dam overflow - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

परवन बांध से पहले खाली करें घर, 15 मई 2026 तक विस्थापन के निर्देश
जयपुर। जल संसाधन विभाग की परवन परियोजना खण्ड-द्वितीय की ओर से डूब क्षेत्र में आने वाले गांवों के प्रभावित परिवारों को अंतिम चेतावनी जारी की गई है। अधिशाषी अभियंता कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि परवन वृहद सिंचाई परियोजना अब अंतिम चरण में है और मानसून 2026 के दौरान बांध में जल भराव किया जाना प्रस्तावित है। कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, पूर्व में 13 मई 2025, 6 फरवरी 2026 और 14 मार्च 2026 को प्रकाशन के माध्यम से तथा 6 मई 2025 और 9 फरवरी 2026 को व्यक्तिगत नोटिस देकर प्रभावितों को पुनर्वास कॉलोनी अटरू में विस्थापन के लिए सूचित किया जा चुका है। इसके बावजूद कई परिवार अब तक पूर्ण रूप से विस्थापित नहीं हुए हैं।

पूर्ण डूब क्षेत्र में आने वाले ग्राम बोरदा, सुखनेरी, मालोनी, फतेहपुर, पिपलियाघाटा, टाकुड़ा, अमलावदा खरण तथा आंशिक डूब क्षेत्र के ग्राम भवानीपुरा, मजरा पटपड़ी बमोरी, खरण और बिलेण्डी के प्रभावितों को पुनः निर्देशित किया गया है कि वे आवंटित भू-खण्डों पर जल्द से जल्द शिफ्ट हो जाएं। विभाग ने जनहित में चेतावनी देते हुए कहा है कि सभी प्रभावित परिवार 15 मई 2026 से पूर्व अपने वर्तमान निवास स्थल खाली कर दें, ताकि मानसून के दौरान संभावित जलभराव से किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान से बचा जा सके। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समयसीमा के बाद यदि कोई परिवार डूब क्षेत्र में रहता है और किसी प्रकार की क्षति या जनहानि होती है, तो उसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित व्यक्ति की होगी।

राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी, बांध ओवरफ्लो, बाढ़ के हालात
जयपुर। प्रदेश में भारी बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी है। इसके चलते कई बांध ओवरफ्लो हो गए हैं जिनसे लाखों क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। इस वजह से कई गांव टापू बन गए हैं। उदयपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में 3 से लेकर 10 इंच तक बरसात हुई। तेज बारिश से यहां नदियां-नाले उफान मार रहे हैं। तेज बारिश का सबसे अधिक प्रभाव हाड़ौती क्षेत्र के जिलों में देखा जा रहा है। कोटा, बारां और झालावाड़ के 50 से अधिक गांव टापू बने हैं। यहां प्रशासन की टीमों को पहुंचने में परेशानी हो रही है।

मौसम केन्द्र जयपुर और जल संसाधन विभाग राजस्थान से मिली रिपोर्ट देखें तो पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बरसात झालावाड़ के डग में हुई। यहां 289MM ( 10 इंच से ज्यादा) बरसात हुई। वहीं, प्रतापगढ़ के अरनोद में 258MM (करीब 10 इंच) पानी बरसा। इसके अलावा अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा और झालावाड़ जिलों में भी तेज बारिश हुई।

झालावाड़ में तेज बारिश के चलते कालीसिंध बांध के 26 गेट खोले हैं, जिनसे 5 लाख 99,713 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं भीमसागर के 5 , छापी के 10, राजगढ़ बांध 7 के गेट खोलकर लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं, चंबल नदी पर बने राणा प्रताप सागर, जवाहर सागर, कोटा बैराज के भी अधिकांश गेट खोले गए हैं।

कल से धीमा पड़ेगा तेज बारिश का दौर
मौसम विभाग की माने तो तेज बारिश से लोगों को 24 अगस्त से राहत मिलने की उम्मीद है। कल से इस सिस्टम का असर धीमा पड़ जाएगा और केवल पश्चिमी राजस्थान के कुछ एरिया में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 25 अगस्त को राज्य के अधिकांश एरिया में मौसम साफ रह सकता है।

बीसलपुर बांध में तेज हुई पानी की आवक
अजमेर, जयपुर की लाइफ लाइन माने जाने वाले बीसलपुर बांध में भी पानी की आवक तेज हो गई। गंभीरी डेम से पानी छोड़े जाने के बाद त्रिवेणी नदी का गेज बढ़कर 7.30 मीटर पर पहुंच गया, जिसके चलते बांध का गेज पिछले 24 घंटे के दौरान 313.02 से बढ़कर 313.65 आरएल मीटर पर पहुंच गया। बांध की मॉनिटरिंग कर रहे इंजीनियरों की मानें तो जिस स्पीड से पानी आ रहा है, उसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि बांध के अगले 2-3 दिन में गेट खोलने पड़ सकते हैं।

अब तक सामान्य से 46 फीसदी ज्यादा बरसात
राजस्थान में इस मानसून सीजन की स्थिति देखे तो अब तक सामान्य से 46 फीसदी ज्यादा बरसात राज्य में हो चुकी है। 336.5MM बारिश के मुकाबले 492.8MM औसत बरसात अब तक हो गई। जिलेवार स्थिति देखे तो सबसे ज्यादा बरसात झालावाड़ में 994.7MM बरसात हुई। इसके बाद कोटा में 974.5, सिरोही में 907.5, प्रतापगढ़ में 872.8, बारां में 813, बांसवाड़ा में 787.2, बूंदी 751.2, उदयपुर 715.2, टोंक 656 और डूंगरपुर में 651.2MM बरसात हुई।

प्रदेश में सावन की झड़ी, बारिश के कारण कई बांध ऑवरफ्लो
जयपुर। प्रदेश में मानसून की बारिश जारी है। बंगाल की खाड़ी में आए सिस्टम के कारण राजस्थान के दक्षिणी हिस्से में भारी बरसात के कारण कई बांध ओवरफ्लो हो गए और भादवे में सावन की झड़ी लगी हुई है। बांसवाड़ा, झालावाड़ और सिरोही में पिछले 24 घंटे में 4 से 7 इंच तक पानी बरसा। बारिश से नदियों में पानी की आवक बढ़ गई और अधिकांश बांध ओवरफ्लो हो गए। 24 घंटे में सबसे ज्यादा बरसात बांसवाड़ा के भूंगड़ा में 180 एमएम यानी 7 इंच से अधिक बारिश हुई। माही डैम, जगपुरा, कुशलगढ़ और दानपुर में भी बरसात हुई। तेज बरसात के बाद यहां माही बांध का जलस्तर भी बढ़ गया। झालावाड़ के डग में भी 6 इंच से ज्यादा बारिश हुई।

झालावाड़ के कई हिस्सों में हुई तेज बारिश के बाद कालीखार नदी उफान पर है। यहां ग्रामीण इलाकों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया। पुलिया पर पानी आने से पिड़ावा रामपुरिया, सुसनेर का रास्ता बंद हो गया है। जयपुर में देर रात से रुक-रुक कर बारिश का दौर शुरू हुआ, जो देर रात चलता रहा। मौसम विभाग ने बाड़मेर, जोधपुर और जैसलमेर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मानसून की बारिश में कमी की संभावना है। भारी बारिश के कारण चंबल के सभी निचले इलाकों से सटी बस्तियों में पानी भरने की संभावना देखते हुए अलर्ट जारी किया है। गोगुंदा के पास कठार नदी में 2 बच्चों की डूबने से मौत होने की सूचना है।

माउंट आबू में बहने लगी नदियां
सिरोही के कई हिस्सों में अच्छी बरसात हुई। माउंट आबू, शिवगंज, रेवदर, पिंडवाड़ा समेत कई जगहों पर 2 से 5 इंच तक पानी बरसा। तेज बारिश के बाद माउंट आबू की वादियों में एक बार फिर झरने बहते दिखाई दिए। यहां बारिश के बाद रोहिड़ा की सुकली और बनास तेज बहाव से बहने लगी। सिरोही के भुला, वासा और गोडाना बांध ओवरफ्लो हो गए।

रिमझिम बारिश का दौर
देर रात शुरू हुआ बारिश का दौर रुक-रुक कर चलता रहा, जो देर रात तक चला। इससे जयपुर के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। तापमान में भी तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आई। बारिश के चलते जगह-जगह सड़कों पर जाम के हालात हो गए। जयपुर में दिन का तापमान 26.7 और बीती रात न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया।