rain dam water - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रदेश में सावन की झड़ी, बारिश के कारण कई बांध ऑवरफ्लो
जयपुर। प्रदेश में मानसून की बारिश जारी है। बंगाल की खाड़ी में आए सिस्टम के कारण राजस्थान के दक्षिणी हिस्से में भारी बरसात के कारण कई बांध ओवरफ्लो हो गए और भादवे में सावन की झड़ी लगी हुई है। बांसवाड़ा, झालावाड़ और सिरोही में पिछले 24 घंटे में 4 से 7 इंच तक पानी बरसा। बारिश से नदियों में पानी की आवक बढ़ गई और अधिकांश बांध ओवरफ्लो हो गए। 24 घंटे में सबसे ज्यादा बरसात बांसवाड़ा के भूंगड़ा में 180 एमएम यानी 7 इंच से अधिक बारिश हुई। माही डैम, जगपुरा, कुशलगढ़ और दानपुर में भी बरसात हुई। तेज बरसात के बाद यहां माही बांध का जलस्तर भी बढ़ गया। झालावाड़ के डग में भी 6 इंच से ज्यादा बारिश हुई।

झालावाड़ के कई हिस्सों में हुई तेज बारिश के बाद कालीखार नदी उफान पर है। यहां ग्रामीण इलाकों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया। पुलिया पर पानी आने से पिड़ावा रामपुरिया, सुसनेर का रास्ता बंद हो गया है। जयपुर में देर रात से रुक-रुक कर बारिश का दौर शुरू हुआ, जो देर रात चलता रहा। मौसम विभाग ने बाड़मेर, जोधपुर और जैसलमेर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मानसून की बारिश में कमी की संभावना है। भारी बारिश के कारण चंबल के सभी निचले इलाकों से सटी बस्तियों में पानी भरने की संभावना देखते हुए अलर्ट जारी किया है। गोगुंदा के पास कठार नदी में 2 बच्चों की डूबने से मौत होने की सूचना है।

माउंट आबू में बहने लगी नदियां
सिरोही के कई हिस्सों में अच्छी बरसात हुई। माउंट आबू, शिवगंज, रेवदर, पिंडवाड़ा समेत कई जगहों पर 2 से 5 इंच तक पानी बरसा। तेज बारिश के बाद माउंट आबू की वादियों में एक बार फिर झरने बहते दिखाई दिए। यहां बारिश के बाद रोहिड़ा की सुकली और बनास तेज बहाव से बहने लगी। सिरोही के भुला, वासा और गोडाना बांध ओवरफ्लो हो गए।

रिमझिम बारिश का दौर
देर रात शुरू हुआ बारिश का दौर रुक-रुक कर चलता रहा, जो देर रात तक चला। इससे जयपुर के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। तापमान में भी तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आई। बारिश के चलते जगह-जगह सड़कों पर जाम के हालात हो गए। जयपुर में दिन का तापमान 26.7 और बीती रात न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया।