water level - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नौनेरा डेम क्षेत्र में मकानों की सुरक्षा हेतु सेफ्टी वॉल का निर्माण, नाले का डायवर्जन
जयपुर। नौनेरा डेम की भराव क्षमता को देखते हुए जलस्तर बढ़ने की स्थिति में किनारे स्थित मकानों और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम बड़ौद में सेफ्टी वॉल का निर्माण कराया गया है। इस कार्य के लिए मैसर्स चम्बल कंस्ट्रक्शन, कोटा को कार्यादेश जारी किया गया था। निर्माण कार्य पूर्ण होने पर करीब 1 करोड़ 63 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

ग्रामीण आबादी की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सेफ्टी वॉल के साथ-साथ प्राकृतिक नाले के डायवर्जन चैनल का निर्माण भी कराया गया है, ताकि वर्षा जल का बहाव नियंत्रित रहे और बस्तियों की ओर पानी का दबाव कम हो। निर्माण के दौरान तेज बारिश के कारण नाले में किए गए अर्थवर्क की फिलिंग मिट्टी में कुछ स्थानों पर रेन कट की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। साथ ही सेफ्टी वॉल में दो स्थानों पर जॉइंट भी खुल गए थे। इन तकनीकी खामियों को संवेदक द्वारा अपने खर्च पर ठीक करवा दिया गया है। कटाव की स्थायी रोकथाम के लिए पिचिंग कार्य की आवश्यकता चिन्हित की गई है, हालांकि यह कार्य स्वीकृत एस्टीमेट में शामिल नहीं था। इसके लिए स्टिलिंग बेसिन अरेंजमेंट कार्य की निविदा प्रक्रिया वर्तमान में जारी है।

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से 1.5 मीटर ऊपर : निचले इलाके के घरों में घुसा पानी, दिल्ली में बने बाढ़ के हालात
नई दिल्ली। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण बुधवार सुबह दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से 1.50 मीटर ऊपर पहुंच गई। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, पुराने रेलवे पुल पर आज सुबह 10 बजे यमुना का जलस्तर 206.89 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 1.56 मीटर ऊपर है। यहां खतरे का निशान 205.33 मीटर पर है।

यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी के किनारे निचले इलाके के घरों में पानी घुस गया है और बड़ी संख्या में लोग दूसरी जगहों पर जाने या राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर हुए हैं।  हथिनीकुंड बैराज से लगातार लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दिल्ली में बाढ़ के हालात बने हैं। सरकार ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। मौसम विभाग ने अगले छह दिन के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है, हालांकि 7 सितंबर तक दिल्ली में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

झालावाड़ में राग मल्हार : झूमके बरसे बदरा, 24 घंटे में 117 एमएम बारिश, कालीसिंध बांध के 6, भीमसागर बांध के 4 और छापी बांध के 6 गेट खोले
झालावाड़। जिले में बीते दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से हाहाकार के हालात पैदा हो गए हैं। झालावाड़ जिला मुख्यालय सहित जिले के लगभग सभी कस्बों में जोरदार बारिश हो रही है। जिसके चलते कुछ जगह पर बाढ़ के हालात बन गए हैं, तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र के भी संपर्क कट गए हैं। झालावाड़ जिले में बीते 24 घंटे में 117 एमएम बारिश दर्ज हुई है, तो वही संपूर्ण मानसून सीजन की 648 एमएम बारिश अभी तक हो चुकी है, ऐसे में पहली बारिश ने ही झालावाड़ को पानी पानी कर दिया है। भारी बारिश के कारण झालावाड़ जिले के सबसे बड़े कालीसिंध बांध के 6 गेट खोलकर 1 लाख क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है, तो वहीं भीमसागर बांध के भी चार गेट खोलकर करीब 14,000 क्यूसेक की निकासी की जा रही है।

झालावाड़ जिले के ही छापी बांध के भी 6 गेट खोले गए हैं। जिले के कालीखार, गुलैंडी और गागरिन सहित अन्य छोटे बांधों पर भी चादर चल रही है। उधर झालावाड़ जिले के मनोहरथाना कस्बे में तो बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। देर रात से हो रही अनवरत बारिश के चलते परवन नदी उफान पर आ गई है, जिसके चलते मनोहर थाना कस्बे की निचली बस्तियां जलमग्न हो गई है प्रशासन की ओर से मुनादी करवाकर बस्तियां खाली करवाई जा रही। थानेश्वर महादेव मंदिर भी जलमग्न हो गया। उधर झालावाड़ जिले के खानपुर क्षेत्र में भी कई जगह बाढ़ के हालात हैं। नांगली नदी में उफान आने से पानी पनवाड़ कस्बे में घुस गया। जिस कारण दरा अरनिया स्टेट हाईवे पर भी आवागमन बाधित हो गया है।

उजाड़ नदी का पानी दही खेड़ा कस्बे में घुस गया है। उधर भवानी मंडी क्षेत्र के पिपलिया गांव में भी आहू और रेवा नदी का पानी घुस गया। कुछ देर के लिए तो झालावाड़ भवानीमंडी मार्ग भी अवरुद्ध रहा।बकानी क्षेत्र के नसीराबाद गांव में भारी बारिश के चलते एक कच्ची मकान की दीवार रह गई इसके चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। झालरापाटन के समीप भी उफनते हुए खाल को पार करने के प्रयास में एक कार बह गई। हालांकि कार सवार चार लोगों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया। उधर भारी बारिश की चेतावनी के बाद से ही जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

चंबल उफनी : कोटा बैराज के खोले 12 गेट, तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, बाढ़ से निपटने के लिए राहत और बचाव टीमें तैनात
कोटा। चंबल नदी के कैचमेंट क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बांधों में पानी की आवक जबरदस्त हो रही है। जिसके चलते इस सीजन में दूसरी बार कोटा बैराज के 12 गेट खोले गए है। जल संसाधन विभाग ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैराज के 12 गेटों को लगभग 3 लाख क्यूसेक पानी की निकासी की गई। इनमें 6 गेट 20-20 फीट और 6 गेट 25-25 फीट खोले गए हैं। यह कदम चंबल नदी के बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने और बाढ़ के जोखिम को कम करने के लिए उठाया गया है। कोटा बैराज का जलस्तर 854 फीट तक पहुंच गया था, जो सामान्य स्तर 853 फीट से अधिक था। इसके चलते प्रशासन ने तत्काल अलर्ट जारी किया है। चंबल नदी की छोटी पुलिया पानी में डूब गई, जिससे स्थानीय आवागमन बाधित हो गया। नदी के किनारे बसी बस्तियों में पानी घुसने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। इस पानी की निकासी का असर नीचे की ओर बहने वाली चंबल नदी पर पड़ रहा है, जिसके कारण करौली और धौलपुर जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है क्षेत्रों में प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए राहत और बचाव टीमें तैनात कर दी हैं। नदी के किनारे के गांवों को खाली कराने की तैयारी शुरू हो गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

160 मीटर पर पहुंचा चंबल का लेवल :

कोटा बैराज से भारी जल निकासी के बाद करौली कलक्टर नीलाभ सक्सेना ने क्षेत्र के अधिकारियों को निर्देश दिए है। मंडरायल क्षेत्र में चंबल नदी अलर्ट लेवल है। जिसका डेंजर लेवल 164-165 मीटर है। वर्तमान में चंबल 160 मीटर लेवल पर बह रही है। भारी पानी की आवक के बाद चंबल नदी के खतरे के निशान से ऊपर जाने की आंशंका है। कलक्टर ने अधिकारियों को ग्रामीणों को सतर्क करने के निर्देश दिए है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।

ईसरदा बांध की टेस्टिंग प्रक्रिया शुरू, प्रदेश के बांधों में जलस्तर 63.92 प्रतिशत तक पहुंचा
जयपुर। ईसरदा बांध को लेकर अधिकारियों ने केंद्रीय जल आयोग की टीम के इंतजार के बिना ही बांध का निरीक्षण कर लिया है। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रथम भराव की व्यवहार्यता की जांच करना था, जिसके बाद यह तय हुआ कि बांध को 253 आरएल मीटर तक भरने की टेस्टिंग के लिए तैयार है।

टेस्टिंग चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। योजना के अनुसार, 30 जुलाई तक बांध को 249.60 आरएल मीटर, 7 अगस्त तक 250.20 आरएल मीटर, 15 अगस्त तक 250.80 आरएल मीटर, 22 अगस्त तक 251.40 आरएल मीटर, 31 अगस्त तक 252 आरएल मीटर, 7 सितंबर तक 252.60 आरएल मीटर और 15 सितंबर तक 253 आरएल मीटर तक भरा जाएगा।

इधर, पूरे राजस्थान के बांधों में भी मानसून की अच्छी बारिश के चलते जलस्तर में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश के बांधों में कुल भराव क्षमता का 63.92 प्रतिशत पानी मौजूद है, जो कि 17 जुलाई के मुकाबले 28.27 प्रतिशत अधिक है। इस मानसून अब तक बांधों में 20.58 प्रतिशत पानी की आवक हो चुकी है, जबकि पिछले 24 घंटे में ही 88.64 एमक्यूएम पानी आया है।

वर्तमान में प्रदेश के 115 बांध लबालब हो चुके हैं, जिनमें से 5 बांध पिछले 24 घंटे में ही लबालब हुए हैं। 404 बांध आंशिक रूप से भरे हुए हैं। संभागवार आंकड़ों के अनुसार, कोटा में 83.22%, जयपुर में 63.33%, बांसवाड़ा में 63.63%, भरतपुर में 49.91%, उदयपुर में 40.55% और जोधपुर संभाग में मात्र 29.24% भराव क्षमता दर्ज की गई है। इससे साफ है कि मानसून के प्रभाव से प्रदेश के जलस्रोतों की स्थिति बेहतर हो रही है और ईसरदा जैसी बड़ी परियोजनाएं परीक्षण के लिए तैयार हैं।

प्रदेश के बांधों में जलस्तर बढ़ा, कुल भराव क्षमता 50.45% तक पहुंची
जयपुर। राजस्थान में इस वर्ष बांधों में जलस्तर की स्थिति में सुधार देखा गया है। राज्य के बांधों में कुल भराव क्षमता का 50.45% पानी मौजूद है, जो पिछले वर्ष 30 जून को केवल 32.53% था। मानसून की अच्छी शुरुआत से प्रदेश के 90 सूखे बांधों में पानी की आवक हुई है।

कोटा संभाग के बांधों में सर्वाधिक 79.13% पानी भरा हुआ है, जो जल संरक्षण में अग्रणी है। जयपुर संभाग के बांधों में कुल भराव क्षमता का 37.05%, भरतपुर संभाग में 36.03%, और बांसवाड़ा संभाग में 27.30% पानी उपलब्ध है। हालांकि जोधपुर संभाग के बांधों में केवल 12.94% पानी दर्ज किया गया है, जो चिंताजनक है।

यह आंकड़े जल संसाधन विभाग के द्वारा जारी किए गए हैं और जलस्तर में बढ़ोतरी से कृषि और पेयजल आपूर्ति में सुधार की संभावना है। राज्य सरकार जल संरक्षण और पुनर्भरण के प्रयासों को और तेज करने पर विचार कर रही है।

चम्बल नदी के पालीघाट में बोट सफारी पर रोक लगी, कोटा बैराज से फाटक खोले जाने के कारण नदी में जल स्तर बढ़ रहा
भरतपुर। राजस्थान में चंबल नदी में पानी की लगातार आवक से बढ़ रहे जल स्तर के बाद सवाई माधोपुर में चंबल के पालीघाट में 30 जून तक चलने बाली बोट सफारी पर रविवार को आगामी आदेश तक रोक लगा दी‌ गई है। चंबल पालीघाट के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चंबल नदी में कोटा बैराज से फाटक खोले जाने के कारण पानी की आवक लगातार जारी है। जिससे नदी में जल स्तर बढ़ रहा है। इसे देखते हुए घड़ियाल और मगरमच्छ के दीदार करने आने वाले पर्यटकों को सुगमता से बोट सफारी करवाया जाना संभव नहीं है।

सूत्रों ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर रविवार से ‘चंबल पालीघाट बोट सफारी रणथम्भौर’ को बंद किया गया है। उल्लेखनीय है कि चंबल पालीघाट पर बोट सफारी 30 जून तक कराई जाती है। जिसके बाद यह एक अक्टूबर से शुरू होती है, लेकिन इस बार मानसून जल्दी आने से कोटा बैराज के फाटक खोलने पड़े। इसके चलते यह निर्णय लिया गया है। सूत्रों के अनुसार संभवतः नदी का जल स्तर कम होने पर बोट सफारी फिर से शुरू की जा सकती है।

बीसलपुर बांध में पानी की अच्छी आवक, 314.13 आरएल मीटर पहुंचा जलस्तर
जयपुर। राजस्थान में जारी बारिश के दौर के बीच बीसलपुर बांध में पानी की आवक एक बार फिर से तेज होकर लगातार बनी हुई है। ऐसे में बांध के जलस्तर को लेकर अच्छी खबर है। बांध का जलस्तर अब पिछले मानसून से आगे निकला गया है।

बांध का जलस्तर मंगलवार दोपहर तक 314.13 RL मीटर पहुंच गया है। पिछले मानसून अधिकतम जलस्तर 314.01 आरएल मीटर था। बांध के भराव क्षेत्र में त्रिवेणी 3.40 मीटर की ऊंचाई पर बह रही है। जबकि बांध में कुल भराव क्षमता का 74.50 प्रतिशत पानी आ गया है। वहीं बांध में पानी की आवक लगातार बनी हुई है। बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है।

बीसलपुर बांध का जलस्तर बढ़कर 311.97 आरएल मीटर हुआ
जयपुर। बीसलपुर बांध क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से बांध में पानी की आवक एक बार फिर शुरू हो गई है। बांध में बीते रविवार रात से पानी फिर से बढ़ना शुरू हो गया था जो कि आज शनिवार को भी जारी है।  बांध का जलस्तर बढ़कर आज दोपहर 12 बजे तक 311.97 आरएल मीटर हो गया है। बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। ऐसे में अब बांध में कुल भराव क्षमता का 45.26 फीसदी पानी आ चुका है। वहीं दूसरी ओर इस मानसून बीसलपुर बांध के बहाव क्षेत्र में त्रिवेणी नदी भी चल गई है। जो कि फिलहाल 2.50 मीटर की ऊंचाई पर बह रही है। बीसलपुर बांध के बहाव क्षेत्र में पानी का मुख्य स्रोत त्रिवेणी है।

वाटर लेवल कम होने से हवा छोड़ रहे ट्यूबवेल
भंवरगढ़। भंवरगढ़ क्षेत्र के रनवासी गांव में भीषण गर्मी के दौरान वाटर लेवल में कमी आने की वजह से अधिकांश ट्यूबवेल हवा छोड़ रहे हैं। जिसके चलते ग्राम वासियों को पीने के पानी व मवेशियों को पिलाने के पानी का संकट आन पड़ा है। ऊपर से अघोषित बिजली की कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है।  ग्रामवासी घनश्याम अहीर ने बताया कि कस्बे में ग्राम पंचायत की ओर से कुछ ट्यूबवेल लगे हुए हैं। जिनमें से अधिकांश तो कस्बे के दबंग लोगों के घरों के सामने लगे हुए हैं। जिन्होंने उन पर कब्जा जमा रखा है तथा कई ट्यूबबलों ने गर्मी में पानी छोड़ दिया है।

टंकी के आगे पानी भरने के लिए लगती है कतार
वहीं कस्बे में एक टंकी बनी हुई है जो भी गिरते जल स्तर के कारण पूरी तरह से भर नहीं पाती है। जिसके चलते ग्रामीणों को टंकी के आगे अपने घरों से पात्र लेकर लाइन लगाकर पानी भरना पड़ रहा है। जिससे वह सिर्फ अपनी खुद की प्यास बुझा पा रहे हैं तथा मवेशियों के लिए जल संकट आन पड़ा है। इस संबंध में नए नलकूप स्वीकृत करवाने के लिए ग्राम पंचायत को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन पंचायत प्रशासन एक कान से सुनकर दूसरे कान से होकर बात को निकाल देता है। जिसके चलते ग्रामीण अपने आप को ठगा महसूस करते हैं।

पानी की कमी से मवेशियों के लिए जल संकट आन पड़ा है। ऐसी स्थिति में जिम्मेदारों को अतिशीघ्र पानी की व्यवस्था करनी चाहिए।
- रामस्वरूप, ग्रामीण।

भीषण गर्मी में ट्यूबवेल पानी की जगह केवल हवा फैंक रहे है। पानी की समस्या के अलावा अघोषित बिजली कटौती भी एक बडी समस्या बनी हुई है।
- तोलाराम, ग्रामीण।

पानी के लिए पहले से सात ट्यूबवेल गांव में लगी हुई है जो भीषण गर्मी की वजह से जलस्तर नीचे जाने की वजह से थोड़े समय ही चल पाती है। दबंग लोगों के कब्जे जैसी कोई बात नहीं है।
- राधेश्याम बैरवा, सरपंच, ग्राम पंचायत खाकरा।

एक टैंकर पानी का रनवासी गांव में शनिवार से चलाया जाएगा। जिससे पानी की समस्या कुछ हद तक समाप्त हो जाएगी।
- मौसमी सहरिया, ग्राम विकास अधिकारी, खाकरा।

आज रौद्र रूप में पहुंच सकती है चंबल नदी
धौलपुर। कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण चम्बल नदी में लगातार जल स्तर बढ़ रहा है। जिसके चलते गुरुवार को जिले में चंबल नदी रौद्र रूप पर पहुंच सकती है। बुधवार शाम को 7 बजे चंबल नदी का जलस्तर 133.10 मीटर दर्ज किया गया। वहीं चंबल नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने अधिकारियों को आवश्यक राहत व बचाव सम्बंधी तैयारियों के साथ मुस्तैद रहने के निर्देश दिए है। कलक्टर ने बताया कि अधिशाषी अभियन्ता निचली यमुना मण्डल केन्द्र जल आयोग आगरा द्वारा अवगत कराया गया है कि चम्बल नदी का जल स्तर 18 अगस्त को 135 से 136 मीटर तक पहुंचने की संभावना है, जबकि धौलपुर में चंबल नदी का खतरे का निशान 130.79 मीटर पर है। कलक्टर ने बताया कि राज्य स्तर से प्राप्त सूचना के अनुसार कोटा वैराज से 17 अगस्त को सुबह 13 गेट खोलकर 1 लाख 70 हजार 174 क्यूसेक पानी, राना प्रताप सागर बांध चित्तौड़गढ से 6 गेट खोलकर 1 लाख 76 हजार 682 क्यूसेक पानी, कालीसिंध बांध से 5 गेट खोलकर 69 हजार 187 क्यूसेक पानी एवं गांधी सागर बांध से 5 गेट खोलकर 1 लाख 62 हजार 780 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। इस पानी की निकासी से चम्बल नदी में जल स्तर बढने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को बाढ़ संभावित निचले क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए वहॉ रहने वाले निवासियों एवं पशुओं को तत्काल सुरक्षित स्थल तक पहुॅचाने एवं आपातकालीन बचाव राहत कार्य के लिए टीमें मय आवश्यक संसाधनों के तैयार रहने के निर्देश दिए है।