CM Gehlot - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सरदारपुरा क्षेत्र में पिछले चालीस साल से मिल रहा है लोगों का प्यार- CM गहलोत
जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि जोधपुर के सरदारपुरा क्षेत्र में उन्हें पिछले करीब 40 सालों से लोगों का प्यार और आर्शीवाद मिल रहा हैं और यही उनकी ताकत है।

आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से जोधपुर के सरदारपुरा से पार्टी उम्मीदवार घोषित होने के बाद अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे गहलोत ने अपने चुनाव प्रचार के दूसरे दिन मंगलवार को मीडिया से यह बात कही। दो दिनों में उनके स्वागत के लिए जिस तरह लोग उमड़ रहे है और उत्साहित है, उससे खुश मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे उन्हें शगुन मिला है और अब वह इस शगुन को लेकर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए जायेंगे।

उन्होंने दशहरे पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह भाग्यशाली है कि जब पहली बार सांसद बने तब से क्षेत्र में लोगों का  आर्शीवाद मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि  जिस तरह छोटे बच्चों में जो उत्साह दिख रहा है और उनमें मेरे प्रति जो भाव एवं प्यार हैं, यह पिछले 40 सालों से चला आ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा ''प्रदेशवासियों का उनके प्रति प्यार, दुलार एवं आशीर्वाद है और उनका आशीर्वाद होगा तभी तो मैं चुनाव में प्रचार कर पाऊंगा।" उन्होंने कहा कि जोधपुरवासियों से प्यार एवं दुलार है और मतदाताओं से पूछ लिया गया है कि उनका आर्शीवाद हो तो वह चुनाव प्रचार के लिए अन्य जगहों पर जाये, यहां के लोगों ने यह ईजाजत दे दी और अब वह प्रदेश के अन्य हर क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए जायेंगे।

उन्होंने कहा कि सरदारपुरा क्षेत्र में इन दो दिनों करीब करीब सभी जगहों कवर कर लिया गया है और कुछ स्थान रह गए उन्हें बाद में बीच में कभी आकर कवर किया जायेगा लेकिन इन दो दिन में उन्हें जो प्यार एवं शगुन मिला है उसे लेकर वह पूरे प्रदेश में जायेंगे।

गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में सुशासन देने के साथ कानून पास किये और एक से बढ़कर एक कई ऐतिहासिक योजनाएं दी है, जिनका प्रदेश के लोगों को फायदा और राहत पहुंची है। उन्होंने कहा कि उनकी कांग्रेस सरकार का हर कदम गरीब, दलित एवं पिछड़ों के लिए हैं चाहे वे किसी भी वर्ग के हो।  गरीब को गणेश मानकर काम किया जा रहा हैं।

प्रचार में लोगों के उमडऩे से काफी खुश नजर आ रहे गहलोत ने सोशल मीडिया पर भी कहा ''हर दिल की आवाज, अबकी नया रिवाज।" उन्होंने कहा कि काम किया है दिल से इसीलिए विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा के हर दिल से बस यही आवाज सुनाई दी कि कांग्रेस फिर से। उन्होंने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा में मिल रहा लोगों का यह अपनापन, प्यार और सछ्वाव ही उनके जीवन का ईंधन है।

उन्होंने कहा कि सरदारपुरा की मिट्टी की सोंधी सुगंध हमेशा अव्वल राजस्थान की सौगंध को मजबूती देती है। उन्होंने वार्ड संख्या 80 में लोगों से बचत, राहत एवं बढ़त के लिए कांग्रेस को मत देने का अनुरोध किया। इससे पहले उन्होंने सरदारपुरा स्थित मंडोर गेस्ट हाउस में वार्ड संख्या 79 के लोगों की कुशलक्षेम जानी और इस दौरान बुजुर्गों, युवाओं एवं सभी वर्गों से हाथ पर बटन दबाकर अव्वल राजस्थान पर मुहर लगाने का आग्रह किया।

सीएम अशोक गहलोत दिल्ली में, जोधपुर हाउस में टिकटार्थियों का तांता
ब्यूरो/नवज्योति, नई दिल्ली। निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को भी दिल्ली में ही जमे हुए हैं। कल वह राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बनी स्क्रिनिंग कमेटी की बैठक में भाग लेने दोपहर बाद यहां आए थे। जहां उनकी मुलाकात रविवार को कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन से हुई। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच चुनावी रणनीति को लेकर मंत्रणा हुई। क्योंकि अजय माकन पूर्व में प्रदेश प्रभारी रह चुके हैं। ऐसे में उनका फीडबैक चुनावी मौके पर काफी मायने रखता है।

इस बीच, नई दिल्ली के जोधपुर हाउस में ठहरे हुए अशोक गहलोत से मिलने के लिए प्रदेशभर से आए हुए टिकटार्थियों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में भावी दावेदार सीएम गहलोत के सामने अपनी दावेदारी पेश करने और पुराने विधायक के विरोधी भी उन्हें दोबारा से टिकट नहीं देने के लिए जोधपुर हाउस के सामने डटे हुए हैं। खबर लिखने तक यह सिलसिला बना हुआ है। माना जा रहा है कि जयपुर रवाना होने से पहले अशोक गहलोत इन नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मिले सकते हैं। इस बीच, माना जा रहा है कि आगामी 17 अक्टूबर को कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक हो सकती है। वहीं, स्क्रिनिंग कमेटी की अभी एक और बैठक होने की संभावना है। ऐसे में राजस्थान के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची का सभी को इंतजार है। जबकि रविवार को पार्टी की ओर से मध्यप्रदेश एवं छत्तसीसगढ़ की पहली सूची जारी कर दी गई है।

CM गहलोत के OSD लोकेश शर्मा से दिल्ली क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ
ब्यूरो/नवज्योति/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने दिल्ली क्राइम ब्रांच द्वारा फोप टैपिंग मामले में पूछताछ जारी है। दिल्ली क्राइम ब्रांच द्वारा शर्मा को सोमवार को पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस भेजा गया था। जिसके बाद वह रोहिणी स्थित क्राइम ब्रांच ऑफस पहुंचे। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होने की संभावना है।
गौरतलब है कि सोमवार को राजस्थान में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। इसे देखते हुए प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। ऐसे में लोकेश शर्मा को दिल्ली क्राइम ब्रांच द्वारा मिले नोटिस को लेकर सवाल खड़े हो गए। साथ ही उनकी गिरफ्तारी को लेकर भी आशंकाएं उठीं। जबकि चुनावी अभियान को देखते हुए हाल ही में लोकेश शर्मा को कांग्रेस सेंट्रल वार रूम का को-चेयरमैन बनाया गया था। वह खुद भी बीकानेर से टिकट दावेदारी कर रहे हैं।

शर्मा पर फोन टैपिंग का है आरोप
इससे पहले अब तक फोन टैपिंग मामले में लोकेश शर्मा से चार बार क्राइम ब्रांच द्वारा पूछताछ हो चुके हैं। पिछली बार शर्मा से 20 मार्च को पूछताछ हुई थी। मार्च 2021 में केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने फोन टैपिंग का आरोप लगाते हुए लोकेश शर्मा के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर दर्ज कराई थी।

कोर्ट द्वारा कार्रवाई पर रोक
वहीं, लोकेश शर्मा ने एफआईआर को रद्द करने की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में आवेदन दिया था। जिसके बाद न्यायालय ने तीन जून 2021 को उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी थी।

CWC Meeting: एआईसीसी में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू
नई दिल्ली। कांग्रेस कार्यसमिति यानी सीडब्ल्यूसी की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को सुबह 11 बजे यहां नई दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में शुरू हो गई है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत तमाम पार्टी के आला नेता मौजूद हैं।

सीडब्ल्यूसी की बैठक में आज ही घोषित होने जा रहे राजस्थान समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव एवं जातिवार जनगणना के मुद्दे पर गंभीर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा महिला आरक्षण विधेयक पारित हो जाने के बाद इसके प्रभाव एवं परिणाम पर भी चर्चा होगी। जो अगले आम चुनाव में देश की आधी आबादी के लिए काफी असर करने वाला होगा। गौरतलब है कि सोमवार को ही केन्द्रीय चुनाव आयोग राजस्थान, मध्यप्रदेष, छत्तीसगढ़, तेलंगाना एवं मिजोरम विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों की घोषणा करने जा रहा है। ऐसे में सीडब्ल्यूसी की बैठक में इन राज्यों को लेकर चुनावी तैयारियों, रणनीति, प्रबंधन एवं अब तक हुई प्रगति के बारे में विस्तार से चर्चा होगी। भाजपा द्वारा मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में पहली सूची जारी की जा चुकी है। ऐसे में कांग्रेस पर भी इस बारे में दबाव है कि उसके भी प्रत्याशियों के नाम सामने आएं।

यह नेता भी मौजूद
सानिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी, अंबिका सोनी, मीरा कुमार, प्रियंका गांधी, गौरव गोगोई, एसएस रंधावा, तारिक अनवर, अजय माकन, कुमारी शैलजा, अजय कुमार, अशोक चव्हाण, राजीव शुक्ल समेत अन्य सीडब्ल्यसी के सदस्य शामिल हैं।

चार कांग्रेस राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए
अशोक गहलोत के अलावा छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल, कर्नाटक के सिद्धारमैया एवं हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू।

प्रदेश के यह कांग्रेस नेता शामिल हुए
सचिन पायलट, जितेन्द्र सिंह, महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, मोहन प्रकाश और हरीश चौधरी समेत कई नेता मौजूद रहे।

टिकटार्थियों का जमावड़ा
बैठक शुरू होने से पहले राजस्थान से कांग्रेस का टिकट चाहने वाले आशार्थियों का जमावड़ा देखा गया। बड़ी संख्या में टिकटार्थी एआईसीसी मुख्यालय एवं जोधपुर हाउस पहुंच गए। जहां सीएम अशोक गहलोत रूके हुए हैं। सोमवार सुबह जब गहलोत बैठक के लिए रवाना हुए तो वह टिकटार्थियों से मिले।

मुख्यमंत्री गहलोत से पशु चिकित्सकों के प्रतिनिधियों की मुलाकात, हड़ताल खत्म करने की घोषणा
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री निवास पर राज्य के पशु चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। गहलोत ने प्रतिनिधि मण्डल के सुझावों का परीक्षण करवाकर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इसके बाद पशु चिकित्सक संगठनों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की।

गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार पशु चिकित्सकों सहित राज्य कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर सरकार ने कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की है। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सा संबंधी अध्ययन के लिए राज्य में वृहद स्तर पर वेटनरी कॉलेज और जोबनेर में वेटनरी यूनिवर्सिटी खोली गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुपालकों के लिए मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना वरदान साबित हुई है। प्रति परिवार दो दुधारू पशुओं का 40-40 हजार रुपए का बीमा करने से पशुपालकों को सम्बल मिला है।
इस अवसर पर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष आयुदान सिंह कविया, राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष  अजय सैनी, महामंत्री  अर्जुन शर्मा, राजस्थान पशु चिकित्सा संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुमेर सिंह तथा राजस्थान वेटनरी डॉक्टर्स एसोशिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. इन्द्रजीत सिंह, महासचिव डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार रंगा उपस्थित थे।

जहां सत्य और अहिंसा है वहीं विकास हैं: CM गहलोत
ब्यूरो, नवज्योति जयपुर। बुधवार को बीएम बिरला ऑडिटोरियम में राजस्थान मिशन 2030 के तहत ज्वेलर्स रत्न विक्रेता ज्योतिष और कारीगरों से संवाद किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जहां सत्य और अहिंसा है वहीं विकास हैं। हमने सकारात्मक सोच के साथ विकास की रफ्तार को लगातार गति प्रदान की है।

गहलोत ने पिछली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्षी सिर्फ गाय माता की बात करते हैं। वो 500 करोड़ का बजट देते थे। हमारी सरकार ने तीन हज़ार करोड़ का गौ शाला के लिए बजट दिया। उपराष्ट्रपति के दौरों पर गहलोत बोले की वो हर महीने दौरे कर रहे हैं। एक दिन में पांच दौरे और पांच हेलीकॉप्टर खड़े रहते हैं। ये सवैंधानिक पद है। इसकी गरिमा बनाए रखना चाहिए। चुनावी समय शुरू हो गया है। सुबह शाम राजस्थान के दौरे कर रहे हैं। इस माह में पांच-छह बार आ चुके है।

गारंटी दी जाएं, कोई योजना बंद नहीं करेगें
गहलोत बोले मार्केटिंग के उस्ताद मोदी देश ही नहीं दुनिया में मार्केटिंग के गुरु बन रहें हैं। वोट मांगने से पहले यहां वादा कीजिए कोई भी योजना बंद नही करेंगे। केंद्र सरकार हमारी जनकल्याणकारी योजनाओं को देशभर मे लागू करें। चिरंजीवी योजना, राइट टू सोशल सिक्योरिटी, ओल्ड पेंशन योजना देशभर में लागू होनी चाहिए। बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष के नए जिलों की समीक्षा करने वाले बयान पर गहलोत ने कहा कि ये निगेटिव सोचते हैं। हम पॉजिटिव सोच रखते हैं।हमारी जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को महंगाई से राहत मिली है।

इस दौरान मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, शकुन्तला रावत, राजसिको चेयरमैन राजीव अरोड़ा, विधायक रफीक खान, जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित, एसीएस वीनू गुप्ता और रिको एमडी अरूण गर्ग उपस्थित थे। रत्न विक्रेता प्रमोद डेरेवाला, सराफा कमेटी के मातादीन सोनी, स्वर्णकार दुलीचंद करेल और ज्योतिष मुकेश भारद्वाज, सीतापुरा एसोसिशन के प्रेसिडेंट अरविन्द गुप्ता, हैंडीक्राफ्ट से गिरिश गुप्ता और दस्तकार दीपक संकेत ने मिशन 2030 के लिए सुझाव दिए। उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने विभाग की उपलब्धियों के बारें मे विस्तार से बताया। राजसीको के एमडी राजीव अरोड़ा ने पिंक सिटी को जेम सिटी बताया। सीतापुरा में जेम बोर्स के लिए भूमि आवंटन की घोषणा पर आभार व्यक्त किया।

कांग्रेस सरकार रिपीट हुई तो मेट्रो का किया जाएगा विस्तार: CM गहलोत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार रिपीट हुई तो मेट्रो का सीतापुर से अंबाबाड़ी तक विस्तार किया जाएगा। गहलोत ने गुरुवार को बड़ी चौपड़ पर आयोजित फेज-1 सी के शिलान्यास कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहीं।

ट्रांसपोर्ट नगर तक मेट्रो का होगा विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल गुरुवार को फेज-1 सी बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इस प्रोजेक्ट की लागत 980 करोड़ रुपए है। वर्तमान में जयपुर मेट्रो मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक संचालित हो रही है। इस प्रोजेक्ट को अब 2.85 किलोमीटर बढ़ाकर ट्रांसपोर्ट नगर (फेज-1 सी) तक बढ़ाया जाएगा। इस दूरी में रामगंज और ट्रांसपोर्ट नगर दो स्टेशन बनेंगे फेज-1 सी में 0.59 किलोमीटर एलिवेटेड और 2.26 किलोमीटर अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रेन का संचालन होगा। इससे आगरा व दिल्ली रोड पर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

ट्रेन में किया सफर
गहलोत गुरुवार को यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास विधायक रफीक खान के साथ रामनगर मेट्रो स्टेशन से बड़ी चौपड़ कार्यक्रम स्थल पर मेट्रो ट्रेन से पहुंचे। उन्होंने मेट्रो पायलट के साथ बातचीत कर रूट का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यदि हमारी सरकार रिपीट होती है तो हम सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक मेट्रो चला देंगे, इसकी मैं गारंटी देता हूं। उन्होंने कहा कि हमने मेट्रो शुरू की थी, जिसमें प्रतिदिन 50 हजार लोग सफर कर रहे हैं। गहलोत ने कहा कि दुनिया के सार्वजनिक परिवहन घाटे में ही है, इसे घाटे से जोड़कर नहीं देखा जाए यह लोगों की सुविधा के लिए हैं। बड़ी चौपड़ पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री महेश जोशी, हेरिटेज निगम की मेयर मुनेश गुर्जर सहित मेट्रो के आला अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी चौपड़ पर मेट्रो कर्मियों को सम्मानित भी किया। गौरतलब है कि मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक वर्तमान में चार ट्रेनें 178 फेरे प्रतिदिन लगा रही है। इनमें 40 से 50 हजार लोग प्रतिदिन सफर कर रहे है ।

गहलोत कैबिनेट की बैठक आज, कई फैसलों पर लगेगी मुहर
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता आज दो बजे सीएमआर पर कैबिनेट की बैठक होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। कैबिनेट मीटिंग में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुहर लग सकती है। इसमें अनाथ बच्चों से जुड़े नियम में संशोधन, कर्मा बाई महिला ITI को लेकर एजेंडे पर भी विचार संभव, विभिन्न समाजों को भूखंड आवंटन से जुड़े प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। आर्मी को मैन्यूवर रेंज की स्थापना के लिए भूमि आवंटन, नावां के पास ठठाना मीठड़ी के पास रेलवे को भूमि आवंटन करने, राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक संग्रहालय सवाईमाधोपुर में भू-आवंटन, जुराठड़ा में जीएसएस के लिए जमीन आवंटन के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। माटी कला बोर्ड का नाम श्री यादे माटी कला बोर्ड होगा। EWS को अधिकतम आयु सीमा में छूट के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। पुरुष अभ्यर्थी को 5 और महिला को 10 साल तक की छूट मिलेगी। खनन पट्टों के लाइसेंस से जुड़े प्रस्ताव, राजस्थान ग्रामीण विकास राज्य सेवा नियम में संशोधन, फिजियोथैरेपिस्ट संवर्ग में योग्यता से जुड़ा संशोधन का प्रस्ताव, एसएस पारीक कॉलेज को प्रतापनगर में भूमि आवंटन प्रस्ताव, पदमपुरा में मानव कल्याण सेवा आश्रम संस्थान को भू आवंटन, जोधपुर में राज्य क्रीडा संस्थान की गवर्निंग बॉडी के गठन से जुड़ा प्रस्ताव, RDPL को राज्य सरकार के नियंत्रण में संचालित करने का प्रस्ताव पारित  होगा।

Pratapgarh Women Naked Parade: आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में पति समेत 7 गिरफ्तार, सीएम ने किया 10 लाख की आर्थिक मदद का एलान
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के धरियावद थाना क्षेत्र में एक आदिवासी महिला को निर्वस्त्र करके घुमाने के मामले में पति समेत 7 को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस मामले में महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। सीएम अशोक गहलोत ने शनिवार को पीड़िता से मुलाकात की। उन्होंने 10 लाख की आर्थिक मदद देने का एलान किया है। साथ ही नौकरी देने का भी आश्वासन दिया है। मामले की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) दिनेश एम एन की निगरानी में पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

ये है मामला
प्रतापगढ़ में एक आदिवासी महिला को उसके पति ने निर्वस्त्र करके गांव में घुमाया। शुक्रवार शाम को इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस महकमे मे हड़कंप मच गया। ये घटना गुरुवार की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह घटनाक्रम पारसोला क्षेत्र के चरीपाड़ा गांव का है। सूत्रों के अनुसार चरित्र संदेह को लेकर कुछ लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। महिला ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। वहीं सीएम गहलोत ने भी पुलिस महानिदेशक को मौके पर भेजने और इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने ने कहा था कि सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है।

सीएम गहलोत ने की पीड़िता से मुलाकात
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज के अपने कार्यक्रम में बदलाव करते हुए भीलवाड़ा से धरियावाद जाकर पीड़ित महिला से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया। उनका गंगापुर सिटी का कार्यक्रम 4 सितंबर को होगा।

राहुल गांधी कब आएंगे धरियावद? : गजेंद्र सिंह शेखावत
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट कर लिखा कि राजस्थान में अब महिलाओं पर अमानवीयता की सारी सीमाएं पार हो चुकी हैं। धरियावद में एक नारी को निर्वस्त्र कर पीटा गया है, जिसका वीडियो वायरल है, लेकिन महिला सुरक्षा पर बड़े-बड़े दावे करने वाले गहलोत जी जाने किस राज्य के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री हैं? दो दिन बीत गए पुलिस ने रिपोर्ट तक नहीं बनाई है! कांग्रेस का पाखंड भी अब निर्वस्त्र हो गया है। कहां है राहुल गांधी? कब आएंगे धरियावद? कब मांगेंगे अशोक गहलोत से इस्तीफा और करेंगे राजस्थान में राष्ट्रपति शासन की मांग?

राजस्थान में अब महिलाओं पर अमानवीयता की सारी सीमाएं पार हो चुकी हैं।

धरियावद में एक नारी को निर्वस्त्र कर पीटा गया है, जिसका वीडियो वायरल है, लेकिन महिला सुरक्षा पर बड़े-बड़े दावे करने वाले गहलोत जी जाने किस राज्य के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री हैं? दो दिन बीत गए पुलिस ने रिपोर्ट… pic.twitter.com/iQUt0PIdNQ

— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) September 1, 2023

आए दिन राजस्थान को शर्मिंदा होना पड़ रहा है: वसुंधरा राजे
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने इस घटना पर ट्वीट कर लिखा कि प्रतापगढ़ जिले की पहाड़ा ग्राम पंचायत, धरियावाद में एक गर्भवती युवती को सरेआम निर्वस्त्र करने का अश्लील वीडियो वायरल होता रहा और घटना की प्रशासन को खबर तक नहीं थी। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध ने इस कदर पैर पसारे है कि आए दिन राजस्थान को शर्मिंदा होना पड़ रहा है। महिला अत्याचार में प्रदेश को देश में नंबर 1 बनाने की जिम्मेदार स्वयं कांग्रेस सरकार की है। मुख्यमंत्री जी - आख़िर ऐसी क्या मजबूरी है कि राजस्थान में बेटियों की लुटती अस्मत और चीखें आपकी कांग्रेस सरकार को सुनाई नहीं देतीं?

प्रतापगढ़ जिले की पहाड़ा ग्राम पंचायत, धरियावाद में एक गर्भवती युवती को सरेआम निर्वस्त्र करने का अश्लील वीडियो वायरल होता रहा और घटना की प्रशासन को खबर तक नहीं थी।

प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध ने इस कदर पैर पसारे है कि आए दिन राजस्थान को शर्मिंदा होना पड़ रहा है। महिला…

— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) September 1, 2023

जेपी नड्डा बोले- सरकार पूरी तरह से अनुपस्थित
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर लिखा कि प्रतापगढ़ का वीडियो चौंकाने वाला है। उन्होंने गहलोत सरकार को निशाने पर लेते हुए लिखा कि राजस्थान में सरकार पूरी तरह से अनुपस्थित है। सीएम और मंत्री गुट की लड़ाईयों को खत्म करने में व्यस्त हैं। राज्य में महिला सुरक्षा को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है। महिलाओं के खिलाफ हर दिन उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं।

The video from Pratapgarh, Rajasthan is shocking. What is worse is, governance in Rajasthan is totally absent. The CM and Ministers are busy settling factional squabbles, and the remaining time is spent appeasing one dynasty in Delhi. It's no wonder the issue of women’s safety is…

— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) September 2, 2023

ज्यूडिशियरी में भयंकर भ्रष्टाचार, कई वकील तोलिखकर ले जाते हैं फैसला : गहलोत
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज ज्यूडिशियरी में भयंकर भ्रष्टाचार हो रहा है। मैंने सुना है कि कई वकील जजमेंट लिखकर ले जाते हैं, वही जजमेंट आता है। ज्यूडिशियरी के अंदर यह क्या हो रहा है। चाहे लोअर ज्यूडिशियरी हो या अपर ज्यूडिशियरी। सभी जगह हालात गंभीर हैं। देश के लोगों को इस बारे में सोचना चाहिए।

गहलोत ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा विधायक कैलाश मेघवाल ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पर जो आरोप लगाए हैं, वो सही हैं। मुझे पता है कि अर्जुनराम मेघवाल के वक्त बहुत बड़ा करप्शन हुआ था। उसे दबा दिया गया है। हम उस करप्शन की जांच करवा रहे हैं। इन लोगों ने हाईकोर्ट से स्टे ले रखा है। हम तो कभी किसी के पीछे पड़ते नहीं हैं।  ज्यूडिशियरी, आरपीएससी, एसीबी में कभी इंटरफेयर नहीं करता हूं। मैंने जीवन में कभी इन संस्थाओं के काम में हस्तक्षेप नहीं किया। न कभी करना चाहिए। गहलोत ने कहा कि आज से 25 साल पहले मुख्यमंत्री की सिफारिश पर जज बनते थे। मैं भी केंद्रीय मंत्री रहा हूं। मैंने भी कई लोगों की सिफारिश की होगी और मेरी सिफारिश पर भी कई जज बने होंगे, लेकिन जज बनने के बाद मैंने उनसे कभी भी बातचीत नहीं की।  मेरा इस तरह का आचरण कभी नहीं रहा है। गहलोत ने कहा कि आरएसएस अपने चाल, चरित्र, चेहरे की बात करता था। लोग विश्वास करते थे कि आरएसएस अलग तरह का संगठन है। यह खुद कहते थे हम अलग हैं। आज उनका चाल, चरित्र, चेहरा कहां चला गया।

ईडी, इनकम टैक्स के अधिकारी खुलकर बोलें
गहलोत ने कहा कि आज जांच एजेंसियों की हालत क्या है। सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स बिना असेसमेंट किए हुए लोगों के घरों में घुस रही हैं। जांच एजेंसियों के अफसरों से पूछना चाहिए कि तुम ऊपर के आदेश पर पहले बिना कोई छानबीन किए घरों में घुस रहे हो। असेसमेंट करके गड़बड़ी की पहचान की नहीं और सीधे घरों में घुस रहे हो। आपकी अंतरात्मा, आपका परिवार, आपका जमीर, क्या इसकी गवाही दे रहा है। यह सोचने का समय आ गया है। उनको चाहिए कि वे ऊपर वालों से दो टूक बात करें कि हम नहीं कर सकते। हमारी जांच एजेंसियां सीबीआई, ईडी पर हमें गर्व है, लेकिन केंद्र ने इनकी साख खराब कर दी है।

पहला गारन्टी कार्ड एवं 500 रूपए का सिलेण्डर प्राप्त करने वाली लाभार्थी महिलाओं ने बांधी मुख्यमंत्री को राखी
जयपुर। बुधवार को रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर प्रथम गारन्टी कार्ड एवं पहला 500 रूपए का सिलेण्डर प्राप्त करने वाली महिला लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। जयपुर के महापुरा निवासी पूजा देवी एवं  सरजू देवी ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर मंहगाई राहत शिविरों एवं इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

पूजा देवी ने कहा कि 500 रूपए में गैस सिलेण्डर के साथ-साथ अन्नपूर्णा राशन किट, 25 लाख का चिरंजीवी बीमा, 10 लाख का दुर्घटना बीमा, 100 यूनिट तक निःशुल्क बिजली जैसी योजनाओं से उन्हें लाभ मिला है। सरजू देवी ने कहा कि मनरेगा में 25 दिन के अतिरिक्त रोजगार, 750 की जगह 1 हजार रूपए वृद्धावस्था पेंशन जैसे निर्णयों से उन्हें मंहगाई से राहत मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लाई गई योजनाओं से उनके परिवार को आर्थिक संबल मिला है एवं आमजन को राहत पहंुचाने वाली ये योजनाएं जारी रहनी चाहिए।

गहलोत ने महिलाओं को रक्षाबंधन के अवसर पर दी गई रोड़वेज बस किराये में शत-प्रतिशत छूट को 31 अगस्त तक जारी रखने की घोषणा की। इस दौरान गहलोत की धर्मपत्नी  सुनीता गहलोत एवं पुत्री सोनिया गहलोत अनखड़ भी उपस्थित रही।

रक्षाबंधन के मुहूर्त का असर, रोडवेज बस में महिलाओं के लिए दो दिन तक फ्री यात्रा
जयपुर। रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए महिलाओं को 2 दिन राजस्थान रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की है। इसको लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट जानकारी दी है।

राजस्थान सरकार की ओर से पहले एक दिन यानी बुधवार को ही रक्षाबंधन पर महिला और बालिकाओं को रोडवेज की (एसी और वोल्वो को छोड़कर) समस्त श्रेणी की बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की थी। लेकिन रक्षाबंधन का मुहूर्त रात्रि कालीन होने के कारण महिलाओं को एक तरफ की यात्रा की ही सुविधा मिल पा रही थी। ऐसे में रोडवेज प्रशासन ने सरकार को पत्र भेजा था, जिस पर मंजूरी दे दी गई है। अब महिलाओं को गुरुवार को भी निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की गई है। हालांकि रोडवेज के पास वर्तमान में केवल 2900 ही बसे हैं और 800 अनुमानित बसें संचालित की जा रही है। लेकिन महिलाओं की भीड़ को देखते हुए यह बसें कम पड़ेगी। वहीं रोडवेज प्रशासन भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाने की भी तैयारी कर रहा है।