानकारी भी लोगों के साथ साझा की गई। कौन बनेगा बाल पार्षद अभियान के तहत हर वार्ड में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान बच्चों की ओर से चलाया जा रहा है। जल्द ही बाल पार्षदों की एक विशेष साधारण सभा की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

एग्जीबिशन में बिखरे ब्लू पॉट्री-कैरीकेचर कला के रंग, अभिषेक शर्मा ने कैनवास पर बनाया भगवान राम का चित्र
जयपुर। जवाहर कला केन्द्र की चतुर्दिक कला दीर्घा में चल रही देश के 40 युवा कलाकारों की पेन्टिंग एग्जीबिशन कला हर जगह के दौरान कई कलात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। इस मौके पर बड़ी संख्या में शहर के कला प्रेमियों और कलाकारों ने गैलरी विजिट की और वहां प्रदर्शित कलाकृतियों और आयोजित की जा रही विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का लुत्फ  उठाया। एग्जीबिशन के क्यूरेटर मितुल अग्रवाल ने बताया कि इस मौके पर जयगढ़ पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट की असिसटेंट डायरेक्टर डॉ. चांदनी चौधरी और सिटी पैलेस जयपुर की सीनियर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव गुरशीन कौर ने एग्जीबिशन की विजिट की और कलाकारों की कला प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए भविष्य में युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करने वाले ऐसे आयोजन और अधिक आयोजित करने की आवश्यकता जताई।

इस मौके पर अभिषेक शर्मा ने ग्लास पेन्टिग, ब्लू बॉट्री और कैरीकेचर वर्कशॉप आयोजित की, जिसमें 20 कलाकारों ने इस विधाओं को सीखने में अपनी रूचि का इजहार किया। अभिषेक ने इन कलाकारों से कुम्हार की चाक पर ब्लू पॉट्री के बेसिक आर्टिफेक्ट्स तैयार करवाए। उन्होंने कलाकारों को पानी और मिट्टी का रेशो बताया। साथ ही फ्लावर पॉट और बाउल आदि बनवाए। उन्होंने कैरीकेचर विधा के बारे में बताते हुए प्रतिभागियों से वहां आ रहे लोगों को सामने बिठाकर उनके कैरीकेचर तैयार करवाए साथ ही कैरिकेचर में आंख, नाक और गालों की शेप बनाने की रीति भी समझाई।

पेंटिंग बनाने का बेहतरीन जरिया है रंगों की दुनिया में कला को तराशना : डॉ. महाजन
जयपुर। जयपुर की मशहूर रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सुषमा महाजन की कलाकृतियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन रविवार को जवाहर कला केंद्र की अलंकार गैलरी में हुआ। इस मौके पर पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा के मुख्य आतिथ्य में तीन दिवसीय प्रदर्शनी वाइब्रेंट ह्यूज की शुरुआत हुई। अरोड़ा ने डॉ. महाजन की कलाकृतियों का अवलोकन करते हुए कहा कि वे अभिभूत है ऐसी कला को निहार कर। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में होते हुए भी वाटर कलर्स की ऐसी कलाकृतियां जो संवेदनाओं के दार्शनिक चिंतन को दर्शाती हुई है, अलौकिक है। इस अवसर पर मौजूद जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने कलाकृतियों को निहारते हुए कहा कि ऐसी जीवंत कलाकृति निश्चित तौर पर जीवन में रंगों के संतुलन के साथ आंतरिक स्थायित्व एवं अनुशासन को दर्शाती है। फिल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य, फिल्म एक्टर एवं निर्देशक अशोक बांठिया ने कलाकृतियों से अभिभूत होकर कहा कि रंगों का ऐसा संयोजन प्रदर्शनी के नाम वाइब्रेंट ह्यूज को साकार करता हुआ नजर आ रहा है।

पेंटिंग्स में दिखा नेचर लव
डॉ. महाजन की कलाकृतियों में नेचर लव देखने को मिला। प्रदर्शनी में प्राकृतिक एवं मानव रचित विविधताओं को शामिल किया गया। उनकी  54 कलाकृतियों में बहुत सारे श्वान, घोड़े, हाथी, खरगोश और गिलहरियां ऐसे अठखेलियां करते दिखाई देती है, जैसे की मानों वह पेंटिंग नहीं सजीव हो। उन्होंने वनस्पतियों और वास्तुकला के साथ कलात्मक ढंग से रंगों के साथ एक खूबसूरत रूप देने का भी बेहतरीन प्रयास किया है। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय संस्कृति के साथ विदेशी विविधता को दर्शाती वाटर कलर्स के जरिए बहुत गहराई के साथ तैयार की गई है।

प्रदर्शनी के माध्यम से सकारात्मक जीवन शैली का दिया सन्देश
डॉ. महाजन ने कहा कि पेंटिंग उनके जीवन का वो अहम हिस्सा है, जिसे वे अपने जीवन में सकारात्मकता का सबसे बड़ा जरिया समझती है। अब तक देशभर के कई हिस्सों में अपने पेंटिंग्स की सोलो प्रदर्शनी लगा चुकी हूं। विनय शर्मा सहित शहर की कला जगत की नामचीन हस्तियों ने भी शिरकत की। प्रदर्शनी मंगलवार शाम 7 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेंगी।

डॉ. मीणा के चित्रों की प्रदर्शनी का दिल्ली में उद्घाटन
नई दिल्ली। लोधी रोड स्थित इंडिया इंटर्नैशनल सेंटर में आयोजित राजस्थान के कोटा जिले के प्रसिद्ध युवा चित्राकार डॉ. मदन मीणा द्वारा चित्रांकित पेटिंग्स की प्रदर्शनी का उद्घाटन मालविका सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर मालविका सिंह ने कहा कि डॉ. मदन द्वारा कला के क्षेत्र में किए गए इस बेजोड़ कार्य से राजस्थानी कला और संस्कृति के अनभिज्ञ परंतु महत्वपूर्ण पहलुओं को देश दुनिया तक पहुंचाने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. मदन द्वारा अपनी कला के माध्यम से किए सामाजिक सरोकार के कार्यों से राजस्थान के दूरस्थ इलाकों में बसे कला सिद्धहस्त समाजों की महिलाओं और कलाकारों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना काम दिखाने के अवसर मिले हैं जो सराहनीय है।

डॉ. मीणा द्वारा आयोजित इस सात दिवसीय चित्र प्रदर्शनी में उनके द्वारा राजस्थान की स्थानीय कला और सांस्कृतिक धरोहरों के साथ-साथ हुनरबंद शिल्प समुदायों की कला और हस्तकौशल पर किए गए शोध कार्यों पर आधारित है। डॉ. मीणा द्वारा किये गये करीब दस वर्ष के शोध एवं कला परिश्रम से तैयार इन पेटिंग्स में विशेष रूप से गुलाबी नगरी जयपुर के पूर्व महाराजा और आधुनिक जयपुर के वास्तुकार जयसिंह द्वितीय द्वारा हस्तसिद्ध कलाकारों की कला को आश्रय देने के लिए बसाई गई बस्तियों व कारख़ानों को भौगोलिक परिपेक्ष्य में पेटिंग्स के माध्यम से बखूबी दर्शाया गया है। साथ ही झालावाड व कोटा से जुड़ी संस्कृति को भी दर्शाया गया है।

डॉ. मीणा ने बताया कि रंग-बिरंगी कला और सांस्कृतिक धरोहर के धनी राजस्थान में कला के विकास का राज वहां की भौगोलिक परिस्थितियों एवं कलाकारों को राज्यश्रय और सामाजिक सरक्षण उनकी रूचि का विषय रहा है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा बनाई गई इन पेटिंग्स के माध्यम से जयपुर की ‘पुरानी बस्ती’ पन्निगर आदि ऐतिहासिक महत्व के साथ-साथ वर्तमान में इन जगहों पर काम करने वाले कलाकारों की कला और उनके जीवन को देश ओर दुनिया के समक्ष पेश किया गया है। इस दिशा में वे लगातार शोध कार्य कर रहे है जिसे भविष्य में पेटिंग्स के माध्यम से दर्शाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जयपुर की ‘‘पुरानी बस्ती’’ के ब्लोक प्रिंटर्स और रंगाई के इतिहास, सोना और चांदी के वर्क बनाने वाले ‘‘पन्निगर’’ जैसे समुदायों के हुनर को दर्शाया गया है। उन्होंने बताया कि आज इन ऐतिहासिक कला-बस्तियों में कुछ ही परिवार अपनी परम्परा को जीवित रखे हुए है। परन्तु वास्तव में यहां पर कला अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है।

प्रदर्शनी की अन्य पेटिंग्स में राजस्थान की स्थानीय परम्पराओं एवं बाड़मेर की "अजरख" जैसी जटिल वस्त्र छपाई की कला की ओर भी ध्यान आकर्षित किया गया है। प्रदर्शनी में प्रदर्शित विश्व प्रसिद्ध कोटा डोरिया साड़ियों पर डॉ. मीणा के कला कार्य को बुनाई के माध्यम से दिखाया गया है जो दर्शकों को आश्चर्य चकित करने वाला हुनर है। प्रदर्शनी में पर्यावरण के खतरों की तरफ ध्यान आकर्षित करती पेटिंग्स के साथ-साथ राजस्थान की स्थानीय जनजातियों और अन्य समुदायों की प्राचीन लोक कलाओं को बखूबी तूलिका के रंगों से साकार किया गया है। उल्लेखनीय है कि डॉ. मीणा राजस्थान की लोक परम्पराओं एवं संस्कृति पर आधारित प्रसिद्ध कला-चित्रों का प्रदर्शन देश-विदेश की कई प्रदर्शनियों में कर चुके हैै। इंग्लैंड के ‘‘कैब्रिज यूनिवर्सिटी’’ से सहायता प्राप्त एवं ‘‘फायरबर्ड फाउंडेशन फॉर इन्थ्रोपोलॉजिकल’’ अमेेरिका से फैलोशिप प्राप्त डॉ. मीणा ने राजस्थान की जनजाति की प्राचीन संस्कृति एवं भाषा पर गहरा शोध कार्य किया है। राजस्थान की जनजातियों की महिलाओं पर आधारित कला-चित्रों का प्रदर्शन इससे पूर्व में डॉ. मीणा राजस्थान सहित देश-दुनिया के कई हिस्सों में कर चुके है। कला से जुड़ी फिल्मों के निर्माण के साथ-साथ डॉ. मीणा ‘‘जॉय ऑफ क्रियेटिवटी’’ और ‘‘नरचरिंग वॉल्स’’ एवं ‘‘तेजा  गाथा’’ आदि किताबें भी लिख चुके है। वे जोधपुर के रूपायन संस्थान द्वारा स्थापित ‘‘अरना-झरना मरु संग्रहालय’’ के क्युरेटर रहें हैं। वर्तमान में डॉ. मीणा राजस्थान ललित कला अकादमी के सदस्य और गुजरात स्थित आदिवासी अकैडमी के मानद निदेशक हैं।

चित्रकार प्रतिभा गोयल ने प्रकृति को कैनवास पर उतारा
जयपुर। जयपुर की वरिष्ठ चित्रकार प्रतिभा गोयल ने अपने चित्रों के माध्यम से प्रकृति को साक्षात कैनवास पर उतारकर जनता के दिलों में बसा दिया है। मोर का प्रेम और वात्सल्य, लड़ाई और वर्चस्व, किलकिले की सजगता और उड़ान, स्वर्ण कमल की स्वर्णिम आभा, प्रमातुर तोता, पत्रिंगा का आगमन, व्हाइट आई की उड़ान जैसी पेंटिंग लोगों को कल्पना लोक में ले जाने की प्रेरणा देती हैं। रंगों की चटक आभा, सौम्य टैक्स्चर, सधा हुआ कंपोजिशन, विषय की पारंगतता देखने से मन और आंखों को सुकून मिलता हैं। जवाहर कला केंद्र में आयोजित हुई तीन दिवसीय सुकून प्रदर्शनी की हजारों लोगों ने सराहना की।