Conversion Case - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नासिक: टीसीएस धर्म परिवर्तन केस में आरोपी निदा खान को जमानत, कोर्ट ने जांच में सहयोग के दिए निर्देश
नासिक। महाराष्ट्र में टीएीएस नासिक ऑफिस से जुड़े कथित धर्म परिवर्तन और उत्पीड़न के मामले में एक अहम घटनाक्रम में 20 अगस्त को एक अदालत ने आरोपी निदा खान को ज़मानत दे दी। न्यायमूर्ति खरकर की अदालत ने मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में दर्ज केस नंबर 166/2026 में खान को 50 हजार रुपये के ज़मानती बॉन्ड पर ज़मानत दी। अदालत ने उन्हें संबंधित पुलिस स्टेशन में नियमित रूप से पेश होने का निर्देश भी दिया।

इस मामले में खान को आरोपी नंबर 5 बनाया गया है। आरोपों के अनुसार टीसीएस नासिक ऑफिस में एक 36 वर्षीय व्यक्ति को कथित तौर पर नमाज़ पढ़ने के लिए मजबूर किया गया, इस्लामी धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करने के लिए कहा गया, हिंदू धर्म के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं और कथित तौर पर इस्लाम अपनाने के लिए दबाव डाला गया।

यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएन) की धाराओं 75, 79, 299, 302, 3(5) और 328 के तहत दर्ज किया गया है। शुरू में चार लोगों को आरोपी बनाया गया था, तौसीफ़ बिलाल अत्तार, दानिश एजाज़ शेख, शाहरुख़ हुसैन शौकत कुरैशी और रज़ा रफ़ीक़ मेमन। जांच के दौरान, पुलिस को कथित तौर पर खान की संलिप्तता का पता चला और बाद में उन्हें आरोपी के तौर पर शामिल किया गया।

खान को पहले देवलाली कैंप मामले में ज़मानत मिल चुकी थी। उनके वकीलों ने अदालत को बताया कि वह जांच में सहयोग कर रही थीं और ज़मानत मांगते समय उनकी गर्भावस्था का भी हवाला दिया। इसके बाद अदालत ने उन्हें 50,000 रुपये के बॉन्ड पर ज़मानत दे दी, जो अदालत द्वारा लगाई गई शर्तों के अधीन थी।

उत्तर प्रदेश: धर्मांतरण मामले में CM योगी सख्त, कहा- दोषियों पर लगेगा NSA, संपत्ति होगी जब्त
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्मांतरण मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि एजेंसियां इस मामले की तह में जाएं और जो भी इसमें शामिल हैं उनपर कड़ा एक्शन लिया जाए। मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) में निरूद्ध करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण कराने वालों की संपत्ति जब्त कर सख्त कार्रवाई की जाए।

बता दें कि यूपी एटीएस ने जबरन धर्मांतरण कराने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। दिल्ली से संचालित यह गिरोह बड़ी संख्या में लोगों का धर्मांतरण पैसा, शादी और नौकरी का लालच देकर करा चुका है। सोमवार को लंबी पूछताछ के बाद 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक का नाम मुफ्ती जहांगीर आलम और दूसरे का नाम उमर गौतम है। इन लोगों ने 1 हजार से अधिक लोगों का धर्मांतरण कराया है, जिसमें अधिकतर हिंदुओं को मुस्लिम बनाया गया है। धर्मांतरण कराने के बाद कई लड़कियों की शादी भी कराई जा चुकी है।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि मूक बाधिर छात्रों व कमजोर आय वर्ग के लोगों को धन, नौकरी व शादी करवाने का लालच देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। इसका खुलासा गाजियाबाद के डासना से गिरफ्त में आए दो युवकों विपुल विजय वर्गीय और काशिफ की गिरफ्तारी से हुआ। एटीएस ने इस पूरे मामले की छानबीन की। दोनों युवकों की निशानदेही पर जहांगीर और उमर गौतम को पूछताछ के लिए लखनऊ मुख्यालय बुलाया गया था, जहां लंबी पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया। प्रशांत कुमार ने बताया कि इस मामले में विदेशी फंडिंग और कई लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है।