Jammu & Kashmir - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कश्मीर को विकास की पटरी से उतारने के पाकिस्तान के मंसूबे नहीं होंगे पूरे : जनता ने आतंकवाद के खिलाफ विश्व को दिया संदेश, मोदी ने कहा- पहलगाम में इन्सानियत और कश्मीरियत पर किया वार
कटरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमला पाकिस्तान की बड़ी साजिश थी, लेकिन जम्मू-कश्मीर को विकास की पटरी से उतारने के उसके मंसूबे पूरे नहीं होंगे। मोदी ने पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित घरों के मालिकों की सहायता बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि  ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की ओर से रिहायशी इलाकों पर की गयी गोलाबारी में ज्यादा क्षतिग्रस्त मकानों के मरम्मत के लिए दो लाख रुपये और कम क्षतिग्रस्त हुए मकानों की मरम्मत के लिए एक लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।
मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता ने आतंकवाद के खिलाफ खड़े होकर विश्व को बड़ा संदेश दिया है। प्रधानमंत्री यहां चिनाब नदी पर अंजी रेल पुल के उद्घाटन और कटरा से श्रीनगर के लिए पहली वंदेभारत यात्री सवार गाड़ी को हरी झंडी दिखाने के साथ ही कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

उन्होंने कटरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पहलगाम आतंकवादी हमले के लिए पाकिस्तान को सीधे जिम्मेदार ठहराया और कहा, ''पाकिस्तान ने पहलगाम में इन्सानियत और कश्मीरियत, दोनों पर वार किया। उसका इरादा भारत में दंगे कराने का था, कश्मीर के मेहनतकश लोगों की कमाई रोकने का था, इसलिए पाकिस्तान ने पर्यटकों पर हमला किया। मोदी ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के लोगों ने जिस एकजुटता के साथ आतंकवाद का मुलाबला किया, उससे दुनिया में एक बड़ा संदेश गया और 'जम्मू-कश्मीर का नौजवान अब आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने का मन बना चुका है। ये वो आतंकवाद है, जिसने घाटी में स्कूल जलाए, अस्पताल तबाह किए, जिसने कई पीढिय़ों को बर्बाद किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने आतंकवाद को अपना भाग्य मान लिया था, हमने इस स्थिति से उन्हें निकाला है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज छह जून है संयोग से ठीक एक महीने पहले आज की ही रात पाकिस्तान के आतंकियों पर कयामत बरसी थी। उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान कभी भी ऑपरेशन सिंदूर का नाम सुनेगा तो उसे अपनी शर्मनाक शिकस्त याद आएगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी फौज और आतंकवादियों ने कभी नहीं सोचा था कि भारत, पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर इस तरह वार करेगा। वर्षों की मेहनत से उन्होंने आतंक की जो इमारतें बनाई थीं, वो कुछ ही मिनटों में खंडहर बन गईं। मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश की सभ्यता और संस्कृति का उल्लेख करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर, मां भारती का मुकुट है। ये मुकुट एक से बढ़कर एक खूबसूरत रत्नों से जड़ा हुआ है। ये अलग-अलग रत्न, जम्मू-कश्मीर के सामथ्र्य हैं। उन्होंने कहा कि यहां की पुरातन संस्कृति, यहां के संस्कार, यहां की आध्यात्मिक चेतना, प्राकृति का सौंदर्य, यहां की जड़ी बूटियों का संसार, फलों और फूलों का विस्तार, यहां के युवाओं का कौशल.) मुकुट मणि की तरह चमकता है।

पहलगाम के बैरसन में आतंकी हमला : पहले पर्यटकों से नाम पूछा फिर मार दी गोली, 28 लोगों की मौत की आशंका
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम के निकट मंगलवार को आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया। आतंकियों ने पर्यटकों से नाम पूछ-पूछकर गोली मारी। सूत्रों के अनुसार, इस हमले में दो विदेशी पर्यटकों सहित 28 लोगों की मौत होने की आशंका है। हालांकि प्रशासन ने देर रात तक 16 पर्यटकों की मौत की पुष्टि की थी। हमले में आठ पर्यटक घायल भी हुए हैं। हमले के बाद आतंकवादी गोलीबारी करते हुए भाग गए। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने 40 से 50 राउंड फायरिंग की। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, हमला बैसरन मैदानी क्षेत्र में हुआ।एक अधिकारी ने कहा कि आठ घायलों को पहलगाम में एक चिकित्सा सुविधा में लाया गया और उनमें से दो को गंभीर हालत में श्रीनगर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल तक वाहनों से नहीं पहुंचा जा सकता। सुरक्षा बलों को पैदल ही घटनास्थल पर भेजा गया है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर रखा है। इस बीच पीएम मोदी सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़ देर रात वापस भारत के लिए रवाना हो गए।

इमरजेंसी हेल्प डेस्क नंबर
अनंतनाग पुलिस ने पर्यटकों के लिए दो हेल्पलाइन नंबर 9596777669 और 01932225870 जारी किए हैं। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर 9419051940 जारी किया है। श्रीनगर पुलिस की हेल्प डेस्क इमरजेंसी नंबर 0194-2457543, 0194-2483651, एडीसी श्रीनगर आदिल फरीद का नंबर 7006058623 जारी किया है।

श्रीनगर पहुंचे शाह, बैठक कर ली जानकारी
घटना को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब से गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की है। उन्होंने शाह से मौके पर जाने को कहा है। पीएम से बातचीत के बाद शाह श्रीनगर के लिए रवाना हो गए हैं। देर शाम वे श्रीनगर पहुंचे और राजभवन में अफसरों के साथ हाईलेवल बैठक की हालात की पूरी जानकारी ली। बैठक में उनके साथ मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उपराज्यपाल मनोज सिंहा और बड़े सैन्य और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। उधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी से बातचीत करके हालातों की जानकारी ली।

इस जघन्य कृत्य के दोषियों को छोड़ेंगे नहीं: मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहाकि मैं इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हंू। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा! उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है तथा यह और भी मजबूत होगा।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ कायराना आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय है। अथाह दु:ख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतत्प्त परिजनों के साथ है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा घायलों को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
-भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री राजस्थान

कश्मीर : ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के कारण वाहनों की रोकी आवाजाही, कई इलाकों में हो सकता है हिमपात
जम्मू। कश्मीर के पर्यटन स्थलों गुलमर्ग और सोनमर्ग सहित कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में अगले 48 घंटों में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। जम्मू के मैदानी इलाकों में 22 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जबकि चिनाब और पीर पंजाल रेंज के ऊंचे इलाकों सहित जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने का अनुमान है। जम्मू के मैदानी इलाकों में 23 जनवरी को हल्की से मध्यम वर्षा और कश्मीर के विभिन्न ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का एक और दौर होने के आसार हैं। उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट सहित कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में नौ मिलीमीटर बर्फबारी हुई, जबकि मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के सुरम्य सोनमर्ग में भी रात भर मध्यम बर्फबारी हुई। उत्तरी कश्मीर के राजदान दर्रे पर ताजा बर्फबारी के बाद गुरेज-बांदीपोरा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। इस बीच, घाटी के सभी मौसम केंद्रों पर तापमान रात को सामान्य से तीन-पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। श्रीनगर में पिछली रात शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट में सबसे ठंडा स्थान बने रहने के बाद रात के तापमान में काफी सुधार हुआ है। यहां तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि यह शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस कम था, जो सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पहलगाम में न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि देखी गई और यह पिछली रात के शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में पिछली रात के शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सर्दियों के मौसम में पहली बार कुपवाड़ा में पिछली रात के शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस के कम मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। दक्षिण कश्मीर में ही स्थित कोकरनाग के पिकनिक स्थल में पिछली रात के शून्य 2.4 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

कुलगाम मुठभेड़ में 5 आतंकवादी ढेर, 2 जवान घायल
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुई मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गये और दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर पांच शव देखे गए हैं और अभियान अब भी जारी है। उन्होंने बताया कि कुलगाम के कादर इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई। सेना ने बताया कि सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कादर बेहीबाग में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर संयुक्त अभियान शुरू किया गया।

श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने कहा, ''सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और आतंकवादियों को चुनौती दी। इस पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध और भारी मात्रा में गोलीबारी शुरू कर दी। हमारे सैनिकों ने प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की। अभियान अब भी जारी है।

जम्मू-कश्मीर में दम घुटने से सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक समेत 6 लोगों की मौत
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक घर में रहस्यमयी परिस्थितियों में आग लगने से पूर्व पुलिस उपाधीक्षक समेत छह लोगों की दम घुटने से मौत हो गयी और चार अन्य बेहोश हो गये। पुलिस ने यहां बताया कि कठुआ के शिव नगर इलाके में सेवानिवृत्त डीएसपी अवतार कृष्ण (81) के घर में कल रात रहस्यमयी परिस्थितियों में आग लग गई। पुलिस ने कहा, दम घुटने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कठुआ के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि मौत का कारण प्रत्यक्ष तौर पर दम घुटना है। मृतकों में चार नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान गंगा भगत (17) पुत्री भारत भूषण, दानिश भगत (15) पुत्र भारत भूषण निवासी शहीदी चौक, अवतार कृष्ण (81) निवासी वार्ड नं. 16, शिव नगर, कठुआ, केशव रैना (81) की 25 वर्षीय बेटी बरखा रैना, तीन वर्षीय बेटा तकाश रैना तथा जम्मू के जगती नगरोटा निवासी संदीप कौल का चार वर्षीय बेटा अदविक रैना के रूप में की गयी है।

इस बीच, घायलों में अवतार कृष्ण की पत्नी स्वर्णा (61), निवासी शिव नगर, कठुआ, नीतू (40) पत्नी भारत भूषण, निवासी शहीदी चौक, कठुआ, अरुण कुमार (15) पुत्र सैन चंद, निवासी बटोत रामबन और केवल कृष्ण (69) पुत्र मनसा राम निवासी शिव नगर कठुआ शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र ङ्क्षसह ने एक्स पर पोस्ट किया, ''कठुआ शहर के शिव नगर इलाके में आग की घटना के परिणामस्वरूप एक परिवार के छह सदस्यों की आकस्मिक मृत्यु के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा। उन्होंने कहा, शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूँ। मैं जिला प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं। मंडल अध्यक्ष राहुल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की हमारी टीम मौके पर सहायता कर रही है। ओम शांति।

कश्मीर में कड़ाके की ठंड, धूप में सुखाई सब्जियों की बढ़ी मांग
श्रीनगर। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड के कारण धूप में सुखाई गई सब्जियों 'होख स्यून' की मांग कश्मीर घाटी में बढऩे लगी है। यह पुरानी पाक परंपरा सदियों से चली आ रही है, जिसने कश्मीर को उन कुछ जगहों में से एक बना दिया है जहाँ आधुनिक समय में भी सूखी सब्जियाँ मुख्य भोजन बनी हुई हैं। कड़ाके की ठंड और हिमपात के कारण पर्वतीय राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही नहीं होने पाने से वहां सब्जियां नहीं पहुंच पाती हैं।

'होख स्यून' में बैंगन, लौकी, शलजम, पालक, टमाटर और मेथी शामिल हैं। ये सभी सब्जियां गर्मियों के महीनों में उगायी जाती हैं। इन सब्जियों को भीषण सर्दियों के लिए संरक्षित करने के लिए सुखाया जाता है, ताकि जब ताजी उपज कम हो तो भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। इन सब्जियों को सुखाने की प्रक्रिया में इन्हें धूप में घर की दीवारों पर लटका दिया जाता है। सर्दियों के मौसम में श्रीनगर के पुराने शहर और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में सुखाई गई खास सब्जियां बेचने वाले विक्रेता इन सब्जियों को बेचते हैं।

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी संगठन के 2 सहयोगी गिरफ्तार
जम्मू। उधमपुर और डोडा जिलों में आतंकवादी संगठनों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां बताया कि आतंक समर्थकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उधमपुर जिले में जम्मू-कश्मीर सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत एक कट्टर आतंकवादी सहयोगी को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान पोनारा सोनी निवासी अब्दुल सतार के रूप में हुई है, जो कई आतंकवादी मामलों में शामिल रहा है। वह आतंकवादी संगठनों के लिए एक सक्रिय मार्गदर्शक और मददगार के रूप में काम कर रहा था। उसके खिलाफ थाना बसंतगढ़ में कई प्राथमिकी दर्ज की गईं और आरोपी की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए उसे जन सुरक्षा अधिनियम के तहत निरुद्ध किया गया। इस बीच, पुलिस ने एक और कट्टर आतंकी सहयोगी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान मंगोटा मरमट निवासी फिरदौस अहमद वानी के रूप में की गयी है। वह वर्तमान में डोडा जिले के दांडी, भद्रवाह में रहता है। डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप मेहता ने खुलासा किया कि आरोपी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से सीमा पार आतंकवादी आकाओं के साथ लगातार संपर्क में था और डोडा में में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के लिए सक्रिय था।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, संदिग्ध और उसके आवास की गहन तलाशी से आपत्तिजनक सामग्री और दस्तावेज बरामद हुए, जिन्हें आगे की जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा, आरोपी कथित तौर पर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से संचालित होने वाले सक्रिय आतंकवादियों और आकाओं के साथ मिलकर डोडा और उसके आसपास विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहा था।

कश्मीर: मौसम बढ़ाएगा ठिठुरन, बर्फबारी से पहाड़ी इलाके अभी और हाेंगे ठंडे
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में ऊंचाई वाले स्थानों पर 30 नवंबर को हिमपात और मैदानी इलाकों में वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में 29 नवंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने और 30 नवंबर की शाम से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी तथा अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है।

श्रीनगर तथा कोकरनाग को छोड़कर अन्य मौसम केंद्रों पर रात का तापमान शून्य से कम दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग और पहलगाम के पहाड़ी रिसॉर्ट सबसे ठंडे स्थान रहे। गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान आज लगातार दूसरे दिन शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है। पहलगाम में रात का तापमान और लुढ़क गया, जो सोमवार देर रात को शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ और पिछली रात दर्ज किए गए 4.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

इसके अलावा, काजीगुंड में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में 1.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से नीचे 0.8 डिग्री सेल्सियस और दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग के पिकनिक स्थल पर कल दर्ज किए गए 2.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

किश्तवाड़ के चार निवासियों पर अत्याचार के आरोपों के बीच महबूबा मुफ्ती ने जवाबदेही की मांग की
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी)की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने किश्तवाड़ जिले में एक ऑपरेशन के दौरान कथित तौर पर नागरिकों के जम्मू-कश्मीर के दुर्व्यवहार की जांच शुरू करने के सेना के बयान के एक दिन बाद, केंद्र शासित प्रदेश सरकार से त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया है ताकि जिम्मेदारी सुनिश्चित की जा सके। सेना ने कहा कि किश्तवाड़ सेक्टर में आतंकवादियों के एक समूह की आवाजाही की विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर बुधवार को राष्ट्रीय राइफल्स की ओर से एक तलाशी अभियान शुरू किया गया। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने गुरुवार शाम एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अभियान के संचालन के दौरान नागरिकों के साथ कथित दुर्व्यवहार की कुछ रिपोर्टें हैं।तथ्यों का पता लगाने के लिए जांच शुरू की जा रही है। आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। आतंकवादियों के समूह की आगे की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने किश्तवाड़ जिले में नागरिकों पर गंभीर अत्याचार के आरोपों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। मुफ्ती ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि किश्तवाड़ से गंभीर यातना के आरोप सामने आए हैं, जो हमें इस साल की शुरुआत में बाफलियाज सुरनकोट में हुई परेशान करने वाली घटनाओं की ओर ले जाते हैं। कुआथ गांव के सज्जाद अहमद, अब्दुल कबीर, मुश्ताक अहमद और मेहराज-उद-दीन को पूछताछ के लिए सेना शिविर में बुलाया गया जहां उन्हें कथित तौर पर अत्यधिक शारीरिक यातना दी गई। पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश सरकार से जवाबदेही सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसे जघन्य मानवाधिकार उल्लंघनों की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए इसमें शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया।

गौरतलब है कि किश्तवाड़ में इस महीने कई आतंकवादी हमले हुए हैं। दस नवंबर को जिले के चस्क इलाके में गोलीबारी में सेना की विशिष्ट अर्धसैनिक इकाई के एक जूनियर कमीश्नर अधिकारी की जान चली गयी। इसके अलावा, तीन दिन पहले, जिले के केशवान जंगलों में दो ग्राम रक्षा गार्डों का अपहरण कर लिया गया था और उनकी हत्या कर दी गई थी।

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने की जम्मू-कश्मीर विधान सभा चुनावों की समीक्षा बैठक
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने जम्मू-कश्मीर विधान सभा चुनावों में करारी हार के बाद महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने विधानभवन चुनाव में हार के लगभग दो सप्ताह बाद चुनाव प्रदर्शन की समीक्षा के लिए यह बैठक की।

पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने हाल के चुनावों की समीक्षा और जमीनी स्तर पर लोगों के साथ बेहतर जुड़ाव के लिए वरिष्ठ नेताओं और चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में पीडीपी को 28 सीटें मिली थीं और इस बार पार्टी केवल तीन सीटें जीत पाई। पच्चीस साल पहले वर्ष 1999 में अपनी स्थापना के बाद से यह पीडीपी का सबसे खराब चुनाव परिणाम था।

चुनाव प्रदर्शन की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने की और जम्मू-कश्मीर में  और इसमें वरिष्ठ नेताओं और चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों ने भाग जम्मू-कश्मीर में  लिया।

कश्मीर कभी नहीं बनेगा पाकिस्तान का हिस्सा, पाकिस्तान को कायरतापूर्ण हमले रोकने होंगे: फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में एक डॉक्टर सहित 7 श्रमिकों की हत्या के एक दिन बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तानी नेतृत्व को भारत से मित्रता का हाथ बढ़ाने से पहले कायरतापूर्ण (आतंकवादी) हमले को रोकना होगा।अब्दुल्ला में कड़े लहजे में कहा कि आतंकवादी हमलों से कश्मीर कभी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बनेगा।

दरअसल, श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर सोनमर्ग पर्यटक रिसॉर्ट के पास एक श्रमिक शिविर पर आतंकवादी हमले में एक डॉक्टर सहित सात श्रमिक मारे गए और पांच अन्य श्रमिक घायल हो गये। हाल के वर्षों में, कश्मीर में नागरिकों पर हुए सबसे घातक हमलों में से यह एक है।

नेकां अध्यक्ष ने सवाल किया कि यह दुखद घटना है। इन दरिंदों ने कल इन निर्देाष लोगों को शहीद कर दिया। मुझे बताइए, इन दरिंदों को इससे क्या हासिल होगा? क्या उन्हें लगता है कि वे ऐसी हरकतों से कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बना सकते हैं? उन्होंने कहा कि ऐसी हिंसा कई सालों से जारी है।

अब्दुल्ला ने श्रीनगर में संवाददाताओं से कहा कि वे (आतंकवादी) वहां से आ रहे हैं। हम इस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि हम आगे बढ़ सकें और इन कठिनाइयों को दूर कर सकें। मैं पाकिस्तान के शासकों से कहना चाहता हूं। अगर वे वास्तव में भारत के साथ दोस्ती चाहते हैं, तो उन्हें इसे रोकना होगा। कश्मीर पाकिस्तान नहीं बनेगा। ऐसा नहीं होगा, ऐसा नहीं होगा। कृपया हमें सम्मान के साथ जीने दें।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष ने याद दिलाया कि पाकिस्तान ने 1947 में कश्मीर में कबायली हमलावरों को भेजकर इस आक्रमण की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि आपने (पाकिस्तान ने) तब निर्दोष लोगों को मारा था। क्या कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बन गया? पिछले 75 सालों में ऐसा नहीं हुआ और अब भी ऐसा नहीं होगा।

अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को अपनी प्रगति और विकास पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। उन्होंने भारत को पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने के सवाल पर कहा कि इस मामले पर उनकी कोई टिप्पणी नहीं है, क्योंकि यह केंद्र सरकार का फैसला है। उन्होंने कहा कि जब तक निर्दोष लोगों की हत्या होती रहेगी, तब तक भारत और पाकिस्तान के बीच कोई बातचीत नहीं हो सकती।

सतरंगी सियासत
एक और परीक्षा..
तो महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई। चुनाव आयोग ने इससे पहले हरियाणा एवं जम्मू-कश्मीर में चुनाव करवाए। जहां झारखंड में आदिवासियों के अधिकारों एवं संविधान समाप्त कर देने वाला नैरेटिव झीला पड़ता सा लग रहा। तो महाराष्ट्र में एक पूर्व विधायक की हत्या होने के बाद माहौल बदलने के आसार! मतलब अब तक जो मराठा आरक्षण आंदोलन का शोर था। शायद वह धीमा पड़ जाए। हां, इसके साथ ही दो लोकसभा उपचुनाव भी। जिसमें राहुल गांधी द्वारा छोड़ी गई वायनाड सीट भी। वहां से प्रियंका गांधी मैदान में। लेकिन अब बात पहले जैसी नहीं। क्योंकि माकपा पूरी ताकत से मुकाबला करेगी। क्योंकि साल 2026 में केरल में उसे कांग्रेस से लड़ता हुआ भी दिखाना होगा! लेकिन यहां लड़ाई में भाजपा भी होगी। और कोई बड़ी बात नहीं कि त्रिकोणिय संघर्ष में कोई बड़ा उलटफेर हो जाए!

बीच में अमरीका...
तो आखिरकार अमरीका, भारत और कनाडा के बीच तल्खी बढ़ाने में कामयाब रहा। जहां भारत, नई दिल्ली से कनाडाई राजनयिकों के निष्कासन पर मजबूर हुआ। तो उसके पहले कनाडा ने भारतीय राजनयिकों के खिलाफ विषवमन किया। असल में, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रुडो जरुरत से ज्यादा भारत के खिलाफ आक्रामक हो रहे। लेकिन इसमें असली शह अमरीका की। उसी ने कनाडा की सरकार को भारत के खिलाफ उकसाया। जिससे ट्रुडो ने ऐसे बयान दिए कि हालात यहां तक पहुंच गए। हालांकि भारत ट्रुडो को ढीला करने में सफल रहा। लेकिन उन्हें भारत से ज्यादा अमरीका की मदद की दरकार। दोनों देश पड़ोसी भी। जबकि अमरीका भारत के खिलाफ वास्तव में ट्रुडो को उपयोग कर रहा। जो उन्हें शायद बाद में समझ आए। लेकिन फिलहाल तो वह अपनी धरती से अमरीकी हितों को संरक्षण दे रहे। क्योंकि मामला वोट बैंक का।

गुंजाईश छोड़ी!
जम्मू-कश्मीर में नई उमर अब्दुल्ला सरकार ने कामकाज संभाल लिया। चुनाव परिणाम के बाद राजनीतिक उठापटक की संभावना थी। सो, उसका पहला संकेत आ गया। कांग्रेस ने नेशनल कांफ्रेंस के साथ विधानसभा चुनाव तो गठजोड़ करके लड़ लिया। लेकिन कांग्रेस गठबंधन सरकार में शामिल नहीं हुई। कांग्रेस के सभी छह विधायक मुस्लिम समुदाय से। उसमें से एक जम्मू क्षेत्र से और बाकी घाटी से। अभी तो विधायक दल के नेता पर सहमति नहीं बन पाई। ऐसे में संभावना जताई जा रही। आज नहीं तो कल कहीं कांग्रेस विधायकों के एनसी में शामिल न हो जाएं। कांग्रेस हरियाणा की करारी हार से अभी तक उभर नहीं पा रही। सो, कहीं, महाराष्ट्र और झारखंड में भी कोई चूक न हो जाए। इसलिए अभी जम्मू-कश्मीर को छेड़ना ठीक नहीं समझा। हां, यह वह पहली सरकार। जो अनुच्छेद- 370 समाप्ति के बाद गठित हुई।

झलक दिखेगी...
इस साल आम चुनाव- 2024 हो जाने के बाद अक्टूबर में दो राज्यों की जनता ने अपनी राय व्यक्त कर दी। अब महाराष्ट्र और झारखंड की बारी। इसके साथ ही 15 राज्यों में 48 विधानसभा एवं दो लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव होने वाले। इसमें राजस्थान समेत उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार एवं आंध्रप्रदेश जैसे राज्य शामिल। सो, मानो एक सैंपल सर्वे भी राजनीतिक दलों के सामने वाला कि आम चुनाव के बाद देश की जनता अब क्या सोच रही? इसमें भाजपा एवं कांग्रेस की सबसे ज्यादा परीक्षा। क्योंकि लगभग सभी जगह इन दोनों ही दलों की साख दांव पर होगी। बाकी तो क्षेत्रीय दल। वैसे, कहीं भी उपचुनाव में माना जाता कि जनता उसी दल को वोट देती। जिसकी वर्तमान में सरकार। क्योंकि यह निरंतरता का भी प्रतीक। लेकिन यदि कहीं भी उलटफेर हुआ तो मानो खतरे की घंटी!

मायने क्या होंगे?
राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर भाजपा की भजनलाल सरकार की परीक्षा का समय आ गया। सवाल यह कि सफल रहे तो क्या होगा और हारे तो क्या समीकरण बनेंगे? हालांकि लोकसभा में आशानुरूपप रिणाम नहीं आए। उपचुनाव निपटने तक सरकार का लगभग एक साल भी पूरा हो जाएगा। सो, यह जनता की मुहर भी होगी कि भजनलाल सरकार ने प्रशासन कैसा चलाया। हां, इस दौरान पार्टी संगठन में तालमेल को लेकर कोई बड़ा मामला सामने नहीं आया। फिर प्रदेश भाजपा में फिलहाल संगठन महामंत्री भी नहीं। उपचुनाव में जो प्रत्याशी तय किए गए। उनके नामों से ही लग रहा कि प्रदेश नेतृत्व की बात मानी गई। जो स्वाभाविक कि स्थानीय समीकरणें के लिहाज से दिए गए। हां, एक बात और। इन उपचुनावों के बहाने केवल सीएम एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की ही राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर? या कुछ और?

घमासान तय!
मानकर चलिए कि महाराष्ट्र में सत्ताधारी महायुति और विपक्षी एमवीए गठबंधनों के बीच भारी राजनीतिक घमासान होगा। हालांकि पूर्वानुमानों के मुताबिक न तो महायुति से अजित पवार बाहर हुए। और न ही अभी तक एमवीए से उद्धव ठाकरे की शिवसेना। हां, सीट बंटवारे में सिर फुटोवव्ल पूरी हो रही। इसके अलावा छोटे-छोटे दल भी जोर मार रहे। महायुति में राज ठाकरे की संभावनाएं। तो उधर, शेतकारी संगठनों से जुड़े दल। महाराष्ट्र के चुनाव देश की राजनीति के लिए बेहद अहम। क्योंकि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी। और फिर इसके बाद कुछ ही समय में मुंबई महानगर पालिका के चुनाव भी होंगे ही। जिसमें उद्धव ठाकरे का सब कुछ दांव पर होगा। जहां अब वह पहले जैसी स्थिति में तो बिल्कुल भी नहीं होंगे। एक संभावना यह भी। चुनाव परिणाम के बाद महायुति और एमवीए में से कुछ दल इधर-उधर होंगे!

-दिल्ली डेस्क
(ये लेखक के अपने विचार हैं)