revenue loss - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बस में 42 यात्री बिना टिकट पकड़े, जयपुर की टीम ने श्योपुर में की कार्रवाई
जयपुर। राजस्थान रोडवेज प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान कोटा डिपो की एक बस में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। चेयरमैन शुभ्रा सिंह और एमडी पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देश पर जयपुर आगार की टीम कोटा डिपो की बसों की जांच कर रही है। इसी क्रम में प्रबंधक यातायात वीरेंद्र सिंह और टीआई राधा किशन राणा ने श्योपुर में कोटा डिपो की एक बस को रोका और चेकिंग की।

जांच में बस में कुल 51 यात्री पाए गए, जिनमें से 42 यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहे थे। टीम ने तुरंत बस सारथी के पास विवरण मांगा, जिसके बाद खुलासा हुआ कि बस सारथी नईम खान ने इन 42 यात्रियों से 2520 रुपए तो ले लिए थे, लेकिन उन्हें टिकट जारी नहीं किया। यह सीधे-सीधे राजस्व हानि और गंभीर लापरवाही का मामला माना गया।

जयपुर आगार की टीम ने मौके पर ही बस सारथी के खिलाफ रिमार्क लगाकर कार्रवाई की और संपूर्ण मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। रोडवेज प्रशासन ने साफ किया है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि यात्रियों को सही सेवा मिले और राजस्व की हानि न हो।

ई-चालान से राजस्व हानि पहुंचाने वाला आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। कमिश्नरेट की टीम ने शहर के विभिन्न उप पंजीयक कार्यालयों में कूट रचित ई-चालान के जरिए विक्रय पत्र पंजीयन करवाकर सरकार को करोड़ों रुपयों की राजस्व हानि पहुंचाने वाले आरोपी हंसराज शर्मा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि कूट रचित ई-चालान से विक्र य पत्र पंजीयन होने की जानकारी सब रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिकारियों को होने पर उन्होंने विक्रय पत्रों से संबंधित क्रेता पक्षों को नोटिस जारी कर राशि के साथ 12 प्रतिशत ब्याज जमा कराने के लिए जानकारी दी थी।

क्रेता पक्षों ने डीड राइटर, ई-मित्र संचालक व स्टांप वेंडर ने दिए और ई-चालान की पूरी राशि नकद या बैंक ट्रांसफर के जरिये संबंधित डीड राइटर, ई-मित्र संचालक व स्टांप वेंडर को अदा कर दी थी। टीम ने इस प्रकरण में आरोपी हंसराज शर्मा निवासी हवाला की ढाणी सांगानेर को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि उप पंजीयक जयपुर दशम के कार्यालय में 227 दस्तावेजों में, उप पंजीयक जयपुर द्वितीय में 105 दस्तावेजों में, उप पंजीयक पंचम में 135 दस्तावेजों और उप पंजीयक अष्ठम में भी कूट रचित ई-ग्रास चालान का उपयोग हुआ है। इस प्रकार 543 लोगों को पीड़ित कर उनसे करीब 10 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की थी।